Blog

  • पंजाबः 2 गुटों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें CCTV 

    लुधियानाः न्यू ग्रीन सिटी में दो गुटों में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। इस दौरान दोनों पक्षों में खूनी झड़प हुई। वहीं घर पर जमकर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश घर पर ईंटें बरसा रहे हैं और गेट पर दात से हमला कर रहे हैं। पहले पक्ष का आरोप है कि उनके घर पर हमला करने वाले लोग ड्रग्स का कारोबार करते हैं और इस वजह से उनकी अपने आस-पड़ोस में किसी से भी नहीं बनती। जिसके चलते उन्होंने बाहर से गुंडों को बुलाकर उनके घर पर हमला कराया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उसे और उसके उनका परिवार इन हमलावारों से जान का खतरा है, जिसके चलते उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    वहीं दूसरी ओर, इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे खारिज करते हुए कहा है कि उनकी बेटी का उसके लड़के के साथ संबंध था। जिसके कारण वह हर जगह उसके बेटे को यह कहकर ताना मारता था कि उसकी बहन उसके साथ रहती थी। उन्होंने आरोप लगाए है कि इसी के चलते उसके बेटे ने अपने दोस्तों को बुला लिए और उसके घर पर हमला कर दिया। उनका आरोप है कि घर में उस शख्स द्वारा गैरकानूनी काम भी किया जा रहा है, इस बीच उन्होंने पुलिस से न्याय की भी मांग की है। वहीं, पुलिस मामले में जांच की बात कर रही है, लेकिन कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

  • पंजाब : एजेंट के घर पैसे मांगने गए व्यक्ति की मौ’त, लगे आरोप, देखें वीडियो

    बटाला : फतेहगढ़ चूड़ी के अंतर्गत आने वाले गांव काला अफगाना से एक मामला सामने आया है। जहां लोगों को विदेश भेजने वाले एजेंट काला अफगाना निवासी सफी मसीह के बेटे अबरूम मसीह ने काली मसीह निवासी मलकवाल को 90 हजार रुपये लेकर दुबई भेजा था। 24 दिन पहले दुबई गए युवक को अभी तक काम नही मिला है। जिसे लेकर परिवार परेशान है। काला अफगानान में सोहरा निशान सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव अहमदाबाद अपने परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों के साथ एजेंट अब्रम मसीह के घर पहुंचे और एजेंट को कहा कि दामाद को काम दिलवाया जाए या उनके पैसे वापिस किए जाए।

    इसी दौरान एजेंट के घर गए सभी लोगों ने एक साथ चाय पी और चाय पीने के तुरंत बाद निशान सिंह अचानक गिर गया और परिवार के सदस्य और एजेंट उसे तुरंत फतेहगढ़ चूड़ी सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने एजेंट पर चाय में कुछ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। अस्पताल में आए पारिवारिक सदस्यों पत्नी कुलविंदर कौर, बेटी लवप्रीत कौर, रिश्तेदार सेवा सिंह और लखविंदर कौर ने निशान सिंह को चाय में कुछ पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया और कहा कि पैसे लौटाने की बजाय एजेंट ने निशान सिंह की हत्या कर दी।

    उक्त लोगों ने मांग की कि एजेंट अब्रम मसीह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। एजेंट और उसकी पत्नी ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि मौत स्वाभाविक है। इस संबंध में जब मैंने एजेंट अबरूम मसीह और उनकी पत्नी से बात की तो उन्होंने कहा कि निशान सिंह की अचानक मौत चाय पीने से नहीं बल्कि प्राकृतिक दिल के दौरे से हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे साथ आए सभी लोगों ने भी वही चाय पी, जो निशान सिंह ने पी थी और हम सब ठीक हैं। इस संबंध में फतेहगढ़ चूरी सरकारी अस्पताल में मौजूद डॉ. सुनील महाजन ने बताया कि जब निशान सिंह को अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

  • उपायुक्त ने एमसीएच सेंटर ऊना का किया औचक निरीक्षण

    ऊनासुशील पंडित :उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को मातृ शिशु देखभाल अस्पताल (एमसीएच सेंटर) ऊना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां माताओं व बच्चों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा अस्पताल प्रबंधन को देखभाल सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में सीवरेज़ प्रणाली समेत अन्य सभी व्यवस्थाओं को भी जांचा ।

    उपायुक्त ने अस्पताल में बन रही लिफ्ट तथा क्षेत्रीय अस्पताल से एमसीएच सेंटर को जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को शेष कार्य को तीव्रता से करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को जल्द लाभ मिलना सुनिश्चित हो ।जतिन लाल ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन को यह सुनिश्चित बनाने को कहा कि अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्हें पर्ची बनाने से लेकर उपचार तथा परीक्षण की सुविधा में सुगमता रहे। इस मौके पर सीएमओ संजीव वर्मा, एमएस डॉ. संजय मनकोटिया, एमओएच डॉ सुखदीप सिंह सिद्धू, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलदेव शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • पंजाबः अकाली दल ने चुनाव मैनिफेस्टों कमेटी का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। वहीं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की मैनिफेस्टों कमेटी की घोषणा कर दी है। इसमें सीनियर अकाली नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ चेयरमैन और डाॅ. दलजीत सिंह चीमा सदस्य सचिव होंगे। इस समिति में 15 सदस्य हैं और इसके अलावा 6 सदस्यों को विशेष आमंत्रित के रूप में जोड़ा गया है। 

  • पंजाबः रवनीत बिट्टू के बयान पर भड़के आप और अकाली दल के नेता, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले से पूर्व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं भाजपा के शामिल होने के बाद बिट्टू ने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान बिट्टू ने जहां पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को लेकर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर आरोप लगाए, वहीं उन्होंने कांग्रेस पर 1984 के दंगे और ब्लू स्टार ऑप्रेशन को लेकर सवाल खड़े किए। बिट्टू के इस बयान के बाद अकाली दल और आप पार्टी के नेता भड़क उठे। इस दौरान अकाली दल से सीनियर नेता महेश इन्द्र सिंह ग्रेवाल और आप पार्टी से विधायक गुरप्रीत गोगी ने बिट्टू को आड़े हाथों लिया। दरअसल, रवनीत सिंह बिट्टू का यह कहना है कि वह पंजाब के हित के लिए कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं वहीं भाजपा की पुरानी गढ़जोड़ पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि बिट्टू को शिरोमणि अकाली दल का धन्यवाद करना चाहिए।

    क्योंकि शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा के लिए अपने दरवाजे जब बंद किए है, तभी रवनीत सिंह बिट्टू के लिए भाजपा के दरवाजे खुले है। वहीं उन्होंने रवनीत सिंह बिट्टू के द्वारा ब्लू स्टार ऑपरेशन करने का आरोप कांग्रेस पर लगाया और पंजाब के माहौल को आतंकवाद से निकालने वाले सरदार बेअंत सिंह को श्रेय दिया। बिट्टू ने कहाकि आज पंजाब का आनंदमय माहौल सिर्फ उनके दादा बेअंत सिंह की वजह से ही है और कांग्रेस भी उनके दादाजी की वजह से ही पंजाब में बची हुई थी। इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अकाली दल के सीनियर नेता महेश इन्द्र ने कहा कि बिट्टू को आज याद आई है कि ब्लू स्टार ऑपरेशन और 84 के दंगे कांग्रेस द्वारा करवाए गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें रवनीत सिंह बिट्टू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह बात साबित होता है कि वह नासमझ नेता है।

    वहीं दूसरी ओर आप पार्टी के लुधियाना पश्चिम के विधायक गुरप्रीत गोगी ने भी रवनीत बिट्टू के भाजपा में शामिल होने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस में ही यह बड़ी कमी है कि वह अपने नेताओं को संभाल नहीं पा रही है। इस दौरान गोगी ने अपना उदाहरण दिया। गोगी ने कहाकि उन्होंने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा इसीलिए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं की बात नहीं सुनती है। वहीं उन्होंने रवनीत बिट्टू पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह एक लालची नेता है। उनके मन में कोई लालच आया इसीलिए वह कांग्रेस का पल्ला छोड़ भाजपा में शामिल हुए। वहीं उन्होंने बिट्टू को यह चेतावनी भी दी कि अगर उनको यह लग रहा है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर आए पैसे के घपला से वह बच जाएंगे तो यह उनकी गलतफहमी है। विधायक गोगी ने कहाकि लोकसभा चुनाव के बाद उन पर हमारी पार्टी की तरफ से इंक्वारी करवाई जाएगी और उसे इंक्वारी में अगर वह दोषी पाए गए तो उनके ऊपर कारवाई भी की जाएगी।

  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, देखें वीडियो

    लुधियाना : आज सुबह माडल ग्राम नजदीक रेलवे ट्रेक पर सैर कर रहा व्यक्ति को ट्रेन की चपेट में आ गया। व्यक्ति की दोनों टांगें बुरी तरह से कट चुकी है। दर्द से कराहते हुए व्यक्ति को रेलवे ट्रेक पर खून से लथपथ हालत में देख आसपास के लोगों ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। घायल की पहचान अशोक के रूप में हुई। उससे पास से मिले पहचान पत्र देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

    जानकारी के अनुसार घायल अशोक ट्रेन देख कर भागने लगा, लेकिन उसका पैर रेलवे पटरियों में फंस गया। घटना स्थल पर तुरंत जीआरपी पुलिस पहुंची। उसकी घंटाघर नजदीक बूट की दुकान है। घायल के दो बेटों विशु और रमन को जब आस-पास के लोगों ने सूचित किया तो परिजनों ने मौके पर पहुंच अशोक कुमार की पहचान की।

    अशोक को किस ट्रेन ने कुचला है इस बारे अभी पता नहीं चल सका है। अशोक की दोनों टांगें बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर कट गई है।लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख अशोक को पीजीआई रेफर कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

  • ऊना जिले में चुनावों के दृष्टिगत मीडिया कर्मियों के लगी कार्यशाला

    लोकतंत्र के महापर्व में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण – जतिन लाल


    ऊनासुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि चुनावों के दौरान आदर्श चुनाव संहिता के सफल क्रियान्वयन में लोकतंत्र के चैथे स्तंभ मीडिया की अहम भूमिका रहती है। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने और जनता तक सही जानकारी पहुंचाने में मीडिया का सबसे महत्वपूर्ण रोल है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव में सहयोग का आग्रह किया। वे चुनावों के दृष्टिगत मीडिया की भूमिका और दायित्वों को लेकर बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के वीडियो कांफ्रेंस रूम में आयोजित कार्यशाला एवं परिचर्चा में बोल रहे थे।
    कार्यशाला में आदर्श चुनाव संहिता के दौरान पेड न्यूज, फेक न्यूज, मीडिया प्रमाणन एवं चुनावी विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन विषयों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने विचार रखते हुए नियमों की जानकारी दी । इस अवसर पर पत्रकारों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान करते हुए संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।


    जतिन लाल ने कहा कि चुनावों के दौरान मीडिया की जिम्मेदारी कई गुणा बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय में किसी भी जानकारी या समाचार को प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता को अवश्य जांच लें। इसके लिए आदर्श चुनाव संहिता एवं मीडिया प्रमाणन नियमों की जानकारी पत्रकारों को अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया ने सदैव अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए प्रशासन का सहयोग किया है। चुनावों के दौरान भी प्रशासन को मीडिया कर्मियों से ऐसी अपेक्षा रहेगी।


    इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर बिना प्री-सर्टिफिकेशन प्रकाशित न करें राजनीतिक विज्ञापन
    उपायुक्त जतिन लाल ने कहा है कि लोकसभा चुनावों एवं विधानसभा  उपचुनावों में उम्मीदवारों द्वारा जारी किए जाने वाले विज्ञापनों का जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) से प्री-सर्टिफिकेशन करवाना आवश्यक है। बिना प्री-सर्टिफिकेशन के कोई भी विज्ञापन केबल नेटवर्क, ईपेपर, टीवी, सोशल मीडिया में में जारी नहीं किया जा सकता है। प्रिंट मीडिया में विज्ञापन के लिए सत्यापन की अनिवार्यता मतदान पूर्व और मतदान दिवस के दिन वाले 48 घन्टों के लिए ही है। जतिन लाल ने मीडिया कर्मियों से आग्रह किया कि वह बिना प्री-सर्टिफिकेशन के कोई भी विज्ञापन प्रकाशित न करें। इसके अतिरिक्त सरोगेट विज्ञापन का भी प्रकाशन न करें।


    सोशल मीडिया, टीवी चैनलों व समाचारपत्रों पर एमसीएमसी की नजर
    उन्होंने कहा कि सभी समाचारपत्रों, टीवी चैनलों, ई-पेपर, सोशल मीडिया पर प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले विज्ञापनों और पेड न्यूज पर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में बनाए गए एमसीएमसी सेंटर के माध्यम से कड़ी नजर रखी जा रही है। यह सेंटर 24 घंटे क्रियाशील है।


    उन्होंने बताया कि रेडियो, सिनेमा हॉल और एलइडी आदि पर भी नजर रखी जा रही है ताकि बिना प्री-सर्टिफिकेशन के कोई भी विज्ञापन प्रसारित न हो। एमसीएमसी द्वारा जारी प्री-सर्टिफिकेशन प्रमाण-पत्र के बिना किसी भी प्रकार के बल्क संदेश और वॉयस संदेश के विज्ञापन भी प्रसारित नहीं होंगे।


    जतिन लाल ने कहा कि चुनाव के दौरान यदि पेड न्यूज किसी उम्मीदवार द्वारा प्रकाशित की जाती है तो इस संदर्भ में समिति द्वारा उम्मीदवार को नोटिस जारी किया जाएगा तथा समिति के निर्णय पर उस पेड न्यूज को उम्मीदवार के खर्चे में जोड़ा जाएगा।


    स्वीप के तहत जागरूकता गतिविधियां
    इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरुकता को लेकर जिला भर में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों के माध्यम से पूरे जिले में मतदाताओं को जागरुक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इनमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चुनावों के दृष्टिगत मतदाता जागरुकता कैंप, दिव्यांगजनों हेतु मतदान की उचित व्यवस्था, नए मतदाताओं का पंजीकरण, हस्ताक्षर अभियान, मतदान हेतु शपथ, गीत-संगीत एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला में अधिक से अधिक मतदान हो और लोग अपने मताधिकार का उपयोग करें इसी उद्देश्य से इन सभी गतिविधियों को करवाया जा रहा है। इस दौरान ऊना के वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि,तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित लोक संपर्क विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • पंजाब : चोरी के सामान सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस ने चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बब्बी सिंह, विशाल और जोड़ा के तौर पर हुई है। जिले में कुछ महीनो से एक चोर गिरोह जो की मोगा जिला में एक लेंसर कार में सवार होकर रात को चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। तरनतारन से कार में सवार होकर 5/6 आरोपी मोगा में आकर दिन में रेकी करके रात को दुकानों के शटर तोड़ कर चोरी करके फरार हो जाते थे।

    मोगा धर्मकोट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 31 मार्च को लेंसर गाड़ी की पीछा करते हुए मोगा के गांव किशनपूरा कलां से PB-02BQ-2610 लेंसर कार में सवार बब्बी सिंह, विशाल और जोड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपीयों के खिलाफ थाना धर्मकोट में आईपीसी 420,379,465,467,468,471 IPC 25 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    आरोपियों को अदालत में पेश करके 2 दिन का रिमांड लेकर पूछताछ कर आरोपियों से चोरी के सामान को बरामद किया है। पुलिस ने बताया की इस गिरोह के 3 और आरोपियों को गिरफ्तार करना बाकी है। जिनको बहत जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस को शक है कि उनके पास से और भी चोरी के समान बरामद हो सकता है।

  • जालंधरः आबादपुरा से अवैध हथियारों सहित काबू किए चिंटू मामले में घायल साथी की ईलाज दौरान हुई मौ+त

    जालंधर, ENS: चिंटू और उसके साथियों को 29 मार्च देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ को लेकर पुलिस अधिकारी निशांत ने बताया कि चिंटू ग्रुप ने उन पर 5 से 6 राउंड फायर किए थे, जिस पर जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने 4 से 5 राउंड फायर किए थे। हालांकि इस गोलीबारी में किसी को गोली नहीं लगी थी। वहीं पुलिस की गिरफ्त से भागने के दौरान नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा था।

    मामले की जानकारी देते हुए सीएआईए से थाना प्रभारी सुरिंदर ने बताया कि घटना दौरान घायल होने के चलते नीरज की अरेस्ट नहीं डाली गई थी। थाना प्रभारी सुरिंदर ने बताया कि नीरज पर चोरी-लड़ाई झगड़े और ड्रग के 12 मामले पहले से दर्ज थे। उसे वहां से सीधा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां आज ईलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई है। नीरज के मौत की पुष्टि थाना प्रभारी सुरिंदर ने की है। बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 अवैध पिस्टल, 22 कारतूस और 6 मैगजीन बरामद  और 4 मोबाइल बरामद किए थे। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार किए चिंटू और उसके 2 साथियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड हासिल किया था।

    रिमांड दौरान पुलिस ने जांच में खुलासा किया था कि चिंटू ग्रुप की मनी चाहल और सुरिंदर सप्प की के साथ पहले दोस्ती होती थी और भगवान वाल्मीकि चौक के पास पार्किंग का ठेका लेने को लेकर उलझ पड़े थे। जिसकी रंजिश चिंटू ने अपने मन में रख उनकी हत्या करना चाहता था। एनकाउंटर में गिरफ्तार चारों आरोपियों के लिंक प्रेमा लहौरिया और विक्की गौंडर गैंग के साथ निकले हैं। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों से करीब 6 अवैध पिस्टल, 22 कारतूस और 6 मैगजीन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों की पहचान चिंटू सैनी, साजन जोशी और किशन उर्फ गंजा के रूप में हुई है। चिंटू ने हत्या के लिए पांच अवैध हथियार यूपी झारखंड अपने किसी जानकार से मंगवाए थे। 

  • बिना ड्राइवर के सड़क पार करने लगी कार, चालक के भी उड़े होश, वीडियो वायरल 

    अक्सर लोगों की लापरवाही से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन कुछ लापरवाही ऐसी होती हैं जिन्हें समय रहते सुधार लेने बड़ा खतरा टल जाता है। एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सड़क के किनारे खड़ी एक कार बिना ड्राइवर के ही चल पड़ी और जब कार मालिक की निगाह पड़ी तो उसके होश उड़ गए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कार सड़क के किनारे खड़ी है। वहां कोई दुकानें भी हैं, शायद कार मालिक कार खड़ी कर किसी दुकान पर गया था।

    इसी बीच कार धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ने लगती है। सड़क पर आ-जा रहीं गाड़ियों के बीच से होते हुए कार लगभग दूसरे किनारे पहुंच गई थी। इसी बीच ड्राइवर की नजर गाड़ी पर पड़ी तो वह दौड़कर कार के पास पहुंचा और उसमें बैठकर कंट्रोल किया। सड़क पर हलके और बड़े वाहन गुजरते दिखाई दे रहे हैं। बड़ी दुर्घटना हो सकती थी लेकिन गनीमत रही कि कार से किसी की टक्कर नहीं हुई और समय रहते ड्राइवर की नजर गाड़ी पर पड़ गई और उसने कंट्रोल कर लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों की इस पर खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।