Blog

  • 2 एकड़ जमीन को लेकर भाई बना शैतान, पहले 5 की मौत, अब जिंदा जली बच्ची ने भी तोड़ा दम

    2 एकड़ जमीन को लेकर भाई बना शैतान, पहले 5 की मौत, अब जिंदा जली बच्ची ने भी तोड़ा दम

    अंबालाः नारायणगढ़ के गांव रतोर में रिटायर्ड फौजी ने मात्र 2 एकड़ जमीन के लिए भाई के पूरे परिवार का कत्ल कर दिया। हालांकि इस घटना में 5 लोगों की पहले ही मौत हो गई थी। पिता ने बताया इस घटना के दौरान बच्ची को गन्ने के खेत में छिपा दिया था, लेकिन वहां पर भी आग लगाने से बच्ची झुलस गई और घटना में अब बच्ची की भी जिंदा जलने से मौत हो गई। इसी के साथ पूर्व सैनिक भूषण के भाई हरीश का पूरा परिवार खत्म हो गया है। इस वारदात को अंजाम भूषण ने ही दिया। पिता ने बताया कि रात को भूषण अपने भाई के घर में गया था। वहां उसने अपने छोटे भाई हरीश (42), उनकी पत्नी सोनिया (40), बेटी यशिका (6) और बेटे मयंक (4 माह) को कुल्हाड़ी और गंडासी से काट डाला। इनके साथ भूषण की मां सुरती देवी (62) भी रह रही थीं। भूषण ने उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया।

    बीच-बचाव में आए पिता ओमप्रकाश को भी भूषण ने लहूलुहान कर दिया, जिससे वह गिर पड़े। इससे उन्हें मरा हुआ समझकर भूषण आगे बढ़ गया। भूषण ने भाई की तीसरी बेटी परी (7) को भी मारा, लेकिन उस समय उसमें जान बाकी थी। इसके बाद भूषण ने सभी को इकट्‌ठा कर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और आग लगा दी। सभी को आग लगाने के बाद भूषण वहां से फरार हो गया। उसने अपनी पत्नी, दो बेटों, दो सालों और एक साली के साथ मिलकर इस वारदात की साजिश रची और अंजाम दिया। पिता लहूलुहान थे, इसलिए वह दौड़कर गन्ने के खेत में छिप गए। इससे उनकी जान बच गई। वहीं, 7 वर्षीय परी में भी सांसें बाकी थीं, जिसे भूषण ने अन्य शवों के साथ जिंदा जला दिया।

    वहीं एसपी सुरेंद्र कुमार के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले मां सुरती देवी की गर्दन पर वार कर हत्या की। फिर पिता ओमप्रकाश की गर्दन पर वार किए। लहूलुहान ओमप्रकाश भागकर गन्ने के खेत में छिप गए। इसके बाद भूषण ने अन्य सभी को मार डाला। मारने के बाद जब उसने आग लगाई तो लकड़ियां गीली होने के कारण शव ठीक से जले नहीं। परी जिंदा थी, इसलिए वह दौड़कर पास में ही मौजूद पानी की हौदी में कूद गई। जब मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पहुंचकर ओमप्रकाश व परी को चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया। सोमवार को उपचार के दौरान परी की मौत हो गई।

    पोस्टमॉर्टम के बाद शाम 7:45 बजे भूषण के घर के बाहर एक ही चिता पर सभी 6 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। हरीश के साले ने सभी को मुखाग्नि दी। मुख्य आरोपी भूषण को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उनके पास करीब 2 एकड़ जमीन है। इसे दोनों बेटों में बांटा था। बड़ा बेटा भूषण सारी जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। लालची बेटे ने पूरा परिवार खत्म कर दिया। उसने ताे अपनी मां काे भी नहीं बख्शा।

    ओमप्रकाश पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर वह एक किसान के घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची, आरोपियों ने छोटे बेटे हरीश का पूरा परिवार खत्म कर दिया। उनके अधजले शव मिले। पोती परी ने यहां आकर दम तोड़ा। अब मैं अकेला क्या करूंगा।’ ग्रामीण बताते हैं कि भूषण झगड़ालू किस्म का है। एक बेटा 9वीं, दूसरा छठी में पढ़ता है। वहीं, सामूहिक हत्याकांड की सूचना मिलते ही सोनिया के मायके पक्ष के लोग थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। डीएसपी मुकेश कुमार व थाना प्रभारी वीरेंद्र वालिया ने परिजनों को समझाकर शांत किया।

     

  • Punjab : MBBS की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, होस्टल के कमरे में मिला शव

    Punjab : MBBS की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, होस्टल के कमरे में मिला शव

    चंडीगढ़ : मेडिकल कॉलेज-32 (GMCH) में गत रात करीब पौने 11 बजे एक MBBS की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा के पास से 2 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतका की पहचान श्रुति त्यागी निवासी जगादरी के तौर पर हुई है। सूचना मिलने पर सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुचाया।

    वह सेक्टर-32 मेडिकल कालेज के हॉस्टल नंबर-4 में रहती थी। सोमवार को वह किसी का फोन नहीं उठा रही थी तो उसके साथ पढ़ने वाली लड़कियों ने उसके कमरे में जाकर देखा, तो देखकर वे एकदम चौंक गई। श्रुति बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके गले में रस्सी का टुकड़ा था और आधा टुकड़ा पंखे पर लटका हुआ था।

    इसकी सूचना उन्होंने GMCH प्रशासन को दी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं छात्रा के परिजनों को भी सूचना दे दी है। आज छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।हॉस्टल की एक छात्रा ने बताया कि जब उसने अपने सहेलियों के साथ श्रुति का शव कमरे में देखा तो पूरे हॉस्टल में दहशत फैल गई।

    इसके बाद सभी छात्राएं इसके बारे में अपने परिजनों से बात करने लगीं। सूचना यह है कि कई छात्राओं के परिजन कल अपने बच्चों से मिलने हॉस्टल आ रहे हैं। क्योंकि कुछ छात्राएं इतनी घबराई हुई हैं कि वह अब इस हॉस्टल में नहीं रहना चाहतीं।

  • मौसम विभाग ने 9 राज्यों में Heavy Rain का Alert किया जारी

    मौसम विभाग ने 9 राज्यों में Heavy Rain का Alert किया जारी

    नई दिल्ली : सावन की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में IMD ने मंगलवार को 9 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है। यहां आज बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। दिल्ली में सोमवार को कुछ इलाकों में बारिश हुई थी लेकिन बाद में धूप निकलने से गर्मी फिर से वैसी हो गई। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 राज्यों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात,मध्य प्रदेश, गोवा, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान हैं। इसके अलावा झारखंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में भी बारिश की संभावना है।

     
  • 27वीं मंजिल से युवक ने छलांग लगाकर जीवन लीला की समाप्त

    27वीं मंजिल से युवक ने छलांग लगाकर जीवन लीला की समाप्त

    नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-90 के भूटानी अल्फाथम बिल्डिंग परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब सोमवार शाम को एक युवक ने बिल्डिंग की 27वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान राज वर्मा पुत्र जय सिंह निवासी एन 32 बम्होरी कला जिला महोबा के मूल निवासी के तौर पर हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की ओर से सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन नोएडा पहुंच गए है।

    नोएडा पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा में एक कमर्शियल हाई राइज बिल्डिंग से कथित तौर पर कूदने से सोमवार को 21 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। नोएडा पुलिस को संदेह है कि मृतक ने घरेलू मुद्दों के परेशान होकर खुद की जिंदगी को समाप्त करने का फैसला लिया होगा। नोएडा पुलिस के अनुसार यह घटना सेक्टर 142 थाना क्षेत्र के सेक्टर 90 में वाणिज्यिक परिसर में शाम पांच बजे की है। मृतक वर्तमान में पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था।

    नोएडा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वर्मा ने पहले इलाके में एक डिलीवरी एक्जीक्यूटिव के रूप में काम किया था। पिछले कुछ समय से वह बेरोजगार चल रहा था। वह जॉब की तलाश में था। पुलिस के मुताबिक इस घटना की सूचना मिलने पर के बाद पुलिस की टीम भूटानी अल्फाथम पहुंची। पुलिस ने राज वर्मा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    नोएडा पुलिस की शुरुआती जांच से पता चलता है कि घरेलू उलझनों से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया। इस माले में पुलिस की जांच अभी जारी है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

  • Lok Sabha में आज 11 बजे पेश होगा budget, किसान, युवाओं और रेलयात्रियों को क्या-क्या मिलेगा?

    Lok Sabha में आज 11 बजे पेश होगा budget, किसान, युवाओं और रेलयात्रियों को क्या-क्या मिलेगा?

    नई दिल्ली : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। इस बजट से खासकर मिडिल क्लास, किसान, नौकरीरपेशा और महिलाओं को काफी उम्मीदें हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करना शुरू करेंगी।

    इसी साल फरवरी में जो बजट पेश हुआ था, वह अंतरिम बजट था क्योंकि उसके ठीक दो महीने बाद लोकसभा चुनाव थे। बजट में कृषि, स्टार्ट-अप, आवास, रेलवे, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा पर जोर रहने की उम्मीद है। बजट में एनपीएस और आयुष्मान भारत पर कुछ घोषणाओं की उम्मीद है।

    बजट में सरकार रोजगार सृजन पर जोर दे सकती है। साथ ही करदाताओं के लिए कर राहत का ऐलान हो सकता है।पेंशन योजनाओं को लेकर राज्यों के स्तर पर काफी चर्चा हुई है। केंद्र सरकार ने एनपीएस को लेकर समिति भी गठित की थी।

  • आज का राशिफल, 23 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 23 जुलाई 2024

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 2 बजकर 36 मिनट आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 18 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मंगला गौरी व्रत किया जाएगा।

    मेष राशि-आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

    वृष राशि-आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है.. जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

    मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। आज जीवनसाथी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

    कर्क राशि-आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, साथ ही सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। जिससे काम सरलता से पूरा हो जायेगा।

    सिंह राशि-आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होंगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। शाम को बच्चों के साथ खेलने से उलझनें समाप्त होंगी। आज फालतू की शॉपिंग से बचे और अपनी आर्थिक स्थिति कों मज़बूत करें।

    कन्या राशि-आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी।आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है। धनलाभ के नये आसार बनेंगे। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है।  किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

    तुला राशि-आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा।नवविवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। आज का दिन समझ-बूझ से क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है। यात्रा पर जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आज थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है, जिससे पूरे घर में खुशी का माहौल बनेगा।आज किसी पर तुरंत भरोसा न करें, वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है।

    मकर राशि-आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। इस राशि के जो लोग पयर्टन से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है।पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा।

    कुंभ राशि-आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति को आज किसी सामाजिक समारोह में जाना पड़ सकता है। घर से बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा।

    मीन राशि -आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीजें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी करेंगे।  आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें, जिससे आप अपने आप को बेहतर महसूस करेंगे। इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी।

  • Punjab: बिजली प्रशासन की बड़ी लापरवाही, तार गिरने से 8वीं कक्षा के छात्र की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: बिजली प्रशासन की बड़ी लापरवाही, तार गिरने से 8वीं कक्षा के छात्र की मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना। काकी पिंड के अधीन आते इलाके में बिजली बोर्ड प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां बिजली की तार टूटकर गिरने से आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन पुत्र नानकू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक चार भाई बहन हैं। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के चाचा ने बताया कि बिजली प्रशासन के कर्मियों द्वारा पीछे से कनेक्शन नहीं काटा गया बल्कि यहां से तार काटी गई है। जैसे ही बिजली कर्मचारी के द्वारा तार काटी गई वह तार सीधे भतीजे के ऊपर गिर गई।

    इस हादसे में भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। चाचा ने बताया कि वह अमन को अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पर जिन्होंने बताया कि उनके गांव में मकान का निर्माण हो रहा था इस दौरान मकान मालिक द्वारा बिजली के कनेक्शन को लेकर सरकारी कर्मियों को बुलाया गया था।

    वहीं, इस घटना को लेकर परिजनों ने घटना की सूचना थाना मेहरबान पुलिस को दे दी है। परियों ने बताया कि बिजली गर्मी रोशन के द्वारा यह लापरवाही भर्ती गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: मृतक किसान के नाम पर लोन लेने के मामले में 5 बैंक कर्मी गिरफ्तार

    Punjab: मृतक किसान के नाम पर लोन लेने के मामले में 5 बैंक कर्मी गिरफ्तार

    चंडीगढ़। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मृतक किसान के नाम पर लोन लेने के मामले में सहकारी बैंक के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला सहकारी समिति धुग्गा कलां और सहकारी बैंक रूपोवाल, जिला होशियारपुर के पांच कर्मचारियों को मृतक सदस्य के नाम पर ऋण लेने का है। इस मामले में सहकारी समिति धुग्गा कलां के तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

    मामले संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एक अधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में युद्धवीर सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर और मौजूदा सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी बैंक दसूहा, रविंदर सिंह क्लर्क-कम-कैशियर, सहकारी बैंक शाखा रूपोवाल , तहसील दसूहा, जो अब एक एकाउंटेंट सहकारी बैंक लिमिटेड शाखा सीकरी, होशियारपुर में तैनात है, जिसमें मंजीत सिंह कैशियर (सेवानिवृत्त), सहकारी बैंक शाखा रूपोवाल और अवतार सिंह पूर्व- मैनेजर (सेवानिवृत्त) परमजीत सिंह पूर्व प्रबंधक (सेवानिवृत्त) सहित बैंक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    इस संबंध में दर्ज शिकायत की जांच के दौरान सामने आने पर तथ्यों के आधार पर आरोपी अजायब सिंह सचिव सहकारी समिति गांव धुग्गा कलां कलां जिला होशियारपुर सहित सदस्य निरंजन सिंह और तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें धारा 409, 420, 465, 466, 467, 468, 471, 120-बी आई.पी.सी. और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(ए) धारा 13(2) के तहत विजीलैंस ब्यूरो के जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है।

    उक्त मामलो की तफ्तीश दौरान उक्त कैशियर अजायब सिंह को गाँव धुग्गा कलां के रहने वाले सोसायटी के मृतक मैंबर गुलजार सिंह के नाम पर 1,92,000 रुपए का कर्ज़ लेने के दोष में सहकारी सभा के अन्य आधिकारियों के साथ गिरफ़्तार किया गया था। यह भी पता लगा है कि दोषी सैक्टरी अजायब सिंह ने सोसायटी का सारा कर्ज़ मृतक गुलजार सिंह के खाते में जमा करवा दिया था और अन्य के साथ मिली भगत करके उसी तारीख़ को उसके नाम पर 1,90, 000 रुपए का कर्ज़ दोबारा लिया था। विजीलैंस की तफ्तीश दौरान अपनी गिरफ़्तारी के डर से उसने उक्त बैंक को ब्याज सहित सारा कर्ज़ 2 26, 315 रुपए लाख रुपए जमा करवा दिया था।

    प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के आधार पर ब्यूरो ने तीन आरोपियों अजायब सिंह और सदस्यों निरंजन सिंह और तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है इसके बाद गहराई से जांच की गई, जिसमें पाया गया कि उक्त पांचों कर्मचारियों ने आपस में मिलीभगत कर सहकारी समिति धुगा कलां और समिति के एक मृतक सदस्य के नाम पर यह ऋण स्वीकृत कर जमा करवाने के लिए सहकारी बैंक धुग्गा कलां शाखा रूपोवाल से धोखाधड़ी की थी।

  • Dubai Airport पर गिरफ्तारी को लेकर Rahat Fateh Ali Khan ने किया खुलासा, देखें video

    Dubai Airport पर गिरफ्तारी को लेकर Rahat Fateh Ali Khan ने किया खुलासा, देखें video

    नई दिल्लीः पाकिस्तान के मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान ने अपनी दुबई एयरपोर्ट पर Arrest होने की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह अपने गिरफ्तारी की खबर को अफवाह बताते हुए कहा कि यह खबर बिल्कुल गलत है। आप लोग इस अफवाहों पर बिल्कुल विश्वास न करें। मैं बिल्कुल ठीक हूं…और मैं अपने गाने की सूटिंग कर रहा हूं। आप सबके बीच मैं गाने की सूटिंग करके जल्द वापस आउंगा। लव यूं…दोस्तों।

    पाकिस्तानी मीडिया ने गिरफ्तारी का किया था दावा पाकिस्तानी मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक बताय़ा जा रहा है कि उन्हें उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद द्वारा मानहानि की शिकायत के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वे आज लाहौर से एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए दुबई पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पहले उन्हें प्लेन पर चढ़ने से रोका गया, फिर उन्हें हिरासत में लिया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

  • महिला कैडेट्स का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न

    महिला कैडेट्स का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित : सोलन की नौणी यूनिवर्सिटी में 10 से 19 जुलाई तक चला एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। एनसीसी की 1 एचपी गर्ल्स बटालियान में ऊना कॉलेज की 32 महिला कैडेट्स ने भाग लिया। कैप्टन डॉ. मोनिका खन्ना ने बताया कि इस शिविर में कैडेट्स को साइबर अपराध, आपदा प्रबंधन, दंत स्वास्थ्य, किशोरावस्था की समस्याएं और ध्यान के विषय में ब्रह्मकुमारियों ने विशेष जानकारी दी। इस शिविर में खेल प्रतियोगिता, फायरिंग, टैंट पिचिंग, रस्साकशी और सांसकृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें ऊना के कैडेट्स ने कई मैडल जीते।