मशहूर सूफी गायिका ज्योति नूरां ने अपने पति पर लगाए संगीन आरोप

जालंधर (वरुण) होशियारपुर की मशूहर नूरा सिस्टर ग्रुप की सूफी गायिका ज्योति नूरां सिस्टर ने आज अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने इस मामले को लेकर मीडिया से बातचीत दौरान बताया कि उसे अपने पति कुणाल पासी से जान का खतरा है। ज्योति नूरां ने बताया कि उसके पति के साथ उसका किसी बात को लेकर आए दिन विवाद रहता था जिसके चलते उसने पति से तलाक की मांग करते हुए अदालत में तलाक का केस भी दर्ज करवाया है।

ज्योति ने अपने पति से उसे जान के खतरे का हवाला देते हुए सुरक्षा की मांग भी की है। उन्होंने बताया कि उसने कुणाल पासी के साथ 2014 में शादी करवाई थी। उन्होंने कहा कि इस शादी से उसके परिवार वाले सहमत नहीं थे, लेकिन फिर भी उसने अपने परिवार के खिलाफ जाकर कुणाल से शादी करवाई। ज्योति ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति कुणाल उससे नशे में मारपीट करने लगा। उन्होंने बताया कि उसकी बहन सुल्ताना नूरा उसके साथ ही प्रोग्रामों में जाती है उनका नाम देश-विदेश में मशहूर है उन्होंने बताया कि वह जितने भी प्रोग्राम करके आती है मेरा पति शो का सारा पैसा अपने पास रखता और वह प्रोग्राम बुकिंग भी खुद ही करता है। इस मामले को लेकर नूरा ने कहा कि पति से तंग होकर उसने तलाक लेने का फैसला लिया है।

नूरा ने बताया कि तलाक केस की तिथि 11 अक्टूबर 2022 की है। इस मामले को लेकर नूरा ने एसएसपी से भी अपनी जान की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई हुई है। ज्योति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता से अपील की है कि मेरे नाम से शो बुक करके मेरा पति अवैध तरीके से लोगों को गुमराह कर रहा है और उनसे पैसे एडवांस के तौर पर ले रहा है। इसलिए आज नूरा ने अपने शो को लेकर मीडिया के जरिए बताया कि मेरे पति का मेरे साथ अब कोई लेन-देन नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *