Blog

  • करियाना स्टोर मालिक पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम की कार्रवाई, विदेशी नकली Cigarette बरामद, देखें वीडियो

    करियाना स्टोर मालिक पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम की कार्रवाई, विदेशी नकली Cigarette बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूलाः मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने और गुप्तचर विभाग और पंचकूला पुलिस के साथ मिल गांव बुड्डनपुर में एक दुकान पर छापा मारकर प्रतिबंधित इंपॉर्टेंट सिगरेट बरामद की। जानकारी के अनुसार राजकुमार राजू गांव बुड्डनपुर सेक्टर 16 पंचकूला में राज करियाना स्टोर चलाता है। वह विभिन्न दुकानों पर प्रतिबंध इंपॉर्टेंट सिगरेट सप्लाई करता था। शहर में धड़ल्ले से विदेशी नकली सिगरेट बिक रही है। जिनमें 182 सिगरेट की डिब्बियां मिली जो बिना बिल के पाई गई। उसमें पाइन, ब्लैक, यस लाइट, मोड सिगरेट में अन्य ब्रांड से विदेशी नकली सिगरेट बेची जा रही थी।

    बता दें कि नकली सिगरेट के सेवन से बॉडी के किसी भी अंग पर प्रभाव पड़ सकता है। जो कि उसके कश के धुंए से शरीर के अंदर लिया जा रहा है। वह फेफड़े हर्ट ब्रेन और हमारे न्यूरो सिस्टम को कमजोर कर सकता है। ऐसे सिगरेट सामान्य की तुलना में ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। क्योंकि इसमें उसे किए गए हार्मफुल चीजों की मात्रा और प्रकार में ज्यादा पाई जाती है।

  • Khalistani समर्थकों ने हिंदू मंदिर को बनाया निशाना, PM Modi को लेकर लिखी ये बात

    Khalistani समर्थकों ने हिंदू मंदिर को बनाया निशाना, PM Modi को लेकर लिखी ये बात

    एडमॉन्टनः विदेशोंं में लगातार खालिस्तान समर्थकों द्वारा हिंदू मंदिरों को निशाना बनाते हुए दीवारों पर नारे लिखने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब ताजा मामला कनाडा के एडमॉन्टन से सामने आया है। जहां खालिस्तानी समर्थकों ने हिंदू मंदिर यानी बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की दीवार पर नारे लिखे है। दीवारों पर लिखे नारों में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। वहीं दीवारों पर लिखे नारों को लेकर हिंदू समुदाय में अक्रोष पाया जा रहा है। उनका कहना है कि कनाडा सरकार की नीतियों के कारण खालिस्तानी चरमपंथी नफरत और हिंसा की अपनी सार्वजनिक बयानबाजी से आसानी से बच जाते हैं।

    उन्होंने ने कहा कि मंदिर की दिवारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा में हिंदू सांसद चंद्रा आर्या नफरत भरी शब्दावली का प्रयोग किया गया है। खालिस्तानी समर्थकों ने लिखा है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के सांसद आर्या हिंदू आतंकवादी हैं और ये एंटी कानाडा हैं। वहीं इस मामले को लेकर कनाडा के सांसद चंद्रा आर्या भी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थकों ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की तस्वीरों को रोड शो में दिखा ब्रैम्पटन और वैंकूवर में सार्वजनिक रूप से जश्न मनाया और घातक हथियारों को लहराया था। जैसा कि मैं हमेशा कहता रहा हूं, खालिस्तानी चरमपंथी नफरत और हिंसा की अपनी सार्वजनिक बयानबाजी से आसानी से बच जाते हैं।

    हिंदू-कनाडाई चिंतित हैं। एक टूटे हुए रिकॉर्ड की तरह, मैं फिर से कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आह्वान करता हूं, इससे पहले कि ये बयानबाजी हिंदू-कनाडाई लोगों के खिलाफ भौतिक कार्रवाई में बदल जाए। बता दें कि बीते कुछ समय से कनाडा के हिंदू मंदिरों व समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने के बाद से भारतीय समुदाय चिंतित है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान ग्रेटर टोरंटो एरिया, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा के अन्य स्थानों में हिंदू मंदिरों को घृणित शब्दावली के साथ नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सिख फॉर जस्टिस का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू खुलेआम हिंदुओं को निशाना बनाता है। बीते साल उसने सार्वजनिक रूप से हिंदुओं को भारत वापस जाने का आह्वान किया था।

  • विदेश में store के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, Punjabi व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    विदेश में store के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, Punjabi व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः बेगोवाल में उस समय शोक की लहर फैल गई जब संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसिसिपी शहर में एक अज्ञात कार चालक द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में एक दुकान के बाहर काम कर रहे बेगोवाल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस गोलीबारी में 3 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। मृतक जिला कपूरथला के शहर बेगोवाल का रहने वाला व्यक्ति है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय जसवीर सिंह पुत्र वसन सिंह निवासी अवाना रोड बेगोवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मृत व्यक्ति अमेरिका के मिसिसिपी में एक स्टोर पर काम करता था और वह अपने काम के दौरान बाहर खड़ा था। मृतक युवक के पिता वसन सिंह ने बताया कि बेटा जसवीर सिंह 40 लाख रुपये का कर्ज उठाकर विदेश में पैसे कमाने गया था। उन्होंने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की है और एक लड़का है। उन्होंने बताया कि उसका भाई भी विदेश में रहता है।

    पिता ने कहा कि बेटा स्टोर के बाहर खड़ा था। इस दौरान कार में सवार 2 से 3 अज्ञात लोगों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में बेटे की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है कि हमलावारों ने घटना को क्यों अंजाम दिया है। जसवीर सिंह के पिता ने प्रशासन से मांग की है कि बेटे के परिवार को बाहर बुलाया जाए ताकि उसके बच्चे आखिरी बार अपने पिता को एक साथ देख सकें।

  • Punjab Governor आज से रहेंगे दौरे पर, सुनेंगे लोगों की समस्याएं

    Punjab Governor आज से रहेंगे दौरे पर, सुनेंगे लोगों की समस्याएं

    चंडीगढ़ः सीमावर्ती लोगों की समस्याएं भी जानने के लिए पंजाब के राज्यपाल बीएल पुरोहित आज तीन दिवसीय दौर पर रहेंगे। दौरे की शुरुआत वह पठानकोट जिले से करेंगे और सीमावर्ती जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बमियाल में ग्राम रक्षा समितियों से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद वह लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उनके साथ मुख्य सचिव अनुराग वर्मा और डीजीपी पंजाब गौरव यादव समेत जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

    दौरे में राज्यपाल सबसे पहले गुरदासपुर और पठानकोट के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विशेष बैठक करेंगे। इसके बाद वे भारत-पाक सीमा पर स्थित ब्लॉक बमियाल के अंतर्गत आने वाले गांव चक्क अमीर विशेष का दौरा करेंगे। इसके बाद गुरदासपुर जाएंगे और 25 जुलाई को फिरोजपुर का दौरा करेंगे। सभी जिलों में दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बतादें कि राज्यपाल इससे पहले 5 बार सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर चुके हैं। दौरों के दौरान उन्होंने नशाखोरी, अवैध खनन समेत कई मुद्दे उठाकर सरकार को घेरा था।

  • Punjab : पानी की समस्या से परेशान लोगों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : पानी की समस्या से परेशान लोगों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियाना : अलग-अलग इलाकों में लोगों को पानी और बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग बिजली और पानी की समस्या को लेकर पंजाब सरकार और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 47 में रहने वाले लोगों को पानी की समस्या हो रही है।

    जिसके चलते लोगों ने खाली बाल्टियां लेकर आधी रात को धरना प्रदर्शन किया। इलाकानिवासियों से बताया कि पहले पहले तो एक दिन के बाद पानी आता था, तब भी पानी की समस्या रहती थी। लेकिन अब जब लोकसभा चुनाव हुआ, तब से बिजली-पानी नहीं आ रही है।इलाकानिवासी कई बार नगर निगम के अधिकारियों के दफ्तरों में जा चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही।

    उन्होंने कहा कि अगर दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे नगर निगम के बाहर धरना लगाएंगे। इलाकानिवासियों ने कहा पानी के बिना कोई काम नही हो सकता, खाना नहीं बन सकता, कपड़े नहीं धुल सकते, यहां तक ​​कि पीने के पानी की भी समस्या आ रही है। लोगों ने कहा कि अगर टैंकर आता है, कुछ देर बाद पानी का टैंकर खाली हो जाता है। पानी नहीं आने पर लोगों ने सरकार के खिलाफ धरने लगाए।

  • Budget से पहले शेयर बाजार में आया उछाल

    Budget से पहले शेयर बाजार में आया उछाल

    नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपना लगातार 7वां बजट पेश करके इतिहास रचने जा रही हैं। दरअसल, आज बजट जारी करने के साथ वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। हालांकि, सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड अब भी देसाई के पास ही है। वहीं बजट घोषणा से पहले शेयर बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में 200 से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। वहीं निफ्टी में भी 60 अंकों का इजाफा देखने को मिल रहा है।

    शेयर बाजार निवेशकों को उम्मीद है कि कैपिटल एक्सपेंडिचर में इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से रेलवे और इंफ्रा स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है। एक दिन पहले मंगलवार को शेशर बाजार 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में साढ़े तीन फीसदी की गिरावट देखी गई थी। वैसे बीते दस साल के आंकड़ों को देखें तो बीते 11 बजट में सेंसेक्स और निफ्टी 7 बार गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक, एशियाई मार्केट आज मिक्स्ड कारोबार कर रहे हैं। जहां चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51% नीचे है तो वहीं, जापान के निक्‍केई में 0.20% की तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.12% की गिरावट दर्ज की गई है। FIIs यानी फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने बीते दिन 22 जुलाई को 3,444.06 करोड़ के शेयर्स खरीदे हैं। जबकि इस दौरान DII यानी डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 1,652.34 करोड़ के शेयर्स सेल किए हैं।

  • Bigg Boss 17 मे आ चुकी मशहूर Actress Hospital में हुई भर्ती, देखें वीडियो

    Bigg Boss 17 मे आ चुकी मशहूर Actress Hospital में हुई भर्ती, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ‘बिग बॉस के सीजन 17’ में नजर आ चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनिया बंसल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सोनियां के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद से फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस को बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गौर हो कि मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो को लेकर खूब चर्चा भी हो रही है। बीती रात शो की एक कंटेस्टेंट को लेकर खबर आई कि उन्हें पैनिक अटैक आया है और इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही ये खबर आई तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और सभी उनके लिए दुआ करने लगे। वहीं एक्ट्रेस के करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोनिया की तबियत ठीक नहीं है और हेल्थ संबंधी परेशानियों की वजह से बीते 4 महीनों से उन्हें पैनिक अटैक जैसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सोनिया अपनी हिम्मत बांधे रखती है और इससे बाहर निकलने के लिए इससे लड़ रही है। सामने आई जानकारी की मानें तो सुनने में आ रहा है कि अभी एक्ट्रेस को अस्पताल में रहना होगा। करीबी सूत्र की मानें तो सोनिया को देर रात तक अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली थी। हालांकि अब वो बेहतर महसूस कर रही हैं। डॉक्टर लगातार सोनिया के ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य चीजों की जांच कर रहे हैं। कुछ दिनों के लिए डॉक्टर ने अभिनेत्री को आराम करने के लिए कहा है, जिसकी उन्हें बहुत जरूरत है। इतना ही नहीं बल्कि इस वजह से सोनिया को दो दिन और अस्पताल में रहने की सलाह दी गई है और वो दो दिन और भी अस्पताल में रह सकती हैं।
  • खेलते-खेलते एक साथ बुझे 2 घरों के चिराग, छाया मातम

    खेलते-खेलते एक साथ बुझे 2 घरों के चिराग, छाया मातम

    पलवलः हरियाणा के पलवल स्थित गांव धतीर में 2 बच्चों की मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार खेलते समय दो बच्चे जोहड़ में डूब गए और दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा हैकि मरने वालों में एक बच्चा इकलौता बेटा था। वहीं इस मामले को लेकर गांव धतीर के पूर्व सरपंच बादाम सिंह डागर ने बताया कि कुछ बच्चे गांव के बीच में बनी जोहड़ के पास खेल रहे थे।

    उसी दौरान 5 वर्षीय बच्चे निक्कू का पैर फिसल गया और वह जोहड़ में गिर गया। उसके साथी यश ने बचाने का प्रयास किया और वह भी जोहड़ में गिर गया। अन्य बच्चों ने मामले की सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन जोहड़ की तरफ भागे, परंतु दलदल होने के कारण बच्चे ऊपर नहीं आए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने जोहड़ के अंदर घुसकर बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया।

    एक घंटे बाद एक बच्चा मिला गया, उसकी सांसे नहीं चल रही थी। एक घंटे बाद दूसरा बच्चा भी मिल गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि बच्चों के जोहड़ में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस जिला नागरिक अस्पताल पहुंची, परंतु वहां पता चला कि दोनों बच्चों को बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस ले गए। गांव में पता किया तो दोनों बच्चों के अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी मिली।

     

     

  • Punjab: हमलावारों ने तेजधार हथियार से Hungry Point के मालिक पर किया हमला, देखें CCTV

    Punjab: हमलावारों ने तेजधार हथियार से Hungry Point के मालिक पर किया हमला, देखें CCTV

    अमृतसरः मजीठा विधानसभा क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी का नंगानाच देखने को मिला। दरअसल, हमालावारों ने हंगरी पॉइंट के मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला किया है। इस घटना में मालिक को गंभीर चोटें आईं है। मालिक का कहना है कि जोबन नामक व्यक्ति उनके पास काम करता था और उसके कुछ बदमाशों के साथ संबंध होने के चलते हमने उसे नौकरी से से निकाल दिया था।

    पीड़ित का आरोप हैकि इसी बात को लेकर उसने 5 से 6 लड़कों को लाकर उस पर हमला कर दिया। दूसरी ओर इस मामले को लेकर सागर प्रीत के परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सागर प्रीत को पुलिस ने बिना किसी कारण के उठाया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया, जबकि घटना के समय सागर प्रीत घर पर मौजूद था। उन्होंने कहा कि जिस समय यह घटना हुई है उसका सबूत भी उनके पास सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है।

    उन्होंने कहा कि सागर प्रीत सिंह उस समय गांव गहरी में मौजूद था। मीडिया से बात करते हुए पुलिस ने बताया कि सागर प्रीत सिंह पहले भी रैकी करने आता था और उस दिन भी वह पल्सर मोटरसाइकिल पर उनके साथ था और जिस दिन घटना हुई थी वह किनारे खड़ा था।

  • Punjab: मौसम विभाग ने ऑरेंज Alert किया जारी

    Punjab: मौसम विभाग ने ऑरेंज Alert किया जारी

    चंडीगढ़ : मौसम विभाग ने पंजाब के मोहाली, कपूरथला, तरनतारन, जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर और गुरदासपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश के साथ 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जून से अब तक राज्य में 43 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी मंगलवार को बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि येलो अलर्ट गुरदासपुर, अमृतसर, रूपनगर, मोहाली, बठिंडा और मानसा के लिए है।

    मंगलवार को बाकी सभी जिलों में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। बुधवार को भी पंजाब में ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। लेकिन यह अलर्ट सिर्फ इन्हीं जिलों में रहने वाला है, जबकि बाकी पंजाब में कहीं-कहीं बारिश होगी।जबकि आसपास के इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। लगातार अलर्ट के बावजूद इस सीजन में मानसून कमजोर रहा है।