Blog

  • पंजाबः गृह मामले व न्याय विभाग अधिकारियों की Transfer, देखें लिस्ट

    पंजाबः गृह मामले व न्याय विभाग अधिकारियों की Transfer, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज सरकार के आदेशों के मुताबिक जारी की गई सूचि के अनुसार गृह मामले व न्याय विभाग (प्रासीक्यूशन व लिटरीगेशन विभाग) में काम कर रहे अधिकारियों की तैनाती व तबादलें किए गए हैं। पंजाब सरकार द्वारा 11 अधिकारियों के तबादले किए गए है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः मान सरकार ने सरकारी स्कूलों को लेकर किया ऐलान

    पंजाबः मान सरकार ने सरकारी स्कूलों को लेकर किया ऐलान

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग को समय का साथी बनाने की दिशा में लगातार काम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत पंजाब राज्य के सरकारी स्कूलों में शैक्षिक पार्क स्थापित किये जाने का फ़ैसला लिया है। यह जानकारी आज पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि सरकार के इस प्रयास के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में विद्या हासिल कर रहे विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए स्कूल कैंपस में शैक्षिक पार्क बनाऐ जा रहे हैं, जिनमें चर्चा मंच और आईडिया प्वाइंट भी स्थापित किये जाएंगे।  

    बैंस ने बताया कि इस कार्य के लिए सरकारी प्राईमरी, मिडल, हाई और सीनीयर सेकंडरी स्कूलों को 11 करोड़ 79 लाख 20 हज़ार रुपए की अनुदान राशि जारी कर दी गई है। 7392 सरकारी प्राईमरी और मिडल स्कूलों को 7 करोड़ 39 लाख 20 हज़ार रुपए की अनुदान राशि और 3783 हाई एवं सीनियर सेकंडरी स्कूलों को 4 करोड़ 40 लाख रुपए की अनुदान राशि जारी की गई है।  

    इन शैक्षिक पार्कों के द्वारा विद्यार्थियों के भौगोलिक, वैज्ञानिक और गणितिक दृष्टिकोण में विस्तार होगा। इन शैक्षिक पार्कों में तैयार किये जाने वाले मॉडल पाठ्यक्रम पर अधारित होंगे और विद्यार्थी अपने हाथों से क्रियाएं करके अलग-अलग विषयों के सिद्धांतों को आसानी से सीख सकेंगे। इन शैक्षिक पार्कों में एक स्थान पर स्कूल के विद्यार्थियों के लिए आईडिया बॉक्स भी रखा जायेगा, जिसमें विद्यार्थी विचार मंच पर चर्चा करके अपने विचारों को लिखकर एकत्रित करेंगे।

  • किसानों, मजदूरों ओर आम लोगों को कांग्रेस से बहुत आशाएं: जगत राम

    किसानों, मजदूरों ओर आम लोगों को कांग्रेस से बहुत आशाएं: जगत राम

    राष्ट्रीय इंटक की तरफ से कांग्रेस की सरकार बनने पर किया हार्दिक स्वागत 
    ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय इंटक के संगठन प्रदेश इंटक के महासचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने प्रेस वार्ता में सुखदेव सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री राष्ट्रीय इंटक की तरफ से हार्दिक स्वागत किया। और सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी देश के सभी प्रभारियों को भी सरकार बनने पर बधाई दी कि उन्होंने अच्छा मार्गदर्शन किया हैं । जगतराम शर्मा ने बताया कि आगे प्रदेश को किसानों, मजदूरों ओर आम लोगों को कांग्रेस से बहुत आशाएं हैं। जिसमें कर्मचारियों की बहुत मांगें  अड़ी हुई है। पूरी सरकार का गठन होते ही सरकार के आगे ट्रेड यूनियन की मांगें उठाई जाएंगी। जगत राम शर्मा ने आग्रह किया कि सरकार के बनने बाले बोर्ड  में अनुभवी लोगों को तरजह दी जाएगी। क्योंकि सरकार आगे से कई ठेकेदारों, व्यापारियों आदि तिकड़म बाजी करके सरकार में घुसने की कोशिश करते हैं जो बाद में अपना मतलब निकाल कर चले जाते हैं। कट्टर कांग्रेस की विचारधारा के लोगों को ही हिस्सेदारी देनी चाहिए दलबदल को दूर रखा जाना चाहिए। 2024 को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि लोग राहुल गांधी को ही प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं और मोदी से छुटकारा पाना चाहते हैं।
  • SSP को पद से हटाने का मामलाः सीएम मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

    SSP को पद से हटाने का मामलाः सीएम मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखकर चंडीगढ़ के एसएसपी के पद से पंजाब काडर के आईपीएस अधिकारी को हटा देने पर रोष ज़ाहिर किया है। पंजाब के राज्यपाल को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने उनको अवगत करवाया कि केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के एसएसपी के पद पर पारंपरिक तौर पर पंजाब काडर का आईपीएस अधिकारी ही तैनात होता है।

    इसी तरह यूटी का डिप्टी कमिश्नर हरियाणा काडर का आईएएस अधिकारी नियुक्त होता है। भगवंत मान ने कहा कि उनको यह जानकर हैरानी हुई है कि पंजाब काडर के साल 2009 के आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह चाहल को समय से पहले ही पंजाब वापस भेज दिया गया है।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य के लिए यह और भी दुख की बात है कि चंडीगढ़ के एसएसपी के पद पर हरियाणा काडर का आईपीएस अधिकारी नियुक्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह कदम पूरी तरह से ग़ैर-वाजिब है, क्योंकि इससे यूटी के मामलों को चलाने में राज्यों के दरमियान संतुलन बिगड़ रहा है। भगवंत मान ने कहा कि यदि किसी कारण एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल को वापस भेजना ही था तो पहले पंजाब से आईपीएस अधिकारियों का पैनल माँग लेना चाहिए था।

    इस मामले में राज्यपाल के दख़ल की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही एसएसपी चंडीगढ़ के पद के लिए पंजाब काडर के तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजेगी। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि पंजाब काडर का आईपीएस अधिकारी जल्द ही एसएसपी चंडीगढ़ के पद पर नियुक्त होगा।

  • जालंधरः पुलिस कमिश्नर एस भूपति ने कोर्ट परिसर में चलाया सर्च अभियान, देखें तस्वीरें

    जालंधरः पुलिस कमिश्नर एस भूपति ने कोर्ट परिसर में चलाया सर्च अभियान, देखें तस्वीरें

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आए दिन जगह-जगह पर सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, आज जालंधर के पुलिस कमिश्नर एस भूपति के निर्देशों पर एडीसीपी जगजीत सिंह सरोआ, एसीपी मनवीर सिंह बाजवा ने पुलिस टीम और क्यूआरटी टीम के साथ कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इस दौरान उनको कोर्ट परिसर में आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की और वहां पर कामकाज भी चैक किया।

  • नकोदर टिम्मी चावला गोलीकांडः पुलिस ने 3 लोगों को किया काबू

    नकोदर टिम्मी चावला गोलीकांडः पुलिस ने 3 लोगों को किया काबू

    जालंधर/वरुणः देहात पुलिस ने टिमी चावला मर्डर केस में तीन लोगों को काबू किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक काबू किए गए लोगों से मर्डर केस को लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जल्द ही देहात की पुलिस प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए बड़ा खुलासा कर सकती है। बता दें कि कुछ दिन पहले नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिमी चावला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उनके गनमैन (कांस्टेबल) मनदीप सिंह की भी ईलाज दौरान मौत हो गई थी।

    इस हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिए सपंत नेहरा ने ली है। संपत नेहरा लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा है। उक्त आरोपियों ने 2 माह पहले कपड़ा व्यापारी टिमी चावला से फिरौती की मांग की थी और ना देने पर उसे जान से मारने की धमकी थी। आरोपियों ने टिमी से 30 लाख रुपए की मांग की थी। जिसके बाद उन्होंने कुछ दिन पहले टिमी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस मामले में आज सुखबीर बादल टिमी के गनमैन मनदीप सिंह के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनके परिवार के साथ दुख सांझा किया। 

  • जिला ऊना मे साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा 186 टीम ने की  लोगों के स्वास्थ्य की जांच

    जिला ऊना मे साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा 186 टीम ने की  लोगों के स्वास्थ्य की जांच

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय मंत्री एवं साँसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत जिला ऊना के विभिन विधानसभा क्षेत्रों ऊना सदर, गगरेट, चिंतपूर्णी  व हरोली में बुजुर्गों, महिलाओं एवम बच्चों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच मोबाइल मेडिकल यूनिट्स द्वारा की गई।

    साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की ऊना टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत डॉ शिल्पा के नेतृत्व मे गांव एवं ग्राम पंचायत लमलेहडा में स्थानीय लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया |  इस शिविर के दौरान खास तौर पर बजुर्गों, बच्चों व महिलाओ के स्वास्थ्य की जांच की एवं अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति जागरूक किया|  इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान नि:शुल्क उपचार सलाह, एवं दवाईयों का वितरण भी किया गया‌। 

    स्वास्थ्य शिविर मे 38  मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया। 02 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त, जबकि 03 मरीज उच्च रक्तचाप, एवं 32  लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए।
     
    साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम (प्रीति, रुचि, रोहित) ने डॉ प्रदीप के नेतृत्व मे गाँव एवं ग्राम पंचायत हरोली  मे जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

    इस दौरान बजुर्गों,महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं रक्तजांच नि:शुल्क की गई। स्वास्थ्य शिविर मे 53 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया। 12 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त, जबकि 07  मरीज उच्च रक्तचाप, 03  मरीज मे मधुमेह एवं 33 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए।

    गगरेट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मावा सिंधया मे डॉ प्रियंका के नेतृत्व में साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने 45 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जबकि 10 लोगों की रक्तजांच भी की। मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी किया। 06 लोगों मे हड्डियों से संबंधित बीमारी पाई गई जबकि 04 लोगों मे मधुमेह, 02 मरीज उच्च रक्तचाप एवं 32 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए।

    साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की चिंतपूर्णी टीम ने डॉ शशांक के नेतृत्व मे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम एवं ग्राम पंचायत थाथल मे डॉ शशांक के नेतृत्व में जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

    इस दौरान बजुर्गों, महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं रक्तजांच नि:शुल्क की गई। स्वास्थ्य शिविर मे 50 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच एवं 46 लोगों की रक्तजांच की गई‌। मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया । 02 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त, जबकि 03  मरीज उच्च रक्तचाप, 06  मरीज मे मधुमेह एवं 39 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए।

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा अस्पताल हर घर, हर द्वार सुविधा के तहत यह स्वास्थ्य सुविधा छात्रों को स्कूलों मे निः शुल्क उपलबद्ध करवाई जा रही है, उचित उपचार एवं नि:शुल्क दवाईयों का वितरण भी छात्रों को किया गया।

  • पंजाबः मोबाइल चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 50 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद

    पंजाबः मोबाइल चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 50 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद

    लुधियाना: जिले में पुलिस ने लूटपाट और क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त गिरोह के सदस्य एक महीने पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आए हैं।

    लेकिन बाहर आकर वह इन्होंने फिर से लूटपाट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। काबू किए गए गिरोह के सदस्यों से पुलिस ने करीब 50 मोबाइल फोन, कुल्हाड़ी सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उक्त आरोपियों को कोर्ट में पेश कर इनका रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आरोपियों से वारदातों को लेकर और बाकी के सदस्यों के बारे में पता लगाया जा सके।

  • पंजाबः RPG Attack मामले में बड़ा खुलासा, इस जेल से रचा गया थाने पर हमले का षड्यंत्र

    पंजाबः RPG Attack मामले में बड़ा खुलासा, इस जेल से रचा गया थाने पर हमले का षड्यंत्र

    तरनतारन: थाना सरहाली में रॉकेट लांचर दागने का षड्यंत्र केंद्रीय जेल गोइंदवाल से रचा गया। एनआईए के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के कुख्यात आतंकी लखबीर सिंह लंडा ने विदेश से इस मामले की फंडिंग की थी। वारदात को अंजाम देने वाले दो लोगों के नाम भी सामने आए। वारदात को जेल में बंद गोपी और प्रीत सिंह ने अंजाम दिया। दोनों अपराधी एक गैंग का हिस्सा हैं। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले पंजाब के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। हालांकि पंजाब पुलिस ने अभी इन नामों के बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने इस मामले में लगभग छह लोगों को नामजद किया है।

    इनमें से 4 को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दो फरार हैं। पिछले दिनों रात्रि के समय जिला तरनतारन के सरहाली थाना में रॉकेट लांचर दागा गया था। गनीमत रही कि इसमें किसी प्रकार से जान का नुकसान नहीं हुआ क्योंकि, उसका धमाका नहीं हुआ। थाने में उस दौरान पुलिस थाना प्रभारी उपस्थित नहीं थे। पुलिस के अन्य मुलाजिमों ने फोन पर थाना प्रभारी से लेकर उच्च अधिकारियों को इस बारे जानकारी दी। हैरान करने वाली बात कोई तत्काल कार्रवाई करने नहीं पहुंचा। अगले दिन सुबह जाकर सभी इकट्ठा हुए। इस मामले में थाना प्रभारी का तबादला कर दिया गया है।

    पुलिस से लेकर जांच एजेंसियों की जांच प्रक्रिया का दायरा बढ़ा तो सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने छह संदिग्धों को राउंडअप कर लिया। मोटरसाइकिल सवार की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में मामले के तार गोइंदवाल जेल से जुड़े। वहां से दो मोबाइल नंबर ट्रेस किए तो पता चला कि वह गोपी और प्रीत सिंह नाम के कैदी चला रहे थे। दोनों कथित अपराधियों को इस मामले में नामजद कर अदालत में पेश किया गया। 

    पता चला है कि पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर ले आई। इसके बादा उनसे कड़ाई से पूछताछ हुई तो विदेश में बैठे केएलएफ के आतंकी लखबीर सिंह लंडा का नाम सामने आया। लंडा विदेश से पंजाब के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा हैं। यहां पर युवकों को पैसे के लालच में फंसाकर , उनसे देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिलाता हैं। इस मामले में भी लंडा ने विदेश से फंडिंग की थी। यह नहीं साफ हो पाया कि पैसे बैंक खाता में डाले गए या फिर हवाला के माध्यम से दिए गए। 

  • पंजाबः सरकार का बड़ा एक्शन, बादल परिवार सहित अन्य बड़े निजी बस ऑपरेटरों की बसों पर लगाई रोक, जाने मामला 

    पंजाबः सरकार का बड़ा एक्शन, बादल परिवार सहित अन्य बड़े निजी बस ऑपरेटरों की बसों पर लगाई रोक, जाने मामला 

    चंडीगढ़ः पंजाब में मान सरकार ने बादल परिवार की बसों पर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने रोडवेज को मजबूती देने के मकसद से बादल परिवार और अन्य बड़े निजी बस ऑपरेटरों की बसों के चंडीगढ़ में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब ट्रांसपोर्ट स्कीम-2018 में संशोधन कर इसे पंजाब ट्रांसपोर्ट संशोधित स्कीम-2022 कर दिया गया है। इसके क्लॉज-3 की उप धारा नंबर-बी के तहत अब सौ प्रतिशत शेयर के साथ केवल राज्य सरकार की बसें ही चंडीगढ़ में प्रवेश कर सकेंगी।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अंतर राज्यीय रूट पर 39 या इससे अधिक सवारियों की क्षमता वाली एयर कंडीशनर स्टेज कैरिज बसें केवल स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग द्वारा ही हर श्रेणी में उनके पूरे शेयर के साथ चलाई जाएंगी। ट्रांसपोर्ट मंत्री ने बादल परिवार अपने निजी खजाने और अपने साथियों के कारोबार को बढ़ाने के लिए मनमर्जी की स्कीम बनाने के आरोप लगाए। ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि बादल परिवार ने साल 2007 से साल 2017 तक अपनी सरकारों के कार्यकाल के दौरान अपने निजी कारोबार चलाने की नीति बनाई।

    इसके बाद कांग्रेस सरकार ने भी बादलों के ट्रांसपोर्ट कारोबार को चलाने में मदद की। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने इसी मंशा के तहत पंजाब ट्रांसपोर्ट स्कीम-2018 बनाई। जिसमें राज्य का शेयर घटाकर बड़े बस ऑपरेटरों को फायदा पहुंचाया। इसका सीधा फायदा बादल परिवार को मिला। यहां तक कि चंडीगढ़ में बादल परिवार की बसों का प्रवेश बदस्तूर जारी रहने से सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान होता रहा।