Home Punjab>Phagwara पंजाबः मेडिकल की दुकान से लाखों की नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

पंजाबः मेडिकल की दुकान से लाखों की नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

0

कपूरथलाः सर्दी और कोहरे का फायदा उठाकर चोर-लुटेरे पिछले कुछ दिनों से काफी सक्रिय हो गए हैं। इसका ताजा उदाहरण तब सामने आया जब शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे चोरों ने चारबत्ती चौक के पास स्थित एक दवा की दुकान को निशाना बनाया। इस दौरान  और दुकान के ताले तोड़कर दराज से लाखों की नकदी चुरा ली और घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गये। घटना की जानकारी देते हुए विक्की मेडिकल हॉल के मालिक विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 5 बजे पता चला कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं।

जब वह दुकान पर पहुंचा और अंदर गया तो देखा कि अंदर से करीब 1 लाख 5 हजार रुपये नगदी चोरी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि दुकान का शटर तोड़कर चोर उनकी दुकान में घुसे और नकदी लेकर फरार हो गये। दुकान मालिक ने बताया कि यह रुपया एक दिन पहले कोई दुकान पर देकर गया था। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बेखौफ चोर दुकान के गल्ले से पैसे लेकर फरार हो रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस में सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here