Punjab : MBBS की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, होस्टल के कमरे में मिला शव

Written by

in

चंडीगढ़ : मेडिकल कॉलेज-32 (GMCH) में गत रात करीब पौने 11 बजे एक MBBS की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा के पास से 2 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतका की पहचान श्रुति त्यागी निवासी जगादरी के तौर पर हुई है। सूचना मिलने पर सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुचाया।

वह सेक्टर-32 मेडिकल कालेज के हॉस्टल नंबर-4 में रहती थी। सोमवार को वह किसी का फोन नहीं उठा रही थी तो उसके साथ पढ़ने वाली लड़कियों ने उसके कमरे में जाकर देखा, तो देखकर वे एकदम चौंक गई। श्रुति बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके गले में रस्सी का टुकड़ा था और आधा टुकड़ा पंखे पर लटका हुआ था।

इसकी सूचना उन्होंने GMCH प्रशासन को दी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं छात्रा के परिजनों को भी सूचना दे दी है। आज छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।हॉस्टल की एक छात्रा ने बताया कि जब उसने अपने सहेलियों के साथ श्रुति का शव कमरे में देखा तो पूरे हॉस्टल में दहशत फैल गई।

इसके बाद सभी छात्राएं इसके बारे में अपने परिजनों से बात करने लगीं। सूचना यह है कि कई छात्राओं के परिजन कल अपने बच्चों से मिलने हॉस्टल आ रहे हैं। क्योंकि कुछ छात्राएं इतनी घबराई हुई हैं कि वह अब इस हॉस्टल में नहीं रहना चाहतीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *