Blog

  • लुधियानाः कांग्रेस के नॉर्थ प्रधान पर FIR दर्ज, जानें मामला

    लुधियानाः पंजाब के महानगर में कांग्रेस के नार्थ प्रधान रेशम सिंह पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने नगर निगम कर्मचारी पर हमला करने और उससे जातिसूचक शब्द बोलने पर FIR दर्ज होने का मामला सामने आया है। FIR से एक और विवाद खड़ा होता नजर आया है, क्योंकि रेशम सिंह ने आरोप लगाया है कि लुधियाना उत्तर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मदन लाल बग्गा के कहने पर उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है।

    युवा कांग्रेस के नार्थ विधानसभा क्षेत्र के प्रधान रेशम नत्त ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले बग्गा और उनके बेटे के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत की थी, जिसके परिणामस्वरूप उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वे शिकायतकर्ता को वह जानता तक नहीं हैं।

    नगर निगम लुधियाना के एक कर्मचारी सुनील कुमार के बयान के बाद FIR दर्ज की जा चुकी है। सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को वह ट्यूबवेल की जांच के लिए गुरु सागर विहार, सलेम टाबरी गए थे, जहां आरोपी रेशम सिंह ने उन्हें रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि रेशम सिंह ने उनके साथ मारपीट की और उसे जातिसूचक शब्द भी बोले। रेशम ने उसे धमकाते हुए भगा दिया। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचित किया और शिकायत दर्ज कराई।

     मामले की जांच कर रहे ASI राज कुमार ने बताया कि रेशम सिंह के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट की धारा 3, आईपीसी की धारा 323, 341, 353, 186 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेशम सिंह ने आरोप लगाया कि विधायक बग्गा के बेटे गौरव खुराना बग्गा को नगर निगम लुधियाना का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है, जो अपने पिता की राजनीतिक बैठकों में नगर निगम की गाड़ी चलाकर उसका दुरुपयोग कर रहा है। 

    उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को पहले ही शिकायत कर दी थी। उनकी आवाज दबाने के लिए उन्हें मामले में फंसाया गया है। उन्होंने पहले ही भारतीय चुनाव आयोग को एफआईआर के बारे में सूचित कर दिया है। संपर्क करने पर बग्गा ने आरोपों का खंडन किया। बग्गा ने दावा किया कि उनका FIR से कोई लेना-देना नहीं है। उनके कई प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक लाभ लेने के लिए उन पर आरोप लगाते रहते थे।

  • स्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोर

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव में मतदाता सहभागिता बढ़ाने और मत प्रतिशतता में बढ़ोतरी के मकसद से सभी सरकारी/निजी स्कूलों में नए वोटर्स को अपना वोट बनाने तथा लोगों को उनके वोटिंग अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में स्वीप कार्यक्रमों के तहत ऊना विधानसभा के सरकारी व निजी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में विद्यार्थियों के माध्यम से आम जनमानस तक मतदाता जागरूकता संदेश पहुंचाने और उनके मत को सही ढंग से प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूक रैली निकाली जिसमें स्लोगन पट्टियों और नारों के जरिए स्थानीवासियों को मतदान के प्रति जागरूकता संदेश दिया। इसके अलावा लोकसभा के इस चुनावी महाकुंभ में सभी से अपने मताधिकार का सोच समझकर प्रयोग करके अपने देश के निर्माण में अहम भूमिका निर्वहन करने का जागरूकता संदेश दिया।
    एकलव्य कलामंच ने स्लोगनों के जरिए दिया जागरूकता संदेश
    स्वीप कार्यक्रमों के तहत रावमापा बीटन व ग्राम पंचायत पोलियां बीत में प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच के कलाकारों ने नुक्कड़-नाटक और गीत-संगीत के जरिए बच्चों व स्थानीय वासियों को ”युवा हो तुम, देश की शान, जागो, उठो, करो मतदान“ तथा “परिवार सहित मतदान को जाना, देश को तुम्हें है श्रेष्ठ बनाना“ जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदाता जागरूकता संदेश दिया। इसके अलावा शिवबाड़ी गगरेट में भी आंगनबाड़ी वर्करों के जरिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक व प्रेरित किया गया।
    डीसी बोले पहली जून को सभी मतदाता अपने मत का करें प्रयोग
    जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने कहा कि पहली जून को सभी मतदाता अपने घरों से निकलकर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर अपना मत अवश्य डालें ताकि सभी नागरिक लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बना सके। उन्होंने युवा मतदाताओं से आग्रह किया कि जिन युवा मतदाताओं के वोटर कार्ड नहीं बने हैं वह अपने नदजकी बूथ लेवल अधिकारी के पास जाकर अपना वोटर कार्ड अवश्य बनाएं ताकि मतदान की प्रतिशतता को बढ़ाया जा सके।
  • शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए किया जा रहा जागरूक

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशासन विभिन्न जगहों पर मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित करके युवाओं के साथ-साथ आम लोगों को भी वोटिंग के प्रति जागरूक करने में जुटा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने बताया कि मतदान में वोटिंग की प्रतिशतता को शत-प्रतिशत सुनिश्चित बनाने के लिए साक्षरता अभियान, स्लोगन लेखन व पोस्टर लेखन अभियान के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के 51 पोलिंग स्टेशनों पर पिछले लोकसभा चुनावों में 70 प्रतिशत से कम मदातन हुआ था। इन पोलिंग स्टेशनों में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए विशेष अभियानों के तहत युवाओं के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को जागरूक किया जाएगा ताकि मतदान प्रतिशतता को बढ़ाया जा सके।

    प्रत्येक माह के पहले शनिवार को हर पोलिंग स्टेशन पर आयोजित होगी चुनाव पाठशाला
    उन्होंने बताया कि पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और महिलाओं को सोशल मीडिया, स्थानीय समाचार पत्र, रेडियो और सामुदायिक कार्यक्रमों जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से उन्हें उनके वोट के महत्व बारे शिक्षित और प्रेरित किया जा रहा है। स्कूली व कॉलेज के बच्चों को साक्षरता अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीनियर सकैंडरी स्कूलों/महाविद्यालयों में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को चुनावी साक्षरता क्लबों के जरिए बच्चों को जागरूक किया जाएगा तथा ईआरओ/एईआरओ/निर्वाचन कानूनगो व्यक्तिगत रूप से जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा बूथ लेवल अधिकारी हर माह के पहले शनिवार को प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर चुनाव पाठशाला आयोजित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों और सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ प्राईवेट प्रोफैशनल कॉलेजों में वाल ऑफ डेमॉक्रेसी के जरिए लोकतंत्र, मतदान अधिकार और चुनावी प्रक्रिया से संबंधित मानक सामग्री व इंटरैक्टिव डिस्प्ले प्रमुखता से प्रदर्शित कर जागरूकता संदेश दिया जाएगा।
  • फगवाड़ाः हेरोइन, 3 किलो अफीम और लाखों की ड्रगमनी सहित तस्कर गिरफ्तार

    फगवाड़ाः कपूरथला पुलिस की और से जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत फगवाड़ा में सीआईए स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक नशा तस्कर को काबू किया है। जिसके पास से 3 किलो अफीम, 200 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्टल .32 बोर तथा 5.07 लाख ड्रग मनी बरामद की गई है। 

    जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सतनामपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जिस दौरान आरोपी से पूछताछ कि जाएगी है।   

    सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह से मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने पुलिस पार्टी सहित लाविया सराफा बाजार में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रामपाल निवासी मोहल्ला लाविया सराफा बाजार बड़े स्तर पर नशा तस्करी का काम करता है, और कुछ देर बाद वह अपनी पोलो कार में नशा सप्लाई करने जा रहा है।

    गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की गई नाकाबंदी के दौरान एक पोलो कार (पीबी-08-DD-9063) को काबू किया और पूछताछ की। जिसकी पहचान रामपाल के रूप में हुई है। आरोपी से अधिकारियों की उपस्थिति में तलाशी ली गई तो उसके पास से 3 किलो अफीम, 200 ग्राम हेरोइन, एक देशी पिस्तौल .32 बोर, 6 जींदा रौंद सहित 5.07 लाख की ड्रग मनी बरामद हुई। जिसके आधार पर आरोपी रामपाल के खिलाफ थाना सतनामपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के 3 केस दर्ज हैं।

  • चुनावी कर्मियों की प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न

    विस क्षेत्रों में 25 अप्रैल से शुरू होगी रिहर्सल, 23 मई को होगी अंतिम रिहर्सल


    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आज शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी रूम में मतदान कर्मियों की पहली रेंडमाइजेशन का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने रेंडमाइजेशन की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दी कि चुनाव को लेकर तैनात मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन 16 मई 2024 को होगी। उन्होंने बताया कि जिला के कुल 516 मतदान केंद्रों में नियुक्त किए पीआरओ, एपीआरओ और पीओ के लिए 3112 मतदान कर्मियों के डाटा की पहली रेंडमाइजेशन में फीड डाटा के अुनसार डीआईएसई नेक्सट जेन सॉफ्टवेयर पर मिलान व शॉर्टलिस्ट करके उसे लॉक कर दिया है।

    इस संबंध में मतदान कर्मियों की चुनावी डयूटी को लेकर होनी वाली रिहर्सलों के लिए आदेश जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आदेश जारी होने के उपरांत सभी विभागअध्यक्ष उनके नियंत्रण में कार्य कर रहे कर्मियों को उनके चुनाव ड्यूटी आर्डर जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने तथा सभी कर्मियों को आदेशानुसार अपने चुनाव ड्यूटी आदेश प्राप्त करने के निर्देश दिए।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनावी कर्मियों के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में तैनान पीआरओ, एपीआरओ व पीओ के लिए प्रथम व द्वितीय रिहर्सल शेडयूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी(अज)-41 में पीआरओ व एपीआरओ के लिए पहली रिहर्सल 25 अप्रैल और द्वितीय रिहर्सल 22 मई को महराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अम्ब में होगी। इसके अलावा पोलिंग ऑफिसर के लिए 26 अप्रैल और 23 अप्रैल को आयोजित होगी। गगरेट-42 निर्वाचन क्षेत्र में तैनात पीआरओ/एपीआरओ के लिए पहला पूर्वाभ्यास 27 अप्रैल और द्वितीय पूर्वाभ्यास 22 मई को तथा पीओ के लिए पहली रिहर्सल 28 अप्रैल और द्वितीय 23 मई को डॉ बीआर अम्बेदकर राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज अम्बोटा में आयोजित होगी।

    43-हरोली में तैनात मतदान कर्मियों के लिए पहली रिहर्सल स्किल डेवलपमेंट सेंटर पालकवाह में 26 अप्रैल और द्वितीय 22 मई को आरम्भ होगी। इसके अलावा पीओ के लिए 27 अप्रैल और 23 मई को आयोजित होगी।

    ऊना-44 में चुनावी डयूटी में तैनात एपीआरओ/पीआरओ के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में पहला पूर्वाभ्यास 25 अप्रैल और दूसरा पूर्वाभ्यास 22 मई को शुरू होगा। इसके अतिरिक्त पीओ के लिए 26 अप्रैल और 23 मई को शुरू होगी।

    कुटलैहड़-45 निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त चुनावी कर्मियों के लिए एबीवीपी राजकीय महाद्यिालय बंगाणा में पहली रिहर्सल 27 अप्रैल और दूसरी 22 मई को तथा पीओ के लिए 28 अप्रैल व 23 मई को आयोजित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम 42-गगरेट अथवा 45-कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र में दर्ज हैं, उन्हें केवल पोस्टल बैलट के माध्यम से ही अपना मत देना होगा। पोस्टल बैलट से मतदान करने वाले सभी कर्मचारी अपना बैलट द्वितीय पूर्वाभ्यास के दिन या बाद में पूर्वाभ्यास वाले दिनों में पूर्वाभ्यास स्थल पर लगाए गए फेसिलिटेशन सेंटर पर ही डाल सकेंगे।

    निर्वाचन डयूटी पर तैनात पुलिस व अन्य कर्मचारी संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में बनाए गए फेसिलिटेशन सेंटर में अपना पोस्टल बैलट द्वारा अपना वोट डाल सकते हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार किसी भी कर्मचारी को पोस्टल बैलट डाक द्वारा प्रेषित नहीं जाएगा। जतिन लाल ने बताया कि चुनावी डयूटी में तैनात मतदान कर्मियों के आदेश संबंधित विभागीय अध्यक्षों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

    इस मौके पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, डीआईओ संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपिस्थत रहे।
  • जालंधरः PPR Market के पास घर में हुई चोरी, गहने और नकदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर में चोरी और लूट के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला PPR Market के नजदीक पड़ते चीमा नगर 551 ए मिट्ठा पुर रोड में स्थित घर में हुआ। इस संबंधी जानकारी देते घर के मालिक पुरषोत्तम ने बताया कि हम घर के बाहर गए हुए थे। जब वापिस आए तो देखा कि घर की लाइटें जल रही थी। अंदर जाकर देखा तो अलमारियां खुली हुई थी।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से 3 चूड़ियां, चेन और 14 हजार रुपए की नगदी और करीब 7 तोले सोना लेकर फरार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंधी पुलिस को सूचना दे दी गई है। पीडित ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की जा रही है। बताया कि वे अपने परिवार सहित 10-12 दिनों के लिए बाहर गए हुए थे।

  • बीजापुर के जंगल में शराब का जखीरा बरामद

    ऊना/सुशील पंडित : चुनावों के नजदीक आते ही जंगलों में भी शराब के दरिया बह रहे हैं। शुक्रवार को अम्ब पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद बीजापुर लिंक रोड से सटे जंगल में तालाशी अभियान चलाया गया। तभी पुलिस को सैकड़ों शराब की बोतलें जंगल में छिपा कर रखी हुई मिलीं। आशंका जताई जा रही है कि इस शराब का प्रयोग चुनाव के लिए भी हो सकता था। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह शराब किसकी है। इस जखीरे में 494 बोतलें, 96 अधिया (हाफ) और 300 पाऊआ (क्वार्टर) पाई गई हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • दड़ा सट्टा पर्चियों समेत एक पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस की कार्रवाई में शुक्रवार को दड़ा सट्टा कारोबार चलाने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर चौक के पास एक व्यक्ति दड़ा सट्टा के नंबर बांट रहा है। संदिग्ध व्यक्ति की तालाशी ली गई तो उसके पास से दडड़ा सट्टा पर्चियां और 1110 रू पकड़े गए। पुलिस ने आरोपी कर्ण पुत्र ज्वाला सिंह निवासी वनगढ़ के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 76 चालान कटे

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने यातायात के शुक्रवार को नियम तोड़ने वाले 76 वाहनों के चालान काटे हैं। इस कार्रवाई में कुछ लोगों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 18,300 रू प्राप्त हुए हैं। अवैध खनन में लिप्त एक वाहन से भी पुलिस ने 7500 रू जुर्माना वसूला है। एक व्यक्ति से 100 रु वसूले गए जो सार्वजनिक स्थल पर खुले में धुम्रपान कर रहा था।
  • चिंतपूर्णी :छज्जा गिरने से बच्ची की मौत

    ऊना/सुशील पंडित : चिंतपूर्णी के निकट मोईन गांव में शुक्रवार को आए तूफान में एक बच्ची की जान चली गई। जिस समय तेज हवाएं चलने लगीं तब तीन वर्षीय बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी। अचानक ही हवा के जोर से घर का छज्जा गिर गया और उसमें से निकली एक ईंट बच्ची के सिर पर लग गई। दिमाग पर चोट से तीन साल की बच्ची ने मौके पर ही प्राण त्याग दिए।