पटियालाः शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसानों द्वारा बीते दिन दिल्ली कूच के फैसले को टाल दिया गया था। वहीं आज किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान पंधेर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कल 101 किसान फिर मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जत्था दोपहर 12 बजे शंभू बॉर्डर से रवाना होगा। इसी के साथ ही पंढेर ने कहा कि कल के जत्थे में घायल हुए किसानों में से 16 का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।