Blog

  • Punjab News: पानी के तेज बहाव में बहे परिवार के 4 सदस्य, बच्ची का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी के तेज बहाव में बहे परिवार के 4 सदस्य, बच्ची का शव बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोटः रावी दरिया में 2 दिन पहले आई बाढ़ के बाद पानी तो दरिया में अब कम हो गया है। लेकिन जिले में आई बाढ़ अपने निशान पीछे छोड़ गई। जिसमें कई लोगों को इसका खामियाजा अपनी जान तक गंवा कर भुगतना पड़ा। ऐसा ही एक मामला रावी दरिया के साथ पढ़ते गांव कोलियां से सामने आया है, जहां रावी दरिया में दो दिन पहले आई बाढ़ के कारण गुर्जर परिवार संभल ना सका। दरअसल, गुर्जर परिवार के 4 लोग पानी के तेज बहाव में बह गए, जिसमें एक बुजुर्ग महिला व तीन बच्चे शामिल हैं।

    इसमें से एक बच्ची की लाश तो बरामद कर ली गई है वहीं दो बच्चे जो 10 साल से कम उम्र के लड़के और बुजुर्ग महिला अभी भी लापता है जिन्हें ढूंढने की कोशिश गुर्जर परिवार कर रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से परिवार को ढूंढने में पूरी मदद की जा रही है। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं लोगों के लापता होने की खबरें भी अब सामने आने लगी हैं। जिले में अब तक आधा दर्जन के करीब लोगों के लापता व तीन लोगों की लाशें बरामद होने की सूचनाएं मिली है। जो कि पानी की चपेट में आ आये थे। फिलहाल अभी तक प्रशासन ने लापता और मृतक लोगों की पुष्टि नहीं की है अब जैसे जैसे दिन बीतेंगे तो पूरी जानकारी सामने आने लगेगी।

    पीड़ित परिवार ने कहा कि जिस दिन रावी दरिया में बाढ़ आई, उस दिन उनके परिवार के चार सदस्य जिसमें एक बुजुर्ग महिला 3 बच्चे शामिल थे जोकि लापता हो गए। 2 दिन बाद एक बच्ची की मृतक देह तो दरिया से बरामद कर ली गई है। लेकिन बुजुर्ग महिला और दो छोटे लड़के अभी भी लापता हैं। वहीं उनके साथ अपना सहयोग कर रहे पुलिस प्रशासन के जांच अधिकारी से जब बात की तो उन्होंने कहा कि लापता हुए लोगों को रावी दरिया में ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

  • AI क्रांति की शुरूआत करेंगा Reliance AGM, भारत बनेगा हब, Google और मेटा के साथ करार

    AI क्रांति की शुरूआत करेंगा Reliance AGM, भारत बनेगा हब, Google और मेटा के साथ करार

    नई दिल्लीः Reliance AGM रिलायंस AI क्रांति की शुरूआत करने जा रहा है। दरअसल, इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने आज सालाना आम बैठक (AGM) में रिलायंस इंटेलिजेंस लॉन्च करने का ऐलान किया। जिससे भारत एआई हब बन जाएगा। यह कंपनी पूरी तरह रिलायंस की होगी और इसका मकसद भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनाना है।

    Read in English:

    Mukesh Ambani Launches Reliance Intelligence to Build India’s AI Future

    रिलायंस ने गूगल क्लाउड के साथ AI पार्टनरशिप का ऐलान किया। इसके तहत जामनगर क्लाउड रीजन बनाया जाएगा, जो रिलायंस की ग्रीन एनर्जी से चलेगा और जियो की हाई-स्पीड नेटवर्किंग से जुड़ा होगा। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि यह सहयोग भारत की AI यात्रा को नई ऊंचाई देगा। रिलायंस और मेटा ने मिलकर एक जॉइंट वेंचर (JV) शुरू करने की घोषणा की। इसका मकसद भारतीय कंपनियों और छोटे कारोबारों को रेडी-टू-यूज AI टूल्स देना है। यह प्लेटफॉर्म मेटा के Llama मॉडल पर बेस्ड होगा और सेल्स, कस्टमर सर्विस, आईटी और फाइनेंस जैसे सेक्टरों को कवर करेगा।

    इस जॉइंट वेंचर में 855 करोड़ रुपये (100 मिलियन डॉलर) का शुरुआती निवेश होगा। इसमें रिलायंस की हिस्सेदारी 70 फीसदी और मेटा की 30 फीसदी होगी। इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो ने हर भारतीय तक डिजिटल क्रांति पहुंचाया, अब रिलायंस इंटेलिजेंस हर भारतीय तक AI पहुंचाएगा। रिलायंस इंटेलिजेंस 4 बड़े मिशनों पर काम करेगी। जिसमें AI इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्लोबल पार्टनरशिप, भारत के लिए AI सर्विसेज और टैलेंट इनक्यूबेशन शामिल होंगे।

    जामनगर में ग्रीन एनर्जी से चलने वाले गीगावॉट-स्केल डेटा सेंटर बनेंगे, जो बड़े पैमाने पर AI ट्रेनिंग और इनफरेंस के लिए तैयार होंगे। गूगल और मेटा जैसे दिग्गजों के साथ मिलकर टेक्नोलॉजी और रिसर्च को भारत-फर्स्ट एप्रोच के साथ बढ़ावा दिया जाएगा। शिक्षा, हेल्थकेयर, कृषि और छोटे कारोबारों के लिए सस्ती और भरोसेमंद AI सॉल्यूशंस उपलब्ध कराए जाएंगे। भारत और दुनिया के रिसर्चर्स और इंजीनियर्स के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म बनेगा, जहां आइडियाज को तेजी से प्रैक्टिकल सॉल्यूशन में बदला जा सके।

     

     

  • Punjab News: पंचतत्व में विलीन हुए Ashwani Sharma के बड़े भाई, देखें वीडियो

    Punjab News: पंचतत्व में विलीन हुए Ashwani Sharma के बड़े भाई, देखें वीडियो

    Sunil Jakhar सहित पहुंचे कई राजनीतिक नेता

    पठानकोटः पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष और पठानकोट विधायक अश्विनी शर्मा के बड़े भाई राम प्रसाद शर्मा का धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई राम प्रसाद (आरपी) शर्मा कुछ समय से बीमार थे। उनका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। इस अवसर पर पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोग दिवंगत आरपी शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुँचे और अश्विनी शर्मा के दुःख को साझा किया।

    इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि बड़े भाई का निधन अपने आप में एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। सुनील जाखड़ ने भाजपा पार्टी की ओर से उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परमात्मा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। इस दौरान सुनील जाखड़ ने पंजाब में बाढ़ से हुई जनहानि पर भी चिंता व्यक्त की और सरकार से लोगों की उचित मदद करने की अपील की। ​​साथ ही, उन्होंने पंजाब को मदद की पेशकश करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी प्रशंसा की।

  • Punjab News: बचाव कार्यों में जुटे सेना के 12 Helicopter

    Punjab News: बचाव कार्यों में जुटे सेना के 12 Helicopter

    रूद्र के बाद मैदान में उतारा चीता Helicopter और MI-17

    पठानकोटः पंजाब में लगातार हुई बारिश से आई बाढ़ ने कई गांवों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं पंजाब में आई बाढ़ से बचाव के लिए सेना भी मैदान में उतर गई है। पंजाब सरकार के 11 अफसर और अर्धसैनिक बलों के 212 जवानों द्वारा राहत का काम किया जा रहा हैं। सेना ने लोगों की राहत के लिए जहां रूद्र के बाद अपना चीता हेलिकॉप्टर मैदान में उतार दिया है। वहीं, वायुसेना ने भी चिनूक के साथ-साथ पांच एमआई-17 हेलिकॉप्टर इस मिशन में लगा दिया हैं। यह पांचों हेलिकॉप्टर बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के काम में लगाए गए हैं।

    इसके अलावा वायुसेना ने अपने ट्रांसपोर्ट एयरक्राॅफ्ट एएन-130 को जम्मू क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्य के लिए तैनात कर दिया है। सेना व वायुसेना का एचएडीआर (ह्यूमेटेरियन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ) अभियान जारी है। सेना का दावा है कि उन्होंने अभी तक 1600 से अधिक लोगों को बचाया है। यह सभी लोग चिनाब, रावी और ब्यास नदियों में बाढ़ के कारण फंसे हुए थे। इनमें सेना के 12 हेलिकॉप्टर इस बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं, जिनमें अब एचएएल-चीता भी उतारा है। सेना व वायुसेना अभी तक लोगों को बचाने के लिए 95 विंच ऑपरेशन व 101 लो होवर ऑपरेशनों को अंजाम दे चुकी है। अब तक सेना की ओर से 3800 किलोग्राम राहत सामग्री लोगों तक पहुंचाई जा चुकी है।

    सेना की राइजिंग स्टार कोर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 20 टुकड़ियां तैनात कर दी हैं। इस कोर ने अभी तक 943 लोगों को बचाया है। इनमें एक अनाथालय के 50 बच्चों समेत बीएसएफ के 56 और सीआरपीएफ के 21 जवान शामिल हैं। यह सभी बॉर्डर एरिया में फंसे हुए थे। सेना के एक अफसर ने बताया कि व्रज कोर की पठानकोट डिविजन का रामदास-अजनाला क्षेत्र में ऑपरेशन जारी है। 40 से अधिक डूबे हुए गांवों से कोर के जवान न केवल लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रहे हैं, वहीं उन्हें दवाएं, भोजन व अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

    पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति इतनी खतरनाक हो गई कि लोगों को राहत पहुंचा रहे सेना के जवानों की जान भी जोखिम में है। डेराबाबा नानक में सेना के 38 व बीएसएफ के 10 जवान फंस गए। सूचना मिलने पर वायुसेना के हेलिकॉप्टर वहां पहुंचे और उन्हें सुरक्षित निकाला। इसी तरह पठानकोट में भी फंसे 46 लोगों को वायुसेना ने एयरलिफ्ट कराया। यहां वायुसेना ने 750 किलो राहत सामग्री भी पहुंचाई।

     

  • Punjab News: Immigration Office में चोरों का धावा, लाखों की नकदी चुराई, देखें CCTV

    Punjab News: Immigration Office में चोरों का धावा, लाखों की नकदी चुराई, देखें CCTV

    होशियारपुरः जिले के गवर्नमेंट कॉलेज चौक के पास स्थित एक ऑफिस को चोरों ने निशाना बनाया और वहां से जरूरी सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें चोर साफ तौर पर चोरी की घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। जब ऑफिस मालिक ने सुबह आकर चैक किया तो अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था जिसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते स्टेप एजुकेशन ऑफिस मालिक डेविड ने बताया कि सुबह जब उन्होंने आफिस खोला तो अंदर अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था और ताले भी टूटे पड़े थे। जब सीसीटीवी चेक की गई तो पता चला कि नकाबपोश चोर ऑफिस के अंदर घुसा है और चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान चोर ऑफिस में रखे कैश और कई कागजात चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ लाख का उन्हें नुक्सान हुआ है।

    वहीं बिल्डिंग मालिक ने बताया कि इस इलाके में पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन अपराधी पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ाने की जरूरत है। दूसरी ओर सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

  • Punjab News: रावी में पानी की चपेट में आए घर और दुकाने, 80 गांवों को हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: रावी में पानी की चपेट में आए घर और दुकाने, 80 गांवों को हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    पठानकोटः हिमाचल में पहाड़ों और बंजर भूमि में भारी बारिश के कारण बांध पूरी तरह पानी से लबालब हैं और नहरों में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे नदियाँ और नहरें उफान पर हैं, जिससे लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। अगर ज़िले के सीमावर्ती क्षेत्र की बात करें, तो इस क्षेत्र के लोग रावी, जलाली और उज नदियों की चपेट में आ गए हैं और लगभग 80 गांवों को बड़ा नुकसान हुआ है।

    कई परिवार ऐसे हैं. जिनकी ज़िंदगी इन नदियों ने बेपटरी कर दी है और इन परिवारों को फिर से शून्य से शुरुआत करनी होगी। इन नदियों के कारण किसी परिवार का घर क्षतिग्रस्त हुआ है, तो किसी की दुकान इन नदियों की चपेट में आ गई है। इतना ही नहीं, जहां किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, वहीं कई जानवर भी इन नदियों में बहते देखे गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी बारिश के कारण पानी आता था।

    लेकिन इस बार पानी ने लोगों को काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि पानी के कारण बनी दुकानें तबाह हो गई हैं। दुकानों और घरों में पानी घुसने से दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ऐसे में लोगों की निगाहें सरकार की घोषणा पर टिकी हैं क्योंकि किसानों को तो फसलों के नुकसान का मुआवजा मिलेगा, लेकिन जिनकी पूरी आजीविका इस पानी में डूब गई है, क्या उनकी आजीविका सरकार लेगी या नहीं।

  • Donald Trump नहीं रुकवा पाए Russia-Ukrain की जंग, दोनों देशों में तेज हुई लड़ाई

    Donald Trump नहीं रुकवा पाए Russia-Ukrain की जंग, दोनों देशों में तेज हुई लड़ाई

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय सवालों के घेरे में आ गए हैं। व्हाइट हाउस में 15 अगस्त 2025 को अलास्का में ट्रंप ने रुसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी। इस बातचीत को रुस और यूक्रेन के बीच में युद्धविराम की दिशा में एक टर्निंग पाइंट बताया जा रहा था परंतु उसका नतीजा उल्टा ही हुआ और जंग और ज्यादा तेज हो गई। इस मीटिंग से पहले ट्रंप ने यह दावा किया था कि उनका लक्ष्य तत्काल सीजफायर को हासिल में करना है और यदि यह नहीं हुआ तो रुस पर गंभीर परिणाम होंगे परंतु इस शिखर सम्मेलन के बाद 15 दिन गुजर चुके हैं और इस जंग को खत्म करने की दिशा में कोई भी खास कदम नहीं उठाया गया है। 15 अगस्त के बाद ट्रंप की धमकियों की परवाह किए बिना युक्रेन पर हमले तेज कर दिए। यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि अलास्का में पुतिन-ट्रंप की बातचीत के तुरंत बाद रुस ने 85 ड्रोन और एक इस्कंदर बैलेस्टिक मिसाइल से यूक्रेन पर हमले किए परंतु यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने 61 रुसी ड्रोन्स को रोक दिया। रुस ने 20-21 अगस्त को यूक्रेन पर डोन्स और मिसाइलों के साथ बड़ा हमला किया। ये 2025 का तीसरा बड़ा हमला था। इसमें रुस ने 574 ड्रोन्स और 40 मिसाइलें दागी। यह हमला कीव, लीव और बाकी क्षेत्रों जैसे कि सुमी, चेर्निवत्सी और डिनीप्रोपेट्रोव्सक पर केंद्रित था। इस हमले में 9 नागरिकों की मौत हो गई जिसमें 4 बच्चे शामिल थे। वहीं इस हमले में 19 लोग घायल हो गए। रुस ने डोनेट्स्क क्षेत्र में कुछ गांवों पर कब्जा करने का दावा किया था जो कि रणनीतिक शहर क्रामोटोर्स्क की ओर बढ़ने का भी हिस्सा था। सुमी क्षेत्र में रुसी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से एक परिवार के 3 बच्चे शामिल थे। 28 अगस्त को रुस की ओर से हाल के समय में यूक्रेन पर किया गया। यह सबसे बड़ा अटैक था इसमें रुस ने 629 ड्रोन्स और मिसाइलों रुस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला किया। इस हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 48 लोग घायल हो गए हैं। रुसी हमले में यूरोपीय यूनियन की इमारत को भी नुकसान हुआ है। रुस ने यूक्रेन पर हमला किया तो यूक्रेन की ओर से भी जवाबी अटैक किए गए।

    इसलिए तेज हुई दोनों देशों की लड़ाई

    यूक्रेन में शांति की स्थापना के लिए पुतिन ने हमेशा से यूक्रेन संकट के मूल कारणों को हल करने की बात की है। इसमें उसकी मांगें भी शामिल है। उसकी मांग है यूक्रेन नाटो से दूरी बनाए डोनबास क्षेत्र पर रुस का नियंत्रण हो जाए और यूक्रेन की सैन्य ताकतों में कमी आए। यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी पश्चिमी देश दे परंतु यूक्रेन ने पुतिन की मांगों को अस्वीकार कर दिया है। विशेष तौर पर डोनेटस्क और लुहान्स्क को रुस को सौंपने की मांग की है। जेलेंस्की ने कहा है कि क्षेत्रीय रियायतें यूक्रेन के संविधान के खिलाफ हैं रुस की मांगें अनुचित हैं। इस स्थिति के बाद से रुस ने हमला तेज कर दिया है। रुस यह चाहता है कि डोनबास क्षेत्र में उसकी बढ़त कायम रहे प्रगति निरंतर होती रहे। परंतु यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने किसी भी क्षेत्रीय रियायत को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि युद्ध का अंत रुस की पूरी वापसी और यूक्रेन के क्षेत्रीय अखंडता के साथ ही संभव होगी।
  • Punjab News: PNB चौक पर कार सवार बदमाशों ने व्यक्ति को मारी गोलियां, हालत गंभीर

    Punjab News: PNB चौक पर कार सवार बदमाशों ने व्यक्ति को मारी गोलियां, हालत गंभीर

    रूपनगरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आनंदपुर साहिब में पंजाब नेशनल बैंक चौक पर कार सवार बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने युवक पर 7 गोलियां चलाई। गोलियां लगने से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    घायल युवक की पहचान 32 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव मिडवां लोअर के रहने वाले नीरज पर हमलावरों ने 7 गोलियां चलाईं। घायल नीरज को पहले सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस रोज नाकेबंदी और चेकिंग का दावा करती है। फिर भी शहर के बीचों बीच इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। हमलावर खुलेआम फायरिंग करके फरार हो जाते हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

  • Punjab News: मर्डर केस में शामिल शूटर हथियार सहित गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार

    Punjab News: मर्डर केस में शामिल शूटर हथियार सहित गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार

    मोहालीः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स AGTF ने हिमाचल के ऊना में हुई व्यक्ति हत्या में शामिल शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलर से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए है। आरोपी की पहचान विपिन कुमार निवासी बस्सी मुदा, बाघपुर मंदिर, होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पूछताछ में कई खुलासे होंगे।

    शुरूआती जांच से पता चला है कि काबू किया गया विपिन कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना के ख्वाजा बसल गांव में राकेश कुमार उर्फ ​​गग्गी की हत्या में शामिल मुख्य शूटरों में से एक था। यह घटना विदेशी गैंगस्टर लाडी भज्जल उर्फ ​​कूनर और मोनू गुज्जर (रवि बलाचौरिया गिरोह) और बब्बी राणा (सोनू खत्री गिरोह) के बीच गैंगवार का सीधा परिणाम थी। मृतक, राकेश कुमार उर्फ ​​गग्गी, विदेशी गैंगस्टर बब्बी राणा का सहयोगी था। जो सोनू खत्री का करीबी सहयोगी है।

    ऊना के अप्पर बसाल में रविवार, 27 जुलाई को राकेश कुमार उर्फ गग्गी की हत्या उस समय हुई, जब वह नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया था। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे। उन्होंने पीड़ित पर लगभग सात-आठ राउंड फायर किए, लेकिन राकेश के साथियों पर एक भी गोली नहीं चलाई। यह घटना ऊना से लगभग 7 किलोमीटर दूर, चंडीगढ़-धर्मशाला राजमार्ग पर स्थित दुकान में हुई।

    हत्या के बाद नारायणगढ़ के दो बदमाश, लाडी कुमार और वेंकट गर्ग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राकेश की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली और ऊना के एक अन्य बदमाश मनी राणा को भी टैग किया, जो इस समय जेल में है। इसके बाद एक अन्य बदमाश, बब्बी राणा ने खुद को बचित्तर गैंग से जुड़ा बताते हुए राकेश उर्फ गग्गी की हत्या से जुड़े सभी लोगों को मारने की कसम खाई। यह भी सामने आया है कि राकेश के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • Punjab News: आप सरकार के बाद कांग्रेस विधायक दल के सदस्यों ने किया ऐलान

    Punjab News: आप सरकार के बाद कांग्रेस विधायक दल के सदस्यों ने किया ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट के सभी मंत्रियों, विधानसभा के स्पीकर व आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों ने बीते दिन बाढ़ प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने की घोषणा की थी। वहीं आज पंजाब कांग्रेस विधायक दल के सभी सदस्यों ने राज्य में बाढ़ से हुई तबाही को देखते हुए एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने का फैसला किया है। विधायक दल के सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह वेतन दान किया है।

    Read in English:

    Punjab Congress MLAs, Alongside AAP, Donate One Month’s Salary for Flood Relief

     

    बता दें कि आप सरकार ने कहा कि हमारे गुरुओं ने हमें कठिन समय में लोगों की सहायता करने की प्रेरणा दी है और इसी का अनुसरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दानी लोगों से से अपील की कि वे बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए खुले दिल से योगदान दें। उन्होंने राज्य के लोगों से 2 सितंबर से पहले राशन, दवाएं, पीने का पानी, आटे की बोरियां, दालें, पशुओं के लिए चारा आदि दान करने की अपील की।