Punjab News: सरेआम गुंडागर्दी, दुकान में की तोड़फोड़, लाखों रुपए लेकर बदमाश फरार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: जिले की गांधीनगर मार्केट में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद दर्जन भर बदमाशों ने होजरी की दुकान पर आकर जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान दुकान मालिक के बेटे को बेरहमी से पीटा। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है दर्जन भर युवक दुकान में आते हैं और दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ करके कुछ देर बाद घटनास्थल से फरार हो जाते हैं। वही मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक मोहम्मद अयूब ने बताया कि वह काम के सिलसिले से दुकान से बाहर गया हुआ था। इस दौरान दुकान के बाहर ऑटो चालक ने ऑटो खड़ा कर दिया। पीड़ित के बेटे ने उसे ऑटो दुकान से साइड में करने के लिए कहा। जिसको लेकर ऑटो चालक भड़क गया। कुछ समय बाद वह अन्य साथियों को लेकर दुकान पर आ गया। इसके बाद उक्त ऑटो चालक सहित उसके साथियों ने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और बेटे के साथ मारपीट की। इसके बाद उक्त बदमाश तिजोरी में से 2 लाख नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस द्वारा पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *