Home Punjab>Phagwara कपूरथला : पेड़ से टकराई कार, एक की मौ’त, 2 घायल, देखें वीडियो

कपूरथला : पेड़ से टकराई कार, एक की मौ’त, 2 घायल, देखें वीडियो

0

कपूरथला : नडाला-बेगोवाल रोड पर सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में आई-20 कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में क्लीनर साइड बैठे एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है। जबकि कार चालक व पीछे बैठा एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल प्रवासी मजदूर गोलू निवासी मुंगेर हाल निवासी नडाला ने बताया कि वह अपने मामा रवि (30) निवासी किऊल खरोड़ जिला लखीसेर हाल निवासी नडाला के साथ मिलकर एलुमीनियम का काम करते हैं। वह नडाला निवासी सुरिंदर सिंह के साथ उसकी आई-20 कार पीबी-57-1900 में बैठकर नंगल लुबाणा व अन्य गांवों में पत्थर लगाने का काम देखकर वापस नडाला आ रहे थे।

जब वह अड्डा मकसूदपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में उनकी कार सड़क के नीचे उतारकर पेड़ से टकरा गई। जिससे क्लीनर साइड बैठे उसके मामा रवि की मौत हो गई, जबकि वह तथा सुरिंदर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ASI बख्शीश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर नडाला में शवगृह में रखवा दिया है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे सड़क सुरक्षा फोर्स में तैनात एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि कार चालक सुरिंदर सिंह व पीछे बैठे गोलू को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here