पंजावर के समाजसेवी रणजीत राणा ने सड़क निर्माण के लिए दान की 2 कनाल भूमि

Written by

in

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सड़क निर्माण के लिए दिए सात लाख 

ऊना/ सुशील पंडित: विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजावर में वार्ड नंबर दो में सड़क निर्माण के लिए वर्षों से निजी भूमि के कारण ग्रामीणों को सड़क सुविधा नसीब नहींहो पा रही थी ।  ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करने का मामला पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया के पास उठाया ।  ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रधान नीलम मनकोटिया व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा ने अपनी 2  कनाल निजी भूमि दान देकर दरियादिली दिखाई।  अपनी निजी भूमि रास्ता निर्माण के लिए दान देकर पुण्य का कार्य किया है ।

करोड़ों की कीमत की  करीब 2 कनाल भूमि  सड़क निर्माण के लिए डोनेट करके आमजन का दिल जीत लिया है। सड़क निर्माण को लेकर पंचायत के प्रयास भी रंग लाए । पक्की सड़क को  गुरुवार को  जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा ने  सड़क कार्य का शुभारंभ किया । इसी के साथ ग्रामीणों की चिरलम्भित मांग पूरी भी हो गई । सर्वजीत कौर ने कहा कि निजी भूमि के पचड़े के चलते  इस रास्ता निर्माण को लेकर उन्होंने  सपने में भी नहीं सोचा था कि सड़क बन जाएगी । लेकिन   सड़क  बनने का सपना हकीकत में पूरा हो गया है।

जिससे वे पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया का हमेशा के लिए आभारी रहेंगे।  कार्यक्रम में पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया ने कहा कि जनसहयोग से गांव का विकास संभव है। विकास की गति ओर तेज करने वायदा किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने रास्ता पक्का निर्माण के लिए पंचायत पंजावर, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का बजट उपलब्ध करवाने के लिए आभार जताया ।

उन्होंने कहा कि पंजावर में सड़क का कायाकल्प करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहा।ओर सरकार के आशीर्वाद से गांव में विकास को चार चांद लग रहे हैं। उल्लेखीय है कि ग्राम पंचायत पंजावर के अथक प्रयासों से पक्का रास्ता निर्माण के लिए पांच सड़क निर्माण कार्यों के लिए निजी भूमि मालिकों को राजी किया गया । भूमि मालिकों ने प्रधान की बात मान ली ।ओर प्रधान बदले में सड़क निर्माण के लिए बजट का प्रावधान करने का वायदा किया । जिसके चलते मालिकों ने पांच सड़क निर्माण  के लिए भी अपनी भूमि दान की।

सरकार की ओर से पक्का रास्ता निर्माण के लिए पहली किश्त सात  लाख की राशि जारी कर दी । प्रधान ने औपचारिकताओं को पूरा कर वार्ड नंबर 2  में  पडोगा से पंजावर लिंक रोड पूर्व पेंच सुभद्रा देवी के घर तक 400 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया । रास्ते की चौड़ाई 4 मीटर रखी गई है।

सड़क निर्माण असंभव था क्योंकि अब तक  वार्ड नंबर दो  निजी भूमि की वजह से निर्माण नहीं हो सकता   था।  ग्रामीणों के लिए अपनी निजी भूमि 2 कनाल दी ताकि सभी सड़क सुविधा मिले । डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बजट उपलब्ध करवाया है।जिसके लिए  ग्राम बासी डिप्टी सीएम का विशेष तौर से आभार व्यक्त करते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *