Blog

  • मिर्जा ईरानी ने जीता सलोह का लखदातापीर दंगल

    मिर्जा ईरानी ने जीता सलोह का लखदातापीर दंगल

    तीन दिवसीय दंगल में सैंकड़ों पहलवानो ने दिखाए जौहर 


    ऊना/सुशील पंडित : जिला के निकटवर्ती गांव सलोह में लखदाता पीर को समर्पित विशाल दंगल सुप्रसिद्ध पहलवान मिर्जा ईरानी के नाम छूटा ।  दंगल के समापन अवसर पर चीफ गेस्ट  के तौर पर डीएसपी हरोली मोहन रावत ने शिरकत की । इस मौके पर दंगल कमेटी के प्रतिनिधियों में प्रधान अनीता , प्रधान  घालूवाल सोना देवी , उपप्रधान काला, अनिल जसवाल ,सभी पंचायत सदस्य समेत  संत  यश गिरी महाराज,  संजय ठाकुर,मुकेश पोला,  अनाउंसर रजनीश शर्मा ,  मंजीत जसवाल , परमजीत, राजन जसवाल , बलबीर रिंकू आदि उपस्थित रहे। दंगल में देश विदेश के नामी पहलवानों ने अपने जोहर दिखाए ।ओर दाव पेच लगाकर एक दूसरे पहलवान की पीठ लगाकर विजयी खिताब जीते । विशाल दंगल  में  300 के करीब कुश्तियां हुई। जिनमें 11  झंडी की कुश्तियां नामी गिरामी पहलवानों के बीच लड़ी गई।  फाइनल मुकाबला मिर्जा ईरानी व कमल जीत  धूमछेड़ी के बीच हुआ । मंगलबार देर सायं फाइनल माली की कुश्ती में पहलवान  कमल धूम छेड़ी ने हार स्वीकार कर ली । इसलिए दंगल कमेटी ने   मिर्जा ईरानी को विजयी घोषित कर दिया । दंगल कमेटी की ओर से माली विजेता को 75000 रूपए नकद व गुरज इनाम स्वरूप भेंट किया । जबकि उपविजेता को 56000 रूपए नकद व चांदी का कंगन पहनाया गया ।

  • कंपनी व सोशल वेलफेयर सोसाइटी समाज सेवा में तत्पर: सुमित 

    कंपनी व सोशल वेलफेयर सोसाइटी समाज सेवा में तत्पर: सुमित 

     क्योरटेक फार्मा समूह द्वारा सीएम राहत कोष में 51 हजार का चेक
    बददी/सचिन बैंसल:उत्तर भारत के प्रसिद्व फार्मा समूह क्योरटेक फार्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपये का चैक प्रदान किया है। समूह के निदेशक व अग्रवाल संगठन के राज्य प्रधान और फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित सिंगला ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा पीड़ीतों की सहायता हेतु 51000 रुपए का चेक प्रदान किया। यह राशि सुमित सिंगला ने अपने स्व. पिता प्रेम चंद की याद में हाल ही में मानसून के दौरान हुई भारी वर्षा और भू सलखन के पीडीतों की सहायता हेतु प्रदान की।  जिक्र योग  है कि अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी व क्योरटैक फार्मा समूह जब भी कोई कुदरती आफत आती है, भले कोविड हो समय समय पर राज्य सरकार के साथ खडा रहा है।  इसके अतिरिक्त संस्था सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान करती रही है।  उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश पर आयी इस विपत्ति के समय राज्य कर प्रत्येक व्यक्ति और संस्था उनके साथ कंधे से कन्धा मिलकर खड़ा हुआ है। इस अवसर पर दून क्षेत्र के विधायक और सी पी एस राम कुमार चौधरी भी उपस्थित थे।
  • सीता स्वयंबर में माता सीता विदाई में भावुक हुआ पूरा पंडाल 

    सीता स्वयंबर में माता सीता विदाई में भावुक हुआ पूरा पंडाल 

    खड़े होकर दी माता सीता को बिदाई


    हटली क्लब में शुद्ध रामायण के बुजुर्गों द्वारा लगाए गए पौधे को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्प:विपन साजन


    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में चल रही शुद्ध रामायण के तीसरे नवरात्रे में सीता स्वयंबर पर सीता माता के विवाह के बाद बिदाई पर पूरा पंडाल गमगीन हुआ। और खड़े होकर भावुक रूप से माता सीता को बिदाई दी। क्लब के निदेशक बिपन साजन ने जानकारी देते हुए बताया कि हटली क्लब के तीसरे नवरात्रे के उपलक्ष्य पर सीता स्वयंवर के सीन दर्शाए गए। जिसने ज्योति क्लॉथ हाउस के सीएमडी ज्योति वर्ज़ाता एमडी हंसराज वर्ज़ाता,दीवा डिज़ाइनर एप्प के प्रवंधन एवं हटली क्लब में माता सीता का अभिनय करने वाले युवा व्यवसाई अंकुश वर्ज़ाता ने श्री राम नाटक क्लब हटली में सीता स्वयंबर में कन्यादान के रूप में 21,151रुपये की धनराशि प्रदान की। सीता स्वयंवर में महाराजाओं के साथ साथ लंका पति रावण ने भी शिव धनुष को उठाने के लिए शिरकत की। ओर बाणासुर ओर रावण में भयंकर संम्वाद हुआ। बही आकाशवाणी होने पर रावण बिना धनुष उठाये चले गए।


    दर्जनों भर राजाओं ने भी शिव धनुष उठाने की चेष्टा की। लेकिन आखिर में जब धनुष का चिल्ला कोई राजा नहीं चढ़ा सका। तो विश्वामित्र ने प्रभु श्री राम जी को आज्ञा दी। और प्रभु श्री राम जी ने शिव धनुष तोड़ा। बही वेद मन्त्री सहित प्रभु श्री राम जी और माता सीता जी का विवाह हुआ। और सीता बिदाई के समय पूरा पंडाल भाबुक हुआ। बिपन साजन ने बताया कि हटली क्लब में बीते 65 बर्षो से शुद्ध रामायण का मंचन हो रहा है। और निशुल्क भाव से हर कलाकार अपना अभिनय बेहतर ढंग से निभा रहा है। कमेटी द्वारा दर्शकों को बैठने के लिए कुर्सियां वाटर प्रूफ टैंट रात दस बजे चायपान करवाया जाता है। बही क्लब के बेहतर कलाकार एवं शर्मा फिलिंग स्टेशन समलाडा के सीएमडी एवं सरकारी ठेकेदार कुलदीप शर्मा व शिक्षक अजमेर सिंह हर वर्ष अपनी निजी आय से खर्च करके क्लब के 100 सदस्यों को रात्रि भोजन भी करवा रहे है।हटली क्लब में किसी प्रकार का कोई डांसर या फिर अश्लील गाने या अन्य किसी प्रकार का कोई श्री रामायण से बाहर गीत संगीत नहीं किया जाता है। और दर्शकों के मनोरंजन के लिए हास्य पदक दृश्य क्लब के बेहतर कलाकार जैसे ओम प्रकाश सोनी पूर्ण सिंह राणा आदि द्वारा मंच पर किए जाते है।


    बही समाज को नशा मूक्त बनाने वेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ स्वच्छता की मुहिम को भी दर्शकों में आगे बढ़ाने का क्लब प्रयासरत रहता है। श्री राम की भूमिका में अवनीश सोनी माता सीता की भूमिका में देश के युवा ब्यावसाई के तौर पर फैशन डिजायनर में 12 वें स्थान पर आने बाले बंगाणा की शान अंकुश बर्ज़ाता लक्ष्मण की भूमिका में दिनेश खत्री विश्वामित्र की भूमिका में पूर्ण राणा दशरथ की भूमिका में संजय सोनी कैकेई की भूमिका में विवेकशील शर्मा,कौशल्या की भूमिका में राज कुमार,जनक की भूमिका में मदन गोपाल,राजाओं की भूमिका के राहुल शर्मा,बिवेक सोनू, अंकुश सोनी,अमन शर्मा,शुभम शर्मा,केशवानन्द शर्मा,संदीप मोनू ओम प्रकाश सोनी एबम कमेटी में प्रधान सुरेंद्र हटली, महासचिंव कमल देव शास्त्री,कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, सुशील बाबा, महिला बिंग अध्यक्ष ज्योति बर्ज़ाता ,क्लब के ऑडिटर हंसराज बर्ज़ाता एबम जोगेंद्र देव आर्य ने अपनी बेहतर सेवाएं प्रदान की। 

  • प्रियंका चौहान बने डिबेटिंग क्लब संवाद की अध्यक्ष

    प्रियंका चौहान बने डिबेटिंग क्लब संवाद की अध्यक्ष

    बरोटीवाला कालेज में मंच प्रदान करने के लिए बनाया क्ल
    बददी/सचिन बैंसल: राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में डिबेटिंग क्लब “संवाद” का गठन किया गया । सर्वसम्मति से कराई गए चुनाव में बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियंका चौहान को अध्यक्ष बनाया गया।  इतिहास  विभाग के प्रवक्ता कृष्णा प्रकाश औरराजनीतक विभाग की प्रवक्ता विशेषर की देखरेक में क्लब का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के अलावा ललिता को उपाधयक्ष, गायत्री को सचिव, साक्षी को संयुक्त सचिव, मुनीष और शारदा को  प्रेस सचिव चुना गया।इसके साथ ही  विशाल, हर्ष, प्रशांत तथा हरि किशोर को क्लब के सदस्य के रुप में चुना गया। प्रवक्ता कृष्णा प्रकाश ने बताया कि इस क्लब का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ वे समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त कर सके।  और उनका सर्वांगीण विकास हो सके। 
  • पंजाब: शराब तस्करी को लेकर हरकत में आया विभाग, इन जिलों में लगाए जा रहे विशेष नाके

    पंजाब: शराब तस्करी को लेकर हरकत में आया विभाग, इन जिलों में लगाए जा रहे विशेष नाके

    चंडीगढ़ः पंजाब से होने वाली शराब तस्करी को रोकने के लिए पंजाब पुलिस और आबकारी विभाग हरकत में आया है। विभाग की ओर से पंजाब पुलिस के साथ मिलकर प्लानिंग की गई है ताकि शराब की तस्करी न हो सके। शराब माफिया और शराब तस्करों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें बनाई गई है। चूंकि शराब तस्करी एक गंभीर मुद्दा है, इसलिए पंजाब से तस्करी को रोकने के लिए सख्त नाकाबंदी करने के लिए कहा गया है। पंजाब पुलिस के साथ सहयोग से आबकारी विभाग की ओर से फाजिल्का, मुक्तसर, मनसा, संगरूर, बठिंडा, मोहाली और पटियाला में सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर स्थिर चेक पोस्ट बनाए जा रहे हैं।

    सतर्कता बढ़ाने के लिए जीएसटी मोबाइल विंग, एसआईपीयू के अधिकारियों को शामिल किया गया है। स्टेशनरी और मोबाइल चेकिंग के लिए निरीक्षकों का 24 घंटे का रोस्टर बनाया गया है। ई-आबकारी पोर्टल के माध्यम से ट्रैक और ट्रेस स्टिकर, होलोग्राम, क्यूआर कोड और परमिट और पास की अनिवार्य आवश्यकताओं के संबंध में नियमों को लागू करने को सभी निर्देश दिए गए है। राज्य भर में सभी डिस्टिलरी और बाटलिंग संयंत्रों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    सभी प्रमुख स्थानों, बंद परिसरों (कारखानों, गोदामों) भवनों और ढांचों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर पंजाब पुलिस की ओर से शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की ओर से हर जिला स्तर पर विशेष नाकेबंदी की जा रही है। राजस्थान के साथ लगते जिलों में विशेष नाके लगाने के निर्देश संंबंधित जिलों के एसएसपी को दिए गए है। ताकि किसी भी तरह की अप्रिया घटना को रोका जा सके। विशेष अभियान की रिपोर्ट डे टू डे पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी।

  • जालंधरः दिन-दहाड़े रामलीला मंच पर पड़े साउंड को लगी आग, देखें Live

    जालंधरः दिन-दहाड़े रामलीला मंच पर पड़े साउंड को लगी आग, देखें Live

    जालंधर, ENS: माडल हाउस में दिन-दहाड़े रामलीला मंच पर पड़े साउंड को आग लगने का मामला सामने आया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए शिव कलां मंच राम लीला कमेटी के सदस्यों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। जबकि इस मामले को लेकर साउंड वाले व्यक्ति सोनू का कहना है कि अज्ञात हमलावारों द्वारा साउंड को आग लगाई गई है। सोनू ने कहा कि अज्ञात हमलावारों को लेकर उसने शिव कलां मंच कमेटी के सदस्यों को पहले बता दिया था, लेकिन इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसके कारण आज उक्त अज्ञात हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

    सोनू ने कहा कि पिछले 4 दिनों से शरारती अंनसर द्वारा साउंड लगाने को लेकर धमकियां दी जाती रही। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि ढाई से 3 लाख का नुकसान हो गया। सोनू का आरोप है कि उस समय प्रबंधक कमेटी ने कहा इस नुकसान की भरपाई करने की बात भी कही। लेकिन अब मीडिया के समक्ष मामला आने के बाद उन्होंने इस मामले को शॉर्ट सर्किट करार दे दिया। सोनू का आरोप है कमेटी की पुरानी रंजिश शरारती अंनसरों के साथ चल रही है। जिसके चलते उसका नुकसान हुआ है। सोनू ने कहा कि यहां पर 2 से 3 मंच की पार्टियां बनी हुई है। इसी के चलते शरारती अनंसरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।

  • जालंधरः दीपा कत्ल केस में वांछित गैंगस्टर पोपी गिरफ्तार

    जालंधरः दीपा कत्ल केस में वांछित गैंगस्टर पोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने कपूरथला में हुए दीपा कत्लकांड के आरोपी को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार उर्फ पोपी पुत्र सतीश कुमार निवासी कमल विहार के रूप में हुई है। डीसीपी हरविंदर सिंह ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह भंडाल की देख-रेख में सीआईए-2 की टीम मौजूदा चौक पर मौजूद थी। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी इलाके में मौजूद है और उसके पास अवैध हथियार भी है।

    सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पोपी को एक पिस्टल और 3 जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने बताया कि उसे साल 2013 में हुए दीपा कत्लकांड में 20 साल की सजा हुई थी। पुलिस ने बताया कि एक साल पहले आरोपी पैरोल पर बाहर आया था। जिसके बाद वह वापिस ना आकर मेरठ और यूपी में चला गया, जहां से उसने अवैध हथियार खरीदे थे और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जालंधर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी से 4 पिस्टल, एक राइफल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए है।

  • पंजाबः अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर ​​​​​​​लूटने वाला गिरोह काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर ​​​​​​​लूटने वाला गिरोह काबू, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस ने हनीट्रैप मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, हुस्न का जलवा दिखाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के सभी सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त गैंग लोगों को अकेले में बुलाकर अश्लील वीडियो बनाता था। फिर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लोगों से पैसे वसूल थे। इस गैंग में 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। आरोपियों की पहचान रामपुर निवासी कमलदीप कोर, रमनदीप कौर, बठिंडा के परशुराम नगर निवासी राजेंद्र सिंह, गोनियाना मंडी निवासी रोबिन तेजिंदर कौर, गांव जिदा निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। उन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर जदविंदर सिंह ने बताया कि धोबियाना बस्ती के पास कुछ लोगों ने एक गिरोह बनाया हुआ है।

    यह गैंग भोले-भाले लोगों को फंसाकर एकांत में बुलाता है और उनकी महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो बनाता है। और बाद में उक्त अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करते हैं। इस गिरोह में शामिल महिला कमलदीप कौर ने धोबियाना बस्ती के एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया। उसे अज्ञात जगह पर बुलाया और वहां उसकी वीडियो कद कर लिया।

    इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उसका ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पहले उन्होंने उससे ₹80000 की मांग की आरोपियों ने उसके मोबाइल फोन से ₹36000 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए और बाकी पैसे देने का समय तय कर लिया और धमकी दी। अगर पैसे नहीं दिए तो उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। ऐसे में आरोपी ने अक्टूबर में पीड़ित को दोबारा फोन किया और पैसे मांगे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे रिमांड पर लेने का आदेश दिया।

  • केंद्रीय सरकार ने कर्मियों को दिया गिफ्ट, किया ये एलान

    केंद्रीय सरकार ने कर्मियों को दिया गिफ्ट, किया ये एलान

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने दिवाली बोनस का एलान किया। त्यौहारों से पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों  का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है जो बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है। कर्मचारियों को बढ़ाया हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से दिया जाएगा। कैबिनेट के फैसले से लगभग 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख के करीब पैंशनरों को सीधा फायदा होगा। 

    इससे पहले बीते दिन भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने एक आदेश में अर्धसैनिक बलों सहित ग्रुप सी और नॉन-गजेटेड ग्रुप बी रैंक के अधिकारियों के लिए 7,000 रुपये की अधिकतम सीमा के साथ दिवाली बोनस को मंजूरी दे दी थी। बता दें कि केंद्र सरकार ने अपने ग्रुप बी (गैर राजपत्रित) और ग्रुप सी कर्मचारियों के लिए 30 दिन के बोनस का ऐलान किया है। सभी कर्मचारियों को 7000 रुपये तक का बोनस मिलेगा। इस फैसले से केंद्र सरकार के करीब 28 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। इसके अलावा गेहूं सहित 6 फसलों की एमएमपी बढ़ाने की मंजूरी दी है। गेहूं पर एमएसपी 150 रुपए प्रति क्विंटल बढाई गई है।

    गेहूं, जौं, सरसों, चने, मसर व सूरजमुखी की एमएमपी में वृद्धि की गई है। वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग ने कहा कि वर्ष 2022-23 के लिए 30 दिनों के वेतन के बराबर गैर-उत्पादकता से जुड़े बोनस को समूह ‘सी’ में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और समूह ‘बी’ में सभी गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को प्रदान किया गया है, जो किसी उत्पादकता से जुड़ी बोनस योजना से कवर नहीं हैं। इन आदेशों के तहत बोनस के भुगतान की अधिकतम सीमा 7,000 रुपये मासिक वेतन होगी।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਕੂਲ ਬਾਹਰ ਬੱਚਿਆਂ ਚ ਲੜਾਈ ਦੌਰਾਨ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ, 3 ਜਖਮੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਕੂਲ ਬਾਹਰ ਬੱਚਿਆਂ ਚ ਲੜਾਈ ਦੌਰਾਨ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ, 3 ਜਖਮੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਸਿਰਫ ਵਡਿਆਂ ਚ ਹੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਬੱਚਿਆਂ ਚ ਵੀ ਲਗਾਤਾਰ ਅਕਰੋਸ਼ ਤੇ ਗੁਸਾ ਵਧਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਇਸ ਦੀ ਤਾਜ਼ਾ ਮਿਸਾਲ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਲੜਕਿਆਂ ਵਾਲੇ ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬਾਹਰ 10ਵੀਂ ਕਲਾਸ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਚ ਲੜਾਈ ਹੋ ਗਈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਹਮਲਾਵਾਰ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਹੀ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਹਥਿਆਰ ਲੈ ਕੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਆਏ ਸਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ 2 ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਗੋਲੀ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕੋਲੋਂ ਲੰਘ ਰਹੇ 2 ਬੱਚੇ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਕੂਲ ਦਾ ਚੌਂਕੀਦਾਰ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਗਨੀਮਤ ਰਹੀ ਕਿ ਜਖਮੀ ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਚੌਂਕੀਦਾਰ ਮਾਮੂਲੀ ਰੂਪ ਚ ਜਖਮੀ ਹੋਏ ਹਨ। ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬੁੱਟਾ ਸਿੰਘ ਤੇ ਬਾਕੀ ਦੋਵਾਂ ਜਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਮਲਮ ਪੱਟੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਸਪਤਾਲ ਤੋਂ ਛੁੱਟੀ ਦੇ ਕੇ ਘਰ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਬੱਚਿਆਂ ਚੋਂ ਇੱਕ ਬੱਚਾ ਇਸੇ ਸਕੂਲ ਚ ਪੜਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਦੂਸਰਾ ਬਾਹਰ ਦੇ ਸਕੂਲ ਦਾ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੀ ਸਖ਼ਤ ਰੁੱਖ ਅਪਨਾਉਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਚ ਹੈ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਦਾ ਨਾਮ ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਕੱਟਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲਣ ਤੇ DSP ਮਨਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਤਹਿਕੀਕਾਤ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਦਿਆਂ ਹੀ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਲਈ ਤੁਰੰਤ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਲਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਰਹੀ ਹੈ ਜਲਦ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ।