Home Punjab>Phagwara पंजाब : 2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल

पंजाब : 2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल

0

कपूरथला :  सुल्तानपुर लोधी रोड पर 2 बाइक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। जबकि 2 युवक गंभीर घायल हुए है। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना के बाद एक घायल को राहगीरों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है और दूसरे घायल को उसके परिजन निजी अस्पताल ले गए है। दूसरी तरफ भुलाणा चौकी इंचार्ज ASI पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों बाइक को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार दोनों बाइक पर कपूरथला की ओर आ रहे थे। जब वह हुसैनपुर के समीप पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रहे एक अन्य बाइक चालक के साथ उनकी टक्कर हो गई।

टक्कर के कारण तीनों युवक बाइक से गिर गए। हादसे में घायल हुए करण व बलराज को राहगीरों की मदद से कपूरथला के सिविल अस्पताल ले आए। जबकि तीसरे युवक आकाशदीप सिंह को उसके परिजन जालंधर के निजी अस्पताल में ले गए। 19 वर्षीय बलराज पुत्र बलीराम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि करण पुत्र बलविंदर सिंह वासी सुल्तानपुर लोधी का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद भुलाणा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here