Home Punjab>Phagwara Punjab News: NRI के घर से कीमती सामान लेकर चोर फरार, 6 से 7 लाख का नुकसान, देखें वीडियो

Punjab News: NRI के घर से कीमती सामान लेकर चोर फरार, 6 से 7 लाख का नुकसान, देखें वीडियो

0
Punjab News: NRI के घर से कीमती सामान लेकर चोर फरार, 6 से 7 लाख का नुकसान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः गांव बेगमपुरा में एनआरआई के बंद कोठी को चोरों ने निशाना बनाया। घर का ताला तोड़कर चोर कोठी से सारा सामान लेकर फरार हो गए। घटना का उस समय पता चला जब लड़का घर पर कार लेने के लिए पहुंचा। इस दौरान घर का सामान बिखरा हुआ था और ताला वहां पास में गिरा पड़ा था। चोरों ने घर के पंखे भी नहीं छोड़े। मामले की जानकारी देते हुए घर की मालकिन कवंलजीत कौर ने कहा कि पति चरणजीत सिंह ग्रीस में रहते है। ऐसे में वह अपने मायके घर में रह रही है।

चोर घर के ताले तोड़कर घर से फ्रीज, पंखे, सिलेंडर सहित सारा सामान लेकर फरार हो गए। कवंलजीत कौर ने कहा कि वह गांव में आगंनवाड़ी वर्कर है। महिला ने कहा कि घटना में उनका 6 से 7 लाख का नुकसान हो गया। घटना की सूचना सरपंच और पुलिस को दी गई। घर की रखवाली के लिए कोई नहीं रहता। चोरों द्वारा घर पर जमकर तोड़फोड़ भी की गई।

सरपंच कुलवंत सिंह ने कहा कि सुबह कार लेने के लिए नौजवान आया। इस दौरान ताला टूटा पड़ा था। जिसके बाद नौजवान ने उन्हें घटना की सूचना दी। जब वह घर पर पहुंचे तो देखा सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से वॉशिंग मशीन, कैमरे, कूलर, सिलेंडर सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना से मकान मालिक का 7 से 8 लाख का नुकसान हो गया। घटना संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here