Home Punjab>Phagwara Punjab News: 10 से 15 हमलावरों ने घर पर किया हमला, तेजधार हथियार और Beer की बोतलें बरसाई, देखें वीडियो

Punjab News: 10 से 15 हमलावरों ने घर पर किया हमला, तेजधार हथियार और Beer की बोतलें बरसाई, देखें वीडियो

0
Punjab News: 10 से 15 हमलावरों ने घर पर किया हमला, तेजधार हथियार और Beer की बोतलें बरसाई, देखें वीडियो

परिवार में डर का माहौल, Police पर उचित कार्रवाई न करने के आरोप

फगवाड़ाः शहर के मलकपुर गांव में घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने घर की खिड़कियां तोड़ दी और घर पर शीशे की बोतलें भी फेंकी। इस दौरान परिवार में डर का माहौल बन गया। पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पति से गांव के कुछ लोग रंजिश रखते हैं और उन्होंने ही यह हमला करवाया है। उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है और उचित कार्रवाई की मांग की है। जानकारी देते पीड़ित रजनी देवी ने बताया कि बीते दिन उनका पति जब काम से घर आ रहा था तो गांव के तीर्थ राम ने अन्य युवकों को साथ लेकर रास्ते में उसके साथ मारपीट की। वह वहां से किसी तरह जान बचाकर घर आ गया, लेकिन हमलावरों ने घर पर भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। गग्गी, काला, जस्सू ने करीब 10 से 15 युवकों ने उनके घर पर रात को हमला कर दिया। हमलावरों के पास तेजधार हथियार और बीयर की बोतलें भी थी। उन्होंने खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए घर के बाहर खिड़कियों के शीशे तोड़े और उनके पति को घर से घसीटकर बाहर निकाला और बुरी तरह मारपीट की गई। बाद में वह मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने कहा कि जब वह अपने पति को अस्पताल दाखिल करवाकर घर आए तो हमलावरों ने फिर से उनके घर पर हमला कर दिया और उनके गेट पर तलवारें बरसाई। इस दौरान उसने और उसकी बेटी ने बड़ी मुश्किल से दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा कि सभी युवकों ने नशा किया हुआ था और उन्हें बिल्कुल पता नहीं लग रहा था कि वह किसको मार रहे हैं। उन्होंने जान से मारने की भी धमकियां दी। वहीं जब उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना देनी चाही तो पुलिस ने उनका फोन नहीं उठाया और बाद में भी रावलपिंडी पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस ने सिर्फ अस्पताल में ही उसके पति के बयान दर्ज किए हैं और घर में अभी तक पुलिस ने जांच नहीं की। पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें जान का खतरा है और उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here