Home Punjab>Phagwara पंजाब : तेजधार हथियारों से व्यक्ति का कत्ल, देखें वीडियो

पंजाब : तेजधार हथियारों से व्यक्ति का कत्ल, देखें वीडियो

0

सुलतानपुर लोधी : थाना कबीरपुर के अंतर्गत पड़ते गांव हुसैनपुर बुले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जरनैल सिंह पुत्र महिंदर सिंह ने बताया कि बलवीर सिंह पुत्र रेशम सिंह को बीती रात कुछ लोगों ने बाहर बुलाया और वह रात भर घर नहीं लौटा।

परिजनों ने सुबह उसे कई जगहों पर खोजा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। तभी किसी ने फोन पर सूचना दी कि मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। निर्मल सिंह मल्ल ने बताया कि बलबीर सिंह के 2 बेटे हैं। जिनमें से एक यूके में है और दूसरा सेना में भर्ती है। घर में बेटा, पोता और खुद बलबीर सिंह रहते थे।

इस मौके पर परिजनों और शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हत्या करने वालों को ढूंढ कर सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना मिलने के बाद सब डिवीजन पुलिस स्टेशन सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी और थाना कबीरपुर के एसएचओ मौके पर पहुंचे और इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here