Blog

  • जगदीप धनखड़ होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति…

    जगदीप धनखड़ होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति…

    नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जीत हुई है. उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को भारी मतों से हराया है. नतीजा आने के बाद जगदीप धनखड़ के गांव में जश्न का माहौल है. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज शनिवार की सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे संपन्न हुआ. चुनाव में कुल 725 सांसदों ने वोट डाला, वहीं 50 से अधिक उम्मीदवारों ने वोट नहीं डाला. उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद देश के दिग्गज नेताओं ने जगदीप धनखड़ को बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे. 

    बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत करीब 93 प्रतिशत सांसदों ने मतदान किया, जबकि 50 से अधिक सांसदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया. 

  • ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਤੇਲ ਦੇ ਸੈਂਪਲ ਭਰੇ

    ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਤੇਲ ਦੇ ਸੈਂਪਲ ਭਰੇ

    ਐਫ਼.ਐਸ.ਐਸ.ਏ.ਆਈ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਹੀ ਹੋਵੇਗੀ ਕਾਰਵਾਈ 

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲਿਆਂ: ਐਫ.ਐਸ.ਐਸ.ਏ.ਆਈ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸਹਾਇਕ ਫੂਡ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਹਰਜੋਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦੇਖ-ਰੇਖ ਹੇਠ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਅਫ਼ਸਰ ਮੁਕੂਲ ਗਿੱਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠਲੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਅੰਦਰ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਵਾਲੀਆਂ ਵਸਤੂਆਂ ਲਈ ਵਰਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਤੇਲ ਦੇ ਸੈਂਪਲ ਲਏ ਗਏ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਮੁਕੂਲ ਗਿੱਲ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਅਫਸਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਐਫ.ਐਸ.ਐਸ.ਏ. ਪ੍ਰਾਪਤ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਸੈਂਪਲ ਲਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਲਏ ਗਏ ਸੈਂਪਲ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਲੈਬਾਰਟਰੀ ਵਿੱਚ ਭੇਜੇ ਜਾਣਗੇ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦੇ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ੁੱਧ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਵਾਲੀਆਂ ਵਸਤੂਆਂ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇ। ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਸਤਾਂ ਦੀ ਸੈਂਪਲਿੰਗ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਮੂਹ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਸਾਫ਼-ਸਫ਼ਾਈ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਖਾਣਪੀਣ ਦੀਆਂ ਵਸਤਾਂ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ ਵੱਲ ਵੀ ਧਿਆਨ ਦੇਣ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਖਾਣ ਪੀਣ ਦੀਆਂ ਵਸਤਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸਮੂਹ ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕਰਵਾਉਣ ਅਤੇ ਲਾਇਸੈਂਸ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਹਦਾਇਤ ਵੀ ਕੀਤੀ।

  • पंजाबः 2 दिन से लापता 12 साल के बच्चे का इस हालत में शव बरामद 

    पंजाबः 2 दिन से लापता 12 साल के बच्चे का इस हालत में शव बरामद 

    समरालाः शहर में आज उस समय सनसनी फैल गई जब 2 दिन से लापता 12 साल के बच्चे का शव नाले में बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक बच्चा 2 दिन से घर से गायब था और माता-पिता उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक बच्चे की पहचान हर्ष के रूप में हुई है। उसका शव चंडीगढ़ बाइपास के लिए माछीवाड़ा रोड पर जर्जर इमारतों के नाले में मिला था। बच्ची के शव की शिनाख्त उसकी मां ने की। 


    मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी समराला वरियाम सिंह व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बेहद खराब हालत में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बच्चे की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है और गहन जांच जारी है।

    वहीं मतृक बच्चे के परिवार वालों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और पहले उनका बच्चा घर छोड़कर 1-2 दिन बाद खुद ही घर लौट आता था। वहीं इस मामलों के लेकर पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

  • व्यापारियों की मांगों व शहर की सुरक्षा को लेकर डीसी को मिला संयुक्त व्यापार संगठन, सौंपा ज्ञापन

    व्यापारियों की मांगों व शहर की सुरक्षा को लेकर डीसी को मिला संयुक्त व्यापार संगठन, सौंपा ज्ञापन

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन ने व्यापारियों की मांगों व ऊना शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधीश ऊना राघव शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। शनिवार को व्यापार संगठन के शहरी अध्यक्ष प्रिंस राजपूत की अध्यक्षता में डीसी ऊना से मुलाकात की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन के चेयरमैन अश्वनी जैतिक व जिला ऊना के अध्यक्ष संजीव सोनी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। 

    शहरी इकाई अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने व्यापारियों की समस्या गिनवाते हुए बताया कि शहर में दुकानदारों की दुकानें सुबह 9 से रात 8 बजे तक ही खुली रहती है, लेकिन ऊना के शॉपिंग मॉल रात 11 बजे तक खुले रहते हैं। ऐसे मेें शॉपिंग मॉल का समय रात 8 बजे तक किया जाएगा। रविवार के दिन सभी दुकानें पूर्णत:बद रहती है, लेकिन शॉपिंग मॉल खुले रहते हैं। ऐसे में शॉपिंग मॉल भी अन्य दुकानों की भांति बंद रखने का आदेश दिया जाए। प्रिंस राजपूत ने कहा कि ऊना शहर में लंबे समय से व्यापारियों की सबसे बड़ी समस्या शौचालय को लेकर है। जिसका आज दिन तक हल नहीं हो पाया। ऊना मेन बाजार में शौचालय की व्यवस्था न होने के चलते काफी परेशानी पेश आती है। खासकर महिलाओं को काफी मुश्किल पेश आती है। ऐसे में बाजार में शौचालय की व्यवस्था करवाई जाए। इसके अलावा रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाए। मेन बाजार और मेन रोड़ पर कैमरे लगाए जाए। वहीं राम लीला ग्राउंड में फॉग लाईट की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर सोमनाथ कौशल, गणेश सांभर, अविनाश कपिला, डॉ सुभाष शर्मा, नवीन पुरी, महासचिव राजेश पुरी, सविता अरोड़ा, विनोद केडिया, नंद लाल पूरी, शिव अंगारा, विजय आंगरा, संजीय शर्मा, हरिओम पुरी व विनय कक्कड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • नम आंखों से भाजपा ने दी स्वर्गीय प्रवीण शर्मा को श्रद्धांजलि

    नम आंखों से भाजपा ने दी स्वर्गीय प्रवीण शर्मा को श्रद्धांजलि

    प्रवीण के जीवन से प्रेरणा ले आगे बढ़ना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि: वीरेंद्र कंवर 

    हरफनमौला थे राजनीति के प्रवीण: सत्ती

     ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष हिमुडा के उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय प्रदेश भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय प्रवीण शर्मा को  बचत भवन में भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

    इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री वीरेंद्र कँवर , विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामकुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा जिला परिषद के अध्यक्ष नीलम कुमारी व उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।सभी ने प्रवीण शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। वहीं श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कँवर ने कहा कि प्रवीण शर्मा ने जो राजनीति में अपने जीवन से हम सबको प्रेरणा दी है ,उस पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं ।उन्होंने कहा कि प्रवीण शर्मा के निधन से जो शून्यता आई है उसे पूरा करना असंभव है । उन्होंने कहा कि प्रवीण शर्मा का नेतृत्व पार्टी संगठन सरकार के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने पार्टी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए में सिलेक्शन के बावजूद विचारधारा के लिए त्याग किया और पार्टी के लिए लगातार लड़ते रहे ,आगे बढ़ते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी हिमाचल प्रदेश में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए काम किया, प्रेम कुमार धूमल की सरकार में सशक्त मंत्री रहे ,चिंतपूर्णी के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया, हम सबको मार्गदर्शन देते रहे, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है ।वही इस अवसर पर वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रवीण शर्मा अद्भुत क्षमता का नेतृत्व रहा है। उन्होंने कहा कि कठिन से कठिन कार्य भी प्रवीण शर्मा द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास कैसे करते हैं इसका विजन भी प्रवीण शर्मा द्वारा ही दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए अनेक मौकों पर संकट मोचन रहे। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने भी दिवंगत नेता प्रवीण शर्मा को जिला भाजपा की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की ।

    हमारे आदर्श है प्रवीण

    उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार ने कहा कि जब मैं विद्यार्थी परिषद का राज्य अध्यक्ष रहा उस समय उनके साथ करीब से काम करने का अवसर मिला, प्रवीण शर्मा में संगठन कौशल की अद्भुत क्षमता रही। उन्होंने कहा कि प्रवीण शर्मा ने हमें राजनीति में भी आगे बढ़ने का हौसला दिया और उनकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण रहती थी ।उन्होंने कहा कि प्रवीण शर्मा हमारे आदर्श हैं और रहेंगे।

    हमीरपुर संसदीय खेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा, जिला अध्यक्ष मनहोर लाल शर्मा, जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, शाम मिन्हास, सुशील कुमार, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, गुलविंदर गोलडी, मास्टर तरशेम लाल, सतपाल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, नवीन पूरी, बलविंदर गोलडी, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, कृष्ण पाल, अशोक धीमान, तिलक राज सैणी, डॉ सुभाष शर्मा, जनकराज, कैप्टन चरण दास, खामोश जैतिक, मीनाक्षी राणा, पुष्पा देवी, ऋतु अशोत्रा, ममता कश्यप, इंदु बाला, उर्मिला चौधरी, सीमा देवी, वंदना सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः आयुष्मान योजना को लेकर सीएम मान का आया बड़ा बयान

    पंजाबः आयुष्मान योजना को लेकर सीएम मान का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः आयुष्मान योजना को लेकर चल रहे विवाद के बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा दावा किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अगले साल हमें आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि राज्य में खोले जा रहे मोहल्ला क्लीनिकों में ही मरीज ठीक हो जाएंगे।

    अगले साल नहीं पड़ेगी आयुष्मान योजना की जरूरतः सीएम मान

    भगवंत मान ने कहा कि जब पंजाब अपने दम पर इलाज शुरू करने लगा तो हमें आयुष्मान योजना की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली और बंगाल में सभी का इलाज मुफ्त है। आयुष्मान में सिर्फ कैटेगरी को मिलता है मुफ्त इलाज। अगले साल तक हम मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल को इतना अच्छा बना देंगे कि लोगों को आयुष्मान योजना की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

    16 करोड़ का भुगतान ना होने पर पीजीआई ने बंद किया था ईलाज

    बता दें कि चंडीगढ़ पीजीआई ने पंजाब के आयुष्मान योजना के मरीजों का इलाज इसलिए बंद कर दिया है, क्योंकि पंजाब ने 16 करोड़ का भुगतान नहीं किया था। यह राशि 21 दिसंबर 2021 से बकाया है। इसलिए पीजीआई ने पंजाब सरकार को बार-बार रिमाइंडर भी भेजा। आयुष्मान योजना के तहत पीजीआई ने 1 अगस्त से मरीजों के इलाज पर रोक लगा दी थी। हालांकि केंद्र सरकार के दखल के बाद पीजीआई में ईलाज फिर से शुरू हो गया है। पीजीआई इस योजना के तहत पंजाब के 1200 से 1400 मरीजों का इलाज करता है।

    पंजाब में भी इस योजना के तहत निजी अस्पतालों में इलाज बंद

    उधर, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने पीजीआई को पैसा जारी करने का दावा भी किया था लेकिन पीजीआई ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पीजीआई से इलाज जारी रखने को कहा था। पंजाब में भी इस योजना के तहत निजी अस्पतालों में इलाज बंद कर दिया गया है। सीएम मान का कहना है कि जल्द ही हम योजना के तहत पैसे जारी कर रहे हैं।

  • पंजाब: 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 पप्पी, मौके पर NDRF की टीमें मौजूद, देखें वीडियो

    पंजाब: 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 पप्पी, मौके पर NDRF की टीमें मौजूद, देखें वीडियो

    खरड़ः पंजाब के खरड़ से खुले बोरवेल को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरससल, खरड़ के गांव भागो माजरा में कुत्ते के 3 बच्चे (पप्पी) के 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर NDRF की 2 टीमें पहुंच गई है।

    23 घंटे से रेस्क्यू जारी

    हालांकि इस मामले को लेकर फायर बिर्गेड की टीम की ओर से भी बचाव का कार्य जारी है। पप्पी के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलने पर स्थानीय समाजसेवी संस्था रब दे जीव एनजीओ को दी गई। इसके बाद संस्था की प्रेसिडेंट मीनाक्षी मलिक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और उन्होंने प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद मौके पर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी गई। एनजीओ और फायर बिग्रेड की टीम पिछले 23 घंटे से रेस्क्यू कार्य में लगी हुई है लेकिन तीनों पप्पी को बाहर निकालने में कामयाबी नहीं मिली। हालांकि कुत्ते का बच्चा बोरवेल में कैसा गिरा इसका अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    संस्था की प्रेसिडेंट मीनाक्षी मलिक ने सांसद मेनका गांधी को दी घटना की सूचना

    इसके बाद आज संस्था की प्रेसिडेंट मीनाक्षी मलिक ने घटना की जानकारी पशु प्रेमी व भाजपा सांसद मेनका गांधी को दी। इसके बाद मेनका गांधी ने खरड़ के एसडीएम को बोरवेल में गिरे कुत्ते के बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए तुरंत टीम भेजने को कहा। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और एक जेसीबी को मौके पर भेजा गया। जेसीबी से बोरवेल के साथ खुदाई का काम चल रहा है। वहीं एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव के कार्य में जुट गई। 

    पप्पी को बचाने के लिए पाइप के जरिए डाले जा रहे दूध, बिस्कुट

    वहीं, समाजसेवी संस्था के सदस्य बोरवेल के गड्ढे में फंसे इन पप्पी को बचाने के लिए पाइप के जरिए दूध और बिस्कुट डाल रहे हैं, ताकि इनको भूख की वजह से कोई नुकसान न पहुंचे। बोरवेल में फंसे पप्पी को बचाने में इसलिए भी ज्यादा समय लग रहा है क्योंकि रेस्क्यू टीम के पास पर्याप्त उपकरण नहीं हैं जिससे उन्हें जल्द बोरवेल से बाहर निकाला जा सके। जानकारी के मुताबिक तीनों पप्पी 10- 12 दिन के बताए जा रहे हैं और उनके बोरवेल के अंदर से चिल्लाने की आवाजें लगातार आ रही हैं, जिससे यह पता चल रहा है कि अभी वह जिंदा हैं।

    तीनों पप्पीज को सुरक्षित बाहर निकालने कोशिश जारीः एसडीएम

    एसडीएम रविंदर सिंह का कहना है कि बोरवेल में गड्ढे में फंसे तीनों नन्हें पप्पीज को सुरक्षित बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। जेसीबी मशीन के खुदाई के लिए लगाया गया है और एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई है। गांव भागोमाजरा की सरपंच कालोनी में एक घर के बाहर यह बोरवेल का गड्ढा खोदा गया है और यह घर संदीप नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है।

    बता दें कि खुले बोरवेल को लेकर सरकार की ओर से कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए जा चुके है, लेकिन इसके बावजूद खुले बोरवेल में गिरने के मामले अभी तक सामने आ रहे है। कुछ माह पहले बच्चे के बोरवेल में गिरने से मौत हो गई थी। जिसके बाद मान सरकार की ओर से खुले बोरवेल को लेकर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। 

  • मशहूर सूफी गायिका ज्योति नूरां ने अपने पति पर लगाए संगीन आरोप

    मशहूर सूफी गायिका ज्योति नूरां ने अपने पति पर लगाए संगीन आरोप

    जालंधर (वरुण) होशियारपुर की मशूहर नूरा सिस्टर ग्रुप की सूफी गायिका ज्योति नूरां सिस्टर ने आज अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने इस मामले को लेकर मीडिया से बातचीत दौरान बताया कि उसे अपने पति कुणाल पासी से जान का खतरा है। ज्योति नूरां ने बताया कि उसके पति के साथ उसका किसी बात को लेकर आए दिन विवाद रहता था जिसके चलते उसने पति से तलाक की मांग करते हुए अदालत में तलाक का केस भी दर्ज करवाया है।

    ज्योति ने अपने पति से उसे जान के खतरे का हवाला देते हुए सुरक्षा की मांग भी की है। उन्होंने बताया कि उसने कुणाल पासी के साथ 2014 में शादी करवाई थी। उन्होंने कहा कि इस शादी से उसके परिवार वाले सहमत नहीं थे, लेकिन फिर भी उसने अपने परिवार के खिलाफ जाकर कुणाल से शादी करवाई। ज्योति ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति कुणाल उससे नशे में मारपीट करने लगा। उन्होंने बताया कि उसकी बहन सुल्ताना नूरा उसके साथ ही प्रोग्रामों में जाती है उनका नाम देश-विदेश में मशहूर है उन्होंने बताया कि वह जितने भी प्रोग्राम करके आती है मेरा पति शो का सारा पैसा अपने पास रखता और वह प्रोग्राम बुकिंग भी खुद ही करता है। इस मामले को लेकर नूरा ने कहा कि पति से तंग होकर उसने तलाक लेने का फैसला लिया है।

    नूरा ने बताया कि तलाक केस की तिथि 11 अक्टूबर 2022 की है। इस मामले को लेकर नूरा ने एसएसपी से भी अपनी जान की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई हुई है। ज्योति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता से अपील की है कि मेरे नाम से शो बुक करके मेरा पति अवैध तरीके से लोगों को गुमराह कर रहा है और उनसे पैसे एडवांस के तौर पर ले रहा है। इसलिए आज नूरा ने अपने शो को लेकर मीडिया के जरिए बताया कि मेरे पति का मेरे साथ अब कोई लेन-देन नहीं है।

  • सब मिलकर राष्ट्र भक्ति की अलख जगायेंगे, हर-घर तिरंगा हम फहराएंगे : डॉ लाल सिंह

    सब मिलकर राष्ट्र भक्ति की अलख जगायेंगे, हर-घर तिरंगा हम फहराएंगे : डॉ लाल सिंह

    ऊना/सुशील पंडित: नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के प्रमुख भाग के रूप में देश के कोने-कोने में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से जन समुदाय को जागरूक किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक एनवाईके डाॅ लाल सिंह ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा श्रृंख्लाबद्ध कार्यक्रमों का आयोजन जिला में कार्यरत स्वयंसेवियों तथा युवा संस्थाओं के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभिन्न बैठकों का आयोजन, स्वछता के प्रति जन सहभागिता के लिए स्वछता पखवाड़ा 1 से 15  अगस्त सहित कोविड -19  के प्रति संवेदनशील व्यवहार आदि प्रमुख गतिविधियां हैं जिसके तहत नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा जिला स्तरीय बैठक और गांव टटेहडा  में फोकस गु्रप डिस्कशन का आयोजन किया। डॉ लाल सिंह ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवामण्डल विकासार्थ कार्यक्रम के अंर्तगत ब्लॉक स्तर पर युवा स्वयंसेवियों व यूथ लीडर्स की 10  टीमें  गांव-गांव जाकर युवाओं से युवक मण्डल बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कर रहे हैं। उन्होंने  कहा की हर माता -पिता का कर्तव्य है की वे अपनी संतान को भारतीय संस्कृति व् संस्कारों से  अलंकृत करें व  लड़का लड़की को एक समान नजर से देखते हुए देश के प्रति उनके कर्तव्यों का पालन करने के संस्कार प्रदान करंे।

    इस अवसर पर राजकीय हाई स्कूल में पौधा रोपण भी किया गया। इस मौके पर सरदार पूर्ण सिंह, पंचायत समिति सदस्य तरसेम चंद, प्रधान रेखा रानी,  राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अक्षय शर्मा, ऋषभ चैधरी, यूथ लीडर प्रिंस, अखिल, हेम रजत, मनीष, जस्सल युवक मंडल, महाराणा प्रताप युवक मंडल, कोआॅर्डिनेटर आरसेटी आकाश भारद्वाज, युवामण्डल सदस्यों के अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि विशेष रूप से  मौजूद रहे।

  • इतिहास का ऐतिहासिक दस्तावेज है ऊना जनपद एक परिचय पुस्तकः डीसी

    इतिहास का ऐतिहासिक दस्तावेज है ऊना जनपद एक परिचय पुस्तकः डीसी

    कहा, रिसर्च व नॉलेज में होगा बढ़ावा, हर लाइब्रेरी में उपलब्ध होगी पुस्तक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के इतिहास पर प्रकाशित पुस्तक ऊना जनपद संस्करण- 2 एक ऐसा ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो जिला ऊना के इतिहास को प्रदर्शित करेगा और पुस्तक में ऊना को लेकर हर जानकारी मिलेगी। यह बात जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने ऊना जनपद एक परिचय संस्करण-2 को लेकर मीडिया से रूबरू होते हुए कही।

    राघव शर्मा ने कहा कि इससे पहले जिला प्रशासन ने ऊना जनपद संस्करण- एक का संकलन किया था, जिसे अब आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत दूसरा संस्करण प्रकाशित किया गया है। नए संस्करण में जिला से जुड़ी कुछ नई जानकारियां दी गई हैं। कोरोना काल के काम को भी पुस्तक में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक दस्तावेज रिसर्च व नॉलेज बढ़ाने के काम भी आएगा। ऊना को जो लोग जानना चाहते हैं, उनके लिए यह पुस्तक बहुमूल्य दस्तावेज रहेगी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक जिला के सभी लाइब्रेरी व स्कूल में उपलब्ध रहेगी। जिलाधीश कार्यालय की रेडक्रॉस शाखा में इस पुस्तक को आम लोगों की खरीददारी के लिए रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग जो इतिहास में रुचि रखते हैं, वह इसे पढ़ें और विषय में क्या सुधार होना है, क्या जोड़ा जाना है, उसको लेकर के अपने सुझाव भी दे सकते हैं, क्योंकि यह निरंतर चलने वाला क्रम है, जिसे और सुधार करते हुए आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत रहेगी। 

    जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि मीडिया कर्मियों ने भी इतिहास के संकलन में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया है, उसके लिए सबका आभार है। उन्होंने कहा कि पूर्व में तत्कालीन उपायुक्त केआर भारती ने इस पुस्तक को प्रथम संस्करण प्रकाशित करने के लिए प्रयास किए, जिसे मुझे आगे बढ़ाने का सौभाग्य मिला है और मैं चाहूंगा कि इस में और निखार आता रहे ताकि उनका इतिहास संस्कृति सभ्यता का एक पहचान सबके सामने रहे। 

    जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने इस मौके पर जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना अरुण पटियाल के प्रयास को भी सराहा और कहा कि इस पुस्तक के प्रकाशन में डीपीआरओ अरुण पटियाल का बहुमूल्य सहयोग मिला है। 

    इस दौरान डीसी राघव शर्मा ने मीडिया कर्मियों को पुस्तक की एक-एक प्रति भी भेंट की। इस पुस्तक का विमोचन गत दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में किया था।