Blog

  • वैष्णों देवी जाने वाली मालवा एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    वैष्णों देवी जाने वाली मालवा एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    इंदौर: मालवा एक्सप्रेस के पहियों के ब्रेक चिपकने से एक गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के दौरान ट्रेन के पहियों से चिंगारी निकलने लगी, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, समय पर धुएं पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। रेल विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ट्रेन अपनी पूरी रफ्तार में दौड़ रही होती, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। मालवा एक्सप्रेस, जो महू से इंदौर के बीच चलती है, वैष्णो देवी कटरा (जम्मू) की ओर जाती है। ट्रेन ने महू से इंदौर के लिए सुबह 11:53 बजे यात्रा शुरू की थी और उसे 12:05 बजे इंदौर स्टेशन पर पहुंचना था। लेकिन 22 मिनट की देरी से, ट्रेन 12:27 बजे इंदौर पहुंची। इंदौर स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज मात्र 10 मिनट का था।

    इस घटना का मुख्य कारण राजेंद्र नगर के पास पहियों का चिपकना था। यात्रियों ने जब देखा कि AC कोच के पहियों से चिंगारी निकल रही है, तो उन्होंने तुरंत ट्रेन प्रबंधन को सूचित किया। इसके बाद ट्रेन को राऊ के पास रोका गया। यार्ड से विशेषज्ञ इंजीनियर पहुंचे और उन्होंने फायर एस्टिंग्विशर की मदद से धुएं पर नियंत्रण पाया। इसके बाद ट्रेन को राजेंद्र नगर यार्ड में कुछ देर के लिए खड़ा किया गया, जहां इसे चेक किया गया। इसी तरह 20 दिन पहले भी सीहोर में ऐसी घटना हुई थी।

    रेल विशेषज्ञ नागेश नामजोशी ने बताया कि यह घटना मेंटेनेंस में लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रेन की गति अधिक होती और एक पहिया रिस्पॉन्ड नहीं करता, तो कोच पलटने का खतरा उत्पन्न हो सकता था। उन्होंने आगाह किया कि अगर ऐसी घटनाएं बार-बार होती रहीं, तो रेलवे अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेना होगा। इस घटना के बारे में रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि पहिए जाम होने पर स्पार्किंग होती है, जो सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि राऊ के स्टेशन मास्टर ने स्थिति को देखा और ब्रेक को रिलीज करने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया। उनका कहना था कि इसमें कोई लापरवाही नहीं थी और ट्रेन को 10 मिनट से अधिक नहीं रोका गया।

    मालवा एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरती है, जिनमें इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, देवास, सीहोर, विदिशा, दतिया और मुरैना शामिल हैं। यह ट्रेन लगभग 700 किलोमीटर की दूरी तय करती है, इसलिए तकनीकी समस्याओं का समय पर समाधान होना आवश्यक है। अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेंटेनेंस और निरीक्षण प्रक्रियाओं को कड़ाई से पालन करना चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा और संचालन प्रणाली की समीक्षा की आवश्यकता को उजागर किया है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और ऐसे मामलों में तत्परता और सावधानी बरतने की जरूरत है।

  • भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में स्वच्छता ही सेवा-2024″ का आयोजन

    भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में स्वच्छता ही सेवा-2024″ का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) ऊना ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक “स्वच्छता ही सेवा-2024” का आयोजन किया। इस दौरान संस्थान स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और बाहरी गतिविधियाँ भी की गईं। संस्थान के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने बताया कि हमारे संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने संस्थान के सभी लोगों से आह्वान किया कि वे कैंपस के अंदर और बाहर का वातावरण स्वच्छ और प्लास्टिक-मुक्त बनाए रखें। साथ ही, उन्होंने सलाह दी कि स्वच्छता गतिविधियों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लें ताकि एक साफ और स्वस्थ वातावरण प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि हर साल 100 घंटे, यानी प्रति सप्ताह दो घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करें। यह स्वच्छता अभियान पूरे हॉस्टल में चलाया गया, जिसमें सभी छात्र, कर्मचारी और फैकल्टी सदस्य शामिल हुए। कचरे का सही तरीके से संग्रहण और निपटान किया गया। संक्षेप में, हमारे संस्थान ने “स्वच्छता ही सेवा” के तहत एक स्वच्छ कैंपस की दिशा में विभिन्न गतिविधियों को लागू किया, जो शिक्षा मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक-आर्थिक मुद्दों के लिए फायदेमंद हैं।
  • फूड स्टॉल्स के साथ पर्यटन सप्ताह का तीसरा दिन संपन्न

    फूड स्टॉल्स के साथ पर्यटन सप्ताह का तीसरा दिन संपन्न

    ऊनासुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में पर्यटन सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को वी.वॉक. विभाग के छात्रों ने विभिन्न फूड स्टॉल्स लगाए। विभाग के छात्रों द्वारा संचालित इन स्टॉल्स ने महाविद्यालय परिसर को एक छोटे मेले जैसा माहौल दिया। खाने-पीने की विभिन्न स्वादिष्ट चीज़ें जैसे पानी-पुरी, फ्रूट-चाट, ओ-रे-ओ शेक, मैगी, भेल-पुरी, टिक्की, मोमोज़ और पॉपकॉर्न जैसे खाद्य पदार्थों का आनंद छात्रों और शिक्षकों ने उठाया।

    छात्रों ने न केवल खाद्य सामग्री तैयार किया बल्कि उसे आकर्षक तरीके से प्रस्तुत भी किया, जिससे आयोजन और भी खास बन गया।

    इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं और उनके उद्यमशीलता कौशल को भी बढ़ावा मिलता है।

    बी.वॉक. विभाग के नोडल अधिकारी संजय शर्मा ने भी छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में रचनात्मकता और व्यापारिक कौशल को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है।

    यह आयोजन न केवल स्वादिष्ट व्यंजनों का संगम था, बल्कि छात्रों के बीच सहयोग, रचनात्मकता और व्यावसायिक कौशल को भी प्रोत्साहित किया गया। महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्रों ने इन स्टालों पर पहुँचकर जमकर ख़रीदारी की और खाद्य पदार्थों का ज़ायक़ा लिया।

  • Punjab News: DSP Rank के अधिकारियों सहित IPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: DSP Rank के अधिकारियों सहित IPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं अब DSP Rank के अधिकारियों सहित 1 IPS अधिकारी का तबादला किया गया है। जारी लिस्ट के मुताबिक 21 DSP Rank के अधिकारियों सहित कुल 22 अधिकारियों के तबादलें किए गए है। देखें लिस्ट

  • Punjab News: कलाकार Guru Randhawa की Film Shahkot का शिवसेना ने किया विरोध, फूंका पुतला

    Punjab News: कलाकार Guru Randhawa की Film Shahkot का शिवसेना ने किया विरोध, फूंका पुतला

    लुधियानाः कलाकार गुरु रंधावा की आने वाली फिल्म शाहकोट को लेकर विरोध होना शुरू हो गया है। दरअसल, आज लुधियाना में शिव सेना और हिंदू संगठनों के नेताओं ने इस फिल्म का विरोध किया है। हिंदू नेताओं का कहना है कि फिल्म में दर्शाये गए कई सीन देश के खिलाफ है। इस दौरान हिंदू नेताओं ने पुतला फूंका और नारेबाज़ी कर फ़िल्म का विरोध जताया।

    शिव सेना नेताओं ने कहा कि सिनेमा घरों में फिल्म लगने के दौरान वह फिल्म का बॉयकाट करेंगे। वहीं शिव सेना नेता राजीव टंडन ने कहा कि हमारी केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड किसी भी फिल्म को मंजूरी देते समय फिल्म की मर्यादा को भी देखें। उनका कहना है कि फिल्म शाहकोट में कई सीन ऐसे हैं, जो देश के ख़िलाफ है। फिल्म में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए हैं।

    हिंदू नेता भानू ने कहा कि फिल्म में हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे हैं। जिसको लेकर सभी नेताओं में विरोध पाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस फिल्म को लेकर अपील की है कि फिल्म शाहकोट को लेकर सरकार को तुरंत बेन कर देना चाहिए।

     

  • Punjab News: Ravneet Bittu के बयान पर भड़के कांग्रेसियों ने BJP दफ्तर का किया घेराव, देखें वीडियो

    Punjab News: Ravneet Bittu के बयान पर भड़के कांग्रेसियों ने BJP दफ्तर का किया घेराव, देखें वीडियो

    लुधियानाः कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रिय मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा की गई बयानबाजी को लेकर मुद्दा काफी गरमा गया है। वहीं इस मामले को लेकर आज कांग्रेस सेवा दल द्वारा भाजपा के दफ्तर का घेराव किया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ बिट्टू द्वारा जो टिप्पणी की गई है, वह निंदनीय है।


    उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में वह भाजपा दफ्तर का आज घेराव करने के लिए आए है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने रवनीत सिंह बिट्टू को सांसद और उनके दादा बेअंत सिंह को मंत्री बनाया था। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाए है कि बीजेपी आरएसएस के पीछे लगकर गलत बयानबाजी कर रही है, जो पूरी तरह से गलत है।

    इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को रवनीत सिंह बिट्टू से इस्तीफा ले लेना चाहिए और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर बिट्टू के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने बिट्टू पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिट्टू जिस थाली में खाता है उसी में छेद कर देता है।

  • ऊना पुलिस की सख्ती, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

    ऊना पुलिस की सख्ती, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

    ऊना/सुशील पंडित: मंगलवार को ऊना ddजिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 460 वाहनों के चालान किए और 56,700 रुपये का जुर्माना वसूल किया। साथ ही, सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वाले 17 व्यक्तियों का चालान किया गया और 1700 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। अवैध खनन पर भी 2 वाहनों का चालान किया गया और 35,000 रुपये का जुर्माना सरकारी खजाने में जमा करवाया गया।

  • Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के साथ लगे बूटे उखाड़ने को लेकर गर्माया मामला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के साथ लगे बूटे उखाड़ने को लेकर गर्माया मामला, देखें वीडियो

    पंजाब (जालंधर) ENS: सिविल अस्पताल में पेड़ काटने का मामला अभी थमा नहीं है कि अब शाहकोट तहसील के गांव बल नौं से सामने आया है। जहां गुरुद्वारा साहिब की दीवार के साथ लगे बूटे उखाड़ने के मामले में तूल पकड़ ली है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता ही भारी मात्रा में बूटे को उखाड़कर ट्राली में डालकर ले जाया जा रहा है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए गांव के रहने वाले सरबजीत सिंह पुत्र शंकर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की दीवार के साथ लगे बूटों को गांव के कुछ लोगों द्वारा उखाड़ दिया गया है। सरबजीत सिंह ने आरोप लगाए है कि गांव के एक एनआरआई और कुछ युवकों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जालंधर के डिप्टी कमिश्नर और अन्य उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन उक्त लोगों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    वहीं दूसरी ओर जिन युवकों पर बूटे उखाड़ने के आरोप लगे है, मीडिया द्वारा उनसे बात की गई। मामले की जानकारी देते हुए उक्त लोगों ने बताया कि एनआरआई की मदद से गांव के गुरुद्वारा साहिब की दीवार की रिपेयर करने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते बूटों को उखाड़कर उन्होंने गांव के ही श्मशान में लगा दिया है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।

    उन्होंने कहा कि वह गांव की सुधार के लिए गांव को स्वच्छ रखना चाहते है। जिसके चलते उन्होंने श्मशानघाट में उक्त बूटों को लगा दिया है। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि वह एक बार उनके गांव का दौरा करें और देखकर बताए कि उन्होंने क्या गलत किया है। उनका कहना हैकि गांव के कुछ लोग उन्हें अच्छा काम करने से रोकने को लेकर ऐसा कर रहे है।

    बूटे उखाड़ने को लेकर गर्माया मामला, Watch Video:

  • Punjab : सिविल अस्पताल में 3 नई डायलिसिस मशीनें हुई शुरू, देखें वीडियो

    Punjab : सिविल अस्पताल में 3 नई डायलिसिस मशीनें हुई शुरू, देखें वीडियो

    पंजाब,(मोगा): अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की राह में पंजाब सरकार ने जनता को नई सौगात दी है। सिविल अस्पताल में किडनी के रोगियों के लिए 3 नई डायलिसिस मशीनों को शुरू कर दिया गया है।  पंजाब सरकार की ओर से जनता को अच्छी सेहत सहूलते देने को मुख्य रखा जा रहा है जिसमे आज मोगा के सरकारी हस्पताल में हंस केयर सेंटर की ओर से मुफ्त डाइलसिस की सेवा शुरू की गई है। मोगा के सरकारी हस्पताल में NGO की ओर 3 डायलिसिस करने वाली मशीन लगाई गई है।

    वही इस एनजीओ की ओर से पंजाब में 7 जिलों में इसकी शुरुआत की गई है। मोगा के सरकारी हस्पताल में नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने इसका शुभारंभ किया। वही डायलिसिस करवाने आए मरीजों ने बताया की बहुत ही अच्छी शुरुआत की गई है। पहले हम को प्राइवेट अस्पताल में जाना पड़ता था। वही अब यह सुविधा सरकारी हस्पताल में फ्री मिल रही है। वही उन्होंने इस बात को लेकर सरकार का धन्यवाद भी किया।

  • Jalandhar News: सीनियर कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Jalandhar News: सीनियर कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: सीनियर कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना रामामंडी की पुलिस ने एक डेरे के मालिक के बीच जमीन को लेकर विवाद को लेकर गिरफ्तार किया है। विजय दकोहा के गिरफ्तार होने की पुष्टि थाना थाना रामामंडी के एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद ने की है। पुलिस के मुताबिक कोर्ट से स्टे होने के बावजूद विजय दकोहा वहां निर्माण कर रहे थे। जिसकी शिकायत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

    वहीं, कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद विजय दकोहा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसी नेताओं में रोष पाया जा रहा है। इस संबंध में को लेकर कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी का कहना है कि पुलिस द्वारा धक्केशाही की जा रही है। बता दें कि राजिंदर बेरी इस समय जम्मू-कश्मीर में हो रहे चुनावों के चलते वहां गए हुए है।