Blog

  • पंंजाबः गोली मारकर युवक की ह+त्या, परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर: बटाला रोड पर रहने वाले सोनू नाम के नौजवान की गोली मार कर हत्या किए जाने के बाद उसके परिवार द्वारा उसके कातिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिसके तहत पुलिस द्वारा उसके कातिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस द्वारा धारा 306 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोनू अपने ससुराल में ही रह रहा था और वहां सोनू को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि हमने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरु कर दी है। जहां एक तरफ कोड-आफ-कंडक्ट लगने के बाद चुनाव अधिकारियों द्वारा अपने लाईसैंस हथियार जमा करवाने की बात की गई है, वहीं आज ही अमृतसर में गोलियां चलने की वारदात सामने आ गई।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    सोनू के परिवार की तरफ से अपने बेटे के इंसाफ के लिए पुलिस से गुहार लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सोनू के ससुराल वालों ने उनको अपने बेटे के अंतिम सस्कार में भी शामिल नहीं होने दिया। उनको शक है कि सोनू का जानबूझ कर कत्ल किया गया है। एसएचओ सदर द्वारा सोनू के परिवार को आश्वासन दिया गया कि धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जो भी परिवार की ओर से बयान दर्ज करवाया जाएगा उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

  • जालंधर पहुंचे भाजपा नेता RP Singh ने केजरीवाल के डाइट चार्ट का किया खुलासा, आप पार्टी पर जमकर साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने 400 पार के नारे पर काम करते हुए जोरों से तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं इस दौरान अमृतसर के बाद आज जालंधर दौरे पर नेशनल स्पोक्सपर्सन आरपी सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में आप पार्टी के सौरभ भारद्वाज द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई। उन्होंने कहा कि सौरभ ने आरोप लगाए है कि जेल में अरविंद केजरीवाल को इसुलिन नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें जो डायबटिज के लिए डोज दी जानी है वह नहीं दी जा रही। आप पार्टी पर निशाना साधते हुए आरपी सिंह ने कहा कि पहले शराब घोटाले को लेकर बाहर स्कैम किया गया, अब अंदर मीठे का स्कैम किया जा रहा है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    उन्होंने कहा कि सौरभ ने जो आरोप लगाए है कि उन्हें इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है या खाना नहीं दिया जा रहा, लेकिन यह सब झूठ है। आरपी सिंह ने बताया कि सच कुछ ओर है। उन्होंने आरोप लगाए है कि बाहर रहकर केजरीवाल ने ब्लू कॉलर क्राइम किया है। उन्होंने कहा कि कैसे पैसा गोवा में भेजा गया, कैसे खास आदमी विजय नायर सरकारी बंगला दिया गया ताकि वह उनके पास रहे और आता जाता रहे। उन्होंने कहा कि अब अंदर भी जो किया जा रहा है वह आईएस वाले दिमाग का ब्लू कालर क्राइम के तहत जेल से छूटने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह सौरभ को एक ही बात कहना चाहते है कि उनके पास केजरीवाल का डाइट चार्ट पड़ा है और वह उसे देखकर बता दें कि क्या शरारत हो रही है।

    आरपी सिंह ने कहा कि 4-4 केले खाए जाए रहे है, आम खाए जा रहे है। वहीं जेल में आलू पूरी खाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नवरात्र में उन्होंने अंडे का सेवन किया था। आरपी सिंह का आरोप है कि वह जानबूझकर मीठा का ज्यादा सेवन कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह जेल से बाहर आने के लिए यह सब किया जा रहा है। आरपी सिंह ने कहा कि उनकी शूगर की रिपोर्ट भी सामने आई है, जो उन्होंने मीडिया के सामने रखी है। उन्होंने कहा कि सरकार पर झूठे इल्जाम लगाए जा रहे है।

  • अब इस जगह पार्टी उम्मीदवार का हुआ विरोध, तेजी से निकाला गया काफिला, देखें वीडियो

    जींद: नरवाना के विश्वकर्मा चौक पर शुक्रवार को किसानों और मजदूर संघों ने सिरसा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अशोक तंवर का काले झंडे दिखाकर विरोध-प्रदर्शन किया। अशोक तंवर नरवाना की जाट धर्मशाला में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जैसे ही किसान व मजदूरों को अशोक तंवर के आने की भनक लगी, वैसे ही सभी लोग वहां पहुंचे और काले झंडे लेकर विश्वकर्मा चौक पर खड़े हो गए। कार्यक्रम से लौटते समय तंवर को उन्होंने काले झंडे दिखाते हुए विरोध जताया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि पुलिस द्वारा तंवर का काफिला काफी तेजी से वहां से निकाला गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान नेता मास्टर बलबीर ने कहा कि सरकार ने पिछले चार सालों से जो सलूक उनके साथ किया है। वही सुलूक सभी नेताओं के साथ भी हर गली-मोहल्ले में होगा। वहीं, किसानों में इस बात की भी नाराजगी है कि तंवर उन्हें बिना पूछे और नजरअंदाज कर रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार का हर मंत्री और नेता डरा हुआ है। वो हमसे बात नहीं करना चाहते और न ही हमारी समस्या को जानना चाहते।

    किसानों का कहना है कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रह रही है। लोकतंत्र में हर वर्ग की आवाज सुननी चाहिए, लेकिन सरकार सबकी आवाज दबाना चाहती है। किसानों ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को बरगला रही है। पहले ही दस साल के शासनकाल में भाजपा ने किसानों व मजदूरों को परेशान किया है। इसके बावजूद वह तीसरी बार फिर से सत्ता के सपने देख रही है। किसान व मजदूर विरोधी भाजपा को पूरे हरियाणा में काले झंडे दिखाए जा रहे हैं।

  • पंजाब : उम्मीदवारी से पहले कांग्रेस नेता का आया बयान, देखें वीडियो

    फरीदकोट : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पंजाब में सियासी माहौल पूरी तरह से गरमा गया है और पंजाब में बंटवारे की सियासत जारी है। उधर कांग्रेस ने अभी तक फरीदकोट लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। जिसके चलते अमृतसर के रहने वाले कांग्रेस के एएसआई मोर्चा के उपाध्यक्ष अजीपाल सिंह रंधावा ने फरीदकोट सीट से अपनी दावेदारी ठोक दी है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    इस बारे में बात करते हुए अमृतसर से अजयपाल सिंह रंधावा ने कहा कि वह कांग्रेस से लोकसभा क्षेत्र फरीदकोट से संसदीय चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं और उन्होंने पार्टी हाईकमान के सामने अपनी दावेदारी भी रख दी है और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार फरीदकोट से जीत होगी। कांग्रेस उन्हें इस क्षेत्र से टिकट जरूर देगी।

    उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ते समय उनका मुख्य मुद्दा यह होगा कि फरीदकोट से संबंधित स्कूलों के विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार अच्छा व्यक्तित्व बनाने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने एक मांग पत्र भी डिप्टी कमिश्नर को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बेशक मोहम्मद सादिक फरीदकोट सीट से सांसद है। लेकिन मोहम्मद सादिक ने कोई विकास कार्य नहीं किया है।

    यही कारण है कि पार्टी इस बार उन्हें टिकट नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर उम्मीदवार भले ही अन्य पार्टियों से हो, लेकिन अपने अच्छे कार्यों के कारण उन्हें कांग्रेस से टिकट मिलेगी और वे फरीदकोट में चुनाव लड़ेंगे। फरीदकोट की सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगे। अगर उन्हें फरीदकोट से टिकट मिलता है तो वे स्थायी तौर पर फरीदकोट में ही रहेंगे।

  • जालंधरः विजय सांपला को मनाने पहुंचे भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा पार्टी के सीनियर नेता विजय सांपला लगातार पार्टी से नाराज चल रहे है। वहीं बीते दिन उनकी प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा से मीटिंग भी हुई थी। लेकिन उसके बावजूद कयास लगाए जा रहे है कि वह पार्टी से नाराज चल रहे है। इसी के चलते भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ आज विजय सांपला को मनाने के लिए पहुंचे है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    लेकिन मीडिया के सामने विजय सांपला की चुप्पी कई नए सवाल खड़े कर रही है। पंजाब भाजपा प्रधान द्वारा विजय सांपला के साथ मुलाकात के बावजूद भी  अफवाहो का बाजार पूरा गर्म है और कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। क्योंकि अभी भी अन्य पार्टियों की निगाहें विजय सांपला पर है, अब देखना यह होगा की क्या पार्टी हाई कमान विजय सांपला को मनाने में कामयाब होती है कि नहीं।

    वहीं विजय सांपला से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि वह मानते ही सांपला और उनके समर्थकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि विजय सांपला के मुद्दों को जल्द दूर किया जाएंगा और इस बार फिर से पीएम मोदी को जीताने में सभी मिलकर साथ चलेंगे। वहीं भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि वह पार्टी के सीनियर नेता है, उन्हें आगे और बड़ी जिम्मेदारी पार्टी की ओर से दी जिम्मेदारी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सांपला उनके और पार्टी के साथ मिलकर इस बार भी काम करेंगे और भाजपा को 400 पार लेकर जाने में पार्टी की मदद करेंगे। 

  • पंजाबः प्रताप बाजवा पर सांसद बिट्टू ने कसे तंज, पार्टी अंदरुनी कलह हो रही जगजाहिर, देखें वीडियो 

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस को झटका दे रही है। वहीं भाजपा प्रत्याशी और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रदेश कांग्रेस के विपक्ष के नेता विधायक प्रताप सिंह बाजवा पर तंज कसा है। इस दौरान बिट्टू ने कहा कि उनके भाजपा में जाने के बाद जिला कांग्रेस के यह हाल हो गए है। बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव लड़वाने के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा। कांग्रेस का अंदरुनी कलह जगजाहिर हो चुका है। एक नेता को टिकट देनी की बात शुरू होती है तो 8 रूठ जाते है। जिले में जो पुरानी सीनियर कांग्रेस पूर्व विधायक और प्रधान है उन्हें नजर अंदाज करके पैराशूट के जरिए उम्मीदवार कांग्रेस लाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेसी नेताओं को मनोबल बाजवा गिरा रहे है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    बिट्टू ने कहा कि आज बाजवा की हालत यह हो गई है कि घर-घर जाकर नेताओं को मनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों से भी बाजवा यह कहकर गए है कि बाहर से ही उम्मीदवार आएगा। बिट्टू ने कहा कि जब वह कांग्रेस में थे तो जो आज के नेता है वह पुराने नेताओं को 1992 का माडल कहकर उनकी अनदेखी करते थे। पुराने कांग्रेसियों ने आतंकवाद का उस समय सामना किया लेकिन ये आज के नए नेता उनका उपहास बना रहे है। आज वही नेताओं को मनाने के लिए बाजवा गली गली घुम रहे है। बिट्टू ने कहा कि उनके संपर्क में कई पुराने कांग्रेसी नेता भी है। बिट्टू ने पूर्व विधायक सुरिंद्र डाबर, राकेश पांडे, मलकीत दाखा आदि का नाम लेकर संबोधित किया कि यह सभी नेता सम्मानजनक है।

  • पंजाबः दिन-दहाड़े Axis Bank के बाहर महिला से नोटों से भरा बैग छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    मोगाः लोकसभा चुनावों को लेकर भले ही पंजाब में पैरामिल्ट्री सहित भारी मात्रा में पुलिस तैनात की गई है, लेकिन उसके बावजूद दिन दहाड़े लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं ताजा मामला कस्बा बाघापुराना से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े बैंक के बाहर से महिला से नोटो से भरा बैग छीन कर लुटेरे फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार में सवार होकर आए लुटेरे मोगा कोट कपूरा रोड पर भरे बाजार में महिला से नोटों से भार बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला का कहना है कि लुटेरे वरना कार में सवार होकर आए थे।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    इस दौरान जब लुटेरों ने महिला से बैग छीना तो महिला ने काफी देर तक बहादुरी दिखाते हुए भाग कर लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन लुटेरे कार में सवार होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

    महिला ने मीडिया को बताया कि वह डेढ़ लाख रुपए एक्सिक्स बैंक में जमा करवा कर बाहर निकली थी। इस दौरान उसके बैग में करीब 5 लाख रूपए थे जो की में मोगा रोड पर किसी ज्वैलर को देने के लिए जा रही थी। इस दौरान बैंक के बाहर ही कुछ लुटेरे उसके पीछे लग गए और उसके हाथ से रुपयों का भरा बैग छीन कर कार में सवार होकर फरार हो गए। महिला ने कहा कि उसने कार के दूसरे दरवाजे के अंदर घुसने की कोशिश की तो उसे धक्का मारकर गिरा दिया और मौके से फरार हो गए।

  • पंजाबः कांग्रेस के कार्यक्रम में पार्टी प्रधान और उम्मीदवार के खिलाफ हुई नारेबाजी

    पटियालाः कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर पार्टी से नाराज होकर नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। वहीं कुछ उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने पर अन्य नेताओं में विरोध पाया जा रहा है। वहीं पटियाला में डॉक्टर धर्मवीर गांधी को टिकट देने के बाद पार्टी में लगातार विरोध हो रहा है। इसी के चलते आज कांग्रेस अध्यक्ष राजा वाड़िंग और डाॅ. धर्मवीर गांधी के खिलाफ नारे लगाये गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुस्से में आकर राजा वाड़िंग पर हल्ला बोल दिया। यह कार्यक्रम पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज के द्वारा राजपुरे में आयोजन किया गया था, जहां कार्यक्रम खत्म होते ही नारेबाजी शुरू हो गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डाॅ. धर्मवीर गांधी को टिकट मिलने का विरोध हुआ और राजा वाडिंग के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। 

  • सड़क पर बेरोजगारों की निकली बारात, दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है गाने पर झूमे युवा

    करनालः हरियाणा के करनाल में शनिवार बेरोजगार युवाओं ने अलग तरीके से प्रदर्शन किया। दरअसल, ग्रुप-C में जॉइनिंग को लेकर बेरोजगारों की बारात निकाली। इस दौरान युवाओं ने बारात पुराने बस स्टैंड के पास कर्ण पार्क से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों पर निकाली। साथ ही बारात की तरह युवाओं ने सड़क पर दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है गाना बजाकर डांस किया। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि सरकार ने सिर्फ युवाओं को गुमराह करने का काम किया है। युवा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के पेपर क्लियर कर चुके हैं, उसके बाद भी भर्तियां नहीं हो पाई हैं और बेरोजगार युवा सड़कों पर भटक रहे हैं। बेरोजगारों की बारात की अगुवाई जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद ने की।

    उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री अभी-अभी सीएम बने हैं और उनमें सीएम की फीलिंग है, लेकिन यह सीएम वाली फीलिंग ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। बेरोजगार युवा पहले भी बैंड, बाजा और बारात 2 बार निकाल चुके हैं और आज करनाल में तीसरी बार बारात निकाली जा रही है। आज प्रदेश का युवा करनाल में एकत्रित हुआ है और मांग कर रहा है कि प्रदेश सरकार नई भर्ती करे, ताकि युवाओं को रोजगार मिले और जो भर्तियों के जो मामले कोर्ट में अटके पड़े हैं, उनकी पैरवी हरियाणा सरकार करे, ताकि जल्द से जल्द युवाओं को नौकरियां मिल सके। जयहिंद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने युवाओं को आश्वासन दिया था कि भर्तियां होंगी, लेकिन आज तक वह नहीं हुई। सरकार ने रांडा पेंशन जरूर शुरू कर दी, जिसके लिए सरकार का धन्यवाद है, लेकिन रांडा पेंशन शुरू करने से बात नहीं बनेगी, भर्तियां करें।

    अगर नौकरियां नहीं मिली तो सारे हरियाणा का युवा बेरोजगार रह जाएगा। मुख्यमंत्री ने कमिटमेंट की थी, इसलिए उनको याद दिलाने के लिए युवा करनाल में बारात लेकर आए हैं। नवीन जयहिंद से जब विधानसभा के उपचुनाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमें किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई मतलब नहीं है और न ही यह राजनीतिक प्रदर्शन है। सरकार युवाओं को सिर्फ नौकरियां दे दे। 22 और 23 अप्रैल को कोर्ट में तारीख है और उनमें मजबूती से पैरवी करें। अगर मुख्यमंत्री ने भर्तियां करवा दी तो भंडारा भी करवाया जाएगा। हम सिर्फ बेरोजगारों के साथ हैं। नवीन जयहिंद ने कहा कि नेता गांव में आते हैं तो उन्हें आने दें और किसी भी तरह से नेताओं का रास्ता न रोकें, न ही उनके साथ कोई दुर्व्यवहार करें। नेताओं से सिर्फ सवाल पूछें, बेरोजगारी के ऊपर सवाल पूछें, सेहत के ऊपर सवाल पूछें, शिक्षा के ऊपर सवाल पूछें।

  • पूर्व राष्ट्रपति की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की याचिका

    नई दिल्ली : अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को अदालत से बड़ा झटका लगा है। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और पोर्न स्टार के गुप्त धन मामले में न्यूयार्क की एक अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक पार्न स्टार को गुप्त धन मामले में न्यूयार्क की एक अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक पार्न स्टार को गुप्त रूप से धन देने संबंधी मामले की सुनवाई रोके जाने की अपील की थी। मगर आखरी समय में की गई ट्रंप की ओर से इस कोशिश को अदालत ने खारिज कर दिया। इससे रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपित उम्मीदवार की दौड़ में लगभग अपनी जगह पक्की कर चुके ट्रंप को बड़ा झटका लगा है।

    ट्रंप ने जूरी के चयन में अनुिचत जल्दबाजी की बचाव पक्ष की शिकायतों के मद्देनजर यह अनुरोध किया था। न्यायमूर्ती मार्शा माइकल ने संझिप्त सुनवाई के कुछ ही मिन्ट बाद फैसला सुनाया। सुनवाई रोके जाने के अनुरोध पर मध्य-स्तरीय अदालत में दलीलें उस समय पेश की गई जब कुछ ही घंटों पहले इस मामले की सुनवाई के लिए जूरी चयन प्रक्रिया पूरी हुई थी। अदालत के इस फैसले के बाद ट्रंप के खिलाफ अपराधिक मुकदमें में सोमवार से बहस शुरु हो सकेगी। ट्रंप द्वारा पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का यह मामला 2016 का है। उस समय ट्रंप के पोर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थी।

    उन्होंने इसे छिपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डालर का भुगतान किया था। पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया था। जिन्होंने ट्रंप की ओर से पोर्न स्टार को इसका भुगतान किया। इस मुकदमे में ऐसे समय समय सुनवाई हो रही है जब ट्रंप इस वर्ष होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवार है। ट्रंप द्वारा पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का यह मामला 2016 का है। उस समय ट्रंप के पॉर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं और आरोप है कि उन्होंने इसे छिपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था। पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया था जिन्होंने ट्रंप की ओर से पॉर्न स्टार को इसका भुगतान किया।