Home Punjab>Phagwara कपूरथलाः अंधविश्वास! भूत भगाने को लेकर डेरे के बाबा पर लगे नाबालिग से मारपीट के आरोप

कपूरथलाः अंधविश्वास! भूत भगाने को लेकर डेरे के बाबा पर लगे नाबालिग से मारपीट के आरोप

0

कपूरथलाः जिले में एक डेरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नाबालिग बच्चे को बाबा द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पिता ने बाबा पर आरोप लगाया हैं कि बाबा ने कहा कि बच्चे में भूत-प्रेत का वास है इसलिए भूत भगाने के लिए यह किया है। वही मारपीट के बाद बेहोश हुए बच्चे को परिजनों ने सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जहाँ उसका उपचार चल रहा है। दूसरी तरफ थाना सदर एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, कपूरथला के जग्गू शाह डेरा वासी एक 16 वर्षीय पीड़ित बच्चे रजत के पिता दलीप कुमार ने बताया कि उसका बेटा रजत दिमागी तौर पर बीमार है।

कल उसकी माता तलवंडी महिमा में स्थित एक डेरे में उसको ले गई। जहां डेरे के बाबा ने कहा कि उसके बच्चे के अंदर भूत-प्रेत का वास है। दिलीप कुमार ने बाबा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा ने भूत भगाने को लेकर उसके बच्चे को बड़ी बेरहमी से मारपीट की है। जिससे वह बेहोश हो गया। और बेहोशी की हालत में 16 वर्षीय रजत को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. संदीप सिंह थिंद ने बताया कि बच्चे का उपचार किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सदर थाना के एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले को लेकर जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। वह मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे के बयान के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here