Blog

  • पंजाबः सुधीर सूरी के बेटे ने बिक्रम मजीठिया और अमृतपाल सिंह पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः सुधीर सूरी के बेटे ने बिक्रम मजीठिया और अमृतपाल सिंह पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    अमृतसरः हिंदू नेता सुधीर सूरी के बेटे पारस ने अकाली दल के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया और वारस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह पर निशाना साधा है। सुधीर सूरी के बेटे पारस ने बिक्रम मजीठिया पर नशा बेचने के आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर पारस ने मजीठिया के अलावा हत्या आरोपी संदीप के भाई और वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह को शांत रहने की नसीहत दी है। पारस ने मजीठिया को आरोपी संदीप सिंह काे समर्थन न देने की नसीहत दी है।

    पारस ने कहा कि संदीप ने कत्ल किया है और मजीठिया उसके इस काम को अच्छा कह रहे हैं। मजीठिया को पता है, वह क्या करते रहे हैं। पंजाब को बिगाड़ने में मजीठिया का हाथ है। उन्होंने युवाओं को नशा लगाया। पारस ने मजीठिया को बेल पर बाहर होने और जिंदगी को इंजॉय करने की नसीहत भी दी। पारस ने वीडियो में मजीठिया के बयान का विरोध किया है। मजीठिया ने बीते दिनों कहा था कि सुधीर सूरी अमृतसर ईस्ट के ही निवासी थे, लेकिन वह उनके पास कभी वोट मांगने नहीं गए। पारस ने कहा कि वह मानते हैं कि मजीठिया कभी वोट मांगने नहीं आए। लेकिन वह फोन करते थे।

    जिसकी डिटेल्स व रिकार्डिंग उनके पास हैं। पारस ने सुधीर सूरी हत्या के आरोपी संदीप सिंह के भाई की तरफ से धमकी भरे कॉल आने की बात का खंडन भी किया है। मजीठिया ने आरोप लगाए थे कि सुधीर सूरी के संगठन के लोग उन्हें फोन पर धमकियां दे रहे हैं। पारस ने पूछा कि वे नंबर बताएं, जिनसे कॉल आ रही हैं। पारस ने इस दौरान अमृतपाल सिंह को भी शांत रहने व पंजाब का माहौल खराब ना करने की नसीहत दी है। पारस ने कहा कि जितना भी जोर लगा लो, खालिस्तान नहीं बनेगा।

    सुधीर सूरी का संगठन पहले की तरह ही काम करेगा। निडर होकर खालिस्तान के खिलाफ लड़ेंगे। मृतक सुधीर सुरी के भाई बृज मोहन सूरी ने भी मजीठिया को इस मामले में सियासत ना करने की नसीहत दी है। बृज मोहन ने कहा कि मजीठिया कातिल की प्रशंसा कर रहे हैं, यह ठीक नहीं है। अगर आप किसी के घर में आग लगाएंगे, आग की लपटें आप तक भी आएंगी। 

  • ऑस्ट्रेलिया में 24 साल की युवती का मर्डर मामले में पंजाब का राजविंदर गिरफ्तार

    ऑस्ट्रेलिया में 24 साल की युवती का मर्डर मामले में पंजाब का राजविंदर गिरफ्तार

    नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने शुक्रवार को ट्वीट किया है कि वर्ष 2018 में क्वींसलैंड के एक समुद्र तट पर 24 वर्षीय टोयाह कोर्डिंग्ले (Toyah Cordingley) की हत्या के आरोपी एक पंजाबी व्यक्ति को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। क्वींसलैंड पुलिस ने कहा है कि राजविंदर सिंह को जल्द ही प्रत्यर्पण अदालत में सुनवाई के बाद वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। उसे शुक्रवार को दिल्ली की एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने 3 नवंबर को इनफिसिल में नर्स के रूप में काम करने वाले संदिग्ध राजविंदर सिंह (38) की जानकारी देने वाले को रिकॉर्ड 1 मिलियन डॉलर (5.31 करोड़ रुपये) का इनाम देने की घोषणा की थी। आरोप है कि वह टोयाह कोर्डिंगली की हत्या करने के बाद वह भारत भाग गया। पुलिस ने उसकी तस्वीरें तब जारी की थीं, जब वह 23 अक्तूबर 2018 को अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर भारत जाने के लिए उड़ान भर रहा था।

  • जालंधरः युवक को 4 लड़कियों के किडनैप करने का मामला, DCP जगमोहन का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः युवक को 4 लड़कियों के किडनैप करने का मामला, DCP जगमोहन का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष) : शहर में कुछ दिन पहले लेदर कांप्लेक्स के नजदीक युवक को लड़कियों को किडनैप कर उससे दुष्कर्म किए जाने के मामले को पुलिस का बयान सामने आया है। इस मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात गई तो डीसीपी जगमोहन ने बताया कि उनके पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है और न ही किसी ने जालंधर के किसी थाने में ऐसी कोई शिकायत दर्ज कराई है। उनके मुताबिक अगर उन्हें कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर इलका निवासियों से बात की तो उन्होंने कैमरे के सामने ना आने की शर्त पर बताया कि यह व्यक्ति जालंधर की एक फैक्ट्री में काम करता है। वह दो-तीन दिन तक काम पर नहीं आया तो उसने मालिकों को इस घटना के बारे में यह बताया था कि 4 लड़कियों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। जिसके कारण वह काम पर नहीं आ सका। हालांकि इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का यह कहना है कि यह मनघटित घटना लगती है। उनका कहना है कि अगर सच में ऐसा कुछ हुआ होता तो वह घटना को लेकर पुलिस में शिकायत जरूर दर्ज करवाता।

    बता दें कि कुछ दिन पहले लैदर लेदर कांप्लेक्स स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने मीडिया को जानकारी दी थी कि दोपहर के समय रास्ता पूछने के बहाने 4 लड़कियों ने उसे अगवा कर लिया था और उक्त लड़कियों ने कोई नशीली चीज पिलाकर उसके साथ रेप किया था। उक्त युवक का कहना था कि लड़कियों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म करके अगले दिन उसे छोड़ा था। 

  • होशियारपुरः लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग औरत से गहने लूटकर फरार हुई महिलाएं, देखें सीसीटीवी

    होशियारपुरः लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग औरत से गहने लूटकर फरार हुई महिलाएं, देखें सीसीटीवी

    होशियारपुरः शहर में आए दिन लूटपाट और चोरी के मामले सामने आ रहे है। वहीं लूटपाट के मामलों में अब महिलाएं की घटना को अंजाम दे रही है। वहीं ऐसा ही एक मामला ज्वैलर की दुकान से सामने आया है। जहां ज्वैलर की दुकान पर गहने खरीद कर जा रही बुजुर्ग औरत से 4 महिलाए गहने लूटकर फरार हो गई है। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    पीड़िता ने बताया कि उक्त महिलाओं ने एक्टिवा पर बिठाने के चक्कर में उससे गहने लूट लिए। बुजुर्ग को घटना के बारे में तब पता चला जब उसका बैग में गहने चैक किए। इस दौरान महिला ने देखा कि उक्त महिलाओं ने एक्टिवा पर बिठाने के चक्कर में ब्लेड से उसके बैग को काटकर उससे गहने लूटकर ले गई। वारदात का पता चलने पर उक्त महिलाएं वहां से फरार हो गई थी। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

  • जल्द निपटा ले जरूरी काम, दिसंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

    जल्द निपटा ले जरूरी काम, दिसंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

    नई दिल्ली ली 2022 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है। दिसंबर के महीने में देश भर में बैंक करीब 13 दिन बंद रहने वाले हैं। इस बात की जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर से मिली है। दिसंबर के महीने में कई त्योहार आ रहे हैं, जिनके कारण बैंकों की छुट्‌टियां रहेंगी। दिसंबर महीने में अलग-अलग राज्यों और शहरों में दिसंबर में 3, 12, 19, 26, 29, 30, 31 तारीख को बैंकों में छुट्टी रहेगी, जबकि 4, 10, 11, 18, 24, 25, दिसंबर को दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। इस बार क्रिसमस भी रविवार के दिन ही है। ऐसे में आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो उसे जल्दी से निपटा लें ।

  • जालंधरः अकाली नेता पर गोलियां चलाने वाला दलजीत गिरफ्तार

    जालंधरः अकाली नेता पर गोलियां चलाने वाला दलजीत गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः रायपुर-रसूलपुर में पिछले दिनों एक अकाली नेता पृथीपाल सिंह और उसके दोस्त मनदीप सिंह पर शराब तस्कर दलजीत सिंह उर्फ काला ने गोलियां चलाई थी। जिन्हें घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। आज थाना मकसूदां की पुलिस ने शराब तस्कर दलजीत सिंह काला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद एक सप्ताह से फरार चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में शराब तस्कर दलजीत उर्फ काला की पत्नी को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि पत्नी को क्यों गिरफ्तार किया है इसके बारे में खुलासा पुलिस अधिकारी प्रेस कान्फ्रेंस में कर सकते हैं।

    बता दें कि गोलियां मारने के लिए दलजीत सिंह उर्फ काला अकेला नहीं आया था बल्कि अपने साथ चार साथी जिनमें गांव का प्यारदीप उर्फ पारी और मिंदू भी शामिल थे को साथ आया था।  काला के साथ उसके एक साथी ने ही पृथीपाल और उसके साथी मनदीप को गोलियां मारी हैं। जबकि दो अन्य ने तेजधार हथियारों से हमला किया था। इस गोलीबारी और तलवारों के हमले में पृथीपाल और उसका साथी मनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  जिन्हें पठानकोट बाइपास पर स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 

    हमले दौरान पृथीपाल अपने दोस्त मनदीप की खाद-बीज पेस्टीसाइड बेचने वाली दुकान में हिसाब किताब जोड़ रहा था। इसी दौरान कार में आए हमलावरों ने गोलियां चला दीं। इस दौरान आरोपियों ने गोलियां मारने के साथ-साथ तेजधार हथियारों से हमला भी किया था। हमलावर दोनों को मरा हुआ जानकर मौके से फरार हो गए। लेकिन तुंरत प्रभाव से इलाज मिल जाने के कारण दोनों की जान बच गई। 

    ​​​​​​​बताया जा रहा है कि शराब तस्कर दलजीत काला जो कि कांग्रेस के नेता भी है शराब तस्करी का धंधा करते है। इलाके में दलजीत काला की दो नंबर शराब बिकती है। पृथीपाल जो कि अकाली नेता भी है उसे काला का यह काला धंधा पसंद नहीं था। वह इसका विरोध करता था। काला के काम धंधे में अकाली नेता पृथीपाल बल अड़चन बन रहा था। इसी खुन्नस में दलजीत काला ने पृथीपाल और उसके साथी मनदीप को गोलियां मारी। घायलों के बयान पर दलजीत सिंह काला और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज कर किया था।

  • पंजाबः विजिलेंस ने पूर्व डिप्टी सीएम पर कसा शिंकजा, जारी किया समन

    पंजाबः विजिलेंस ने पूर्व डिप्टी सीएम पर कसा शिंकजा, जारी किया समन

    अमृतसरः पंजाब में आप सरकार भ्रष्टाचार से खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों पर विजीलेंस की टीम ने पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। विजिलेंस ने ओपी सोनी को समन जारी किया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को आय से अधिक संपत्ति के चलते आज विजिलेंस ने तलब किया है। एसएसपी वरिंदर सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो को हरी झंडी दे दी थी। सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस के अलावा अमृतसर के सर्किट हाउस के पट्टे के मामले की भी जांच की जा रही है।

    पूर्व उपमुख्यमंत्री सोनी कई बार शपथ पत्र के जरिए चुनाव आयोग की संपत्ति का खुलासा कर चुके हैं। 2007 के विधानसभा चुनाव के समय सोनी ने अपनी चल संपत्ति 1.94 करोड़ बताई थी, जो 2022 के चुनाव के समय बढ़कर 27.98 करोड़ हो गई है। 2009 के लोकसभा चुनाव के समय सोनी की संपत्ति 3.80 करोड़ रुपए थी। पिछले कांग्रेस शासन के दौरान संपत्ति में सबसे अधिक वृद्धि हुई है और इसमें लगभग 10 करोड़ की वृद्धि हुई है जबकि कर्ज अचानक कम हो गया है।

  • अरविंद केजरीवाल का आया बड़ा बयान, कहा- 1 दिन के लिए CBI-ED मुझे मिल जाए, आधी BJP जेल में होगी

    अरविंद केजरीवाल का आया बड़ा बयान, कहा- 1 दिन के लिए CBI-ED मुझे मिल जाए, आधी BJP जेल में होगी

    नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जांच एजेंसियां 24 घंटे के लिए उन्हें दे दी जाएं, बीजेपी के आधे नेता जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में हमने एमसीडी को 1 लाख करोड़ रुपए दिए हैं। सारा खा गए, अगर थोड़ा खाना कम कर दें तो कर्मचारियों को सैलरी मिल जाएगी। ये बहुत पैसा खाते हैं। सारी एजेंसी इनके पास हैं। मुझे 24 घंटे के लिए सीबीआई और ईडी दे दो आधी से ज्यादा बीजेपी जेल के अंदर होगी।

    एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि गुजरात में घड़ी बनाने वाली कंपनी को इन्होंने पुल बनाने को दे दिया। दुनिया में ऐसा नहीं हुआ होगा। ये कहते हैं कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भ्रष्टाचारी हैं। 24 घंटे के लिए हमें सीबीआई और ईडी दे दो, फिर देखो। इनके पास जांच एजेंसियां हैं, हमारे ऊपर इतने केस किए, कुछ भी साबित कर पाए। मनीष ने शराब घोटाला कर दिया, 10 हजार करोड़ खा गया, कहां गए वो 10 हजार करोड़ रुपए। सब किया, छापे मारे कुछ नहीं निकला।

    वहीं तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के वीडियोज पर केजरीवाल ने कहा कि ये वीडियो कोर्ट में दिया गया, कोर्ट ने तो कोई ऑर्डर नहीं दिया। कोर्ट तय करेगा कि जेल में सत्येंद्र जैन को वीवीआईपी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। इसका मतलब है कि जो भी सुविधाएं उनको मिल रही हैं वो जेल मैनुअल के हिसाब के मिल रही हैं। वो रोटी खा रहा है तो कह रहे हैं कि रोटी क्यों खा रहा है। अमित शाह 2010 में जेल में रहे थे, वहां उनके लिए डिलक्स जेल बनाई गई थी। खाना बाहर से आता था। ये जब-जब जेल गए इन्होंने वीवीआईपी सेवाएं लीं, इन्हें लगता है कि सब लेते होंगे, हम नहीं लेते।

    मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि वो 5 साल में दिल्ली का कूड़ा साफ कर देंगे और 2025 तक यमुना साफ कर देंगे। 2025 के चुनाव में मैं यमुना में डुबकी लगाऊंगा। प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बहुत गंभीर प्रदूषण की समस्या है। प्रदूषण देश की समस्या है। केंद्र को इसका लीगल और टेक्नीकल समाधान निकालना चाहिए। दिल्ली में 5 साल में प्रदूषण कम हुआ है। इसे लेकर हम गंभीर है। कूड़े के पहाड़ भी ठीक हो जाएंगे, जब इंसान चांद पर चला गया तो ये तो कूड़े के पहाड़ हैं।

  • अमिताब बच्चन को लेकर आया HC का बड़ा फैसला

    अमिताब बच्चन को लेकर आया HC का बड़ा फैसला

    दिल्ली – सदी के महानायक और अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने नाम, फोटो, आवाज़ और अन्य प्रतीकों के बिना उनसे अनुमति लिए इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने आज अपने आदेश में कहा है कि अब भविष्य में बिना अमिताभ बच्चन की इजाजत के उनकी तस्वीरों, आवाज़ और अन्य प्रतीकों का इस्तेमाल नहीं हो सकता, दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को यह ऑर्डर जारी कर दिया है।

    दिल्ली हाईकोर्ट ने इस संदर्भ में उनके आदेश का पालन करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। आज अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अमिताभ बच्चन की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कोर्ट में कहा कि मेरे क्लाइंट के पर्सनैलिटी राइट्स खराब किए जा रहे हैं. वह चाहते हैं कि उनके नाम, आवाज और पर्सनैलिटी का इस्तेमाल उनकी परमिशन के बिना नहीं होना चाहिए। बच्चन के वकील ने हाईकोर्ट में यह भी कहा कि कई बड़ी कंपनियां उनकी इजाजत के बिना उनके नाम, आवाज और पर्सनैलिटी का इस्तेमाल कर रही हैं, और यह सब काफी लंबे समय से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा िक ऐसी सभी गतिविधियों पर फौरन रोक लगाई जानी चाहिए।

  • जालंधरः फगवाड़ा गेट में Balbir Singh & Sons पर GST विभाग की दबिश

    जालंधरः फगवाड़ा गेट में Balbir Singh & Sons पर GST विभाग की दबिश

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): फगवाड़ा गेट में जीएसटी विभाग की टीम ने सेनेटरी कारोबारी बलबीर सिंह एंड सनंज के दबिश दी है। जीएसटी विभाग की टीम द्वारा सेनेटरी कारोबारी में दबिश के मार्किट में हड़कंप मच गया। विभाग की ओर से सेनेटरी कारोबारी के रिकार्ड की चैकिंग की जा रही है। जीएसटी विभाग की टीम ने की गई कार्रवाई को लेकर अभी तक जानकारी नहीं दी है।