Home Punjab>Phagwara कपूरथलाः अवैध हथियारों और कार सहित आरोपी गिरफ्तार

कपूरथलाः अवैध हथियारों और कार सहित आरोपी गिरफ्तार

0

कपूरथला: पुलिस ने अवैध 2 पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जसवंत सिंह उर्फ जस्स निवासी लक्खन खुर्द थाना सदर कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 पिस्तौल, 3 जिंदा रौंद और एक कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान कपूरथला में मौजूद थे। जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार अवैध हथियार सहित कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने कहाकि पूछताछ के दौरान आरोपी से ओर खुलासे होने की संभावना है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here