Blog

  • Punjab News: आज से शुरू हुआ मीरी-पीरी खालसा मार्च, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, जत्थेदार का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: आज से शुरू हुआ मीरी-पीरी खालसा मार्च, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, जत्थेदार का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च की शुरुआत हो गई है। छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के मीरी-पीरी दिवस को समर्पित इस मार्च का आयोजन श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के आदेश पर किया जा रहा है। मार्च की शुरुआत श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद आयोजित होने वाले गुरमत समागम के उपरांत हुई। इस अवसर पर सिंह साहिबान, विभिन्न तख्त साहिबान के जत्थेदार, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष समेत पंथ की प्रमुख धार्मिक और सामाजिक हस्तियां शामिल होने पहुंची है। यह मार्च पंजाब के विभिन्न शहरों से होते हुए तख्त श्री दमदमा साहिब में समाप्त होगा। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने समस्त सिख कौम को मीरी-पीरी दिवस की बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा कौम को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है और आज से पूरे पंजाब में मीरी-पीरी खालसा मार्च शुरू हो रहे हैं। उन्होंने समस्त संगत से अपील की कि जितने दिन यह मार्च चले, हर सिख इसमें अपना योगदान दे और अधिक से अधिक भागीदारी करे। उधर, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि आज के दिन श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब जी ने मीरी और पीरी की दो तलवारें धारण करके धर्म और राजनीति के संतुलन का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि इस खालसा मार्च का मुख्य उद्देश्य कौम को गुरु से जोड़ना, उन्हें उत्साहित रखना और समय की चुनौतियों का गुरु की शिक्षा के अनुसार मुकाबला करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पंथ की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

    वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश और शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में यह मार्च अमृतसर से शुरू होकर कपूरथला, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा से होते हुए तख्त श्री दमदमा साहिब में समाप्त होगा। उन्होंने संगत से अपील की कि जहां-जहां यह मार्च पहुंचे, वहां बड़ी संख्या में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें। यह मार्च श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में सजाया गया। धर्म प्रचार कमेटी के सचिव गुरिंदर सिंह मथरेवाल ने बताया कि मीरी-पीरी खालसा मार्च का मुख्य उद्देश्य गुरमत का प्रचार-प्रसार करना और संगत को श्री अकाल तख्त साहिब के सिद्धांतों व आदेशों से अवगत करवाना है।

    मार्च के दौरान एक विशेष बस के माध्यम से गुरु साहिबान और शहीद सिंहों के शस्त्रों के संगत को दर्शन करवाए जाएंगे। इसके अलावा सिख इतिहास और संघर्ष को दर्शाने वाले पोस्टरों से सजी गाड़ियां भी मार्च में शामिल होंगी। यह मार्च श्री अकाल तख्त साहिब से सुबह रवाना होकर हाल गेट, भंडारी पुल, पुतलीघर, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, छेहरटा साहिब, इंडिया गेट बाईपास, खासा, घरिंडा, अटारी और विभिन्न गांवों से होते हुए गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब जी, ठट्ठा, तरनतारन पहुंचेगा, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद 25 जुलाई को मीरी-पीरी खालसा मार्च तरनतारन साहिब के लिए रवाना होगा। आयोजकों ने संगत से परिवार सहित इस ऐतिहासिक खालसा मार्च में शामिल होने की अपील की है।

  • Punjab News: Relax Thai Spa Center सहित 3 में पुलिस की रेड, 6 विदेशी युवतियां और मैनेजर गिरफ्तार

    Punjab News: Relax Thai Spa Center सहित 3 में पुलिस की रेड, 6 विदेशी युवतियां और मैनेजर गिरफ्तार

    लुधियानाः खन्ना के सिटी सेंटर में पुलिस ने स्पा सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने शुरू कर दी है। इसी के चलते पुलिस ने Relax Thai Spa Center सहित 3 स्पा सेंटरों में रेड की। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। ऐसे में पुलिस ने छापेमारी के दौरान 6 विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान 2 स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गए, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

    थाना सिटी-2 पुलिस का कहना है कि उन्हें लगातार सिटी सेंटर स्थित कुछ स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इन सूचनाओं के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान तीन स्पा सेंटरों की जांच की गई। पुलिस का आरोप है कि इन सेंटरों में युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। गिरफ्तार युवतियों और मैनेजर से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक स्पा सेंटर का संचालक कप्तान सिंह हरियाणा के अंबाला का निवासी बताया जा रहा है और दूसरा संचालक मनोज पुलिस की कार्रवाई से पहले ही फरार हो गए।

    पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गिरोह लंबे समय से अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने बदलकर कथित तौर पर अवैध गतिविधियां चला रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हाल ही में सिटी सेंटर में अपने स्पा सेंटर शुरू किए थे। विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। थाना सिटी-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: खस्ताहाल सड़क को लेकर लोगों में रोष, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: खस्ताहाल सड़क को लेकर लोगों में रोष, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के गांव संग ढेसियां की खस्ताहाल सड़क को लेकर गांववासियों और दुकानदारों ने अनोखे ढंग से रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क के बीच धान लगाकर संबंधित विभाग का ध्यान सड़क की गंभीर समस्या की ओर खींचा। इस संबंधी जानकारी देते हुए बूटा सिंह और भोगल ने बताया कि संग ढेसियां की सड़क की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह पड़े बड़े-बड़े गड्ढे किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क लंबे समय से टूटी हुई है और कई बार उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

    ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर हर समय पानी जमा रहता है, जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई लोग गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। प्रशासन की अनदेखी के कारण उन्हें सड़क के बीच धान लगाकर अपना रोष जताने के लिए मजबूर होना पड़ा। गांववासियों ने सरकार और संबंधित विभाग से सड़क की तुरंत मरम्मत करवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे इससे भी बड़ा संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।

  • Punjab News: महज 40 हजार रुपए में पति का करवाया कत्ल, 5 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: महज 40 हजार रुपए में पति का करवाया कत्ल, 5 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    बटालाः कहते हैं कि इश्क अंधा होता है। इसकी मिसाल बटाला में उस समय मिली जब एक महिला ने अपने ही पति का कत्ल करवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने 40 हजार रुपये देकर पति की हत्या करवाई। दरअसल, पुलिस ने खड़ी एक कार की ड्राइविंग सीट पर युवक की लाश पड़ी मिली थी। पहली नजर में लगा, उसका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं पर उसकी लिव-इन पार्टनर भी खड़ी थी। वह जल्दी उसका पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार कराने की तैयारी में थी। हालांकि मरने वाले का भाई राजी नहीं हुआ। उसने कहा- ये हत्या है।

    मेरे भाई (मृतक) ने मौत होने से पहले ही कहा था कि अगर मेरे साथ कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार मेरे साथ रहने वाली महिला और उसका नया प्रेमी होगा। पुलिस ने डेडबॉडी का पोस्टमॉर्टम कराया। करीब 71 दिन बाद रिपोर्ट आई तो शक सच साबित हो गया। फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कत्ल को लेकर खुलासा किया। डीएसपी ललित कुमार ने कहा कि करीब दो महीने पहले हाईवे पर भराव के पास एक कार मिली थी, जिसमें एक लाश थी। जब इस लाश का पोस्टमार्टम कराया गया, उसके बाद रिपोर्ट आई और पुलिस को शक हुआ कि यह एक्सीडेंट नहीं, बल्कि हत्या है।

    जब पुलिस ने बारीकी से जांच की तो उसकी अपनी पत्नी कातिल निकली। बातचीत के दौरान डीएसपी दलजीत कुमार ने कहा कि एसएचओ सदर बिक्रमजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ जब पूरी जांच की, उसकी फोन डिटेल निकलवाई गईं तो उसके संबंध एक शख्स से मिले, जिसके साथ मिलकर उसने अपने पति की हत्या करवा दी। डीसएपी ने कहा कि पुलिस ने जब तुरंत सबूत खंगाले तो पता चला कि महज 40 हजार की सुपारी देकर लिव-इन पार्टनर ने अपने नए प्रेमी और 3 अन्य साथियों से मिलकर युवक की हत्या करा दी। हत्या के बाद शव को उसकी कार की ड्राइवर सीट पर रखकर जीटी रोड पर छोड़ दिया गया, ताकि मामला सड़क हादसा लगे। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कार भी रिकवर कर ली गई और हथियार भी रिकवर कर लिए गए।

     

  • Jalandhar News: Sarvodaya सहित 14 Hospitals के घोटाले पर सेहत मंत्री ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Sarvodaya सहित 14 Hospitals के घोटाले पर सेहत मंत्री ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री ने सर्वोदय अस्पताल के खिलाफ एक्शन लिया है। प्रेस वार्ता के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में किसी भी तरह की अनियमितता, भ्रष्टाचार या गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना किसी बाधा के पहुंचे और सरकारी धन का सही उपयोग हो। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति और अब तक की गई कार्रवाई से जुड़े कई आंकड़े भी साझा किए। दरअसल, पंजाब सरकार की 10 लाख बीमा योजना में पंजाब के 14 अस्पतालों ने घोटाला किया है, जिनमें जालंधर के सर्वोदय अस्पताल का नाम भी सामने आ गया है। जिसको सरकार ने 10 लाख योजना के लाभ वाली लिस्ट से बाहर निकाल दिया है।

    जांच के दौरान ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें 6 मरीजों के परिजनों से कथित रूप से अवैध तरीके से पैसे वसूले गए थे। सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए संबंधित परिवारों को उनकी राशि वापस दिलाई है। ऐसे में इनके खिलाफ सरकार द्वारा कारवाई की तैयारी की जा रही है। उक्त अस्पताल मुफ्त इलाज के बाद भी मरीज़ों से पैसे ले रहे हैं ओर कुछ तो नकली मरीज़ भर्ती करके सरकारी। स्कीम में घोटाला करके पैसे लिए जिनके खिलाफ अब कार्यवाही की तैयारी है, किडनी स्कैम में पहले से ही चर्चा में रहे डाक्टर पर अब कारवाई होनी निश्चित है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उनके अनुसार, स्वास्थ्य योजना में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जांच के दौरान 6 मरीजों के परिवारों से कथित रूप से गलत तरीके से वसूली गई राशि वापस कराई गई। इसके अलावा, गड़बड़ी में शामिल 14 अस्पतालों पर कुल ₹78.67 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत राज्य में बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि अब तक 50.30 लाख लोगों को ₹10 लाख तक का हेल्थ कार्ड जारी किया जा चुका है।

    सरकार के मुताबिक, 5.12 लाख से अधिक लोगों ने विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए कैशलेस सुविधा का लाभ उठाया है। इस योजना के तहत अब तक ₹914 करोड़ की उपचार सहायता उपलब्ध कराई गई है। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 733 कैंसर मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया है। उनके अनुसार, समय पर उपचार मिलने से कई मरीजों को राहत मिली है और लोगों को इलाज के लिए कर्ज लेने जैसी परिस्थितियों से भी बचाया जा सका है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है। सरकार के साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, लाभार्थियों में 52 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि 68 प्रतिशत लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। पंजाब सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से योजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है और शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।

  • Sonam Wangchuk ने तोड़ा अनशन, 3 डिमांड पर बनी मंत्रियों से सहमति, देखें वीडियो

    Sonam Wangchuk ने तोड़ा अनशन, 3 डिमांड पर बनी मंत्रियों से सहमति, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः सोनम वांगचुक ने 26 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अपना अनशन खत्म कर दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मिलने पहुंचे। इसके अलावा लद्दाख की एपेक्स बॉडी के बड़े नेता भी वहां मौजूद रहे। पहले अलग अलग राजनीतिक दलों के करीब 65 सांसद उनसे मिलने पहुंचे थे। इन सांसदों ने हस्ताक्षर कर के वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की। साथ ही भरोसा दिलाया कि संसद में नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली के मुद्दे पर चर्चा होगी।
    सरकार की तरफ से आए मंत्रियों ने भी यही आश्वासन दिया था। वांगचुक ने बताया कि पिछले दो दिन से सरकार के साथ इस बात को लेकर सख्त बातचीत चल रही थी। उनकी मांग थी कि उन्हें आश्वासन लिखित रूप में चाहिए। इसी वजह से फैसला होने में दो दिन का समय और लगा और उन्हें दो दिन और भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ती तो वे और भी दिन बैठने को तैयार थे। आखिरकार आज सरकार ने लिखित आश्वासन दे दिया। सरकार के लिखित आश्वासन में तीन बड़ी बातें कही गई हैं। पहला, जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों और 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल लोगों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। दूसरा, संसद में पेपर लीक रोकने और परीक्षा प्रणाली सुधारने पर चर्चा होगी ताकि इसका स्थायी हल निकाला जा सके। तीसरा, हाल में नीट पेपर लीक के कारण जिन छात्रों ने आत्महत्या की, उनके परिवारों को उचित मुआवजा देने पर भी सरकार सकारात्मक तरीके से विचार कर रही है। वांगचुक ने लद्दाख की एपेक्स बॉडी के उन सभी नेताओं का धन्यवाद किया जो लद्दाख से दिल्ली आए. उन्होंने उन सभी सांसदों का भी आभार जताया जो उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि 26 दिन बाद उन्हें पहली बार कुछ खाने को मिला है और यह स्वाद बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन भूख का अपना कोई स्वाद नहीं होता।
  • Punjab News: पानी के तेज बहाव पानी के कारण बढ़ा डेयरीवाल किरन का पुल टूटने का खतरा, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी के तेज बहाव पानी के कारण बढ़ा डेयरीवाल किरन का पुल टूटने का खतरा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जहां सरहदी जिले गुरदासपुर में बहती रावी नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है, वहीं सरहदी गांवों से गुजरते शक्की किरन नाले में पिछले साल आए बाढ़ में भारी तबाही मचाई थी। ऐसे में अब फिर से पानी का स्तर बढ़ने के कारण सरहदी गांव डेयरीवाल किरन के पुल के पास सड़क को नुकसान पहुंचने के कारण पुल टूटने का खतरा बना हुआ है, जिसके कारण गांव डेयरीवाल किरन और बॉर्डर से लगते गांवों में डर का माहौल पाया जा रहा है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डेयरीवाल गांव के निवासी और किसान नेता बलविंदर सिंह, रशपाल सिंह, हरदीप सिंह, रविंदर सिंह, साहिब सिंह आदि ग्रामीणों द्वारा सक्की नाले के पानी से पुल और सड़क को हुए नुकसान वाली जगह पर मिट्टी की बोरियां लगाई गई हैं। इस मौके पर बलविंदर सिंह ने बताया कि बरसाती मौसम के दौरान इस नाले में पानी का स्तर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इस शक्की किरन नाले की सफाई न होने के कारण पानी के साथ बहकर आई जलकुंभी और अन्य वनस्पतियां डेयरीवाल गांव के बाहर शक्की किरन नाले के पुल के नीचे फंस जाती हैं और पानी का दबाव बढ़ने के कारण पुल के पास सड़क को पानी से नुकसान पहुंच रहा है।

  • Punjab News: मंदिर में घुसकर व्यक्ति ने किया हंगामा, कार से हथियार और पुलिस की वर्दी बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: मंदिर में घुसकर व्यक्ति ने किया हंगामा, कार से हथियार और पुलिस की वर्दी बरामद, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब शराब के नशे में एक व्यक्ति कथित तौर पर श्री गीता भवन मंदिर में घुसकर हंगामा करने लगा। स्थानीय लोगों और सफाई कर रहे व्यक्ति ने उसे रोकने का प्रयास किया और मामले की सूचना तुरंत पुलिस व लोगों को दी। सूचना मिलते ही विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले करवाया।

    पुलिस की मौजूदगी में जब उसकी कार की तलाशी ली गई तो उसमें से तलवारें, शराब की बोतलें, पुलिस की वर्दी और किसी अन्य व्यक्ति के पहचान पत्र बरामद होने की बात सामने आई। उक्त व्यक्ति की कार पर एक राजनीतिक पार्टी का झंडा भी लगा हुआ था। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद सामान और पहचान पत्रों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: डेढ किलो हेरोइन समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

    Jalandhar News: डेढ किलो हेरोइन समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) जालंधर रेंज ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को 1 किलो 536 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हीरो डेस्टिनी स्कूटी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमनदीप शर्मा उर्फ डॉन निवासी आजाद नगर छेहरटा अमृतसर के रूप में हुई है।

    एएनटीएफ जालंधर रेंज की एआईजी वत्सला गुप्ता (आईपीएस) ने बताया कि एएनटीएफ टीम ने अमृतसर बाईपास पर इंडिया गेट से आगे बिजली ग्रिड के सामने खाली जगह पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने अमनदीप शर्मा उर्फ डॉन निवासी गली नंबर-9, आजाद नगर, छेहरटा, अमृतसर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी नंबर PB-02-FG-4276 से 1 किलो 536 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    इस संबंध में एएसआई मनजीत सिंह की शिकायत पर थाना एएनटीएफ, एसएएस नगर (मोहाली) में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 10वीं पास है और कपड़ों का कारोबार करता था। पुलिस के अनुसार जल्दी अमीर बनने, कम समय में अधिक पैसा कमाने और महंगे शौक पूरे करने के लालच में वह हेरोइन तस्करी के धंधे में उतर गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

  • Punjab News: एक्शन में आई तहबाजारी टीम, सड़कों पर पड़े सामान को किया जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन में आई तहबाजारी टीम, सड़कों पर पड़े सामान को किया जब्त, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के तहबाजारी विभाग की टीम द्वारा काफी समय से अवैध कब्जों को लेकर दुकानदारों और फड़ी वालों को चेतावनी दी जा रही है। लेकिन उसके बावजूद कुछ दुकानदार और फड़ी वाले टीम को आता देख सामान को उठा लेती है और टीम के जाने के बाद फिर से अवैध कब्जे लगने शुरू हो जाते है। इसी के चलते तहबाजारी टीम अब एक्शन मोड में आ गई।

    बाजारों में कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में तहबाजारी विभाग का कोई डर नजर नहीं आने के कारण टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया गया। हालांकि पहले भी बाजारों में पीली लाइन के बाहर पड़े दुकानदारों के सामान को उठाया जाता है, लेकिन कुछ बाद कार्यालय जाकर वहीं सामान वापस दे दिया जाता है और दुकानदार फिर सामान सड़क पर सजा देते हैं है।

    मामले की जानकारी देते हुए तहबाजारी विभाग के अधिकारी परमिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें लोगों की ओर से शिकायतें मिली थी कि सड़क पर पड़े हुए सामान के कारण निकलने में परेशानी होती है। इसी टीम सहित फगवाड़ा इलाके में कार्रवाई करते हुए सामान को जब्त किया गया। हालांकि लोगों द्वारा विरोध जताने को लेकर कहा कि वह कई बार चेतावनी दे चुके है, लेकिन अब सामान को जब्त किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने फिर से दुकानदारों को अपील की है कि सामान बाहर न रखा जाए, जिसके लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े।