Blog

  • Firozpur-Jalandhar रेल मार्ग ठप, ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों बढ़ी मुश्किलें

    Firozpur-Jalandhar रेल मार्ग ठप, ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों बढ़ी मुश्किलें

    जालंधर, ENS: नदी सतलुज में जलस्तर बढ़ने के कारण फिरोजपुर-जालंधर रेलवे डिवीजन रुट और गिद्दड़पिंडी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पुल से बाढ़ का पानी लगने के चलते फिरोजपुर उत्तर रेलवे डिवीजन ने कल से गत दिन ट्रेनों का मार्ग बंद कर दिया है। कुछ के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। आज सुबह जालंधर-सुल्तानपुर लोधी रेलवे मार्ग और रेल कोच फैक्ट्री के पास बरिंदपुर गाँव के पास सड़क पर एक बड़ा पाड़ पड़ने के कारण रेलवे लाइन पर पानी घुस गया।

    इसलिए उत्तर रेलवे डिवीजन ने अब हुसैनपुर-कपूरथला रेलवे मार्ग को बंद कर दिया है। किसी भी अप्रिय घटना से पहले, फिरोजपुर रेल डिविजन ने सभी यात्री ट्रेनें 74931, 74934, 74935, 74936, 74937, 74940 जो फिरोजपुर से जालंधर और जालंधर से फिरोजपुर जाती थीं रद्द कर दी हैं। 13307, 13308 फिरोजपुर धन्यवाद मेल एक्सप्रेस को फिरोजपुर से मोगा, लुधियाना की ओर डायवर्ट कर दिया है।

    इसके अलावा, 22479, 22480 सरबत दा भला ट्रेन जो दिल्ली से जालंधर, सुल्तानपुर होते हुए लोहियां खास जाती थी, को भी फिरोजपुर से नकोदर, लोहियां होते हुए डायवर्ट कर दिया गया है। रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों के शुरू होने की घोषणा पानी की स्थिति की जाँच के बाद ही की जाएगी।

  • Jalandhar News: MLA Raman Arora और ATP Sukhdev Vashisht को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला

    Jalandhar News: MLA Raman Arora और ATP Sukhdev Vashisht को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के केस में फंसे सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा और एटीपी सुखदेव वशिष्ट को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जहां हाईकोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माननीय जज ने विधायक रमन अरोड़ा और एटीपी सुखदेव वशिष्ट को रेगुलर बेल दे दी है। हालांकि उनके समधी राजू की सुनवाई 17 सितंबर को होगी।

    बता दें कि विधायक को 105 दिन के बाद आज कोर्ट से राहत मिली है। हालांकि आज विधायक के समधी की एंटीसिपेट्री बेल पर भी सुनवाई हुई, लेकिन उनके मामले में सुनवाई 17 सिंतबर को होगी। इससे पहले 20 अगस्त को नगर निगम की महिला इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर की हाईकोर्ट से रेगुलर बेल हो चुकी है, जबकि विधायक के करीबी आढ़ती महेश मखीजा भी बेल पर हैं। वहीं एटीपी सुखदेव वशिष्ठ 114 दिन से जेल में बंद थे, लेकिन आज उन्हें भी रेगुलर बेल मिल गई है।

    एटीपी को विजिलेंस ने 14 मई को पकड़ा था, जबकि विधायक को 23 मई को उनके अशोक नगर घर से अरेस्ट किया था। विधायक रमन अरोड़ा के खुलासे के बाद साजिश में उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी, हरप्रीत कौर और मखीजा को आरोपी बनाया गया था। राजन को हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है। विधायक के घर से 6,30,245 रुपए और 1200 ग्राम सोने के जेवर बरामद हुए थे।

  • Jalandhar News: भरे बाजार में 3 मंजिला इमारत का गिरा हिस्सा, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, देखें Live

    Jalandhar News: भरे बाजार में 3 मंजिला इमारत का गिरा हिस्सा, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार हो रही बारिश से कई इमारते क्षतिग्रस्त हो गई है। आज सुबह ही बस्तीयाद इलाके में इमारत गिरने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद सर्किट हाउस में सिलिंग गिरने का मामला सामने आया था। वहीं अब तंग बाजार में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया। दरअसल, लाल बाजार में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिरने से 3 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दौरान बाजार सारा खुला हुआ था। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    इस घटना को लेकर दुकानदारों सहित लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा। वहीं इमारत गिरने से सड़क पर मलबा बिखरा पड़ा है। दो दिन पहले घटनास्थल से कुछ दूरी पर इमारत गिरने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद आज फिर से इसी बाजार में पुरानी इमारत गिरने की घटना सामने आई है।

    मामले की जानकारी देते हुए भूपिंदर सिंह ने कहा कि आधा घंटा पहले ही तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिरने से अन्य इमारतों को भी कुछ नुकसान हुआ है। चश्मदीद ने कहा कि घटना से पहले लोगों को सुचेत कर दिया गया था। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। दुकानदार ने कहा कि अटारी बाजार के अंतगर्त आते लाल बाजार में यह घटना हुई है। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी है। इस हादसे में दुकानदारों की सड़क पर खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

  • Jalandhar News: इन इलाकों में पानी का स्तर बढ़ने से लोगों में डर का माहौल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इन इलाकों में पानी का स्तर बढ़ने से लोगों में डर का माहौल, देखें वीडियो

    DC और SSP ने लिया जायजा

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार हो रही बारिश से हालात खराब हो रहे है। हालांकि पिछले कुछ घंटों से जालंधर में बारिश रूकने और धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल, एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, एसपी हेडक्वार्टर परमिंदर सिंह हीर और डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ ने आज सतुलज नदी के किनारे बसे इलाकों का दौरा किया। इस दौरे के दौरान अधिकारियों ने खास तौर पर गांव मुंडी शहरी (थाना लोहियां, शाहकोट) का जायजा लिया। जहां पानी के बढ़ते स्तर के कारण लोगों में चिंता का माहौल है। अधिकारियों ने जमीन पर स्थिति की जानकारी लेने के लिए लोगों से मुलाकात की और उन्हें विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और देहाती पुलिस हर समय लोगों की मदद के लिए तत्पर हैं।

    डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि निम्न इलाकों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा के लिए पहले ही इंतजाम किए जा चुके हैं। आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए राहत टीमों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने लोगों से चौकस रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या आने पर तुरंत प्रशासन से संपर्क किया जाए। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि देहाती पुलिस प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी रख रही है। पुलिस के जवान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर रहे हैं और जहां भी जरूरत पड़ती है, वहां राहत सामग्री और त्वरित मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर परिवार के साथ खड़ी है और लोगों को किसी भी तरह की घबराहट करने की आवश्यकता नहीं है।

    एसपी हेडक्वार्टर ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की टीमें गांव स्तर पर तैनात हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जान-माल की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में रेस्क्यू टीम तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार हैं। अधिकारियों ने गांव मुंडी शहरी समेत अन्य प्रभावित इलाकों के निवासियों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। लोगों के संदेह दूर करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया गया कि सरकार और प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • Punjab News: Ranjit Sagar Dam का जलस्तर फिर बढ़ा, सभी Spillway Gates खोले, देखें वीडियो

    Punjab News: Ranjit Sagar Dam का जलस्तर फिर बढ़ा, सभी Spillway Gates खोले, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पहाड़ी इलाकों में भी लगातार तबाही के चलते मैदानी इलाकों के डैमों में पानी छोड़ा जा रहा है जिससे कई डैमों का जलस्तर बढ़ गया है। इसी के चलते रणजीत सागर डैम की झील का जलस्तर भी एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

    रणजीत सागर बांध की झील का जलस्तर 527 मीटर है और झील का पानी भी अब खतरे के निशान 527 मीटर तक पहुंच गया है, जिसके चलते प्रशासन ने बांध के सभी 7 में से 7 स्पिलवे गेट खोल दिए हैं, जिससे स्पिलवे गेटों से करीब 50 हजार क्यूसेक पानी सीधे रावी दरिया में छोड़ा जा रहा है। रावी दरिया में पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में लोगों को एक बार फिर पहले जैसी बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बांध प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि बांध का जलस्तर करीब 527 मीटर तक पहुंच गया है जिसके चलते रावी दरिया में 7 गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है। इसी के चलते निचले इलाकों में रहने वाले लोग सतर्क रहे और हो सके तो बच्चों, बुढ़ों और महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

     

  • Bigg Boss 19: Fans को नहीं पसंद आ रहा Kunika का Bossy Behaviour, Users ने किया Troll

    Bigg Boss 19: Fans को नहीं पसंद आ रहा Kunika का Bossy Behaviour, Users ने किया Troll

    मनोरंजन: बिग बॉस-19 इन दिनों फैंस को खूब पसंद आ रहा है। शो के कंटेस्टेंट भी सभी को काफी एंटरटेन कर रहे हैं। इसी बीच कुनिका सदानंद का बॉसी एटीट्यूड भी फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा। उनकी दबंग आवाज और बॉसी एटीट्यूड को देखकर घरवाले शुरुआत में ही उनसे थरथराते दिखे हैं। कुनिका को समझने और उनको पलटकर जवाब देने के लिए घरवालों ने हफ्तेभर का समय भी लिया है। उनका ऐसा एटीट्यूड देखकर फैंस के मन में यह भी सवाल आ रहे हैं कि आखिर उनकी दादागिरी को बढ़ावा कहां से मिल रहा है।

    शो की हाइलाइट बनी कुनिका

    बिग बॉस 19 देखने वाला हर फैन यह जानता है कि इस शो में यदि किसी की आवाज सबसे ज्यादा बुलंद है तो वो है कुनिका सदानंद। अपनी बुलंद आवाज और बिंदास एटीट्यूड से वो पहले दिन से ही शो की बड़ी हाइलाइट बनी हुई है। कुनिका की बॉसी नेचर उनको शो के बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बनाएगा। यही कारण है कि उम्र में 61 साल की होकर भी वो यंग कंटेस्टे्टस पर भारी पड़ रहा है। वही यदि गेम की बात करें तो कुनिका पहले दिन से फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं। वो हर बात पर अपनी राय सबके सामने रखती है। मुद्दा चाहे जो भी हो कुनिका वकील बनकर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटती हैं। शुरुआत में कुनिका शो में फायर लगी है। बॉस लेडी एटीट्यूड से वो सभी के छक्के छुड़ाती हुई दिखी।

    घरवालों पर चलाया हुकूम

    कैप्टन बने बिना ही कुनिका ने पहले ही दिन घरवालों पर हुकूम चलाना शुरु कर दिया है। कई दफा तो वो घरवालों को ऑर्डर देते हुई भी दिखी। कुछ लोगों को फटकारती हुई भी कुनिका नजर आई। शुरुआत में तो कुछ घरवाले उनके बॉसीनेस से घबराते और सहमते दिखे पर कईयों ने उनकी डांट भी खाली परंतु उन्हें पलटकर जवाब नहीं दिया। घरवाले उनकी दबंग पर्सनेलिटी से काफी हद तक घबरा रहे थे। कुछ कंटेस्टेट्स का कहना है कि वो उनकी उम्र का लिहाज कर रहे हैं।

    क्यों सब पर भारी पड़ रही है कुनिका?

    एक हफ्ते के बाद घरवालों ने फाइनली कुनिका सदानंद से पंगा लेना शुरु कर दिया है। बसीर अली, फरहाना भट्ट और जीशान कादरी खुलकर उनका विरोध करते हुए दिख रहे है। अभी भी कुनिका दादागिरी दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। अपने सामने वो किसी को भी कुछ कहने तक का मौका नहीं दे रही। अपनी मनमानी करती है। ऐसे में बासीर अली को लगता है कि सलमान खान के साथ क्लोज बॉन्ड होने के कारण वो ऐसा कर रही हैं। बीते एपिसोड में वो ऐसा कहते हुए भी दिखे। बिग बॉस के फैंस को भी यही लगता है कि कुनिका बहुत ज्यादा ऑवर कॉन्फिडेंट हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनकी तुलना बिग बॉस 4 में दिखी डॉली बिंद्रा के साथ भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को लगता है कि वो बिग बॉस 2 की कंटेस्टेंट संभावना सेठ को टक्कर दे रही है। अब कुनिका की दादागिरी दिखाने का कारण सलमान खान का सपोर्ट है या फिर मेकर्स का फेवरेटिज्म ये तो वही बता पाएगी परंतु कुनिका जरुरत से ज्यादा एरोगेंट बिहेवियर घरवालों के साथ-साथ फैंस के लिए भी झेलना मुश्किल हो चुका है।  
  • Jalandhar News: जल्द Punjab का दौरा करेंगे Rahul Gandhi, देखें Live

    Jalandhar News: जल्द Punjab का दौरा करेंगे Rahul Gandhi, देखें Live

    सासंद Channi और Verka ने राशन के 3 ट्रकों को दी हरी झंडी

    जालंधर, ENS: पंजाब में बाढ़ से हालात बेहद खराब होने शुरू हो गए है। जिसके बाद सरकार ने पंजाब के सभी 23 जिलों में 1400 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया है। बाढ़ को लेकर आज सुरानुसी गांव अमानतपुर जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने राशन से भरे 3 ट्रकों को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस राशन को फ्लाइंडग ट्रेड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन सरदार केवल सिंह दुलई की अगुवाई में बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजा जा रहा है। सासंद चन्नी ने बताया कि यह ट्रक शाहकोट, अजनाला और डेरा बाबा नानक में बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजा जा रहा है। तीनों ट्रकों में 8 टन राशन भेजा जा रहा है। ट्रकों में भेजे जा रहे प्रत्येक पैकेट का 19 किलो वजन है। जिसमें 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, एक किलो नमक, एक लीटर तेल, 2 किलो चीनी, 2 किलो दालें, सहित सूखा राशन बाढ़ से ग्रस्त लोगों को भेजा जा रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहाकि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों की मदद के लिए यह राशन के ट्रक भेजे जा रहे है। उन्होंने कहाकि यह समय राजनीति करने का नहीं है। बल्कि पंजाब के लोगों की मदद करने का है। इस दौरान उन्होंने बताया कि कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी जल्द पंजाब का दौरा करेंगे। हालांकि उन्होंने तारीख का ऐलान नहीं किया है। चन्नी ने कहा कि जल्द राहुल गांधी बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे। राहुल गांधी ने भी पंजाब में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों की मदद करने के लिए अपील की है।

    मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका ने कहा कि कारोबारी केवल द्वारा बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राशन भेजा जा रहा है। उन्होंने कहाकि कारोबारी से आज उनकी बात हुई और उन्होंने कहा कि इस बुरे समय में वह पंजाबियों के साथ है। राजकुमार वेरका ने कहा कि पंजाब के हालातों को लेकर राहुल गांधी ने भी पीड़ित लोगों की मदद करने की गुहार लगाई है। जिसके चलते अब कई संस्थाएं और कारोबारी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए आगे आ रहे है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है, बल्कि लोगों की मदद का है। ऐसे में सभी मिलकर बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जाकर लोगों की मदद करें। भाखड़ा डैम से छोड़े जा रहे पानी को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार को मिलकर लोगों की मदद करने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र से पंजाब के लिए राहत पैकेज देने की अपील की है।

  • बारिश का कहर: Parking धंसने से पलटे 2 वाहन, मलबे में बह गई कार, देखें वीडियो

    बारिश का कहर: Parking धंसने से पलटे 2 वाहन, मलबे में बह गई कार, देखें वीडियो

    रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग शटल पार्किंग में सोन नदी के कटाव से भारी भूस्खलन हो गया, जिससे पार्किंग में खड़े वाहनों के पहिए खड़े हो गए। यह दृश्य देख लोग सन्न हो गए। घटना के बाद किसी तरह से मशीनों के जरिए वाहनों को निकालने का प्रयास किया गया। वहीं दूसरी ओर बदरीनाथ हाईवे के सिरोबगड़ से खांकरा के बीच लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण हर दिन यहां बड़ी घटना होते-होते टल रही है। दोपहर के समय पहाड़ी से आए मलबे में एक कार फंस गई, जिससे वाहन में सवार लोगों की सांसे अटक गई। किसी तरह जेसीबी मशीन की सहायता से कार को निकाला गया।

    लगातार हो रही मूसलाधार बारिश कारण जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। जहां पहाड़ियां दरकने से राजमार्ग और लिंक मार्गों पर हजारों टन मलबा आ रहा है। वहीं नदियों का जल स्तर बढ़ने सेभू धंसाव की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग शटल पार्किंग में सोन गंगा से हो रहे कटाव से पार्किंग का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिस कारण पार्किंग में खड़े वाहन भी पलट गए और वाहनों के पहिए हवा में खड़े हो गए। घटना का यह दृश्य देख आस-पास खड़े लोग सन्न रह गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को इस स्थान से हटवा दिया और यहां जाने पर रोक लगा दी है। वाहनों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

    वहीं बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ के पास पहाड़ी से आए दल-दल मिट्टी एवं पत्थर की चपेट में एक कार आ गई। खाई में गिरने से बार-बार बची कार को जेसीबी से खींचकर बाहर निकाला गया। दरअसल, जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते दोपहर दो बजे बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ के पास अचानक पहाड़ी से एकाएक दलदल मिट्टी और पत्थर हाईवे पर आ गए। लगातार दलदल मिट्टी आने से एक कार मिट्टी में फंस गई। जिससे न कार आगे हो पाई और न पीछे। ऐसे में बड़ी मात्रा में मलबा आने से चालक कार छोड़कर भाग गया और कार भी मिट्टी के साथ नीचे की ओर बहने लगी।

    गमीनम यह रही कार खाई में गिरने से बच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एनएच लोनिवि की दो जेसीबी ने दलदल मिट्टी को साफ कर कार को खींचकर मिट्टी से बाहर निकाला। मिट्टी साफ होने के बाद हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। पूर्व प्रधान खांकरा नरेंद्र ममगांई ने बताया कि सिरोबगड़ से खांकरा तक लैंडस्लाइड जोन घोषित किया गया है।

    हर बरसाती सीजन में यहां सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित हो रहा है। जहां बदरीनाथ हाईवे के सिरोबगड़ से खांकरा के बीच कई जगहों पर पहाड़ी से मलबा-बोल्डर आ रहा है। वहीं केदारनाथ हाईवे के बांसवाड़ा, डोलिया देवी के पास खतरा बना हुआ है। यहां भी लगातार भूस्खलन होने में लगा है।

  • Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, इतने प्रतिशत हुई बढ़ौतरी

    Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, इतने प्रतिशत हुई बढ़ौतरी

    नई दिल्लीः जोमैटो से फूड ऑर्डर करने वालों के लिए एक बुरी खबर है। वह यह है कि अब जोमैटो से फूड ऑर्डर करना आपको महंगा पड़ सकता है। इसका कारण यह है कि फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी एटर्नल लिमिटेड ने फूड डिलीवरी ऑर्डर्स पर 20% तक प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है। ऐसे में फूड डिलीवरी ऑर्डर्स पर प्लेटफॉर्म फीस 20% बढ़ने से 10 से 12 रुपये का इजाफा हो गया है।

    दीपिंदर गोयल की कंपनी ने अगस्त 2023 में 2 रुपये से फीस की शुरुआत की थी और कई बार इसे बढ़ाया। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटकर 25 करोड़ रुपये रहा, लेकिन रेवेन्यू 7,167 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। शेयर बाजार में भी स्टॉक ने बीते 6 महीनों में 45% से ज्यादा की तेजी दर्ज की है। जोमैटो के सह-संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने अगस्त 2023 में इस फीस की शुरुआत की थी।

    इसका उद्देश्य मार्जिन सुधारना और मुनाफा बढ़ाना था। शुरुआत में प्लेटफॉर्म फीस 2 रुपये रखी गई, जिसे बाद में 2023 में 3 रुपये, जनवरी 2024 में 4 रुपये और अक्टूबर 2024 में त्योहारों के दौरान सीधे 10 रुपये कर दिया गया। अब एक साल बाद इसे फिर से बढ़ाकर 12 रुपये कर दिया गया है।

     

  • Punjab News: पानी के तेज बहाव से 20 फीट की सड़क रह गई 3 फीट, देखें Live

    Punjab News: पानी के तेज बहाव से 20 फीट की सड़क रह गई 3 फीट, देखें Live

    मोहालीः चंडीगढ़ से सटे पंजाब के नयागांव में पटियाला की राव नदी में पानी उफान पर आने की वजह से मेन सड़क ही धंस गई है। बुधवार को हुई मूसलाधार वर्षा से ट्राईसिटी (चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली) में जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। सड़कों पर जलभराव होने से लोग जाम में फंसे रहे। पानी के तेज बहाव से पटियाला की राव नदी ने सड़क में कटाव हुआ। 20 फुट की सड़क 3 फुट की रह गई है। पानी का बहाव कम न हुआ तो पटियाला की राव नदी सड़क की मिट्टी को काटकर नयागांव में घुस सकती है। इसकी वजह से कुमाऊं कालोनी, दशमेश नगर, विकास नगर सहित कई अन्य इलाकों में भारी नुकसान की संभावना है।

    नदी के पानी से चंडीगढ़ सेक्टर-12 स्थित पीजीआई में भी काफी नुकसान हो सकता है। चंडीगढ़ में सुखना लेक, पंचकूला और मोहाली में घग्गर नदी, मोहाली के नया गांव में पटियाला की राव नदी समेत शहर से गुजरते नालों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। पानी का बहाव तेज होने पर तटबंध टूटने का डर है, जिससे भारी नुकसान हो सकता है। प्रशासन ने अगले तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने सतर्कता बरते हुए चंडीगढ़ में पहले ही स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी थी, जिसे बढ़ाकर अब सात सितंबर तक कर दिया गया है। पंचकूला में भी सुबह 7 बजे जिला उपायुक्त ने छुट्टी की घोषणा कर दी।

    स्कूलों की तरफ सूचना में देरी की वजह से बच्चे स्कूल पहुंचे। सुबह स्कूल भी खुले। इसी दौरान सेक्टर-4 में एक प्राइवेट स्कूल के बाहर स्कूली बच्चों से भरी कार पर अचानक भारी भरकम पेड़ गिरा। इस घटना में कार में सवार 6 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा होने के बाद ने सख्ती दिखाई तो 11 बजे सभी स्कूलों को छुट्टी करनी पड़ी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

    नदी और नालों के किनारों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है, लोगों को पास जाने पर पाबंदी है। मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अगले तीन दिन बारिश का दौर ऐसे ही रहने का पूर्वानुमान है। मोहाली जिले में अब तक लगभग 7000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जयंती माजरी, गुड़ा, कसौली, करौंदेवाल और भगिंडी जैसे पांच गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्यों पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचाई जा रही है।