दरअसल, अस्पताल में परिवार के बयान के लिए गए जब पत्रकार गए तो परिवार ने कहा कि वह अभी मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहता। वह पहले उपचार में व्यस्त है। महिला की पहचान मनजीत कौर के रूप में हुई है। वीडियो में जहर निगलने के बाद महिला कहती है कि तुझे क्या लगता था कि मैं तुम्हारे लिए मर नहीं सकती। लो अब मैं जहर निगल रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा। महिला का आरोप है कि 7 से 8 साल मेरे साथ रहकर वहां से भी फ्रॉड करके मेरी जिंदगी खराब करके अपने घर आ गया। अब मेरे पास ना मेरा मायका परिवार है ना मेरा ससुराल परिवार है। मुझे लोग ताने दे रहे हैं कि रंगरलियां मनाकर तू गांव वापिस आ गई है। जो मैं नहीं बर्दाश्त कर सकती। मैं सुसाइड करने जा रही हूं। आरोप है कि ये मुझे 7 साल पहले मोहाली ले गया था। आगे महिला ने कहा, जी ले तू अब सुखी होकर। तुझे ऐसा लगता था ना, मैं तेरे लिए मर नहीं सकती हूं, मैं तेरे लिए मर भी सकती हूं। खुश हो जाना अपनी जिंदगी के बीच। अब खुश रह, आजाद है तू अब मेरे से। मैंने अपनी जिंदगी खत्म कर दी। महिला ने वीडियो में दावा किया कि मेरी मौत का जिम्मेदार रविंदर कुमार बब्बी होगा। इस जुर्म में इसकी वाइफ बराबर की हिस्सेदार है। पहले भी यह किसी की लाइफ खराब करके 6-7 साल उसके साथ रह कर बच्चा पैदा करके घर आ गया। इन्होंने उसको अपना लिया। अब मेरी लाइफ खराब करके अपने घर आ गया। फिर इन्होंने अपना लिया। बब्बी की पत्नी को कोई मतलब नहीं कि ये किसी की जिंदगी खराब करके क्यों आया। पहले यहा से क्यों लेकर गया इनको कोई मतलब नहीं किसी की जिंदगी के साथ। मेरी प्रशासन से विनती है कि मेरे मरने के बाद मेरे किसी भी परिवार के मेंबर को परेशान न किया जाए।View this post on Instagram