Home Punjab>Patiala पंजाब : लुटेरों ने पेट्रोल पंप को बनाया निशाना, देखें वीडियो

पंजाब : लुटेरों ने पेट्रोल पंप को बनाया निशाना, देखें वीडियो

0

होशियारपुर : पंजाब में लूट और चोरी की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। लुटेरे आए दिन लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला होशियारपुर-दसूहा के अड्डा गरना साहिब नजदीक घुम्मन पेट्रोल पंप पर बीती रात 3 लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर 16 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना की यह सारी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

जानकारी देते हुए करिंदे अमृतपाल सिंह ने बताया की रात 7 : 30 बजे तीन लुटेरे मोटरसाइकल पर आए जिन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे और पिस्तौल निकालकर उन्होंने पंप पर खड़ी मालिक की स्कॉर्पियो गाड़ी पर फायर किए और दहशत फैलाकर पंप के दफ्तर अंदर घुस गए। जिसके बाद 16 हजार की लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here