Blog

  • Punjab News: New Car में सवार होकर माथा टेक कर आ रहे परिवार की नहर में गिरी गाड़ी, देखें वीडियो

    Punjab News: New Car में सवार होकर माथा टेक कर आ रहे परिवार की नहर में गिरी गाड़ी, देखें वीडियो

    अमृतसरः झब्बाल रोड स्थित मुले चक गांव में उस वक्त हादसा हो गया, जब बाबा बुड्ढा साहिब के दर्शन करने आ रहे एक परिवार की नई कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार मुले चक गांव से गुजरती हुई नहर के सूए में जा गिरी। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गांव वासियों ने बताया मुल चक गांव से झब्बाल रोड़ को साथ जोड़ती गांव की इकलौती सड़क है, लेकिन नहर पर बने सूए का पुल काफी तंग है। जिससे चलते आए दिन दुर्घटनाएं होने का डर बना रहता है। गांव वासियों ने कहा कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन वह प्रशासन से मांग करते है कि पुल को थोड़ा चौड़ा किया जाना चाहिए ताकि हो रही घटनाओं से बचा जा सके। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुले चक गांव के एक परिवार ने नई कार खरीदी थी और वह माथा टेकने के लिए बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारे गए थे। इस दौरान माथा टेककर जब वह वापिस लौट रहे थे तो मुले चक के सूए से आ रहे बाइक कारण उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में गिर गई। हालांकि इस घटना दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं इस मामले को लेकर परिवार द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई गई।

    परिवार की नहर में गिरी गाड़ी, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: घर के बाहर बैठी महिला पर बेसबैट से किया हमला, आरोपी फरार

    Jalandhar News: घर के बाहर बैठी महिला पर बेसबैट से किया हमला, आरोपी फरार

    जालंधरः महानगर में बदमाशों का अतंक बढ़ता ही जा रहा है। ताज़ा मामला अमन नगर से सामने आया है जहां घर के बाहर बैठी महिला के सिर में अज्ञात युवक द्वारा बेसबैट से हमला कर दिया ओर वहां से फरार हो गया।

    पुलिस को दी गई शिकायत में पीडित ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शाम के समय अपनी महिला मित्र के साथ घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान करीब चार युवक आए जिनमें से एक ने उसके सिर पर बेसबेट से हमला कर दिया। जब महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की मदद से एक को काबू कर लिया गया लेकिन उसे बचाने के लिए दूसरे युवक ने कमलेश रानी के टांग पर बेसबेट से हमला कर दिया और अपने साथी को छुड़ाकर ले गया। पीडित महिला ने कहा कि वह उन युवकों को जानती तक नहीं थी और ना ही उनकी किसी के साथ रंजिश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • खाना बनाते समय Gas Cylinder में हुआ धमाका, पांच घायल

    खाना बनाते समय Gas Cylinder में हुआ धमाका, पांच घायल

    नई दिल्ली : राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में गत रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खाना बनाने के दौरान एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह घटना छोटी सादड़ी इलाके में स्थित राधेश्याम प्रजापत के घर में हुई।

    घर में खाना बन रहा था, उसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में जोरदार विस्फोट हो गया। इस ब्लास्ट से परिवार के सदस्यों को गहरी चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट से घर को भी भारी नुकसान हुआ है। घर के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

    घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य तीन घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में मिला शव, पुलिस कर रही जांच

    Jalandhar News: इस इलाके में मिला शव, पुलिस कर रही जांच

    जालंधरः महानगर के अलीपुर इलाके में स्थित दुर्गा कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक करीब 35 साल के शख्स का शव लावारिस हालात में मिला । उसके तन पर कपडे कम थे और पैरों में चप्पल तक नहीं थी।

    मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर हाइट्स की पुलिस ने लावारिस मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने लावारिस मिले शव की जांच करते हुए गली में खेल रहे बच्चों से पुछा तो उन्होंने कहा कि यह अंकल गली में आए थे और उन्हें गालियां दे रहै थे, फिर चले गए। हमने देखा कि अंकल दो बार गिरे, मगर वह खड़े होकर चलने लगे। फिर तीसरी बार पीछे की तरफ गिर गए। फिर नहीं उठे। जब अंकल नहीं उठे तो हम लोगों ने शोर मचाया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि लावारिस मिले शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

  • Punjab News: वेरका मिलक प्लांट के पास 2 कारों में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: वेरका मिलक प्लांट के पास 2 कारों में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः वेरका मिलक प्लाट के पास गड़वासु मोड़ के समीप देर रात 2 कारों में टक्कर हो गई। मामले की जानकारी देते हुए कुरुक्षेत्र के रहने वाले ब्रीजा कार चालक ने बताया कि वह गड़वासु की ओर से आ रहा था। इस दौरान अचानक दूसरी ओर से आई बोलेरो टेंपर चालक के उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। व्यक्ति ने कहा कि वह अपनी साइड पर सही दिशा में आ रहा था। इस दौरान दूसरे कार चालक ने उसे गाड़ी की ब्रेक लगाने का भी समय नहीं दिया और टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। व्यक्ति ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी में वह पढ़ाई करता है। आरोप है कि दूसरी कार में सवार दोनों युवक नशे में धुत थे। इस दौरान घटना की सूचना पीड़ित ने 112 पर कॉल की। पी़ड़ित ने आरोप लगाए कि वह काफी समय तक फोन करता रहा। काफी समय के बाद पुलिस कर्मी आए और कहने लगे कि एरिया उनकी हद में नहीं आता है। पीड़ित ने कहा कि हरियाणा में 112 पर फोन किया तो 10 मिनट में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जाती है। पीड़ित ने कहा कि काफी समय बीत जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दूसरी गाड़ी को थाने ले लगी है और मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    2 कारों में हुई टक्कर, देखें वीडियो

  • Canada सरकार ने फिर किया नियमों में बदलाव, भारतीयों पर पड़ेगा असर

    Canada सरकार ने फिर किया नियमों में बदलाव, भारतीयों पर पड़ेगा असर

    नई दिल्ली: कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार द्वारा लगातार विदेशी स्टूडेंट को झटके दिए जा रहे है। दरअसल, हर महीने वीजा नियमों में या विदेशी कामगारों को नौकरी देने के नियमों में बदलाव कर रही है। एक वक्त रहने और बसने के लिए सबसे बेहतरीन जगह माने जाने वाले कनाडा में अब हालात लगातार बदल रहे हैं। इसी कड़ी में ट्रूडो सरकार ने कनाडा में ‘टेंपरेरी फॉरेन वर्कर प्रोग्राम’ में बदलाव किया है, ताकि इस योजना का दुरुपयोग रोका जा सके। साथ ही इस योजना के जरिए लोगों के साथ धोखाधड़ी से बचाया जा सके।

    दरअसल, कनाडा में ‘टेंपरेरी फॉरेन वर्कर’ (TFW) प्रोग्राम के जरिए कनाडाई कंपनियां या नियोक्ता विदेशी कामगारों की भर्ती करते हैं। उनके पास ऐसा करने का विकल्प तभी होता है, जब उन्हें कनाडा में अच्छे या योग्य लोग काम के लिए नहीं मिलें। हालांकि, कनाडाई सरकार का कहना है कि देश में प्रतिभाशाली कामगारों को काम पर रखने से बचने और इसके बजाय विदेशी वर्कर्स पर भरोसा करने के लिए ‘टेंपरेरी फॉरेन वर्कर’ (TFW) प्रोग्राम का दुरुपयोग किया गया है।

    सरकार ने कहा है कि अब ‘टेंपरेरी फॉरेन वर्कर’ प्रोग्राम का इस्तेमाल कर विदेशी कामगारों की भर्ती से पहले कंपनियों को ‘लेबर मार्केट इम्पैक्ट असेसमेंट’ (LMIA) करना होगा, जिसमें उन्हें साबित करना होगा कि जिस नौकरी पर वह विदेशी कामगार को रख रही हैं, उसे करने के लिए यहां देश में कोई भी योग्य नागरिक नहीं है। सरकार चाहती है कि कनाडाई कंपनियां और नियोक्ता इस प्रोग्राम पर से अपनी निर्भरता को कम करें। TFW प्रोग्राम को लेकर नए नियम 26 सितंबर यानी आज से लागू हो रहे हैं।

    कनाडा सरकार 6% या उससे अधिक की बेरोजगारी दर वाले महानगरीय क्षेत्रों में LMIA प्रोसेस करने से इनकार करने वाली है। खाद्य सुरक्षा क्षेत्रों (कृषि, फूड प्रोसेसिंग और फिश प्रोसेसिंग), साथ ही कंस्ट्रक्शन और हेल्थकेयर में सीजनल और नॉन-सीजनल नौकरियों के लिए LMIA प्रोसेस किया जाएगा। नियोक्ताओं को TFW प्रोग्राम के जरिए अपने कुल वर्कफोर्स के 10% से ज्यादा विदेशी कामगार को नौकरी पर रखने की अनुमति नहीं होगी। TFW प्रोग्राम के तहत रखे गए लोगों की नौकरी की अवधि सिर्फ एक साल कर दी गई है, जो पहले दो साल हुआ करती थी।

    कनाडा में हुए इस बदलाव का असर भारतीयों पर भी दिखने वाला है। इसकी वजह ये है कि पंजाब-हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों से लोग कनाडा में काम करने जाते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग लो स्किल वाली नौकरियां करते हैं, जैसे खेत पर काम करना। इन लोगों को बहुत ही कंपनियां TFW प्रोग्राम के तहत ही नौकरियों पर रखती थीं। मगर नियमों में बदलाव से अब नौकरी पर रखना मुश्किल होने वाला है।

  • Punjab News: कल से फिर Free होगा सबसे मंहगा Toll Plaza, जानें मामला

    Punjab News: कल से फिर Free होगा सबसे मंहगा Toll Plaza, जानें मामला

    लुधियानाः पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने 27 सितंबर को टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री करने का ऐलान किया है। नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी द्वारा की गई।

    बैठक के दौरान टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों ने टोल प्लाजा प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते कहा कि पिछले कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

    अध्यक्ष दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पी.एफ. में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ई.एस.आई. और वैलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही। उन्होंने आगे कहा कि इन बातों के विरोध में 27 सितंबर को टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री कर दिया जाएगा।

  • Jalandhar News: नई पहल, इंडस्ट्रियलिस्ट ने बनाई पराली से निजात पाने के लिए कोयला बनाने वाली मशीन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नई पहल, इंडस्ट्रियलिस्ट ने बनाई पराली से निजात पाने के लिए कोयला बनाने वाली मशीन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में धान की कटाई का सीजन शुरू हो गया है और धान की कटाई के बाद पराली हमेशा से एक बड़ी समस्या रही है।लेकिन पराली की समस्या से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार और पंजाब सरकार द्वारा कई उपाय किए गए जो अभी तक विफल साबित हुए। वहीं पराली की समस्या से निजात दिलाने के लिए जालंधर के एक इंडस्ट्रियलिस्ट द्वारा नई पहल की शुरुआत की गई। दरअसल, इंडस्ट्रियलिस्ट की ओर से एक मशीन तैयार की गई है, जिससे पराली को कोयले में बदला जाएगा और इसका उपयोग होने से प्रणाली की समस्या से काफी हद तक निजात मिल पाएगी।पराली से कोयला बनाने वाली मशीन को देखने कई किसान नेता सहित कई युवा किसान पहुंचे और इंडस्ट्रियलिस्ट द्वारा बनाई गई इस मशीन को लेकर सहारना की गई। किसानों ने कहा कि अगर केंद्र और पंजाब सरकार इस मशीन का उपयोग करें तो कई हद तक पराली की समस्या का निवारण हो सकता है अगर सरकारी इस मशीन को नहीं खरीदती तो वह इस मशीन को खरीदेंगे। जालंधर के सोढल रोड इंडस्ट्रियल एरिया पर स्थित एक्सपर कंपनी के मालिक अजय पलटा ने एक ऐसी मशीन त्यार की है जो पराली की समस्या से कई हद तक निजात दिलवाएगी। इस मशीन को तैयार किए हुए लगभग 2 साल से अधिक का समय हो चुका है और इसका प्रपोज सरकारों को भेजा गया है लेकिन अभी तक सरकार द्वारा इस मशीनरी को खरीद नहीं किया है और इस मशीन से 100 टन पराली से कोयला हर रोज बनाया जा सकता है। अजय पलटा द्वारा बनाई गई इस मशीन की कीमत लगभग दो ढाई करोड रुपए है लेकिन इस मशीन का जो फायदा है उससे पराली की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। परली से कोयला बनाने वाली इस मशीन को देखने आए किसान नेट और युवा किसानों ने सरकार से अपील की है की ऐसी मशीनों को पंजाब ही नहीं बल्कि देशभर में लगाया जाए जिससे कि पराली की समस्या का समाधान हो पाए। जालंधर के किशनगढ़ से दोआबा किसान वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान हर सुरिंदर सिंह और किसान दिलबाग सिंह ने कहा कि जालंधर के इंडस्ट्रियलिस्ट अजय पलटा द्वारा परली से कोयला बनाने वाली मशीन बनाई गई है जिसे वह देखने आए है। उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार को तैयार की गई इस मशीन को पंजाब ही नहीं बल्कि देशभर के राज्यों में लगाना चाहिए ताकि पराली की समस्या से जल छुटकारा पाया जा सके। किसान नेता और किस का कहना था पराली की समस्या को लेकर केंद्र सरकार किसानों पर मामला दर्ज करवाने और धमकाने का काम करती है, लेकिन पराली से निजात कैसे दिलाई जाए इसके बारे में केंद्र सरकार कुछ नहीं बोलती। उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार को चाहिए कि जालंधर में तैयार हुई मशीन के मालिक से मिलना चाहिए और कुली की एक बड़ी समस्या को जल्द हल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस मशीन को नहीं खरीदी तो फिर किस और जिम्मेदार खरीद कर अपने खेतों में लगाएंगे और खुद ही समाधान करेंगे। पराली से कोयला बनाने वाली मशीन के मालिक और इंडस्ट्रेलिस्ट अजय पलटा ने कहा की लगभग 2 साल पहले इस मशीन को बनाया गया था और इसका प्रपोज सरकारों को भेजा गया था लेकिन अभी तक proposal जैसे का पैसा वहीं पर है और सरकारी हमेशा किस को पूछती हैं लेकिन अगर सरकार उनके इस बने के कांसेप्ट को लगाएगी तो कई हद तक पराली से आग लगने वाली समस्या से निजात मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि हमेशा किसानों को ही पता जाता है क्योंकि वह पराली में आग लगा देते हैं लेकिन उनके पास कोई विकल्प नहीं है अब उन्होंने ऐसा विकल्प बनाया है तो सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मशीन से पराली ही नहीं बल्कि पंजाब की कृषि में होने वाली कई फसलों का समाधान हो जाएगा। हालांकि अजय पलटा ने कहा कि किसानों के साथ उनकी मुलाकात हुई है और उन्होंने इस मशीन के बारे में उन्हें पूरी तकनीक के साथ जानकारी दी है और किसान पूरी तरह से संतुष्ट हैं और उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा बनाई गई मशीन को लेकर वह विचार करेंगे और उसका संभव तो मशीन वी खुद लगाएंगे अगर सरकार नहीं लग पाएगी।

    पराली से निजात पाने के लिए कोयला बनाने वाली मशीन, देखें वीडियो

  • Punjab News: सरेआम दुकानदार की गोलियां मारकर हत्या

    Punjab News: सरेआम दुकानदार की गोलियां मारकर हत्या

    तरनतारनः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला तरनतारन के टांक कुछतरीय मोहल्ले से सामने आया है। जहां सरेआम बाइक सवार युवकों द्वारा युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। घायल अवस्था में युवक को अमृतसर रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान विनय कुमार उर्फ विन्नी के तौर पर हुई है।

    सिविल अस्पताल में तैनात कर्मी तैनात रमेश कूमार टीटू का 25 वर्षीय बेटा विनय कुमार उर्फ विन्नी मोहल्ले में है किरयाना की दुकान करता था। बीती देर रात को विन्नी दुकान बंद कर अभी घर के लिए निकला था कि बाइक पर सवार होकर कुछ लोग आए और आते ही उन्होंने पिस्टल से विन्नी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। एक गोली सीने के आरपार हो गई, जबकि दूसरी गोली माथे के करीब से गुजरी।

    उसे घायल हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। विन्नी को अमृतसर के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तरनतारन के एसपीडी अजय राज सिंह CIA स्टाफ टीम और तरनतारन के DSP और मुखी हरजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है।

     

  • आज का राशिफल, 26 सितंबर 2024

    आज का राशिफल, 26 सितंबर 2024

    आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज नवमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज रात 11 बजकर 41 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 34 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 11 मिनट पर सूर्य हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे।

    मेष राशि: 

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज कुछ नया करने का दिन है। आप किसी काम के बारे में नये सिरे से सोच सकते हैं। आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है। सिर्फ उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे।

    वृष राशि:

    आज आपका दिन पहले से बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरुरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज अपनी बोलचाल का लहजा नर्म रखें। गलत शब्दों के प्रयोग से संबंध खराब हो सकते हैं। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उचित रहेगी। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

    मिथुन राशि:

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा । जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। आज अपने व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करें। आपको अच्छे ऑर्डर और नए अनुबंध मिल सकते हैं। आपकी मेहनत से काम समय पर पूरे हो जाएंगे और साथ ही कर्मचारियों का भी काम पर पूरा समर्पण रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को बदलाव संबंधी मौके मिल सकते हैं। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

    कर्क राशि:

    आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते किसी काम में रुकावट भी आ सकती है। आज का दिन परिवारजनों के साथ बहुत ही सुकून भरा बीतेगा। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। आज सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा | आज अपरिचित लोगों से मेल मुलाकात करते समय अपनी सीक्रेट बातें शेयर ना करें। ईगो और अति आत्मविश्वास की भावना आपकी कमजोरी भी है। इस पर काबू रखें।

    सिंह राशि:

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र बारहवी के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। आज आपका कोई उलझा हुआ काम बन सकता है, इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें। आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। दोस्तों के साथ कोई पिकनिक अथवा गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनाएंगे। आज किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में कुछ तनाव रह सकते हैं। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही ले। कोई भी समस्या आने पर घर के सदस्य से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक साबित होगा।

    कन्या राशि:

    आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप आपके कार्य जरुर सफल रहेंगे। कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। अनुभवी लोगों का सानिध्य करने का मौका मिलेगा जिससे दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा । आप कुछ नया करने की सोचेंगे। नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आयेगी। आपको पार्टनर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं।

    तुला राशि:

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। आज ध्यान रखें कि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार भी अवश्य कर लें। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

    वृश्चिक राशि:

    आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिये दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी काम के लिये आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें।

    धनु राशि:

    आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज कार्यस्थल में आपकी निगरानी बहुत जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल भी सकते हैं। बेहतर होगा अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाएं। सहयोगियों तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। अनुभवी लोगों के साथ संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पायेंगे।

    मकर राशि:

    आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।आज आपकी कोई समस्या हल होने वाली है। सकारात्मक नजरिया रखने से भी परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य हो जाएंगी। आपकी संतान का ध्यान भी अपनी पढ़ाई की तरफ लगा रहेगा। तथा किसी विषय को लेकर चल रही समस्या भी दूर होगी। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरुरत है। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ राशि:

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यवसायिक मामलों में बहुत ही धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में उचित उपलब्धियां बन रही हैं। हालांकि अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। किसी की मदद से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ़ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है । किसी काम के लिये आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है।

    मीन राशि:

    आज आपका दिन अच्छा बितेगा। आज कार्यस्थल पर बिजनेस में बहुत व्यस्तता और मेहनत रहेगी। बहुत अधिक सुधार की संभावना नहीं है। बिजनेस बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। पब्लिक डीलिंग में भी फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। आज परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पार्टनर के साथ चल रही गतिविधियों को शांति से सुलझाएं। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। किसी नजदीकी सम्बन्धी द्वारा शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा।आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं।