Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Google के अधिकारियों को हैकर्स ने बनाया निशाना, इस वजह से भेजा Notice

    Google के अधिकारियों को हैकर्स ने बनाया निशाना, इस वजह से भेजा Notice

    टेक्नोलॉजी: हैकर्स ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई हुई है। कई अकाउंट्स हैक करके वह ढेऱों रुपये लेकर फरार हो जाते हैं परंतु इस बार तो गूगल के सीनियर अधिकारियों को हैकर्स ने निशाना बनाया है। Alphabet Inc. की ओर से गूगल को यह चेतावनी दी गई है कि हैकर्स अब अलग-अलग कंपनियों के सीनियर अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं। इन अधिकारियों को मेल भेजे जा रहे हैं। इस मेल में यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने Oracle E-Business Suite से संवेदनशील डाटा चुरा लिया है और यदि वो फिरौती नहीं देंगे तो यह डाटा सार्वजनिक कर दिया जाएगा। सबसे हैरानी की बात यह है कि इन मेल्स का संबंध कुख्यात Clop Ransomware ग्रूप के साथ जोड़ा गया है जो पहले भी बड़े साइबर हमले कर चुके हैं।

    पैसा वसूलने की साजिश

    गूगल के अनुसार, इन हैकर्स ने ईमेल के जरिए कंपनी के टॉप अधिकारियों को यह कहकर डराने की कोशिश की है कि उनके पास वित्तीय और ऑपरेशनल डेटा मौजूद है हालांकि इस मामले में गूगल ने यह साफ कर दिया है कि अब तक ऐसा कोई भी सबूत नहीं मिला जिससे यह साबित होगा कि अभी तक कोई डेटा चोरी हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि यह सिर्फ कंपनियों को डराकर पैसा वसूलने की एक साजिश है। फिलहाल गूगल ने यह जानकारी शेयर नहीं की है कि कितनी कंपनियों या किन अधिकारियों को इस तरह के मेल मिल रहे हैं।

    कंपनियों को होगा भारी नुकसान

    दुनिया भर की कई बड़ी कंपनियां जैसे कि Oracle E-Business Suite ही इस्तेमाल करती है। इसमें उनका जरुरी वित्तीय और परिचालन संबंधी डेटा सुरक्षित रहता है। यदि वास्तव में उनका डेटा लीक है या इसके लीक होने की खबर फैलती है तो कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान और ब्रांड वैल्यू पर गहरा असर झेलना पड़ेगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो कई बार हैकर्स के पास कोई असली डेटा नहीं होता वो सिर्फ धमकी देकर ही कंपनियों से पैसा वसूल करने की कोशिश करते हैं। कई कंपनियां अपना नाम बचाने के लिए फिरौती चुकी भी देती हैं पंरतु इससे साइबर अपराधियों का हौंसला बढ़ जाता है।

    कंपनियां ऐसे कर सकती हैं बचाव

    .इस तरह के साइबर अपराधियों से बचने के लिए कर्मचारियों को फिशिंगऔर स्पैम ईमेल की पहचान करवानी सिखानी चाहिए। . संगठन में मल्टी लेयर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू करने चाहिए ताकि इस तरह के साइबर हमलों से बचा जा पाए। . गूगल और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार कंपनियों को तुरंत अलर्ट होने की जरुरत है ताकि साइबर अपराधियों से बचा जा पाए। . नेटवर्क सिक्योरिटी और डेटा एन्क्रिप्शन की नियमित जांच होनी चाहिए। इससे यह पता चलता है कि साइबर अपराधी सिर्फ डेटा ही चोरी नहीं करते बल्कि उसके नाम पर कंपनियों को ब्लैकमेल करके पैसे भी लेने की कोशिश कर रहे हैं।
  • Punjab News: Rajveer Jawanda की सेहत को लेकर सांसद चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Rajveer Jawanda की सेहत को लेकर सांसद चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाबी गायक राजवीर जवंदा जो आज भी जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहे है। उनकी सेहत में किसी भी तरह का कोई सुधार नहीं नजर आ रहा है। डाक्टरों के अनुसार हालत नाजुक है। स्पेशल टीम उनकी निगरानी में लगी है। वहीं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी फोर्टिस अस्पताल में पहुंचे, जहां उन्होंने राजवीर जवंदा की सेहत संबंधी जानकारी हासिल की और परिवार से मुलाकात की। जिसके बाद वह मीडिया के सामने आए।

    उन्होंने बताया कि परिवार और डाक्टरों से बातचीत की है। राजवीर की सेहत में कुछ सुधार है। उनकी बॉडी के सभी अंग काम कर रहे है। ब्रेन से कोई रिस्पांस नहीं आ रहा है। अगर ब्रेन में कोई हलचल मिलती है तो वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उन्होंने सभी से राजवीर जवंदा की सेहत को लेकर अरदास करने की अपील करते कहा कि लोगों की अरदास में बहुत शक्ति है, जिससे वह जल्द ही ठीक होंगे। हादसे के समय उन्हें फर्स्ट एड मिलने में काफी समय लगा, जिससे उनकी सेहत काफी बिगड़ गई।

    वहीं शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं के पूछे गए सावाल पर उन्होंने कहा कि सरकार को गोशाला पर ध्यान देना चाहिए, ताकि बेसहारा पशुओं को वहां पर रखा जाए और उनके रहने खाने आदि का पूरा प्रबंध हो। चन्नी ने कहा कि वह सरकार से अपील करते है कि अगर किसी भी किसान या जो जिन लोगों ने पशु रखे है उनका उनका पशु दूध देना बंद कर दें तो सरकार उन्हें पशु के रखरखाव के लिए पैसे सीधे उन्हें खातों में दें, ताकि वह अपने घर पर ही पशुओं का पालन पोषण कर सके। इससे कोई भी किसान अपने पशु को सड़क पर नहीं छोड़ेंगे। जिससे हादसे भी नहीं होंगे।

  • Haryana News: कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, 1 मजदूर हुआ बेसुध, देखें वीडियो

    करनालः जिले के कोहंड गांव में शनि मंदिर के सामने स्थित एक कंबल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही करनाल और घरौंडा से फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी में एक मजदूर धुएं की चपेट में आने से बेसुध हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जानकारी मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर से अचानक धुआं उठने लगा तो वहां काम कर रहे मजदूरों ने पहले अपनी ओर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने तेजी से मशीनों और माल को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं और लपटें इतनी तेज थीं कि मजदूर बाहर भागने लगे। इसी दौरान 22 वर्षीय सलिंद्र पुत्र नरेश धुएं में बेहोश हो गया। उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से घरौंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई।

    आग की सूचना मिलते ही करनाल, पानीपत और घरौंडा से फायर ब्रिगेड की 8-10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में मदद की। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद मजदूरों और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।

  • Punjab News: हथियारों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, पाक से जुड़े तार

    Punjab News: हथियारों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, पाक से जुड़े तार

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार नशे और क्राइम को लेकर तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं अब पुलिस ने सीमा पार पाकिस्तान से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुक्तसर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਰੋਕਣ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों में मलोट निवासी रवि सिंह और फिरोजपुर का रहने वाला उसका सहयोगी है। दोनों के कब्जे से 2 9एमएम पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इन दोनों के संबंध सीमा पार बैठे तस्करों विशेषकर पाकिस्तान स्थित हैंडलर से हैं, जो हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी हुई है। वहीं इससे एक बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

  • विसर्जन जुलूस में शरारती तत्वों ने की चाकूबाजी, 7 घायल, मची भगदड़, देखें वीडियो

    विसर्जन जुलूस में शरारती तत्वों ने की चाकूबाजी, 7 घायल, मची भगदड़, देखें वीडियो

    चाईबासाः दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा बवाल हो गया। हरिजन बस्ती से निकले जुलूस पर अचानक करीब 15 युवकों ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें 7 युवक घायल हो गए। बाद में अफरा-तफरी के बीच हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों में ध्रुव मुखी, गोविंदा मुखी, दिनेश मुखी, रिक्की मुखी, अतुल मुखी, अमन मुखी और अजय मुखी शामिल हैं। इनमें से रिक्की मुखी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जुलूस जैसे ही चक्रधरपुर थाना के पास से गुजर रहा था, तभी हमलावरों ने सातों युवकों को घेरकर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से जुलूस में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायलों ने हमलावरों की पहचान कर ली है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। सभी आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
  • जेल में कैदियों में हुई झड़प में एक घायल, प्रशासन में मचा हड़कंप

    जेल में कैदियों में हुई झड़प में एक घायल, प्रशासन में मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः बुड़ैल की मॉडल जेल में कैदियों में झड़प होने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार जेल में 2 कैदी आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों कैदियों में हुई खूनी झड़प में शुभम नामक एक कैदी के सिर में चोट लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी रजत तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

    फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। कहा जा रहा हैकि जेल में 4 कैदियों ने मिलकर एक कैदी को बुरी तरह से पीटा। आरोप मोहाली में जिम संचालक पर गोलियां चलाने वाले रित्विक भारद्वाज और उसके साथियों पर है। जेल प्रशासन ने स्थिति को संभाला और बड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया गया। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल अधीक्षक ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। जेल प्रशासन ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

    रित्विक भारद्वाज ने मोहाली में जिम संचालक विक्की पर गोलियां चलाई थी। संचालक के पैर पर गोलियां मारने के बाद उसने कजहेड़ी के होटल पर गोलीबारी की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड के बाद जेल भेज दिया था। बता देें कि कैदियों के बीच झगड़े की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कैदी को नियमों से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: श्रीराम चौक पर लगा धरना, एक्शन में आए DCP Naresh Dogra, दी चेतावनी, देखें Live

    Jalandhar News: श्रीराम चौक पर लगा धरना, एक्शन में आए DCP Naresh Dogra, दी चेतावनी, देखें Live

    जालंधर, ENS: मुस्लिम समाज की ओर से बीते दिन कमिशनर दफ्तर के बाहर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसके बाद धरने पर बैठे मुस्लिम समुदाय के लोगों के पास से एक्टिवा सवार व्यक्ति ने जय श्री राम के नारे लगाए। आरोप है कि उक्त व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई की गई। जिसको लेकर आज श्री राम चौक पर हिंदू नेताओं द्वारा धरना लगाया गया। वहीं आज भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस दौरान डीसीपी नरेश डोगरा एक्शन में आए। उन्होंने कहाकि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है।

    ऐसे में उन्होंने शरारती अनंसरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई दंगा भड़काने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिंदू नेताओं द्वारा थाना प्रभारी को कुछ मुस्लिम नेताओं के खिलाफ शिकायत दी है, जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर भजन गायक कन्हैया मित्तल का बयान सामने आया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कह कह थक गए अब समझे जालंधर वाले। देर आए दुरुस्त आए। आई लव राम। बता दें कि बीते दिन मुस्लिम समाज के लोग ज्ञापन देने के लिए डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे थे, इस दौरान उस समय माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया था।

    जब वहां से एक्टिवा पर सवार गुजर रहे व्यक्ति ने जोर-जोर से “जय श्री राम” के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसके बाद मुस्लिम भाईचारे की ओर से भी पहले अल्ला हो अकबर के नारे लगाए गए। आरोप है कि इस दौरान अचानक विवाद भड़ने के दौरान कुछ युवकों ने विरोध जताते हुए नारे लगाने वाले युवक की एक्टिवा की चाबी निकाल ली और उसके साथ धक्कामुक्की की गई। जिसके बाद बीते दिन हिंदू नेताओं ने मुस्लिम भाईचारे के सीनियर नेताओं पर मामला दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग को लेकर सविधान चौक में धरना दिया था। हालांकि पुलिस ने देर रात अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

  • पत्नी से झगड़े के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम

    पत्नी से झगड़े के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम

    कोडरमाः जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के करौंजिया गांव में बीती देर रात एक 24 वर्षीय युवक द्वारा छोटी सी बात को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया।

    जानकारी देते मृतक की मां ने बताया कि शुक्रवार शाम उनका बड़ा बेटा और बहू बरही स्थित अपने ससुराल मेले में गए थे। वह खुद भी पड़ोस की महिलाओं के साथ पास के गांव मेले में शामिल होने गई थी। उन्होंने छोटे बेटे सूरज को भी साथ चलने को कहा था, लेकिन उसने घर पर रुककर चाऊमीन बनाने और घर की देखभाल करने की बात कही। देर रात जब मां लौटीं तो सूरज ने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांकने पर देखा कि वह कमरे के अंदर पंखे से साड़ी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।

    परिजनों के अनुसार सूरज का विवाह दो साल पहले जयनगर थाना क्षेत्र के डहुआटोल गांव निवासी खुशबू से हुआ था। उनकी एक बेटी भी है। कुछ महीने पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जो महिला थाना तक पहुंचा। आरोप है कि वहां सूरज को पत्नी के मायके वालों और थाने के लोगों ने प्रताड़ित किया। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। इससे सूरज गहरे तनाव में रहने लगा। इसी बीच उसके ससुराल वालों द्वारा लगातार धमकियां दी जाने लगीं कि उसका जीवन बर्बाद कर देंगे। आशंका जताई जा रही है कि इन सब बातों से आहत होकर ही सूरज ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: जय श्रीराम के नारे को लेकर छिड़े विवाद पर भजन गायक कन्हैया मित्तल का आया बयान

    Jalandhar News: जय श्रीराम के नारे को लेकर छिड़े विवाद पर भजन गायक कन्हैया मित्तल का आया बयान

    जालंधर, ENS: मुस्लिम समाज की ओर से बीते दिन कमिशनर दफ्तर के बाहर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसके बाद धरने पर बैठे मुस्लिम समुदाय के लोगों के पास से एक्टिवा सवार व्यक्ति ने जय श्री राम के नारे लगाए। आरोप है कि उक्त व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई की गई। जिसको लेकर आज श्री राम चौक पर हिंदू नेताओं द्वारा धरना लगाया गया। वहीं इस मामले को लेकर भजन गायक कन्हैया मित्तल का बयान सामने आया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कह कह थक गए अब समझे जालंधर वाले। देर आए दुरुस्त आए। आई लव राम।

    दूसरी ओर श्री राम चौक पर लगे धरने को लेकर मनोरंजन कालिया ने कहा कि हमें सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। अगर मुस्लिम समुदाय द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था तो इससे किसी को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वहां पर किसी को जय श्रीराम के नारे पर लगाने पर उसकी पिटाई करना निंदनीय है। उन्होंने कहाकि इस मामले को लेकर उक्त व्यक्तियों के खिलाफ बायनेम मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया जाए। कालिया ने कहा कि अगर उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो अगली रणनीति के तहत प्रदर्शन को ओर तेज किया जाएगा।

    वहीं केडी भंडारी ने कहाकि प्रत्येक व्यक्ति को धर्म मानने का अधिकार है। लेकिन किसी को जबरदस्ती धर्म के नारे लगाने के लिए प्रेरित नहीं किया जा सकता। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति जय श्री राम के नारे लगा रहा था तो उसके साथ की गई मारपीट निंदनीय है। उन्होंने कहा पंजाब में अमन शांति को भंग करने का किसी कोई अधिकार नहीं है। उनकी यही मांग है कि जिन लोगों ने उक्त व्यक्ति के साथ मारपीट की है, उन्हें गिरफ्तार किया जाए।