Home Punjab>Patiala Punjab News: विदेश में युवक की गोली मारकर हत्या

Punjab News: विदेश में युवक की गोली मारकर हत्या

0
Punjab News: विदेश में युवक की गोली मारकर हत्या

पटियालाः अमेरिका में पंजाबी युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। युवक की पंजाब के पटियाला के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक की पहचान अरमान सिंह, गांव कुतबनपुर, समाना पटियाला के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बेटा 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका जाने को कह रहा था।

जिसके बाद परिवार ने उसे अमेरिका भेज दिया था। जहां बीती रात उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। अरमान की मां ने विलाप करते हुए कहा कि बेटी की बीते दिन उनकी अपने बेटे के साथ बातचीत हुई थी। तब तक वह बिल्कुल ठीक था। मगर देर रात अमेरिका से किसी रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि बेटे को गोली लगी है। बेटा जिद करता था कि वह विदेश जाना चाहता था। जानकारी के अनुसार अरमान सिंह अमेरिका में ट्रक चलाने का काम करता था।

सुबह उसने काम पर जाना था। उसके घर के पास ही गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या क्यों की गई, इस पर फिलहाल कोई कारण नहीं पता चल पाया है। अमेरिका में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे के शव को गांव लेकर आने में मदद की जाए। परिवार ने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले वह अमेरिका गया था। वहां पर वह अपने रिश्तेदार के साथ रहता था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here