Home Punjab>Phagwara कपूरथलाः इस मामले में सरपंच सहित 12 पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार 

कपूरथलाः इस मामले में सरपंच सहित 12 पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार 

0

कपूरथलाः सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर वीरवार को युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 4 अज्ञात सहित 12 आरोपियों पर सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट में FIR दर्ज कर ली है। और एक आरोपी सरपंच को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस वारदात से पहले शाम को गांव तलवंडी मेहमा में दोनों गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट भी हुई थी।

जिसमें मृतक युवक का पिता गंभीर घायल हुआ था। इससे संबंधित FIR थाना सदर में भी दर्ज की गई है। डीएसपी सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने यह भी बताया कि सिविल अस्पताल में युवक की हत्या मामले में 4 हमलावर 10 दिन पहले ही जेल से बाहर है। इन पर 15 माह पहले गांव तलवंडी मेहमा में ही एक पुलिस कर्मी की हत्या करने का आरोप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here