Blog

  • पंजाबः Baba Budha Public School में छात्र की हुई मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

    पंजाबः Baba Budha Public School में छात्र की हुई मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

    अमृतसरः अजनाला शहर स्थित बाबा बुड्ढा पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के छात्र की स्कूल में अचानक करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्जन सावरी के रूप में हुई है। छात्र अर्जन सावरी के पिता तरसेम ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    सूचना मिलने पर अजनाला थाने के SHO इंस्पेक्टर मुख्तियार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि परिवारिक मैंबरों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • रक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा :  2 दिन रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा

    रक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा : 2 दिन रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा

    नई दिल्ली : रक्षा बंधन त्योहार पर रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी व राहतभरी खबर है। राज्य सड़क परिवहन निगम यात्रियों की अत्याधिक भीड़ और महिलाओं, बहनों को सुगम, सुरक्षित सफर कराने को लेकर तैयारी तेज कर दी है। परिवहन निगम इस बार रक्षा बंधन पर प्रदेश भर में करीब 4हजार अतिरिक्त बसें चलाने का खाका तैयार किया है। इसमें 500 से अधिक बसें लखनऊ रीजन से संचालित की जाएंगी। अतिरिक्त बसें सभी रूटों पर चलेंगी और महिलाओं को बिना किराए के यात्रा का लाभ दिया जाएगा।

    यात्री एसी बसों के लिए ऑनलाइन और साधारण बसों के लिए टिकट काउंटर से टिकट ले सकेंगे। इसके अलावा यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए इन बसों में अतिरिक्त परिचालक भी तैनात रहेंगे। आगामी 30 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार है। प्रदेश सरकार की ओर इस बार भी महिलाओं, बहनों को निःशुल्क सफर कराने का बड़ा तोहफा देने की तैयारी की जा रही है। दरअसल यूपी सरकार इस वर्ष रक्षा बंधन त्योहार पर महिलाओं के लिए 2 दिन का मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मुहैया कराएगी।

  • पंजाबः बाढ़ को लेकर बचाव में जुटे इस कैबिनेट मंत्री को सांप ने काटा

    पंजाबः बाढ़ को लेकर बचाव में जुटे इस कैबिनेट मंत्री को सांप ने काटा

    रोपड़ः हिमाचल में आई बाढ़ के कारण पंजाब के हालात एक बार फिर से खराब हो गए है। वहीं इस मामले को लेकर पंजाब के सीएम मान सहित कैबिनेट मंत्री बाढ़ इलाके से प्रभावित हलकों का दौरान कर रहे है। पंजाब के 7 जिलों के 89 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। भाखड़ा बांध और पौंग डैम से छोड़े गए पानी के बाद यह हालात बने हैं। बाढ़ का असर रोपड़, होशियारपुर, कपूरथला, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और गुरदासपुर में हुआ है।

    रोपड़ में बाढ़ के बाद बचाव में जुटे पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को सांप ने काट लिया है। बैंस ने खुद जानकारी देते हुए कहा-”बाढ़ से राहत कार्य के दौरान पैर पर जहरीले सांप ने काट दिया। जहर की वजह से सूजन आ गई थी। हालांकि अब स्थिति ठीक है। सभी टेस्ट नॉर्मल आए हैं। इसी बीच बचाव में उतरी NDRF की टीम ने फिरोजपुर के गांव रुकणे निवासी गुरभेज सिंह को बाढ़ के पानी से सुरक्षित निकाला। गुरभेज सिंह एक सफेदे के पेड़ के साथ लटका हुआ था।

    दूर से टीम ने देख नाव को उसकी तरफ मोड़ा। गुरभेज ने बताया कि वह अपने बच्चों को छोड़ घर लौट रहा था। तभी अचानक पानी का स्तर गले तक पहुंच गया। उसे एक पेड़ का सहारा मिला और वह वहीं लटक गया। ढाई घंटे वह उस पेड़ से लटका रहा। तरनतारन के हरिके हेड्स से पानी छोड़े जाने के बाद अब बाढ़ का असर फिरोजपुर में दिखने लगा है। यहां एक पुल टूटने से 15 गांव देश से कट गए हैं, वहीं बॉर्डर पर BSF की चौकी तीर्थ पानी में डूब गई है। 2 दर्जन के करीब BSF जवानों को निकाला गया है।

  • टमाटर के दाम कम, प्याज के दामों में हुई बढ़ौतरी

    टमाटर के दाम कम, प्याज के दामों में हुई बढ़ौतरी

    नई दिल्ली : देश में हाल ही में टमाटर के बढ़े दाम ने लोगों के खाने का स्वाद फीका किया था। जहां लोगों को टमाटर के दाम कम होने पर कुछ राहत मिली, लेकिन वहीं दूसरी ओर अब देश में प्याज के दाम बढ़ने से लोगों के बजट डगमगाने लगा है। पिछले एक हफ्ते में प्याज के दामों में बढ़ौतरी हुई है। पिछले हफ्ते यहां बाजार में प्याज 20 से 25 रुपये बिक रहे थे। वहीं अब ये प्याज 30 से 35 रुपये बिकने लगे हैं। कहा जा रहा है कि प्याज के दामों में और बढ़ौतरी के आसार है। महंगे टमाटर से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

    इन्हीं प्रयासों के तहत रियायती दर पर मिल रहे टमाटर के भाव अब और कम कर दिए गए है। इसके बाद 20 अगस्त रविवार से लोग सिर्फ 40 रुपये किलो के भाव पर टमाटर खरीद सकेंगे। सहकारी एजेंसियों नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फंडेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी एनसीसीएफ और नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी नाफेड ने रविवार से 40 रुपये किलो के रेट पर टमाटर बेचने की जानकारी दी है। दोनों सहकारी एजेंसियां करीब एक महीने से देश के कई शहरों में आम लोगों को रियायती भाव पर टमाटर उपलब्ध करा रही है। देश के विभिन्न शहरों में टमाटर के भाव एक समय 200-250 रुपये किलो तक पहुंच गए थे। अब थोक व खुदरा बाजार में टमाटर की कीमतों में कुछ नरमी देखी जा रही है।

  • पंजाब: किसानों ने किया प्रदर्शन, दी ये चेतावनी 

    पंजाब: किसानों ने किया प्रदर्शन, दी ये चेतावनी 

    लुधियानाः बाढ़ से प्रभावित के किसानों और आम लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को पंजाब के कई किसान संगठनों ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी के संसद और विधायकों के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है।  उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए तुरंत मुआवजे का ऐलान नहीं किया तो किसान संगठन चंडीगढ़ पहुंचकर उग्र संघर्ष शुरू कर देंगे।

    इसके चलते आज सैकड़ों किसान समराला में स्थानीय आम आदमी पार्टी विधायक जगतार सिंह दयालपुरा के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि केंद्र और पंजाब सरकार नुकसान की भरपाई के लिए जमीनी स्तर पर गिरदावरियां करवाकर मुआवजा राशि की घोषणा करें। किसान संगठनों ने जल्द ही चंडीगढ़ में बैठक करके अगली संघर्ष नीति की घोषणा करने का निर्णय लिया। पंजाब भर में चल रहे किसानों के ये धरने शाम चार बजे तक जारी रहेंगे। 

  • ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्ली-: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में उद्यान एक्सप्रेस में भयानक आग लने से पूरा स्टेशन धुंए की चपेट में आ गया। ट्रेन संगोल्ली रायन्ना रेलवे स्टेशन पर घटना के 2 घंटे पहले पहुंची थी जिसकी दो बोगी में आग लगने से पूरा स्टेशन धुआं-धुआं हो गया। अधिकारियों ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – KSR बेंगलुरु उद्यान डेली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11301) शनिवार सुबह कर्नाटक के बेंगलुरु में संगोल्ली रायन्ना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद आग लग गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

    यह घटना सुबह लगभग 07.00 बजे हुई। स्टेशन अधिकारियों ने ट्रेन के लोकोमोटिव से धुआं निकलते देखा और अलार्म बजाया। सूचना के बाद दमकल गाड़ियों की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दक्षिण-पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन के आने के दो घंटे बाद धुआं देखा गया। उन्होंने दावा किया कि यात्रियों के ट्रेन से उतरने के दो घंटे बाद यह घटना हुई। आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के तुरंत बाद उसे बुझा दिया गया और विशेषज्ञों की एक टीम इसके पीछे के सटीक कारण का पता लगाने के लिए स्थिति का आंकलन कर रही है।

  • जालंधरः डिफाल्टर बिजली उपभोक्ता को विभाग ने दी राहत, दिया इतने दिनों का समय

    जालंधरः डिफाल्टर बिजली उपभोक्ता को विभाग ने दी राहत, दिया इतने दिनों का समय

    जालंधर, ENS: वन टाइम सैटलमैंट स्कीम के तहत डिफाल्टर बिजली उपभोक्ता को विभाग ने राहत दी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डिफाल्टर बिजली उपभोक्ता 25 अगस्त तक अपने खातों को सैटल करके अपने बिजली कनैक्शनों को बहाल करवाते हुए पुनः जुड़वा सकते है। इसमें एपी (एग्रीकल्चर पावर) को छोड़कर इंडस्ट्री, घरेलू कमर्शियल सहित सभी श्रेणियां इस स्कीम का लाभ उठा सकती है।

    मामले की जानकारी देते हुए पावरकॉम के सीएमडी बलदेव सिंह सरां ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को ब्याज, सरचार्ज, लेट फीस आदि में भारी छूट दी गई है ताकि उपभोक्ता अपना कैन्शन पुनः चालू करवा सकें। इंजी. सरां ने बताया कि उपभोक्ता 4 किस्तों में राशि की अदायगी कर सकते हैं। सीएमडी सरां ने बताया कि उपभोक्ता डिफाल्टर राशि का 25 प्रतिशत भुगतान करके अपने बिजली कनैक्शन को जुड़वा सकेंगे। विभागीय नियमों के मुताबिक डिफाल्टर उपभोक्ताओं को 18 प्रतिशत ब्याज अदा करना पड़ता है जबकि ओटीसी स्कीम के तहत 9 प्रतिशत ब्याज अदा करना होगा जबकि 9 प्रतिशत की सीधी छूट रहेगी।

    विभिन्न कारणों के चलते जिन उपभोक्ताओं का कनैक्शन उतारे 6 माह से कम का समय हुआ है, उनसे फिक्स चार्जिस की वसूली नहीं की जाएगी। इस स्कीम के तहत वर्षो पहले काटे गए कनैक्शन से मात्र 6 माह का फिक्स चार्जिस वसूल किया जाएगा। अकाऊंट सैटल करने के लिए विभाग द्वारा बनाए गए नियमों के मुताबिक 10 लाख तक के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए निगरान इंजीनियर, एओ फील्ड के पास फाइल लगाई जा सकती है। वहीं, 10 से 20 लाख तक के लिए डिप्टी चीफ इंजीनियर, डिप्टी सी.ए.ओ. को अधिकार दिए गए है। इसी तरह 20 से 50 लाख तक के उपभोक्ताओं के लिए चीफ इंजीनियर जबकि 50 लाख से ऊपर के लिए डॉयरैक्टर फाइनांस की कमेटी को अधिकार दिए गए हैं। 

  • इन मांगों को लेकर आज दुकानदारों ने की दुकाने बंद, पसरा सन्नाटा 

    इन मांगों को लेकर आज दुकानदारों ने की दुकाने बंद, पसरा सन्नाटा 

    कांकेर: विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सामाजिक राजनीति भी फिर से हावी होने लगी है। सर्व अन्य पिछड़ा वर्ग ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को बस्तर बंद का आह्वान किया है। इसका व्यापक असर कांकेर जिले में भी देखने को मिल रहा है। आज कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ में व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद हैं। यहां बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

    सर्व पिछड़ा वर्ग छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग की 52% आबादी के आधार पर 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग लंबे समय से करता आ रहा है। इसके अलावा राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के स्वतंत्र मंत्रालय की घोषणा को तत्काल लागू करने की मांग भी की गई है। बस्तर संभाग के हरेक जिले में वर्तमान में लागू 14 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण रोस्टर शत-प्रतिशत लागू करने और वर्तमान में हो रही विभागीय भर्तियों में अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ न्याय करने की मांग की गई है। बस्तर संभाग के अन्य पिछड़ा वर्ग को परंपरागत वनवासी होने के नाते पांचवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी की गई है।

    इसके अलावा छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में भारत सरकार के जनसंख्या गणना के आधार पर जिन ग्राम पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग की बहुलता है, वहां सरपंच का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करने की भी मांग की गई है। सर्व पिछड़ा वर्ग अपनी इन मांगों को लेकर कई बार आंदोलन कर चुका है, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं होने पर पिछड़ा वर्ग फिर से आंदोलन में उतर आया है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पिछड़ा वर्ग ने बस्तर बंद का आह्वान कर फिर से अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया है।

  • जालंधरः सड़क हादसे में फौजी की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    जालंधरः सड़क हादसे में फौजी की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    जालंधर, ENS : थाना मकसूदां के अधीन आते जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित गांव नूरपुर हाईवे पर सड़क हादसे में फौजी की मौत हो गई। थाना मकसूदां के सब-इंस्पैक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि पठानकोट में 14 सिख लाई रैजीमैंट में सूबेदार के पद पर तैनात परगट सिंह (45) पुत्र मेला सिंह निवासी सेयार, थाना मलोद जिला लुधियाना छुट्टी लेकर अपनी कार में घर जा रहा था। जब वह नूरपुर के नजदीक महिन्द्रा एजैंसी के सामने पहुंचा तो सड़क पर खड़े टिप्पर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर रास्ते में जा रहे राहगीर एकदम रुक गए।

    हादसे में घायल हुए परगट सिंह को राहगीर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एस.आई. कुलबीर सिंह ने बताया कि टिप्पर चालक वाहन की मुरम्मत करने के लिए महिन्द्रा एजैंसी को सौंप गया था तथा एजैंसी के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतते हुए सड़क के किनारे टिप्पर को खड़ा कर दिया। एजैंसी के कर्मचारियों के खिलाफ पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है तथा पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।

  • पंजाबः Gun Point पर व्यक्ति से 62 लाख रुपए लूटकर लुटेरे हुए फरार

    पंजाबः Gun Point पर व्यक्ति से 62 लाख रुपए लूटकर लुटेरे हुए फरार

    अमृतसरः शहर में लगातार बढ़ रही क्राइम की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बनना शुरू हो गया है। शहर में आए दिन लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं बीते दिन गोली चलने का मामला भी सामने आया था। वहीं बीते दिन गांव महल बाईपास में 62 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है।

    इस मामले में को लेकर मिली शिकायत को लेकर एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा ने कहा कि बख्तावर सिंह शेरगिल निवासी गांव घरिंडा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उससे गाड़ियों में सवार लुटेरे 62 लाख लूटकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि वह खेती और जिम का काम करता है। बीते दिन गांव महल बाईपास के पास 2 गाड़ियों में सवार लुटेरों उससे लाखों रुपए छीनकर फरार हो गए।

    बख्तावर सिंह शेरगिल ने बताया कि वह बैंक से 62 लाख रुपये निकाल कर ला रहा था कि कुछ अज्ञात लोग दो गाड़ियों में आये और पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होने कहा कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि पीड़ित ने यह पैसे क्यों निकाले थे।