Home Punjab>Patiala Punjab: BJP में शोक की लहर, 4 बार MP रहे दिग्गज नेता का हुआ निधन

Punjab: BJP में शोक की लहर, 4 बार MP रहे दिग्गज नेता का हुआ निधन

0

होशियारपुरः भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर छा गई है। दरअसल, 4 बार लोकसभा सदस्य रहे भारतीय जनता पार्टी के लीडर कमल चौधरी का सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कमल चौधरी की मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर है। 

जानकारी के मुताबिक, कमल चौधरी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। बता दें कि वह रक्षा संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष और सार्वजनिक उपक्रमों की समिति के अध्यक्ष भी थे। इनके अलावा कमल चौधरी एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय वायु सेना के पूर्व लड़ाकू पायलट भी रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे दिल्ली के लोधी रोड शिवपुरी में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here