Blog

  • Punjab News: फायरिंग मामले में MLA पठानमाजरा का आया बड़ा बयान, देखें Live

    Punjab News: फायरिंग मामले में MLA पठानमाजरा का आया बड़ा बयान, देखें Live

    सनौरः पटियाला के हलका सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने पठानमाजरा और उनके साथियों द्वारा फायरिंग करने के आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाकर विधायक के साथ उन्हें पुलिस कस्टडी से लेकर फरार हो गए। वहीं इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया। जब दोबारा विधायक ने सोशल मीडिया पर नई वीडियो जारी की। इस घटना के बाद विधायक पठानमाजरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की गई वीडियो में कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

     

    वीडियो में पठानमाजरा का कहना है कि उन्हें अपने सूत्रों से पहले ही जानकारी मिल गई थी कि उनका एनकाउंटर करने की योजना बनाई जा रही है। इस कारण उन्होंने मौके से खुद को बचाते वह वहां से निकल गए। उनका दावा है कि पटियाला पुलिस ना केवल झूठे बयान दे रही है बल्कि उन पर सीधे हमला करने की भी कोशिश की गई। उन्होंने वीडियो में बताया कि उन्हें काबू करने के लिए लगभग 8 से 10 एसपी, 8 से 10 डीएसपी और 400 से 500 पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। उनका दावा है कि उन्होंने या उनके साथियों ने कोई फायरिंग नहीं की है।

    बता दें कि पुलिस ने विधायक के खिलाफ IPC की धारा 376 (रेप) के बाद अब 420, 506 जोड़ दी है। पुलिस का कहना है कि विधायक और उनके साथ पुलिस पर फ़ायरिंग करके आप विधायक पठानमाजरा को लेकर 2 गाड़ियों सहित फरार हो गए। पुलिसक का कहना है कि वह विधायक को गिरफ्तार करके लोकल थाने लेकर जा रही थी कि उस दौरान रास्ते में पठानमाजरा और उसके साथियों ने पुलिस पर फ़ायरिंग कर दी। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाकर विधायक फ़रार हो गया। पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक को ढूंढने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • रीगल किचन उद्योग में लगाया जागरूकता शिविर

    रीगल किचन उद्योग में लगाया जागरूकता शिविर

    कामगार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की दी जानकारी

    बद्दी/सचिन बैंसल: कर्मचारी भविष्य निधि सगंठन की ओर से बरोटीवाला के फूड्स तैयार करने वाले उद्योग  रीगल किचन फूड्स लिमिटेड में जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में भविष्य निधि परिवर्तन अधिकारी दीपक शर्मा ने कंपनी में  कामगारों को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना  की जानकारी दी।

    दीपक शर्मा ने बताया कि जो कर्मचारी पहली  बार किसी भी उद्योग एवं संस्थान में नौकरी लगता है तो उसे भारत सरकार की ओर से 15000 की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।  यदि  यह कामगार लगातार 6 माह काम करता है तो 7500 और अगले 6 माह भी सेवा करता है तो 7500 तक की राशि प्रदान की जाएगी।  उन्होंने बताया कि निर्माण इकाइयों को कामगार के मासिक वेतन 10000 रुपये  की स्थिति में 1000, 20000 तक वेतन पाने की स्थिति में 2000 और 20000 से 1 लाख वेतन पाने वाले राशि मासिक 3000  मिलेगी।

    इसी प्रकार गैर निर्माण इकाइयों को यह लाभ इसी तर्ज पर 2 वर्ष तक मिलेगा। इसके अलावा भविष्य निधि की ओर से  दी जाने जाने वाली पेंशन तथा अन्य लाभों पर प्रकाश डाला गया। उद्योग के महाप्रबंधक हमीश मग्गु ने कहा कि उन्हें यह जानकारी पूर्ण रूप से पहली बार मिली।  भारत सरकार की इस सुनहरी योजना का स्वागत किया और बेहतरीन ढंग से इस अवसर पर कार्यशाला में योजना की बारीकियों की जानकारी दीपक शर्मा तथा भविष्य नियुक्त आयुक्त  जगजोत चीमा का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि इसी प्रकार की कार्यशाला भविष्य में भी आयोजित की जाए।
    इस अवसर पर ईएसआईसी के सहायक निदेशक देवव्रत यादव, कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधक अमित कुमार,  प्रोडक्शन प्रबंधक महेश राय, सीनियर क्वालिटी प्रबंधक अशीष शर्मा,  प्रबंधक अमनजीत सिंह,  बृजमोहन यादव, विनोद कुमार,अंकित शर्मा,नरेश कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार सीनियर एचआर भारती ठाकुर उपस्थित रहे।

  • 7 सितंबर तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, ऑनलाइन मोड से संचालित होंगी कक्षाएं

    7 सितंबर तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, ऑनलाइन मोड से संचालित होंगी कक्षाएं

    ऊना/सुशील पंडित: लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, कॉलेज और डाइट सहित सभी शिक्षण संस्थान 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि इस संबंध में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग के सचिव की ओर से भी आदेश जारी किए गए हैं।

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि इस अवधि के दौरान शिक्षकों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों को संस्थानों में उपस्थित होने से छूट प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान अध्यापक ऑनलाइन माध्यम

  • Jalandhar News: पंजाब में आई बाढ़ को लेकर कैबिनेट मंत्री ने केंद्र पर साधे निशाने, देखें Live

    Jalandhar News: पंजाब में आई बाढ़ को लेकर कैबिनेट मंत्री ने केंद्र पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार हो रही बारिश सभी जिले बाढ़ से ग्रस्त घोषित कर दिए गए है। वहीं आज कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने प्राकृति संकट के दौरान पंजाब को वित्तीय सहायता न देने के लिए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक तरफ पूरा प्रदेश भीषण बाढ़ की मार सह रहा है, दूसरी तरफ केंद्र इस संकट की घड़ी में पंजाब की मदद के लिए कोई विशेष राहत पैकेज की घोषणा नहीं कर रही है।

    ज़िला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह और आप के वरिष्ठ नेता नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल और राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ कैबिनेट मंत्री भगत ने केंद्र की उदासीनता को “बदकिस्मती” करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने उस तबाही को देख आंखें बंद कर ली हैं, जिस तबाही से लोगों की संपत्ति और जिंदगियों का भारी नुकसान हुआ है।

    मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राहत प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा, “पूरी कैबिनेट, विधायक और पार्टी नेता राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा किया जा रहा हैं।” उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में व्यापक बचाव उपाय और राहत कैंप पहले ही चल रहे हैं।

    भगत ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि पंजाब इस आफत पर दृढ़ता और एकता के साथ काबू पा लेगा। उन्होंने शहर से बारिश का पानी तेजी से निकालकर सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के प्रयासों के बारे में भी अवगत करवाया।

  • उपायुक्त ने राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक विद्यालय हरोली का किया निरीक्षण, बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास से हुए प्रभावित

    उपायुक्त ने राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक विद्यालय हरोली का किया निरीक्षण, बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास से हुए प्रभावित

    बोले.. शिक्षण संस्थान का गौरव होते हैं आत्मविश्वासी विद्यार्थी

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक विद्यालय हरोली का दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की सभी कक्षाओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनके आत्मविश्वास और उत्साह की सराहना की।

    बच्चों ने विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर बेहद उत्साह और आत्मविश्वास के साथ दिए, जिससे उपायुक्त जतिन लाल काफी प्रभावित हुए। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसे उत्साही और आत्मविश्वासी विद्यार्थी किसी भी शिक्षण संस्थान का गौरव होते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों पर मधुर प्रस्तुतियां भी दीं, जिसने कार्यक्रम को और भी आनंद और उत्साह से भर दिया।

    उपायुक्त ने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की भी विशेष सराहना की तथा बाल मस्तिष्कों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इसके बाद, उपायुक्त ने हरोली पुस्तकालय और पंजावर में स्थापित राजीव गांधी सेवा केंद्र पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालयाध्यक्ष और विद्यार्थियों से संवाद कर पुस्तकालय की सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि पुस्तकालय ग्रामीण क्षेत्रों में ज्ञानवर्धन का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, और प्रशासन इनके सुचारू संचालन और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष ओंकार नाथ कसाना, बीडीओ हरोली राजेश्वर भाटिया, शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Punjab News: बाढ़ में फंसे लोगों की Drone के जरिए मदद कर रही पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ में फंसे लोगों की Drone के जरिए मदद कर रही पुलिस, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण कई गांव पानी में डूब गए है। हालांकि प्रशासन द्वारा राहत कार्य लगातार जारी है। वहीं अब पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने का ड्रोन एक नया माध्यम बन गए हैं। पंजाब पुलिस ने अमृतसर से डेरा बाबा नानक तक राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित सुल्तान महल गांव में एक बड़े ड्रोन की मदद से मेडिकल किट्स और राशन पहुंचाना शुरू किया है।

    देहाती पुलिस के एसपी आदित्य वॉरियर ने बताया कि इस राहत मुहिम में तीन प्रकार के ड्रोन इस्तेमाल किए जा रहे हैं। पहला ड्रोन सीधे मेडिकल किट्स और राशन पहुंचा रहा है। दूसरा ड्रोन प्रभावित क्षेत्रों की जरूरतों का आंकलन करता है, जिससे यह निर्धारित किया जाता है कि किस क्षेत्र में तुरंत कितनी मदद की आवश्यकता है।

    तीसरा ड्रोन क्षेत्र की निगरानी करता है ताकि राहत सामग्री सुरक्षित रास्ते से सही जगह तक पहुंचाई जा सके। पंजाब पुलिस का यह नवाचार न केवल जरूरी सामान पहुंचाने में मददगार है बल्कि लोगों का मनोबल भी बढ़ा रहा है। प्रशासन का मानना है कि ड्रोन राहत कार्यों के जरिए उन गांवों तक भी मदद पहुंचाई जा सकती है, जो पूरी तरह पानी से घिरे हुए हैं।

  • अब JioHotstar में आपको मिलेगा नया फीचर, जियो का Voice Assitstant रिया देगा AI को टक्कर

    अब JioHotstar में आपको मिलेगा नया फीचर, जियो का Voice Assitstant रिया देगा AI को टक्कर

    टेक्नोलॉजी: पिछले हफ्ते रिलांयस की ओर से AGM में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। इसमें से कुछ ऐलान Jiohotstar के लिए भी हैं। ये कंपनी का ओटीटी प्लेटफॉर्म है जिसमें 4 नए एआई फीचर्स मिलेंगे। वॉयस असिस्टेंट से लेकर रियर टाइम डबिंग सर्विस तक आपको कई नए फीचर्स अब जियोहॉटस्टार ऐप में मिल जाएंगे। जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इस बारे में जानकारी दी है। आकाश अंबानी ने जियो रिया वॉयस असिटेंट के बारे में बताया है। हजारों घंटे के कंटेंट में क्या देखना चाहिए ये पता लगाना मुश्किल हो सकता है ऐसे में उनका कहना है कि हमने Riya तैयार किया है। यह हमारी वॉयस इनेबल सर्च अस्सिटेंट है। ये कंटेंट को खोजना आसान बना देगा।

    जियो का वॉयस असिस्टेंट ऐसे करेगा काम

    उन्होंने यह भी बताया है कि Riya आपके सोचने और बोलने के तरीके के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ये वॉयस असिस्टेंट नैचुरल लैंग्वेज इनपुट को समझ पाएगी और उसके मुताबिक कंटेंट भी खोज पाएगी। इशके साथ ही रियल वॉयस क्लोनिंग सर्विस को भी पेश किया गया है। ये फीचर जियो हॉटस्टार ऐप में आपको वॉयस प्रिंट के नाम से मिलेगा। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने पसंद के कंटेंट को अपनी लोकल भाषा में देख पाएंगे। ये सर्विस लिप-सिंक और एआई वॉयल क्लोनिंग टेक्नोलॉजी की मदद के साथ कंटेंट को एक्टर की ओरिजनल वॉइस में डब कर सकेगी। इसकी मदद से डब किया गया कंटेंट ओरीजनल जैसा ही होगा।

    अलग-अलग एंगल से देखना है कंटेंट

    इसके अलावा आपको प्लेटफॉर्म पर Jiolenz फीचर भी मिलेगा। ये फीचर आपको किसी कंटेट को अलग-अलग व्यूइंग एंगल से देखने की सुविधा देगा। साथ ही कंपनी ने MaxView 3.0 का भी ऐलान किया है। यह जियो हॉटस्टार पर कई रियल टाइम फीचर्स आपको देगा। इसकी मदद से लाइव स्कोरकॉर्ड, इंस्टैंट हाइलाइट, अलग-अलग भाषाओं और मल्टीपल कैमरा एंगल को एक्सपोजर आप कर सकते हैं। ये फीचर खासतौर पर स्पोर्ट्स के कंटेट के लिए होगा हालांकि ये सभी फीचर्स तब तक लाइव होंगे। इस पर अभी कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है।  
  • Jalandhar News: किला मोहल्ला में गिरा मकान का हिस्सा, मलबे में दबा राहगीर, देखें Live

    Jalandhar News: किला मोहल्ला में गिरा मकान का हिस्सा, मलबे में दबा राहगीर, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के लाल बाजार में इमारत का हिस्सा गिरने के बाद अब किला मोहल्ला के अंतगर्त आते काजी मोहल्ला में मकान गिरने की घटना सामने आई है। इमारत का मलबा गिरने से एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने बताया कि पुरानी इमारत जर्जर होने के कारण इसकी छत गिर गई है। पीड़ित दीपक ने बताया कि वह घटना स्थल के पास से गुजर रहा था। इस दौरान अचानक मलबा गिर गया और वह मलबे में दब गया।

    पीड़ित ने बताया कि वह गुजर रहा था और मलबे में उसका शरीर मलबे में दब गया और सिर्फ चेहरा ही बाहर रह गया था। जिसके बाद वह खुद ही कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकला। इस घटना में उसकी एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी ओर मकान मालिक विजय कुमार ने बताया कि वह घटना के दौरान घर में ही मौजूद थे। इस दौरान अचानक उनके मकान का एक हिस्सा अचानक बारिश के कारण गिर गया।

    उन्होंने कहा कि वह पार्षद विकास तलवाड़ के पास मदद के लिए कई बार गए तो उनके परिजनों ने बार-बार किसी काम का बहाना लगाकर टाल दिया। लेकिन पार्षद एक बार भी मौके पर जायजा लेने के लिए नहीं पहुंचे। विजय कुमार ने कहाकि इस घटना में उनका काफी नुकसान हो गया।

  • हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन, अरनियाला के भूपिंदर सिंह का चयन

    हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन, अरनियाला के भूपिंदर सिंह का चयन

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजपूत समाज के उत्थान एवं कल्याण के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन किया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित इस बोर्ड में सरकारी और गैर-सरकारी सदस्यों को शामिल किया गया है।

    पूर्व बीडीसी सदस्य भूपिंदर सिंह राणा पुत्र गुरदास राम निवासी अप्पर अरनियाला को बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। उनके चयन से ऊना क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और समाज सेवा के प्रति समर्पण से राजपूत समाज के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। बोर्ड में विभिन्न विभागों के मुख्य सचिव एवं सचिव स्तर के अधिकारी भी सदस्य बनाए गए हैं, ताकि सरकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

    भुपिंद्र सिंह ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिस विश्वास और जिम्मेदारी के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वे उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान, शिक्षा, युवाओं के रोजगार, सामाजिक न्याय और कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उनका मानना है कि राजपूत कल्याण बोर्ड समाज के लिए एक मजबूत मंच है, जिसके माध्यम से समाज की समस्याओं का समाधान और हितों की रक्षा की जा सकती है। स्थानीय लोगों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भी भुपिंद्र सिंह के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। भुपिंद्र सिंह ने कहा कि वे हमेशा समाज की भलाई और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए बिना किसी राजनीति के समर्पित रहेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

  • Punjab News: बारिश के कहर से 5 घरों की छतें गिरी, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश के कहर से 5 घरों की छतें गिरी, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में लगातार बारिश के कारण हादसे हो रहे है। कई गांव पानी में डूब चुके है। सरकार की ओर से पंजाब के सभी जिलों को आपदा घोषित कर दिया गया है। वहीं अरविंद केजरीवाल द्वारा केंद्र से राहत पैकेज की मांग भी की जा रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण 5 गरीब परिवारों के घर की छतें गिर गईं। मिली जानकारी के अनुसार जिले के मैना बस्ती में ये सभी गरीब परिवार रहते है।

    दरअसल, पिछले दो-तीन दिनों से बठिंडा में बारिश होने के कारण हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। एक तरफ जहां पंजाब के गांवों में बाढ़ ने फसलों को बर्बाद कर दिया है और परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं दूसरी तरफ बठिंडा की बारिश गरीब परिवारों के लिए आफत बन गई है।

    मैना बस्ती की गली नंबर 3, 4, 5, 6 और 9 में रहने वाले गरीब परिवारों के घरों की छतें गिर गईं। गनीमत यह रही कि कोई जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घर का सारा सामान मिट्टी के मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। इन 5 गरीब परिवारों में एक अपाहिज परिवार और एक विधवा बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। पंजाब सरकार और प्रशासन से परिवारों ने मदद की गुहार लगाई है।