Blog

  • Jalandhar News: ट्रक चालक ने Swiggy Store के कर्मी को कुचला, मौत, देखें CCTV

    Jalandhar News: ट्रक चालक ने Swiggy Store के कर्मी को कुचला, मौत, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में ट्रक चालक ने व्यक्ति को कुचल दिया। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवीर पुत्र चमनलाल निवासी आबादपुरा के रूप में हुई है। वहीं ट्रक चालक की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि उसका भाई स्वीगी स्टोर में काम करता था।

    देर रात ट्रक में स्विगी सामान भरकर आया था। इस दौरान व्यक्ति ट्रक में सामान सेट कर रहा था कि ट्रक चालक ने ट्रक भगा लिया। घटना में व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना हैकि ट्रक चालक इस घटना से पहले काजी मंडी में किसी वाहन में टक्कर मारकर आया था।

    परिजनों ने घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दी। लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई ना किए जाने से परिजनों में भारी रोष पाया जा रहा है। इसी को लेकर आज थाना 7 के बाहर इलाका निवासियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है और ट्रक चालक को गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

  • Punjab News: बहू ने बुजुर्ग सास को बुरी तरह पीटा, मुंह पर मारे थप्पड़, देखें वीडियो

    Punjab News: बहू ने बुजुर्ग सास को बुरी तरह पीटा, मुंह पर मारे थप्पड़, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के कोठे गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहू द्वारा अपनी बुजुर्ग सास की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला अपने बेटे के सामने अपनी सास को पीट रही है, जबकि बुजुर्ग महिला अपने पोते से खुद को बचाने की गुहार लगाती नजर आ रही है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान पीड़ित बुजुर्ग महिला का पोता न केवल वीडियो बना रहा है, बल्कि अपनी मां को रोकने की कोशिश भी करता है। हालांकि, महिला इतनी आक्रोशित है कि वह रुकने का नाम नहीं लेती और अपनी सास को बार-बार पीटती है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस घटना की निंदा करते हुए आरोपी बहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के संबंध में तिब्बड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उन्हें इस संबंध में सूचना मिली है और वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और वीडियो को सबूत के तौर पर लिया गया है। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। कईयों ने आरोपी महिला की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि बुजुर्गों के साथ ऐसा बर्ताव समाज में अस्वीकार्य है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
  • Jalandhar News: Gandhi Camp में धार्मिक बोर्ड से छेड़छाड़, लोगों का हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: Gandhi Camp में धार्मिक बोर्ड से छेड़छाड़, लोगों का हंगामा, देखें Live

    जालंधरः महानगर के गांधी कैंप के पास करीब नगर के बाहर भगवान वाल्मीकि जी के बोर्ड को लेकर हंगामा हो गया। जानकारी अनुसार भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा को लेकर यह बोर्ड लगाया गया था। जिससे छेड़छाड़ करने के आरोप लगे है। मौके पर मौजूद लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाते कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।

    लोगों ने बताया कि जिस किसी ने भी इस वारदात को अंजाम दिया है वह बहुत निंदनीय है। यह पहली घटना नहीं है कि बोर्ड को फाड़ा गया हो। इससे पहले भी 2 बार बोर्ड फाड़े गए है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम सभी के सांझे होते है, इसलिए हमें मिलजुल कर इसे मनाना चाहिए।

    वहीं वार्ड नंबर 68 के कौंसलर के बड़े भाई दीपक मानक ने कहा कि देर रात ही बोर्ड लगाया गया था। लेकिन सुबह होती ही यह फटा हुआ मिला। यह काम किसी एंटी पार्टी का है, जो इस तरह की हरकतों को अंजाम दे रहा है। इस बार उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले एक जागरण संबंधी लगा बोर्ड भी फाड़ दिया गया था। पार्टी बाजी अलग होनी चाहिए है इसे धार्मिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांची जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: Restaurant Sunny Side Up को लगा 20 हजार रुपए का जुर्माना

    Jalandhar News: Restaurant Sunny Side Up को लगा 20 हजार रुपए का जुर्माना

    जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन को लेकर लगातार खाने पीने के सामान की दुकानों और रेस्टोरेंट के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। वहीं मॉडल टाउन के मशहूर रेस्टोरेंट सन्नी साइड अप को 20 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के अनुसार पिछले माह फूड विभाग की टीम द्वारा सन्नी साइड अप में पनीर और सोस का सेंपल भरा था। इसके बाद केस एडीसी जनरल की कोर्ट में चला।

    पिछले महीनों से जारी इस केस में बार-बार पेश ना होने के चलते सन्नी साइड अप को फटकार भी लगाई गई थी। इसके बाद सन्नी साइड अप की तरफ से कोर्ट में पक्ष रखा गया था। लेकिन पिछले सप्ताह लगी एडीसी की फूड सेफ्टी कोर्ट में सन्नी साइड अप को दो अलग-अलग केसों में 10-10 हजार रुपए जुर्माना किया गया है।

    इसमें फूड विभाग की तरफ से कुलीनरी सॉस का सैंपल भरा गया था, जिसका एसिडिटी लेवल एक फीसदी होना चाहिए था, लेकिन लैब में वह 0.03 फीसदी पाया, जबकि सॉल्युबल सॉलिड 8 फीसदी होना चाहिए था, जो 5.28 फीसदी पाया गया। इसी तरह पनीर का सैंपल भी फेल हुआ था। पनीर में मिल्क फैट 50 फीसदी होना चाहिए था, जो 34.10 फीसदी था और मॉस्चराइजर 60 चाहिए था, जो 71.24 पाया गया था।

     

  • Punjab News: फ्लाईओवर पर Audi Car को लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: फ्लाईओवर पर Audi Car को लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के पखोवाल रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर मंगलवार रात 8 बजे के करीब एक ऑडी कार को आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। हादसे की वजह से करीब 1 घंटे तक ट्रैफिक जाम भी रहा। राहगीरों ने दमकल विभाग को जानकारी देकर मौके पर बुलाया।

    ट्रैफिक कर्मी सुखराज सिंह पुन्नू ने बताया कि उसकी पास के इलाके में ही ड्यूटी थी। पुल के ऊपर आग की लपटे देखकर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कार में आग लगी हुई थी। पूछताछ पर पता लगा कि कार मनवीर सिंह (24) वासी मोगा की है। वह अपनी कार के शीशे बदलवाने के लिए दुगरी इलाके में स्थित सर्विस स्टेशन लेकर आया था। अपनी कार की सर्विस होने के बाद जब वह वापिस मोगा की तरफ जा रहा था तो तारों की शॉटसर्किट की वजह से कार में आग की लपटें निकलने लगी।

    मनवीर ने बताया कि सिर्फ 10 मिनट के अंदर ही पूरी कार में आग लग गई। फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और ट्रैफिक कर्मी ने भी ट्रैफिक मेंटेन किया। फिर मामले में थाना दुगरी की पुलिस को जानकारी देकर मौके पर बुलाया और उन्होंने आगामी कार्रवाई शुरू की।

  • Jalandhar News: सब राजिस्ट्रार दफ्तर में 29 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Jalandhar News: सब राजिस्ट्रार दफ्तर में 29 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की अगुवाई में लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक सब राजिस्ट्रार में राजिस्ट्रेशन क्लर्क और जूनियर सहायक क्लर्क के तबादलें किए गए। आदेशों के मुताबिक 29 अधिकारियों के तबादलें किए गए। देखें लिस्ट

  • ट्रेलर और Truck में जबरदस्त भिड़ंत, आग लगने से जिंदा जला Driver

    ट्रेलर और Truck में जबरदस्त भिड़ंत, आग लगने से जिंदा जला Driver

    चित्तौड़गढ़ः देर रात कोर्ट पुलिया पर एक ट्रक और ट्रेलर के बीच भयानक टक्कर हो गई जिसके बाद देखते ही देखते दोनों गाड़ियों में आग लग गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ट्रेलर का ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि ट्रक ड्राइवर और साथी बाल-बाल बच गए।

    लोगों के अनुसार ट्रक में प्याज भरे हुए थे और ट्रेलर में लोहे का बुरादा भरा हुआ था। दोनों गाड़ियां एक ही दिशा में भीलवाड़ा की ओर जा रहे थे। अचानक चलते-चलते ट्रेलर का एक पहिया फट गया। जिससे ट्रेलर बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर होते ही तेज धमाका हुआ और दोनों गाड़ियों में आग भड़क गई।

    हादसा होते ही सड़क पर मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। ट्रक केके ड्राइवर और खलासी ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली। लेकिन ट्रेलर के चालक को बाहर आने का मौका नहीं मिला। वह गाड़ी में ही फंस गया और बाहर निकल नहीं पाया। जब तक मदद पहुंचती, आग ने पूरे ट्रेलर को अपनी चपेट में ले लिया और ड्राइवर जिंदा ही जल गया।

    आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। हादसे की जानकारी मिलने पर संगम फैक्ट्री की फायर ब्रिगेड लगभग 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची। उसके बाद चित्तौड़गढ़ से भी फायर ब्रिगेड मंगवाई गई। कुल 3 दमकलों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

  • Jalandhar News: अस्पताल की कैंटीन के पीछे कमरे में युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

    Jalandhar News: अस्पताल की कैंटीन के पीछे कमरे में युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: थाना-6 की पुलिस ने अस्पताल की कैंटीन के पीछे कमरे में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने नकोदर रोड पर स्थित एक अस्पताल की कैंटीन के पीछे कमरे में युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता 6 माह की प्रेग्नेंट निकली। आरोपी की पहचान पवन कुमार वासी खैरीघाट बहराइच (यूपी) के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार रेड कर रही है।

    पुलिस को दिए बयान में मूल रूप से बिहार की रहने वाली 21 साल की युवती ने कहा कि वह सिटी में रहती है और पढ़ाई पंजाब से की है। 2023 से वह नकोदर रोड स्थित अस्पताल की कैंटीन में मरीजों को खाना देने का काम करती थी। उसकी ड्यूटी सुबह 6 से रात 9 बजे तक थी। वहां करीब 2 साल तक काम किया। कैंटीन में पवन कुमार काम करता था तो उससे अच्छी दोस्ती हो गई थी।

    पवन ने खुद को कुंवारा बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। बोला- वह उसे खुश रखेगा। पीड़िता ने कहा कि वो पवन की बातों में आ गई थी। कैंटीन के पीछे 2 कमरे हैं। पिछले कमरे में पवन ने उसके साथ रिश्ते बनाने शुरू कर दिए थे। काफी समय तक सिलसिला चलता रहा। करीब तीन महीने पहले उसने काम छोड़ कर अपने घर रहना शुरू कर दिया। उसने बताया कि इसके बाद नौ सितंबर को पेट में दर्द हुआ तो डॉक्टर के पास गई।

    वहां पता चला कि वह 6 महीने की प्रेग्नेंट है। जब इस बारे पवन से बात की तो उसने कहा कि वह शादीशुदा है। शादी कैसे कर सकता है। इसके बाद पवन ने बात करनी बंद कर दी। पीड़िता ने कहा कि उसे धोखे में रखकर शारीरिक शोषण किया है। थाना-6 के एसएचओ अजायब सिंह ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी पवन कुमार को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

  • Jalandhar News: भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार

    Jalandhar News: भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार

    जालंधरः थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला लोहारा करतारपुर के रहने वाले जतिंदर नन्दा उर्फ काकू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    थाना भार्गव कैंप के जांच अधिकारी एएसआई जर्मनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक नशा तस्कर प्रबंधित गोलियों के साथ ग्राहकों की तलाश में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ दबिश दी गई तो जतिंदर को संदिग्ध होने पर पकड़ा गया जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 2500 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: सेबों से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सेबों से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां के समीप लोधीनंगल क्षेत्र में एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें सेबों से लदा ट्रक पलट गया। हादसा एक पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ, जिसमें ट्रक का ड्राइवर घायल हो गया और ट्रक में भरी सेब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं।

    जानकारी के अनुसार यह ट्रक 5 दिन पहले श्रीनगर के सुपर बाजार से सेब लेकर लुधियाना के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में ट्रक के गियरबॉक्स में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते ड्राइवर मेजर सिंह उसे अजनाला की ओर ले जा रहा था ताकि मरम्मत करवाई जा सके। जैसे ही ट्रक फतेहगढ़ चूड़ियां के पास लोधीनंगल पहुंचा, संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रक साइड में पलट गया और सड़क किनारे खेत में जा गिरा।

    हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है और सेबों की कई पेटियां भी नष्ट हो गईं। मौके पर मौजूद नजदीक डेरे के लोगों ने ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे फतेहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही घनिए के बांगर थाना के एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। ट्रक मालिक कश्मीर सिंह, उनकी पत्नी परमजीत कौर और रिश्तेदार रंजीत सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि स्थानीय लोग ट्रक के पलटने से हुई ट्रैफिक बाधा को हटाने में मदद कर रहे हैं।