Home Punjab>Phagwara पंजाबः ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सीएम मान ने दी बड़ी राहत, देखें वीडियो 

पंजाबः ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सीएम मान ने दी बड़ी राहत, देखें वीडियो 

0

कपूरथलाः पंजाब में हैवी व्हीकल के ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सीएम भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को बड़ी राहत दी है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में कहा कि पंजाब में हैवी व्हीकल के लाइसेंस को लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीएम मान ने कहा कि हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रेनिंग सेंटर पंजाब भर में सिर्फ मलोट के गांव माहुआना में था। लेकिन अब 3 नए सेंटर खोले जा रहे है। अमरगढ़ के गांव तोलावाल में नया सेंटर खोल दिया है। इसी के साथ कपूरथला के गांव में भी जल्द हैवी व्हीकल के लिए सेंटर खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेसीबी और पोकलेन मशीनों को चलाने के लिए ड्राइवरों की जरूरत है। ऐसे में ड्राइवरों को लाइसेंस के लिए आ रही बाधा को लेकर यह सुविधा पंजाब के लोगों को दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here