Blog

  • जालंधर: निगम ने कलां बाजार और अटारी बाजार में 2 बिल्डिंगों को जारी किए नोटिस

    जालंधर: निगम ने कलां बाजार और अटारी बाजार में 2 बिल्डिंगों को जारी किए नोटिस

    जालंधर/वरुण: शहर में अवैध तरीके से बन रही इमारतों की सीलबंदी, उन्हें गिराने और नोटिस भेजे जाने का काम लगातार जारी है। अब ताजा मामला जालंधर के कलां बाजार और अटारी बाजार का सामने आया है।कलां बाजार मॆं भद्रकाली मंदिर के पास रिहायशी नक्शा पास करवा कर कॉमर्शियल बिल्डिंग बना तदी गई। यह बिल्डिंग कि ज्वैलर की बताई जा रही है और इस का नक्शा महिला के नाम से पास है। नगर निगम के पास इस भवन को लेकर शिकायक पहुंची थी।

    जिस पर निगम के कर्मचारियों ने मौका देखा। बिल्डिंग बना रहे लोगों से निगम के पास हुए दस्तावेज मांगे। दस्तावेजों में जो नक्शा पास हुआ था उसके अनुसार बिल्डिंग ना बनाकर मौके पर कॉमर्शिय़ल निर्माण पाया गया। मौका देखने के बाद निगम के कर्मचारियों ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी। अब अधिकारियों ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी कर दिया है।

    हालांकि बिल्डिंग को अभी सील नहीं किया गया है लेकिन संभावना है कि नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच शीघ्र ही इसे सील कर सकती है।  इसी तरह से अटारी बाजार में भी बनी दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस भी शिकायतों को आधार पर ही फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद जारी किया गया है। 

  • जालंधर : Chunmun Mall की बेसमेंट में George Irish pub पर पुलिस की रेड

    जालंधर : Chunmun Mall की बेसमेंट में George Irish pub पर पुलिस की रेड

    जालंधर/वरुण: महानगर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस सख्ती की सख्ती दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात शहर में बड़े नेता की बिल्डिंग में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने दबिश दी है।

    सूचना मिली है कि पुलिस ने माडल टाऊन स्थित जार्ज आइरिश पब में रेड करते हुए वहां से 11 हुक्का बरामद किए हैं और इसके अंदर हुक्का का सेवन कर रहे कई सारे युवकों को भी पकड़ा है। वहीं बार के मैनेजर शंकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    बताया जा रहा है माडल टाऊन स्थित चुनमुन माल की बेसमेंट में चल रहे उक्त हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा है, जहां से कई युवकों को हुक्का पीते पकड़ा है और भारी मात्रा में हुक्के व अन्य सामान बरामद किया हैं। थाना 6 के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि मैनेजर शंकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • पंजाब: निजी होटल में पुलिस की रेड, हथियारों सहित आतंकी लंडा के 3 सदस्य काबू

    पंजाब: निजी होटल में पुलिस की रेड, हथियारों सहित आतंकी लंडा के 3 सदस्य काबू

    जल्द डीजीपी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कर सकते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस

    अमृतसर: गैंगस्टर के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत दिल्ली पुलिस व स्थानीय पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन करके कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। तीनों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।

    फिलहाल तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा में बैठे आतंकी लंडा पंजाब में दिवाली के आसपास बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटा हुआ है। दिल्ली पुलिस को लंडा की इस हरकत की इनपुट मिली तो उन्होंने अतिरिक्त जानकारियां हासिल करनी शुरू कर दी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अमृतसर का रुख किया।

    अमृतसर कमिश्नरेट के साथ टीम बनाकर एक निजी होटल में रेड की गई। जहां तीनों आतंकी इकट्ठे रह रहे थे। पुलिस ने जब तीनों आरोपियों के कमरे की तलाशी ली तो तीनों के पास से 3 पिस्टल बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं, एक AK-47 भी बरामद की गई है। जल्द ही डीजीपी पंजाब इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करके प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। 

  • पंजाबः सेहत विभाग ने इन इलाकों में मिठाई की दुकानों पर दी दबिश, भरे सैंपल

    पंजाबः सेहत विभाग ने इन इलाकों में मिठाई की दुकानों पर दी दबिश, भरे सैंपल

    मोगाः त्यौहारों के नजदीक आते ही सेहत विभाग ने भी कमर कस ली है। इसी के तहत मिलावटी खाद्य पदार्थ व मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए फूड अधिकारियों की टीमें पंजाब भर में तैनात की दी गई हैं। वहीं जिला मोगा में पठानकोट से सहायक फूड कमिश्नर डा. संजय कटियाल और जिला फूड सेफ्टी अफसर राशू महाजन लुधियाना और जिला फूड सेफ्टी अफसर रेखा शर्मा गुरदासपुर से तैनात किए गए हैं।
    जिनकी ओर से आज मोगा शहर के साथ-साथ एक अन्य कस्बे में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर सैंपलिंग की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान उनकी ओर से संदिग्ध मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं और 5 सैंपल लेकर विभागीय लैब में भिजवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सैंपलिंग दीवाली तक निर्विघ्न जारी रहेगी, ताकि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो सके। अधिकारियों की ओर से बर्फी, मिलक केक, खोया, टोडा बर्फी समेत पांच संदिग्ध मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं।
  • जालंधरः शहर में गहरा सकता है पानी का सकंट, 350 ठेकेदारों ने दी ये चेतावनी 

    जालंधरः शहर में गहरा सकता है पानी का सकंट, 350 ठेकेदारों ने दी ये चेतावनी 

    जालंधर/वरुणः शहर में एक बार फिर से पानी का हाहाकार मच सकता है। दरअसल, करीब तीन महीने बाद फिर ट्यूबवेल के आपरेशन एंड मेंटेनेंस का काम देख रहे ठेकेदारों में निगम खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। गौर हो कि करीब तीन महीने पहले भी ऐसे ही हालात बने थे और तब करीब 350 ट्यूबेल का काम एक दिन के लिए बंद कर दिया गया था। इससे कई इलाकों में हाहाकार मच गया था।

    वहीं अब फिर से 350 से ज्यादा ट्यूबवेल के आपरेशन एंड मेंटेनेंस का काम देख रहे ठेकेदार ने भुगतान न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी दे दी है। वहीं ठेकेदार सुधीर ने निगम कमिश्नर को लिखित में चेतावनी भी दे दी है। सुधीर ने कहा कि वह लगातार काम कर रहा है, बावजूद इसके कई महीने से भुगतान नहीं किया जा रहा। कांट्रैक्टर का आरोप है कि नया बिल 1.60 करोड़ से ऊपर का हो गया है।

    उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने के दौरान हुए काम के बिल मंजूरी के लिए कमिश्नर के पास पड़े हैं। मगर उन्हें मंजूर नहीं किया जा रहा। इनमें नए ट्यूबवेल लगाने का काम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों के करीब 21 लाख के बिल पास किए गए थे। उसका भुगतान जल्द किया जाए ताकि भविष्य में काम सुचारू ढंग से किया जा सके। बता दें कि शहर में करीब 550 ट्यूबवेल हैं। इनमें से 350 ट्यूबवेल चलाने और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार सुधीर की एजेंसी एसकेई इंटरप्राइजेज के पास है।

  • पंजाबः DAV School में बच्ची की सहपाठी ने फोड़ी आंख, परिजनों ने किया हंगामा

    पंजाबः DAV School में बच्ची की सहपाठी ने फोड़ी आंख, परिजनों ने किया हंगामा

    लुधियानाः पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइंस के बाहर वीरवार दोपहर अभिभावक व कुछ रिश्तेदार एकत्रित हुए। अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ आरोप लगाया कि स्कूल की वजह से उनकी बच्ची की आंख की रोशनी को नुकसान हुआ है। अभिभावकों के अनुसार बुधवार दोपहर उन्हें स्कूल से फोन आता है कि उनकी बच्ची की आंख में किसी दूसरे बच्चे का हाथ लग गया जिसकी वजह से उसकी आंख में पानी आ रहा है। वैसे बच्ची ठीक है। लेकिन पीड़ित परिवार से पता चला कि बेटी शनाया​​​​​​ जो कि पहली क्लास में पढ़ती है।

    उसे सहपाठी ने पेंसिल मार दी। पेंसिल लगने के बाद बच्ची दर्द से करहाने लगी। बच्ची शनाया​​​​​​ का उपचार करवाने की बजाए क्लास टीचर ने उसके घर फोन किया और कहा कि वह उसे घर ले जाएं। उसकी आंख में हाथ लग गया है। फोन के बाद परिजन उसे घर ले गए। बच्ची करीब 11 बजे सो गई जब वह दोपहर को उठी तो वह रोने लगी और मां से कहने लगी कि उसे सही से दिख नहीं रहा। मां ने तुरंत उसके पिता को फोन किया। बच्ची के पिता ने बताया कि उसे डीएमसी में आंखों के माहिर डॉक्टर के पास लेकर गए।

    डॉक्टर ने चेकअप कर बताया कि बच्ची की आंख की पुतली फट चुकी है। उसकी आंख की रोशनी चली गई है। बच्ची का ऑपरेशन होगा। पिता ने बताया कि कल बच्ची का ऑपरेशन भी हो गया, लेकिन अभी भी बच्ची की हालत सही नहीं है। अस्पताल के डॉक्टर यही कह रहे है कि आंख में पेंसिल लगने से बच्ची को गंभीर चोट आई है। वहीं स्कूल प्रबंधकों ने पिता से कहा था कि वह बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर गए थे, लेकिन परिजनों का कहना है कि यदि वह डॉक्टर के पास लेकर गए हैं तो उन्हें बताए कि किस डॉक्टर के पास लेकर गए हैं।

    स्कूल प्रबंधकों की लापरवाही के कारण ही उनकी बेटी की आंख खतरे में है। गुरुवार को शरद व समाज सेवक वरूण मेहता ने साथियों सहित स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि क्लास टीचर ने छात्रा से कहा कि घर पर जाकर न बताना कि आंख में पेंसिल लगी है। प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर एसीपी अशोक कुमार पहुंचे। पुलिस के उच्चाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया। पुलिस ने परिजनों से 24 घंटे का समय मांगा है । एसीपी अशोक का कहना है कि सबसे पहले बच्ची की आंख बचाना जरूरी है। इस मामले में स्कूल प्रबंधकों का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहना से मना किया। वहीं बताया जा रहा कि पुलिस परिवार पर मामला दर्ज न करवाने का दबाव बना रही है।

  • MBS ज्‍वैलर्स के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 149 करोड़ रुपए की ज्वैलरी सहित करोड़ों रुपए किए जब्त

    MBS ज्‍वैलर्स के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 149 करोड़ रुपए की ज्वैलरी सहित करोड़ों रुपए किए जब्त

    नई दिल्‍ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हैदराबाद और विजयवाड़ा में पांच स्‍थानों पर एमबीएस ज्‍वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड, मुसद्दीलाल जेम्‍स एंड ज्‍वैल्‍स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, इसके डायरेक्‍टर सुकेश गुप्‍ता व अनुराग गुप्‍ता के खिलाफ छापेमारी में 149.10 करोड़ रुपये की ज्‍वैलरी और करीब 1.96 करोड़ रुपये की नकदी जब्‍त की है। इस मामले में जांच एजेंसी ने सुकेश गुप्‍ता को 18 अक्‍टूबर को गिरफ्तार किया। उसे 19 अक्‍टूबर को नेम्‍पाली, हैदराबाद के स्‍पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    ईडी नेसीबीआई और एसीबी हैदराबाद की ओर से सुकेश गुप्‍ता और उनकी कंपनियों के खिलाफ M/S MMTC लिमिटेड (एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम) के साथ क्रेता क्रेडिट योजना के तहत स्वर्ण बुलियन की खरीद में धोखाधड़ी के लिए दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। गुप्ता ने एमएमटीसी हैदराबाद के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से लगातार बिना फॉरेक्स कवर और पर्याप्त सिक्‍युरिटी डिपॉजिट के सोना उठाया था और उनके बकाया की लगातार एमएमटीसी हेड ऑफिस को गलत सूचना दी गई।

    इससे एमएमटीसी को 504.34 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सीबीआई ने इस मामले में सुकेश गुप्‍ता और अन्‍य के खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी। ईडी की जांच के दौरान यह भी पाया गया कि सुकेश गुप्ता ने एमएमटीसी हैदराबाद के विभिन्न अफसरों के साथ साठगांठ की और अपने अकाउंट की गलत तस्वीर पेश की। यह हमेशा की तरह अपने कारोबार को चलाने के लिए अधिक से अधिक सोना उठाते रहे, इसके फलस्‍वरूप एमएमटीसी को आखिरकार भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

  • मुकेश अग्निहोत्री की जनसभा में ज्‍यादा लोग चढ़ने से टूटा मंच

    मुकेश अग्निहोत्री की जनसभा में ज्‍यादा लोग चढ़ने से टूटा मंच

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली से विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद हो रही जनसभा के दौरान उनका मंच टूट गया। जब वह जनता को संबोधित कर रहे थे। दरअसल मंच पर बहुत ज्‍यादा पार्टी पदाधिकारी व समर्थक चढ़ गए थे। इस कारण मंच भार नहीं संभाल पाया और धड़ाम से नीचे गिर गया। इस हादसे के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री जनसभा को संबोधित कर रहे थे। हादसे के वक्‍त मंच पर आगे की तरफ महिलाएं भी बैठी थीं। सभी नीचे गिर गए। बताया जा रहा है इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। हालांकि मामूली चोटें नेताओं व कार्यकर्ताओं को आई हैं। हरोली में चल रही इस जनसभा में मंच टूटने से सभी नीचे गिर गए। लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
    मुकेश अग्निहोत्री अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद हरोली में ही एक जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर चढ़े थे। लेकिन उनके साथ उनके समर्थक भी काफी ज्यादा मंच पर आ गए। मंच पर क्षमता से ज्‍यादा लोग चढ़ गए, इस कारण मंच जवाब दे गया। मंच पर करीब 20 लोगों के लिए व्‍यवस्‍था थी। लेकिन ज्‍यादा लोग चढ़ जाने की वजह से मंच टूट गया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मंच टूटने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। मुकेश ने कहा मंच टूट रहा था। धीरे धीरे एक्शन रीप्ले में टूटा तो किसी को चोट नहीं आई। लेकिन ये सरकार धड़ाम से गिरेगी इतना याद रखे।
  • पंजाबः थार में नशे में धुत रईसजादों ने गाड़ियों सहित दुकान का तोड़ा शीशा, देखें वीडियो

    पंजाबः थार में नशे में धुत रईसजादों ने गाड़ियों सहित दुकान का तोड़ा शीशा, देखें वीडियो

    पटियाला: पटियाला के 22 नंबर गेट से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां थार में बैठे नशे में धुत रईसजादों ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी। जानकारी के मुताबिक थार में तीन लोग सवार थे। नशे में धुत हुए तेज रफ्तार से चला रहे थार रईसजादों ने वाहनों के साथ-साथ एक दुकान का शीशा भी तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वाह जी वाह नामक दुकान के काउंटर से रईसजादो की थार टकराई, जिससे काउंटर का शीशा टूट गया। अनियंत्रित थार चालक को लोगों ने घेर कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। 

    चालक ने इतना ज्यादा नशा किया हुआ था कि वह सही से थार में उतर भी नहीं पा रहा था। मामले की जानकारी देते हुए थाना सिविल लाइन के सच्चो जसप्रीत सिंह काहलों बताया कि सूचना के मुताबिक तीन व्यक्ति एक थार गाड़ी में सवार थे और तेज गति से इसने आधा दर्जन से अधिक वाहनों को टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर यह वाहन एक दुकान के काउंटर से टकरा गया जिससे गाड़ी का टायर फट गया और वहीं रुक गई। तीनों को हिरासत में लेकर मैडीकल करवाने के लिए भेज दिया है। इसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • दिवाली से पहले केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, प्याज, दाल समेत इन चीजों के घटाए दाम

    दिवाली से पहले केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, प्याज, दाल समेत इन चीजों के घटाए दाम

    नई दिल्लीः दिवाली के ठीक पहले सरकार ने आम जनता को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार अब अपने उपभोक्‍ताओं को सस्‍ता भोजन कराने के लिए जबरदस्त ऐलान की है। सरकार ने सस्‍ती कीमत पर दाल और प्‍याज मुहैया कराने की घोषणा की है। उपभोक्‍ता मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि दिवाली पर खाने-पीने की चीजों के दाम कंट्रोल में रखने की सभी कोशिशें जा रही हैं।

    सरकार का बड़ा फैसला

    उपभोक्‍ता मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्‍यों को बेहद कम कीमत पर दाल मुहैया कराने की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने दालों की कीमत में 8 रुपये कटौती की है और इसी कीमत से राज्‍यों को दाल मुहैया करा रही है, ताकि उपभोक्‍ताओं तक सस्‍ता अनाज पहुंचाया जा सके और जनता त्योहार में बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके।

    इसके अलावा सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए प्याज की कीमतों को कम किया है। उपभोक्‍ता मंत्रालय के अनुसार, सरकार त्‍योहारों पर बाजार में प्‍याज की किल्‍लत न होने के लिए बफर स्‍टॉक से प्‍याज मुहैया करा रही है। 

    सरकार के पास है स्‍टॉक

    सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार के पास अभी करीब 43 टन दाल का स्‍टॉक है। त्‍योहारों से पहले ही सरकार ने राज्‍यों को सस्‍ती दरों पर दाल उपलब्‍ध करा दी थी। बता दें कि केंद्र सरकार अब तक राज्यों को 88,000 टन दाल उपलब्ध करा चुकी है। सरकार ने मसूर दाल की एमएसपी 500 रुपये प्रति क्विटंल बढ़ा दी। इसके बाद मसूर की एमएसपी 5,500 रुपये बढ़कर 6 हजार रुपये हो गई। यानी सरकार किसानों के हित का भी सोच रही है।

    सरकार करती है दाल आयात 

    गौरतलब है कि भारत उपभोक्‍ता जरूरतें पूरी करने के लिए दालों का आयात करता है। उपभोक्‍ता मंत्रालय की तरफ से दी जानकारी के मुताबिक, म्‍यांमार से वित्‍त वर्ष 2022 से 2026 तक देश में हर साल 2.5 लाख टन उड़क और 1 लाख टन अरहर दाल का आयात किया जाएगा। इसके अलावा दक्षिण पूर्वी अफ्रीकी देश मलावी से भी अगले पांच साल में 50 हजार टन अरहर दाल का आयात किया जाएगा।