Blog

  • मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने शेयर की भावुक पोस्ट

    मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने शेयर की भावुक पोस्ट

    चंडीगढ़ः बुलेट ता रखी है पटाखे पौन नू से मशहूर गायिका सुनंदा शर्मा ने पिता को लेकर सोशल मी़डिया पर भावुक पोस्ट शेयर की है। दरअसल, सुनंदा शर्मा के पिता बीमार चल रहे है। पोस्ट के जरिये गायिका ने लिखा कि कुछ कहने कि परिस्थिति में नहीं, बस शुक्रिया अदा करती हूं हर उस इंसान का, जिसने इस परिस्थिति में मुझे हिम्मत दी। बड़ा दिल करके फिर से काम करने पड़ रहे है। जब मैं स्टेज पर होती हूं तो कई बार मेरा मन ढोल जाता है।

    लेकिन फिर अचानक अपने आप हिम्मत आ जाती है। आगे गायिका ने लिखा है कि मैंने एक ही चीज सीखी है। हर परिस्थिति में पॉजिटिव रहना। मैं सारा टाइम मजाक करती रहती हूं। खुद भी खुश रहती हूं और कोशिश करती हूं कि मेरे साथ भी जो हो वह भी खुश रहे। दूसरी पोस्ट में गायिका ने लिखा है कि जिंदगी की किताब में सबसे सुंदर पन्ना बाप दा प्यार है।

  • कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अजौली व  नाबार्ड ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन 

    कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अजौली व  नाबार्ड ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा अजौली द्वारा आयोजित एवं नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन मंगलवार को ग्राम पंचयात पूना के परिसर  में किया गया जिसमें करीब 90 लोगों ने भाग लिया कांगड़ा बैंक अजौली के प्रबंधक कुलदीप सिंह  माहल ने बैंक द्वारा लोगों को बैंक की भिन्न-भिन्न ऋण संबंधी योजनाओं बारे जागरूक किया।

    उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, सेल्फ हेल्प ग्रुप, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन फसल बीमा योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटल बीमा योजना, और एटीएम साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया।प्रबंधक कुलदीप सिंह माहल ने अपने संबोधन में कहा की अगर आपको कोई भी फ्रॉड कॉल आती है तो आप इस बारे बैंक मे आकर या फोन के माध्यम से बैंक कर्मचारियों से सलाह मशवरा करें और किसी को भी अपना बैंक अकाउंट नंबर या एटीएम नंबर ना दें। उन्होंने कहा कि फ्रॉड कॉल के जरिए कई लोगों के खाते से पैसे निकल चुके हैं तो इसमें सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बचत योजना के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर  ग्राम पंचयात पूना की प्रधान कुलदीप सिंह  माहल उपप्रधान जीरा सिंह  बार्ड पंच  देव रानी, मंदीप सिंह, दर्शन कौर, गगनदीप कौर  सहित गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।

  • इस साल गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    इस साल गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    नई दिल्ली: इस साल गर्मी ने फरवरी महीने में ही अपना कहर दिखाना शूरु कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से भी आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार गर्मी सामान्य से ऊपर रहने वाली हैं। इतना ही नहीं फरवरी के ही आने वाले दिनों में गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा सकती हैं। हालांकि कल से, इस बात की थोड़ी संभावना है कि उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में 1-2 डिग्री कम हो सकता हैं।

    राजधानी दिल्ली में तापमान के बढ़ने ने 55 साल में 3 बार रिकॉर्ड कायम किया है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान के सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की भविष्यवाणी की है। 

  • पंजाबः डेढ़ किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    पंजाबः डेढ़ किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    लुधियानाः शहर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ रेंज के डीएसपी अजय ने बताया कि पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर रखी थी। तस्कर पर पुलिस पार्टी को शक हुआ तो उन्होंने रोककर उसके बैग की तालाशी ली। आरोपी के बैग की तालाशी दौरान पुलिस को 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    आरोपी की पहचान बलजिंदर सिंह निवासी मोहल्ला बाबा दीप सिंह नगर थाना अर्बन एस्टेट पटियाला के रूप में हुई है। आरोपी पटियाला में मोहल्ला गुरु नानक नगर में किराए के मकान में रहता है। आरोपी लंबे समय से हेरोइन तस्करी का काम कर रहा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हेरोइन की सप्लाई रेलवे कॉलोनी में करता है।

    अक्सर रेलवे कालोनी में वह ड्रग तस्करों से मिलता था। उसने नाइजीरियन से ड्रग खरीदी थी। आरोपी महानगर में लंबे समय से नशा सप्लाई कर रहा था।​ बताया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई हेरोइन की कीमत साढ़े 7 करोड़ रुपए है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न

    राजकीय महाविद्यालय ऊना का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित :  राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना का 53 वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 21 फरवरी, 2023 को महाविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय के मीडिया समन्वयक डॉ ‌कौशल कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्री मुकेश अग्निहोत्री जी माननीय उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिरकत की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ऊना के लोकप्रिय पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा  रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यतिथि द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों को आव्हान करते हुए कहा कि नशा से दूर रहें और इसके खिलाफ अभियान चलाकर इससे जुड़े लोगों को बेनकाब करें। सरकार सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। सरकार स्कूल, कालेज और मंदिरों के आसपास से सरकारी ठेकों को हटाने के लिए जल्द अभियान चलायेगी। सरकार ने 6000 से अधिक अनाथ बच्चों को अबतक गोद लिया है और उनके 27 वर्ष की आयु पूरी होने तक उनकी सभी आवश्यकताओं जैसे शिक्षा, विवाह, संपत्ति और भूमि सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। 

    सरकार आने वाले दिनों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बोर्डिंग स्कूल खोलेगी। इस समारोह में शैक्षणिक सत्र 20 21-22 में विभिन्न गतिविधियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेघावी विद्यार्थियों को माननीय उपमुख्यमंत्री जी अपने कर-कमलों द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया।शैक्षणिक सत्र 2021-22 अकादमिक उपलब्धि वाले 125 विद्यार्थियों, खेलकूद क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले 118 विद्यार्थियों, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में उपलब्धि हासिल करने वाले 24 विद्यार्थियों, राष्ट्रीय कैडेट कोर के 14 कैडेटों को उनकी उपलब्धियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के 05 स्वयंसेवकों, स्काउट गाइड के 22 रोवर्स रेंजर्स को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।

    इस मौके पर विद्यार्थियों ने एकल क्लासिकल नृत्य, एकल गायन, सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत, पंजाबी गिद्दा पर रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियो, कर्मचारियों, प्राध्यापकों, स्थानीय प्रशासन के कर्मचारियों, पीटीए पदाधिकारियों, जिला पंचायत सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त प्राचार्य, कई महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रोफेसर इत्यादि ने भाग लिया। महाविद्यालय के उपाचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज ने सभी अतिथियों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • जालंधरः स्कूल में परीक्षा केंद्रों को लेकर डीसी ने जारी किए आदेश, 144 धारा लागू

    जालंधरः स्कूल में परीक्षा केंद्रों को लेकर डीसी ने जारी किए आदेश, 144 धारा लागू

    जालंधर/वरुण: महानगर में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर डीसी जसप्रीत सिंह ने आदेश जारी किए है। जारी आदेशों के तहत परीक्षाओं केंद्र के बाहर धारा 144 लागू की गई है। दरअसल, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू होने जा रहीं हैं। इसी के तहत डीसी जसप्रीत सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का एक्ट नंबर 2 ) की धारा 144 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के प्रतिबंध लगा दिए है।

    डीसी जसप्रीत सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूलों में जहां 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं हो रही है। वहां पर 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान धारा 144 लागू कर दी गई है। यह आदेश 20 अप्रैल 2023 तक लागू रहेगा।

  • उपायुक्त ने मैड़ी मेला-2023 के लिए की जा रही तैयारियों का लिया जायजा

    उपायुक्त ने मैड़ी मेला-2023 के लिए की जा रही तैयारियों का लिया जायजा

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला के उपमंडल अंब के मैड़ी स्थित डेरा बाबा बडभाग सिंह में 27 फरवरी से शुरू होने वाले होली मेला-2023 के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया।  इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियो ंऔर मेला प्रबंधकों व समितियों को दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि मेले के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के पर्याप्त अस्थाई शौचालयों का निर्मित किए जा रहे हैं तथा जगह-जगह कूड़े दान रखे जाएंगे और अस्थाई सफाई कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आईपीएच विभाग को पानी का क्लोरीनेशन तथा समय-समय पर पानी के सैंपल लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिये अग्रिश्मन वाहन भी तैनात रहेंगे। 

    राघव शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान बिना स्वीकृति के लंगर लगाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान ढ़ोल नगाडे, करतब दिखाना प्रतिबंधित होगा तथा डेरा प्रबंधन को भी निर्धारित समयावधि में ही लाऊडस्पीकर चलाने की अनुमति रहेगी। उन्होंने पड़ोसी राज्यों के उपायुक्तों से भी आग्रह किया है कि मेलावधि में श्रद्धालु मालवाहक वाहनों के माध्यम से सफर करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि जान को जोखिम में डालकर मालवाहक वाहनों में सफर करने से परहेज करें। इस अवसर पर एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एडीसी महेंद्र पाल गंुर्जर, एसडीएम अंब विवके महाजन, डीएसपी वसुधा सूद सहित अन्य अधिकारी व मेला समितियों के प्रबंधक उपस्थित रहे।

  • प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति एक बेहतरीन पद्धति – उपायुक्त

    प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति एक बेहतरीन पद्धति – उपायुक्त

    निरोग्य रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में करें शामिल

    ऊना/ सुशील पंडित : प्राकृतिक चिकित्सा पखवाड़े के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय के टक्का रोड स्थित आरोग्य निकेतन संस्थान में उपायुक्त राघव शर्मा ने सात दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया।  उपायुक्त ने बताया कि यह प्राकृतिक चिकित्सा शिविर 7 दिनों तक चलेगा जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से विभिन्न रोगों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति भारत की सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धति है प्राचीन काल से ही प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के आधार पर यहां के लोगों का सटीक उपचार होता आया है।

    उन्होंने शिविर के आयोजकों से आहवान किया कि वे चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है, जिसका कभी कोई साइड इफेक्ट नहीं होता अपितु इसी पद्धति के आधार पर नियमित योग और व्यायाम को अपनाकर भी खुद को निरोगी रखा जा सकता है। इस अवसर पर निकेतन संस्थान के निदेशक डॉ निधि बाला, डॉ. शिव कुमार, प्राकृतिक चिकित्सा थैरेपिस्ट मोहन लाल, सपना शर्मा, चंचला देवी, राज कुमार पठानिया, रमा शर्मा, सुचेता सूद, आरके सोनी, जागीर सिंह, कांता देवी, सपना रानी, राज कुमारी, गुरप्रीत सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • राजकीय पीजी काॅलेज ऊना का 53वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह समपन्न

    राजकीय पीजी काॅलेज ऊना का 53वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह समपन्न

    विकास, कल्याण व गरीबों की सरकार, विकास में आमजन करें सहयोग – उपमुख्यमंत्री

    ऊना/ सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के 53वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की।  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को उजागर करने का उचित मंच मिलता है और खेलकूद, शैक्षणिक सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें समान्नित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऊना महाविद्यालय का एक इतिहास है।

    इसका विकास और विस्तार करना सभी का कर्तव्य है ताकि शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाई जा सके। उन्होंने कहा राजकीय डिग्री काॅलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी प्रदेश तथा देश के बेहतरीन संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर जिला ऊना का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से भी आहवान किया कि वे तबादलों की बजाए विद्यार्थियों के भविष्य की ओर अपना सम्पूर्ण ध्यान केंद्रित करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए डे-बोर्डिंग स्कूल भी खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतरीन शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सलोह में 135 करोड़ रूपये की लागत से ट्रिपल आईटी का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि बढे़ड़ा में हिमकैप्स नर्सिंग काॅलेज के साथ-साथ लाॅ काॅलेज भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा यहां से शिक्षण ग्रहण करके निकले हुए विद्यार्थी वर्तमान में बड़े-बडे़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिला व प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। चिट्टे के खिलाफ हम सबको एक निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि नशे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, जिसके लिए संकल्प लेते हुए एक अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा इसके साथ-साथ आने वाले समय में मंदिरों, स्कूलों एवं काॅलेजों के समीप से शराब के ठेके भी उठाए जायेंगे और निश्चित दूरी निर्धारित की जाएगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आगामी पांच वर्षों के भीतर जिला से पानी की समस्या हमेशा-हमेशा के लिए दूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर को विकसित करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे है आने वाले समय में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी को हर तरह से विकसित किया जायेगा ताकि उसकी भव्यता बनी रहे। 

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह सरकार ट्रांसफर वाली सरकार नहीं है यह विकास, कल्याण और गरीबों की सरकार है। उन्होंने आमजन से विकास में सहयोग देने के साथ-साथ सुझाव देने का आहवान किया ताकि जिला का समूचित विकास किया जा सके जिसकी किसी ने परिकल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली कैबिनेट मीटिंग में 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया जिससे कर्मचारियों को ताउम्र पेंशन की सुविधा उपलब्ध होगी। 

    उन्होंने कहा कि जिसका कोई नही उसकी कांग्रेस सरकार है। पूरे प्रदेश के लगभग 6 हजार अनाथ बच्चों को सरकार ने गोद लिया है, जिनके सभी प्रकार के खर्चे सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी 10 गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग में 19 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का पहला बेड़ा शामिल किया जा चुका है जिसे आगे और बढ़ाया जायेगा। इसके साथ-साथ इस वर्ष 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद भी की जाएगी।  इस दौरान पूर्व विधायक ऊना सतपाल रायजादा ने काॅलेज की वार्षिक विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल विकास करना है। उन्होंने कहा कि आगामी 5 वर्षों में ऊना जिला को विकास की दृष्टि से आगे बढ़ाया जायेगा। 

    राजकीय डिग्री काॅलेज ऊना के प्रधानाचार्य एसके बंसल ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की तथा कहा कि ऊना काॅलेज ने शैक्षणिक खेल, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में प्रदेश भर में बेहतर प्रदर्शन कर काॅलेज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने साल भर हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी तथा सम्मानित किया तथा काॅजेल की वार्षिक स्मारिका का भी विमोचन किया। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, हिमोत्कर्ष परिषद अध्यक्ष जितेंद्र कंवर, महासचिव दीपक लठ्ठ, प्रवक्ता विजय डोगरा, एडवोकेट धर्म सिंह, उपमंडलाधिकारी विश्व मोहन देव चैहान सहित महाविद्यालय के अध्यापकगण व गणमान्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः एडीजीपी नौनिहाल सहित कई अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाबः एडीजीपी नौनिहाल सहित कई अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी लिस्ट के मुताबिक 5 अधिकारियों के तबादलें किए गए है। जिसमें एडीजीपी आरके जायसवाल, एडीजीपी नौनिहाल सिंह, एडीजीपी अरुण पाल सिंह, एडीजीपी गुरविंदर सिंह और एडीजीपी सुरिंदरपाल सिंह परमार का नाम शामिल है।