आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 32 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 51 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज अक्षय नवमी का व्रत किया जायेगा। साथ ही पंचक प्रारम्भ है। यहां जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। इसके साथ ही हर राशि का आज का शुभ रंग और अंक भी बताया गया है।
मेष राशि: आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज अधिकतम समय आपको धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आप अपने काम को जितनी तन्मयता और मेहनत से करेंगे, उसी के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। जिससे मानसिक सुकून मिलेगा और अपने व्यक्तिगत कामों पर उचित ध्यान दे पाएंगे। वृष राशि : आज परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वो आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बितायेंगे। सामाजिक कामों में अपना योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगे। मिथुन राशि : आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कामों पर ध्यान देंगे। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। कर्क राशि : आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हे मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें। जिससे आपका जीवन सहज रहेगा। सिंह राशि: आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही माता-पिता की नाराजगी आज आपसे ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा,आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कन्या राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने से काम का बोझ कम हो जायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। तुला राशि: आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे आपको राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जायेंगे। जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। आज कोई नई स्किल सीखने का विचार कर सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य आज थोड़ा कमजोर हो सकता है आप उनकी देखभाल में समय बिताएंगे। वृश्चिक राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुक्सान से बच जायेंगे। टूर-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलों मे किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी। धनु राशि: आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है, आपका काम सरल तरीके से होता रहेगा। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस्य से बनाकर रखने में कामयाब रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति से कोई बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा। मकर राशि : आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरुरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। कुंभ राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू कामकाज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। बैक पेन से जुड़ी परेशानी के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं, आपको समाधान का बढ़िया तरीका मिलेगा। मीन राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद की गुहार करेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी।Blog
-

Jalandhar News: पॉश इलाके में रईसजादे की Mercedes को पुलिस ने उठवाया, हुआ हंगामा, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर के मॉडल टाउन के माता रानी चौक के पास Mercedes PB08 EH 0031 में सवार रईसजादे को पुलिस से उलझना भारी पड़ गया। दरअसल, नो पार्किंग में खड़ी मर्सिडीज़ गाड़ी के चालक को थाना प्रभारी अजायब सिंह ने गाड़ी सड़क से हटाने के लिए कहा, लेकिन रईसजादा तैश में आ गया।
जिसके बाद पुलिस और रईसजादे के बीच भारी हंगामा हो गया। थाना प्रभारी ने गाड़ी न हटाने पर नो पार्किंग का चालान काट दिया। चालान काटने पर रईसजादा गाड़ी सड़क पर ही खड़ी करने पर अड गया। पुलिस थाना प्रभारी ने 2 टो-वैन मंगवाई और रईसजादे को सबक सिखाते हुए गाड़ी सड़क से उठवा दी।
इस घटना की वीडियो भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस द्वारा 2 टो-वैन की मदद से मर्सिडीज़ गाड़ी को उठाया जा रहा है।
-

500 करोड़ से होगा संतोषगढ़–जैजों सड़क का स्तरोन्नयन : उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री ने किया पंचायत कार्यालय एवं सामुदायिक केंद्र छेत्रां का लोकार्पण, छेत्रां पंचायत में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ देने की घोषणा
ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत संतोषगढ़–जैजों सड़क का 500 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नयन किया जाएगा। इसके लिए पीएम गति शक्ति परियोजना के अंतर्गत डीपीआर तैयार की जा रही है। इस परियोजना के माध्यम से बल्क ड्रग पार्क तक फोरलेन सुविधा विकसित की जाएगी।
वे गुरुवार को ग्राम पंचायत छेत्रां में नव निर्मित पंचायत घर एवं सामुदायिक केंद्र के लोकार्पण के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यह 2 मंजिला भवन ग्राम पंचायत द्वारा स्वयं निर्मित किया गया है और मात्र 70 लाख रुपये की लागत से किफायती ढंग से तैयार किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने पंचायत द्वारा संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए भवन के निर्माण की सराहना की। उन्होंने छेत्रां पंचायत में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि छेत्रां पंचायत में सड़क सुधार एवं विस्तार के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं ताकि सड़कों के साथ-साथ नालियों का निर्माण भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि अमराली में 25 मीटर ऊंचाई पर 25 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण टैंक बनाया जा रहा है। इसके नीचे एक कॉफी हाउस जैसी सुविधा लोगों के लिए विकसित की जाएगी। यह संपूर्ण 24 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है, जिसके 3.50 करोड़ रुपये के टेंडर जारी हो चुके हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास दलगत राजनीति से परे है। हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और सबका कार्य प्राथमिकता से हो।
उन्होंने कहा कि ‘बीत क्षेत्र’ में जल प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। कभी पानी के संकट से जूझने वाला बीत आज हर घर और हर खेत तक जल सुविधा से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना ‘बीत एरिया फेज-2’ पर कार्य जोरों पर है। इस योजना के तहत स्वां नदी से पानी उठाकर पालकवाह में 11 लाख लीटर क्षमता वाले टैंक तक पहुँचाया जाएगा, जहाँ से 43 किलोमीटर मुख्य पाइपलाइन और 80 किलोमीटर वितरण तंत्र के माध्यम से 28 गांवों की लगभग 50 हजार कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि फेज-1 के तहत 44 करोड़ रुपये की लागत से 18 नलकूपों के माध्यम से किसानों तक पानी पहुँचाने का कार्य पूरा किया गया था। सतत प्रयासों के चलते कभी बंजर कहा जाने वाला बीत क्षेत्र आज नकदी फसलों का गढ़ बन चुका है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 24 करोड़ रुपये की लागत से पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली में जलशक्ति विभाग की योजनाएं पूरी की गई हैं।
हरोली विस क्षेत्र को मिलेगी 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना
मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के लिए एमसीएडी कंपोनेंट के तहत 100 करोड़ रुपये की नई सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत क्षेत्र को तीन क्लस्टर – टाहलीवाल, हरोली और खड्ड में विभाजित कर आधुनिक तकनीक से सिंचाई तंत्र को सशक्त बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भभौर साहिब से पोलियां बीत तक 175 करोड़ रुपये की नई पेयजल योजना भी तैयार की जा रही है। क्षेत्र के लगभग हर गांव में जनता की सुविधा के लिए ट्यूबवेल लगाए जा चुके हैं। अब तक 218 ट्यूबवेल स्थापित किए जा चुके हैं और शेष आवश्यकताओं को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण भी सरकार की प्राथमिकता में है। हाल ही में हीरां और बीटन पंचायतों में तालाबों के पुनरोद्धार हेतु 2–2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूर्ण विकसित हरोली के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल, पानी और बिजली के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों ने हरोली को विकास का मॉडल क्षेत्र बना दिया है।
छेत्रां पंचायत के प्रधान विकास सिंह ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का हार्दिक स्वागत किया और पंचायत को निरंतर विकास की राह पर अग्रसर रखने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई धनराशि से बाबा भर्तृहरि मंदिर परिसर में 25 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण किया गया है। पंचायत में 4 ओपन एयर जिम और 3 रेन शेल्टर बनाए गए हैं। इसके अलावा हौदों का निर्माण, पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं के कार्य और सड़क सुधार कार्य भी सफलतापूर्वक संपन्न किए गए हैं। प्रधान ने पंचायत की कुछ महत्वपूर्ण मांगें भी उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, नगनोली के प्रधान मेहताब ठाकुर, हरोली की प्रधान रमन कुमारी, पालकवाह के पूर्व प्रधान संदीप अग्निहोत्री, कांग्रेस एससी सेल के प्रधान जसपाल जस्सा, दुलैहड़ के प्रधान नंदलाल, हिमकैप्स कॉलेज के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, एसडीएम विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत, जिलापंचायत अधिकारी श्रवण कुमारसहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
-

Jalandhar News: Vijay Jewellers के बाद अब इस जगह लुटेरों ने की वारदात, देखें Live
जालंधर, ENS: महानगर में पुलिस सुस्त और लुटेरे चुस्त हो गए है। यही कारण है कि दिन में भार्गव कैंप में विजय ज्वेलर्स की दुकान पर हुई घटना के बाद शाम होते ही एक और घटना को लुटेरों द्वारा अंजाम दिया गया। ताजा मामला सरस्वती विहार इलाके से सामने आया है, जहां एक्टिवा सवार मां-बेटी को बाइक सवार 2 लुटेरों ने निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार लुटेरों ने बीच सड़क में एक्टिवा सवार मां-बेटी के आगे बाइक लगा दी। लुटेरों के पास तेजधार हथियार थे।
इसके बाद लुटेरे महिला के गले से सोने की चेन और पर्स लेकर फरार हो गए। इस घटना में महिला की गर्दन पर चोट आई हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि पर्स में 20 हजार की नगदी थी, जो लुटेरे सोने की चेन साथ लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि सुबह भार्गव कैंप में हुई इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस शहर में एक्टिव नहीं दिख रही। जिसका फायदा लुटेरे सरेआम लूट की वारदातों को अंजाम देकर उठा रहे हैं। शहर में बढ़ रही घटनाएं लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर रही है।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह भाई के घर जा रही थी, तभी बाइक सवार लुटेरे आए और तेजधार हथियार निकाल कर पर्स और चेन गले से छीनने लग गए। पीड़ित मां-बेटी में डर का माहौल पाया जा रहा है। वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया कि सरस्वती विहार इलाके में दो से तीन दिन बाद घटना होना आम बात हो गई है। यही कारण है कि लोग इलाके से घर बेचकर दूसरे इलाकों में जाना शुरू हो गए हैं।
-

Punjab News: सरेआम गुंडागर्दी, दुकान में की तोड़फोड़, लाखों रुपए लेकर बदमाश फरार, देखें वीडियो
लुधियाना: जिले की गांधीनगर मार्केट में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद दर्जन भर बदमाशों ने होजरी की दुकान पर आकर जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान दुकान मालिक के बेटे को बेरहमी से पीटा। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है दर्जन भर युवक दुकान में आते हैं और दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ करके कुछ देर बाद घटनास्थल से फरार हो जाते हैं।
वही मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक मोहम्मद अयूब ने बताया कि वह काम के सिलसिले से दुकान से बाहर गया हुआ था। इस दौरान दुकान के बाहर ऑटो चालक ने ऑटो खड़ा कर दिया। पीड़ित के बेटे ने उसे ऑटो दुकान से साइड में करने के लिए कहा। जिसको लेकर ऑटो चालक भड़क गया। कुछ समय बाद वह अन्य साथियों को लेकर दुकान पर आ गया। इसके बाद उक्त ऑटो चालक सहित उसके साथियों ने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और बेटे के साथ मारपीट की। इसके बाद उक्त बदमाश तिजोरी में से 2 लाख नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस द्वारा पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।Punjab News: सरेआम गुं*डा-गर्दी, दुकान में की तोड़फोड़, लाखों रुपए लेकर बद-माश फ.रार, देखें वीडियो #WATCH #BREAKING #VIRALVIDEO #ENCOUNTERNEWS pic.twitter.com/aKDUUCTJSY
— Encounter India (@Encounter_India) October 30, 2025 -

पंजावर के समाजसेवी रणजीत राणा ने सड़क निर्माण के लिए दान की 2 कनाल भूमि
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सड़क निर्माण के लिए दिए सात लाख
ऊना/ सुशील पंडित: विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजावर में वार्ड नंबर दो में सड़क निर्माण के लिए वर्षों से निजी भूमि के कारण ग्रामीणों को सड़क सुविधा नसीब नहींहो पा रही थी । ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करने का मामला पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया के पास उठाया । ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रधान नीलम मनकोटिया व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा ने अपनी 2 कनाल निजी भूमि दान देकर दरियादिली दिखाई। अपनी निजी भूमि रास्ता निर्माण के लिए दान देकर पुण्य का कार्य किया है ।
करोड़ों की कीमत की करीब 2 कनाल भूमि सड़क निर्माण के लिए डोनेट करके आमजन का दिल जीत लिया है। सड़क निर्माण को लेकर पंचायत के प्रयास भी रंग लाए । पक्की सड़क को गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा ने सड़क कार्य का शुभारंभ किया । इसी के साथ ग्रामीणों की चिरलम्भित मांग पूरी भी हो गई । सर्वजीत कौर ने कहा कि निजी भूमि के पचड़े के चलते इस रास्ता निर्माण को लेकर उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि सड़क बन जाएगी । लेकिन सड़क बनने का सपना हकीकत में पूरा हो गया है।
जिससे वे पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया का हमेशा के लिए आभारी रहेंगे। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया ने कहा कि जनसहयोग से गांव का विकास संभव है। विकास की गति ओर तेज करने वायदा किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने रास्ता पक्का निर्माण के लिए पंचायत पंजावर, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का बजट उपलब्ध करवाने के लिए आभार जताया ।
उन्होंने कहा कि पंजावर में सड़क का कायाकल्प करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहा।ओर सरकार के आशीर्वाद से गांव में विकास को चार चांद लग रहे हैं। उल्लेखीय है कि ग्राम पंचायत पंजावर के अथक प्रयासों से पक्का रास्ता निर्माण के लिए पांच सड़क निर्माण कार्यों के लिए निजी भूमि मालिकों को राजी किया गया । भूमि मालिकों ने प्रधान की बात मान ली ।ओर प्रधान बदले में सड़क निर्माण के लिए बजट का प्रावधान करने का वायदा किया । जिसके चलते मालिकों ने पांच सड़क निर्माण के लिए भी अपनी भूमि दान की।
सरकार की ओर से पक्का रास्ता निर्माण के लिए पहली किश्त सात लाख की राशि जारी कर दी । प्रधान ने औपचारिकताओं को पूरा कर वार्ड नंबर 2 में पडोगा से पंजावर लिंक रोड पूर्व पेंच सुभद्रा देवी के घर तक 400 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया । रास्ते की चौड़ाई 4 मीटर रखी गई है।
सड़क निर्माण असंभव था क्योंकि अब तक वार्ड नंबर दो निजी भूमि की वजह से निर्माण नहीं हो सकता था। ग्रामीणों के लिए अपनी निजी भूमि 2 कनाल दी ताकि सभी सड़क सुविधा मिले । डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बजट उपलब्ध करवाया है।जिसके लिए ग्राम बासी डिप्टी सीएम का विशेष तौर से आभार व्यक्त करते हैं।
-

श्री काली माता मंदिर पटियाला में 75 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने किया उद्घाटन
पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से आज ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर के नवीनीकरण के लिए 75 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों की शुरुआत की गई।
सभा को संबोधित करते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि यह प्रदेश सरकार का विशेष दायित्व बनता है कि वह अधिक जन महत्व वाले ऐसे प्रोजेक्टों को प्राथमिकता दे। उन्होंने अफसोस जताया कि पिछली प्रदेश सरकारों ने कभी भी जन महत्व वाले इन कार्यों को करने की इच्छा नहीं दिखाई। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि माता रानी ने आप के नेतृत्व वाली सरकार को यह मौका दिया है। उन्होंने कहा कि यह काम एक साल के अंदर-अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि श्री काली माता मंदिर उत्तरी भारत के सबसे सम्मानित और ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर पंजाब की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और शाही संरक्षण का प्रमाण है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंदिर परिसर में काली माता को समर्पित मुख्य मंदिर के साथ शक्ति के ब्रह्म स्वरूप श्री राज राजेश्वरी जी का प्राचीन मंदिर भी है।
‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि श्रद्धा के ये दोनों स्थल मंदिर परिसर को आध्यात्मिक रूप से अधिक महत्वपूर्ण और वास्तुकला की दृष्टि से अधिक अनोखा बनाते हैं, जहां सदियों पुरानी परंपराओं का आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ बेहद सुंदर मेल देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि मंदिर की महत्वता इस तथ्य से स्पष्ट होती है कि यहां लगभग 10,000 श्रद्धालु रोजाना, लगभग 40,000 हर शनिवार को आते हैं और नवरात्रि के त्योहार के दौरान यह संख्या लगभग एक लाख हो जाती है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने श्री काली माता मंदिर को नया रूप देने के लिए 73.52 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट शुरू किए हैं।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि मंदिर के सरोवर को भाखड़ा नहर से साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए काम चल रहा है और इस प्रोजेक्ट के लिए 1.15 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इसी तरह मंदिर के मौजूदा सीवरेज सिस्टम और वर्षा जल निकासी ढांचे को 49.06 लाख रुपए की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंदिर परिसर के अंदर 25 लाख रुपए की लागत से आम आदमी क्लीनिक स्थापित किया जा रहा है, जो न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी चिकित्सा सहायता प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मंदिर की आध्यात्मिकता और सुंदरता में वृद्धि करने के लिए प्रमुख तीर्थ स्थलों की तरह सरोवर के पास एक लाइट एंड साउंड शो करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर 6.78 करोड़ रुपए की लागत आएगी और इस संबंध में टेंडर जारी कर दिए गए हैं। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि नई बनी इमारत में 15.11 लाख रुपए की लागत से एक लिफ्ट लगाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरोवर के पास नया रास्ता बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर की नई इमारत, गलियारा, चारदीवारी, प्रवेश द्वार और सरोवर संबंधी प्रोजेक्ट सामूहिक रूप से शुरू किए गए हैं। सिख और हिंदू परंपराओं के अनुसार आने वाले श्रद्धालुओं, विशेष रूप से दूर-दराज के या आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं के लिए भगवंत सिंह मान द्वारा रोजाना लंगर सेवा शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर के सरोवर का पूर्ण रूप से नवीनीकरण किया जाएगा, जिसमें गाद निकालना, वाटरप्रूफिंग, किनारों के साथ पत्थर का काम और रास्ते की तैयारी शामिल है।
उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट मंदिर की पवित्रता और इसकी विरासती वास्तुकला को बनाए रखते हुए इसकी शान में वृद्धि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अक्सर अधिक ट्रैफिक के दौरान उपयोग किए जाने वाले पिछले गेट को फिर से खोलने और इसके नवीनीकरण का प्रस्ताव रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों को पारंपरिक वास्तु कला के अनुसार पुनः डिजाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सप्ताह के अंतिम दिनों और नवरात्रि के दौरान, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आमद होती है, तब उनकी सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बैरिकेड वाली लेन और साइन बोर्डों के साथ एक योजनाबद्ध कतार प्रबंधन प्रणाली शुरू की जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहरी योजना और विरासत विशेषज्ञों से परामर्श करके भविष्य की निर्माण, विरासती संरक्षण, तीर्थ यात्रा संबंधी सुविधाएं, स्वच्छता, पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन को कवर करते हुए व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।

भीड़-भाड़ को रोकने और प्रसाद की सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए, माता वैष्णो देवी मंदिर की तरह एक टोकन प्रणाली शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न मौसमों के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालुओं, माताओं और विकलांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए संगत हॉल को पूरी तरह एयर-कंडीशंड हॉल में अपग्रेड किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सरकार का दायित्व है कि वह प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संभाले ताकि युवा पीढ़ी अपने शानदार अतीत से जुड़ी रहे।

आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए मंदिर के अंदर एक हॉल बनाया गया है और 300 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस आध्यात्मिक केंद्र को पंजाब के एक वास्तु कला के नमूने के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलवीर सिंह और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी उपस्थित थे।
-

मुख्यमंत्री सैनी ने किया 21 लाख का अनुदान, कहा – ‘आत्मनिर्भर गौशालाओं से ही बढ़ेगा गौसंरक्षण’
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि गायों की सुरक्षा के लिए गौ भक्तों को जन जागरण चलाना होगा। गौ सेवा सबका नैतिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गायों को सड़कों पर न छोड़ें और गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में सहभागी बनें। गोबर व गौमूत्र से बने उत्पादों का उपयोग करें। उन्होंने श्री कृष्ण गौशाला, करनाल को अपने ऐच्छिक कोष से 21 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री गुरुवार को श्री कृष्ण गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने गौशाला में गायों की पूजा की, गायों को चारा खिलाया और यहां बने चिकित्सालय का दौरा कर गौवंश के लिए उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने गोपाष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि यह भारतीय सनातन जीवन का पवित्र दिन है जो हमें संस्कृति, भाईचारे और प्रेम भाव से जोड़ता है। यह केवल पर्व नहीं बल्कि करूणा, सेवा और कर्तव्य बोध का प्रतीक है।
गौमाता का सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गौ माता का जहां सामाजिक और आध्यात्मिक महत्त्व है वहीं इसका संबंध गोधन से भी रहा है। प्राचीन समय में जिसके पास जितनी अधिक गायें होती थीं उसे उतना ही अधिक समृद्ध माना जाता था। पौराणिक कथाओं के अनुसार देवी-देवताओं और असुरों के बीच हुए समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में एक कामधेनु गाय थी। एक कथा अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने गौ-गोपियों के लिए जब गोवर्धन पर्वत धारण किया तब आठवें दिन इंद्र देवता भगवान श्रीकृष्ण की शरण में आए। उन्होंने कामधेनु श्रीकृष्ण का अभिषेक किया और उनका नाम गोविंद रखा। तभी से अष्टमी को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है।गाय का दूध फायदेमंद
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गाय को आध्यात्मिक और दिव्य गुणों का स्वामी भी कहा जाता है। गाय को माता का दर्जा दिया गया है। उसका दूध अमृत के समान माना जाता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध से यह साबित हुआ है देसी गाय का दूध कई रोगों में काफी फायदेमंद है। यह मां के दूध के समान गुणकारी माना जाता है।संवर्धन व संरक्षण के लिए उठाए कई कदम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने गौशालाओं के विकास, गौवंश के संरक्षण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। 11 साल पहले गौ सेवा आयोग को मात्र 2 करोड़ की ग्रांट दी जाती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद इसमें लगातार वृद्धि की। गायों के संरक्षण व उनके संवर्धन के लिए सरकार ने बजट 600 करोड़ कर दिया है। उन्होंने ने बताया कि प्रदेश में 2014 में 215 पंजीकृत गौशालाओं में 1.75 लाख गौवंश था लेकिन आज 686 गौशालाओं में 4 लाख से अधिक गौवंश है। गौशालाओं के लिए 800 ई-रिक्शा खरीदने की प्रक्रिया जारी है। गौशालाओं को 2 रुपये प्रति यूनिट बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। गौशालाओं के लिए जमीन की रजिस्ट्री करवाने की स्टांप ड्यूटी खत्म कर दी गई है।
गौशालाओं में शेड निर्माण जारी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि गायों की जांच के लिए जिन गौशालाओं में 3 हजार से अधिक गौवंश हैं वहां सप्ताह में एक दिन पशु चिकित्सक और इससे कम संख्या वाली गौशालाओं में वीएलडीए की ड्यूटी लगाई गई है। इतना ही नहीं मोबाइल पशु चिकित्सालय की सेवाएं भी गौशालाओं के लिए उपलब्ध कराई गई है। बेसहारा गौवंश के लिए प्रदेश में दो गौ अभयारण्य बनाए गए हैं। गौशालाओं में शेड बनाने के लिए प्रति गौशाला 10 लाख का अनुदान देने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। 51 गौशालाओं में शेड बनाए जा चुके हैं, बाकी में काम जारी है।चारे के लिए अनुदान
उन्होंने बताया कि 605 गौशालाओं के लिए 88 करोड़ 50 लाख रुपये चारे के लिए अनुदान के रूप में दिए गए हैं। पंजीकृत गौशालाओं को 11 सालों में 388 करोड़ 60 लाख का अनुदान चारे के लिए दिया गया है। देसी नस्ल की गायों के संवर्धन व संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन लागू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार गायों की नस्ल सुधारने और गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास कर रही है। गाय के गोबर और गोमूत्र से प्राकृतिक फिनाइल, जैविक खाद, गोबर के बर्तन, दीया, साबुन, उपले गमला, धूप, गौ अर्क जैसे उत्पाद बनाए जा रहे हैं। पंचगव्य उत्पादन के लिए गौशालाओं को मांग अनुसार जरूरी मशीनरी की खरीद के लिए मदद दी जा रही है। प्रदेश की 101 गौशालाओं को 6 करोड़ 50 लाख रुपये की अनुदान राशि पहुंचाई गई है।
उन्होंने कहा कि गौ माता की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाया गया है। गौ हत्या करने वाले को दस वर्ष और गौ तस्करी करने वाले को सात साल के कारावास का प्रावधान किया गया है। सैनी ने कहा कि गायों की सुरक्षा के लिए गौ भक्तों को जन जागरण चलाना होगा।
गोपाष्टमी के महत्त्व पर डाला प्रकाश
इससे पहले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गोपाष्टमी के महत्व पर प्रकार डाला। उन्होंने कहा कि गौ माता सामान्य प्राणी नहीं बल्कि सनातन परंपराओं का प्राण है। प्राण सुरक्षित रहेंगे तो निश्चित रूप से जीवन सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को गौ पालन करना चाहिए। गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर भानपुरा पीठ के शंकराचार्य, प्रेम मूर्ति महाराज, इंद्री के विधायक एवं चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, गौशाला के प्रधान सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे। -

Himachal News: सिबिल व लीगल एंटीटी आईडेंटीफिकेशन का सर्वे स्वयं करे आरबीआई-शैलेष
भारतीय रिजर्व बैंक के समक्ष उद्यमियों ने रखी सिबिल से संबंधित समस्याएं
बद्दी/सचिन बैंसल: भारतीय रिजर्व बैंक शिमला क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा वीरवार को बद्दी के होटल लेमन ट्री में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए कस्टमर मीट आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन आरबीआई शिमला के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम किशोर ने किया, जिन्होंने एमएसएमई की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका और वित्तीय सशक्तिकरण पर जोर दिया। मुख्य महाप्रबंधक डिंपल भांडिया ने विदेशी मुद्रा बाजार से जुड़ी आरबीआई की पहलों पर प्रकाश डाला। बैठक में यूको बैंक सोलन चना मिश्रा, एलडीएम सोलन तमन्ना मोदगिल, एमएसएमई-डीएफओ सिबिल और विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में 100 से अधिक उद्यमियों ने भाग लेकर वित्तीय पहुंच, ऋण गारंटी योजनाओं और डिजिटल समाधानों पर चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र में ऋण प्रवाह और वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करना रहा।बैठक के दौरान उद्यमियों ने आरबीआई की टीम से कई सवाल भी किए। बीबीएनआईए के पूर्व अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल ने आरबीआई अधिकारियों से निवेदन किया है कि वह सिबिल व लीगल एंटीटी आईडेंटीफिकेशन का सर्वे स्वयं करे। निजी एजेंसियों द्वारा सर्वेक्षण किया जाता है, जिसके चलते किसी भी उद्यमी का वह स्कोर खराब कर देते हैं, जिससे उन्हें लोन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कस्टमर को अपना सिबिल स्कोर खुद पता होना चाहिए और इसमें पूरी तरह ट्रांस्पेरेंसी होनी चाहिए। निजी बैंक व एजेंसियां उद्यमी के सिबिल व एलईआई को टूल की तरह इस्तेमाल करती हैं, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ृता है। शैलेष ने कहा कि आई हुई टीम ने उद्यमियों की शंकाओं व जिज्ञासाओं का सही समाधान नहीं किया और उचित जबाब नहीं दिए। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव डा. विक्रम बिंदल, पूर्व बीबीएनआईए अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, रजनीश विज, राजीव सत्या, परवाणु बैंक के मैनेजर अमर कौशल, पीएनबी के मैनेजर विशाल रहेजा, इंडस बैंक के मैनेजर संजीव शर्मा, लघु उद्योग संघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र अत्री, सुनील शर्मा व अजय वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
-

तेज रफ्तार थार का कहर, गाय और व्यक्ति की मौत, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः कांसल गांव से कैंबवाला रोड पर देर रात तेज रफ्तार थार चालक मुकुल खत्री ने एक गाय, साइकिल और एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में गाय और साईकिल सवार की मौत हो गई, जबकि एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्टिवा सवार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान शाहबाज के रूप में हुई है। इस केस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के दौरान आरोपी अकेला गाड़ी में मौजूद था।
बता दें कि इस घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार चालक पहले शराब के ठेके के पास गाय को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ा, लगभग 50 मीटर आगे साइकिल सवार को और उसके कुछ दूर एक्टिवा चालक को भी टक्कर मार दी। साइकिल थार के आगे फंस गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश में थार अचानक बंद हो गई जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर टीम ने घायल एक्टिवा चालक को तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपी की पहचान सुखना एनक्लेव के रहने वाले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जूनियर वकील मुकुल खत्री के रूप में हुई है। हादसे के बाद आरोपी का सीनियर वकील मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेजा है ताकि यह पुष्टि हो सके कि उसने शराब पी रखी थी या नहीं।
हादसे की जगह पर हर 50 मीटर की दूरी पर गाय, साइकिल और एक्टिवा के टुकड़े पड़े थे। पुलिस के अनुसार, यह इलाका सिविल सचिवालय और विधानसभा के पीछे वाली सड़क है, जो देर रात सुनसान रहती है। थार चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही से यह तीन टक्कर हुई। पुलिस ने थार जब्त कर ली है।
