Blog

  • Jalandhar News : मेहर चंद पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेने का अंतिम अवसर

    Jalandhar News : मेहर चंद पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेने का अंतिम अवसर

    जालंधर: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरे जोर-शोर से चल रही है। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि अधिकांश सीटें भर चुकी हैं तथा केवल कुछ ही ट्रेडों में सीटें शेष हैं। दसवीं पास इच्छुक विद्यार्थी कार्यालय समय के दौरान किसी भी समय कॉलेज पहुँचकर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है।

    उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों के लिए प्रवेश लेने का अंतिम अवसर है। इसके बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में एडमिशन हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।

    इसके अतिरिक्त, +2 (नॉन-मेडिकल), व्यावसायिक (वोकेशनल) तथा आई.टी.आई. उत्तीर्ण विद्यार्थी लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि इस वर्ष कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों (एलुमनाई) द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को लाखों रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की तकनीकी शिक्षा बाधित न हो।

    कॉलेज में 30 जुलाई को हवन-यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके माध्यम से नवप्रवेशी विद्यार्थियों को कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों तथा संपूर्ण डिप्लोमा पाठ्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया जाएगा।

     

  • Punjab News: नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से सरकारी दस्तावेज चोरी

    Punjab News: नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से सरकारी दस्तावेज चोरी

    लुधियानाः नगर निगम के पुराने रिकॉर्ड रूम से सरकारी दस्तावेज चोरी होने का एक गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर निगम दफ्तर से ऐसे रिकॉर्ड गायब होना विभाग और लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

    लुधियाना के डिवीजन नंबर 1 पुलिस स्टेशन की पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 305 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये कार्रवाई नगर निगम के संयुक्त आयुक्त द्वारा दी शिकायत के आधार पर की गई।

    नगर निगम का पुराना रिकॉर्ड रूम लकड़ार पुल के पास रैन बसेरे की ऊपरी मंजिल पर स्थित है, जहां निगम के महत्वपूर्ण और सरकारी रिकॉर्ड रखे जाते है। रिकॉर्ड कीपर कमलजीत सिंह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद कार्यालय में ताला लगाकर गए थे। जब वे अगले दिन ड्यूटी पर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके द्वारा लगाया ताला गायब था और उसकी जगह कोई दूसरा ताला लगा हुआ था।

    शुरुआती जांच में संदेह हुआ कि रिकॉर्ड रूम से सरकारी रिकॉर्ड चोरी हुए है। हैरानी की बात ये भी सामने आई कि रिकॉर्ड रूम में कोई CCTV कैमरा नहीं लगा था, जिसके कारण घटना के सबूत जुटाने में कठिनाई हो रही है। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक वाहन सहित फरार

    तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक वाहन सहित फरार

    ऊना,  सुशील पंडित : जिला ऊना के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलग्रां टब्बा में शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, मेहतपुर की ओर से आ रही कार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उस समय मोटरसाइकिल के पास खड़े राम पाल पुत्र ओम प्रकाश निवासी नलवाड़, डाकघर फगोटी, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर (वर्तमान निवासी शिवालिक कॉलोनी, जलग्रां, ऊना) घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है।
    पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है।
  • Jalandhar News: Apeejay College के बाहर भारी हंगामा, एडमिशन को लेकर लगाया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Apeejay College के बाहर भारी हंगामा, एडमिशन को लेकर लगाया धरना, देखें वीडियो

    छात्र ने टीचर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

    जालंधर, ENS: सविधान चौक के पास महावीर मार्ग पर स्थित एपीजे कॉलेज के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, छात्र ने टीचर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। पीड़ित स्टूडेंट के परिजनों का कहना हैकि उनकी बच्ची के साथ कॉलेज के टीचर द्वारा 2 महीने पहले छेड़छाड़ की गई थी। जिसको लेकर उनके द्वारा प्रिंसीपल को शिकायत दी गई थी। परिजनों के अनुसार प्रिंसीपल ने टीचर को कॉलेज ने निकालने का आश्वासन दिया था और बच्ची के भविष्य को लेकर मामले को शांत करने की अपील की गई थी। ऐसे में अब वह बच्ची की एडमिशन करवाने के लिए कॉलेज में आए तो उसकी एडमिशन नहीं की जा रही। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा गेट बंद कर दिए गए। जिसके विरोध में अन्य छात्रों के साथ मिलकर पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में भारी संख्या में छात्र कॉलेज के बाहर इंसाफ की मांग कर रहे है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा छात्रों को शांत करवाया गया और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महक शर्मा छात्रा को लेकर विवाद चल रहा है। प्रिंसीपल का फोन आया था कि हायर अथारिटी की मीटिंग के कारण बच्ची को एडमिशन पर रोक लगी है। इसी मामले को लेकर परिजनों ने कॉलेज द्वारा एडमिशन ना दिए जाने को लेकर हंगामा किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के परिजनों द्वारा मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसे में अगर कोई शिकायत आती है तो मामले की जांच की जाएगी। वहीं पीड़ित छात्रा महक शर्मा ने कहाकि वह 2 साल से कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। 2 माह पहले पेपर के दौरान एक सचिन टीचर ने उसके साथ गलत हरकत की। जिसके बाद उसने परिजनों से बात की और परिजनों ने सीनियर टीचर से मामले को लेकर बात करने के लिए कहा। पीड़ित का आरोप है कि मामले को लेकर सीनयर टीचर ने उसकी एक नहीं सुनी। जिसके बाद अब टीचर को तो निकाल दिया गया, लेकिन अब उसे एडमिशन नहीं दी जा रही। छात्रा ने कहा कि कल 9 घंटे तक उसके पेरेट्स कॉलेज में एडमिशन को लेकर बैठे रहे, लेकिन एडमिशन नहीं दिया गया। वहीं छात्रा की माता रितु ने कहा कि बीते दिन एडमिशन की वजह पूछी गई तो हायर अथारिटी की मीटिंग का हवाला दिया गया। पीड़ित परिजनों का कहना हैकि बेटी की थर्ड ईयर की एडमिशन कॉलेज द्वारा नहीं दी जा रही। परिजनों का कहना हैकि कॉलेज द्वारा उन पर हंगामा करने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं खालसा कॉलेज के प्रधान लक्ष्य कपिला ने कहाकि टीचर द्वारा पेपर के दौरान उसकी सीट बार-बार बदली गई। जिसके बाद उसके साथ गलत हरकत की गई। ऐसे में प्रधान ने कहा कि वह बच्ची के हक में उतरे, लेकिन पुलिस द्वारा उनका कोई सहयोग नहीं दिया जा रहा। पुलिस ने कॉलेज के बाहर बैरिकेडिंग लगा दी है और आगे जाने पर रोक लगा दी है। प्रधान ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और छात्रा को एडमिशन देने की मांग की है।  
  • Punjab News: Breakup के बाद छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, कॉलेज के बाहर हंगामा

    Punjab News: Breakup के बाद छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, कॉलेज के बाहर हंगामा

    लुधियानाः एक कॉलेज के बाहर आकर छात्रा से हंगामा करने का एक मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकियां दी। शुरूआती जांच में पता चला कि लड़का और छात्रा पिछले एक साल से रिलेशनशिप में रह रहे थे। अब उनकी बात खत्म हो गई, जिसपर आरोपी ने छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान लड़के ने उसके कॉलेज बाहर आकर उससे हंगामा किया और उसका फोन छीन लिया।

    पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को दी शिकायत में कॉलेज छात्रा ने बताया कि साल 2024 के दौरान इंस्टाग्राम के ज़रिए उसकी जान-पहचान आरोपी अमन से हुई थी।
    दोनों करीब एक साल तक रिलेशनशिप में रहे। शिकायत के अनुसार, जब उसने यह रिश्ता खत्म करने का फैसला किया, तो आरोपी ने उसे लगातार परेशान करना शुरू कर दिया।

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और कई बार उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: सड़क में धंसी बच्चों से भरी स्कूल वैन, मची चीख-पुकार

    Punjab News: सड़क में धंसी बच्चों से भरी स्कूल वैन, मची चीख-पुकार

    फाजिल्काः जलालाबाद के कमारेवाला रोड पर प्राइवेट स्कूल वैन बाल-बाल हादसे का शिकार होने से बच गई। दरअसल, जब वैन कमारेवाला रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास मुड़ रही थी, तो अचानक ज़मीन धंस गई। इस घटना में स्कूल वैन के टायर ज़मीन में धंस गए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान वैन पलटी नहीं। घटना के दौरान वैन के अंदर कई बच्चे सवार थे। हादसे को लेकर बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद वैन चालक की मदद के लिए लोग भागकर आए।

    इस घटना को लेकर बच्चों में डर का माहौल पाया जा रहा है। इस घटना का एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल देर रात जलालाबाद में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी जमा हो गया। वहीं इलाके में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। ऐसे में आज सुबह जैसे ही वैन पाइपलाइन वाली जगह के पास पहुंची तो वैन का टायर ज़मीन में धंस गया। इस घटना के दौरान जानी नुकसान होने से बचाव रहा। वहीं चालक द्वारा ट्रैक्टर की मदद से स्कूल वैन को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

  • ऊना में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 1.47 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

    ऊना में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 1.47 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

    ऊना, सुशील : पंडितमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के “ड्रग-फ्री हिमाचल” अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए 1.47 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जुलाई की रात पुलिस चौकी संतोषगढ़ के अन्वेषण अधिकारी एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान छतरपुर ढाडा रोड स्थित एसबीजी ईंट भट्ठा के समीप एक पैदल व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.47 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान भूपेन्द्र उर्फ भिन्दू पुत्र कुलदीप चंद निवासी वार्ड नंबर-3, सनोली, तहसील एवं जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सके। जिला पुलिस ऊना ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि कहीं भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

  • Punjab News: आप ने नारेबाजी कर फूंका पीएम मोदी का पुतला, देखें वीडियो

    Punjab News: आप ने नारेबाजी कर फूंका पीएम मोदी का पुतला, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दिल्ली में NEET पेपर लीक के बाद जब देश के युवाओं ने संसद में घुसने की कोशिश की और उसके बाद केंद्र सरकार ने बच्चों पर ज़्यादती की तो हर पार्टी अपने-अपने हिसाब से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध कर रही है।

    इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी ने होशियारपुर में बस स्टैंड के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। पुतला जलाने से पहले आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने थालियां बजाकर नरेंद्र मोदी को जगाने की कोशिश की और कहा कि देश के भविष्य के साथ इस तरह का व्यवहार करना कहां तक उचित है।

    इस मौके पर जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह चेकी ने पत्रकारों से बात करते कहा कि केंद्र की मोदी सरकार शुरू से ही पंजाब के साथ भेदभाव करती रही है। उन्होंने कहा कि इस बार भी युवाओं पर किए अत्याचार से यह साफ हो गया है कि नरेंद्र मोदी ‘थैंक यू’ पॉलिसी अपना रहे हैं।

  • Jalandhar News: शहर में खुले 3 नए आम आदमी क्लिनिक, 107 दवाइयां और 47 टेस्ट होंगे Free, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शहर में खुले 3 नए आम आदमी क्लिनिक, 107 दवाइयां और 47 टेस्ट होंगे Free, देखें वीडियो

    Punjab में आज से खुलेंगे 100 नए क्लीनिक

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार आम आदमी क्लीनिक योजना को और विस्तार दे रही है। ऐसे में आज से राज्य के लोगों को 100 नए आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे है, जोकि 3 दिन तक लोगों को समर्पित किए जाएंगे। दरअसल, नेता 25 जुलाई से 27 जुलाई तक तीन दिनों तक विभिन्न इलाकों में इन नए क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। कैबिनेट मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेताओं द्वारा इन नए क्लीनिकों का उद्घाटन किया जा रहा है। इनमें 73 शहरी और 27 ग्रामीण क्षेत्र में शामिल हैं। इस नए क्लिनिक खुलने से लोगों काफी सुविधा मिलेगी। वहीं आप पार्टी द्वारा शहर में 25-25 लाख की लागत से 3 नए क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। जिसमें से बूटा मंडी में एक नया क्लिनिक खोला गया, वहीं बुड्डा मल ग्राउंड के पास नया क्लीनिक और लैदर कॉप्लैक्स के पास नया आम आदमी क्लीनिक खोल गया। इसी के साथ आज नए खुले 100 क्लीनिकों के साथ राज्य में कुल आम आदमी क्लीनिकों की संख्या बढ़कर 1,090 हो गई। मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि मान सरकार ने पंजाब के लोगों से किए सभी वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा आज राज्य भर में 100 नए क्लिनिक खोले जा रहे है, जिसमें से 3 वेस्ट हलके में नए क्लिनिक खोले गए है। इसी के साथ एक हजार से अधिक नए क्लिनिक राज्यभर में खोले गए। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक में 107 आवश्यक दवाइयां और 47 डायग्नोस्टिक टेस्ट पूर्ण रूप से निशुल्क होंगे। इस योजना के तहत अब तक पंजाब के लोगों को भारी फायदा मिल चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में खुले नए क्लिनिक से 5.90 करोड़ से अधिक ओपीडी मरीजों को इसका लाभ मिला है। वहीं, 3.43 करोड़ से ज्यादा मुफ्त डायग्नोस्टिक टेस्ट हो चुके हैं।  
  • Jalandhar News: तारों में लगी भीषण आग, बिजली सप्लाई हुई ठप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तारों में लगी भीषण आग, बिजली सप्लाई हुई ठप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किशनपुरा में कमला माता चौक के पास मंदिर वाली गली में देर रात अचानक तारों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। देर रात आग लगने से घर में भारी नुकसान होने से बचाव रहा। मिली जानकारी के अनुसार गली में बिजली की तारों में शार्ट सर्किट के कारण देर रात 2 बजे आग लगी है।
    घटना के बाद से आज सुबह तक लाइट बंद है। लोगों का कहना हैकि घटना संबंधी बिजली विभाग को देर रात सूचित कर दिया गया था, लेकिन कोई अधिकारी जायजा लेने नहीं पहुंचा है। ऐसे में आज सुबह भी इलाका निवासी गर्मी में बिना लाइट के घरों के बाहर बैठे है। वहीं गली में तारों की टुकड़े बिखरे हुए है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के कर्मी हड़ताल पर है। ऐसे में इलाका निवासी भी बिजली की सप्लाई बंद होने से काफी परेशान है।