Home Punjab>Phagwara पंजाब : जोमैटो डिलीवरी बॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

पंजाब : जोमैटो डिलीवरी बॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

0

कपूरथला : जोमैटो डिलीवरी बॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोहित कुमार ( 22 ) पुत्र मनमोहन कुमार निवासी मोहल्ला कायमपुरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया है कि उसने कोई गलत दवा खा ली थी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।

 सूत्रों ने बताया है कि मोहित की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। वह किसी वजह से परेशान था। उसने कुछ समय पहले जोमैटो डिलीवरी बॉय के ग्रुप में एक वॉइस मैसेज भी पोस्ट किया था, जिसमें उसने परेशान होने की बात कही है। सिटी थाने के जांच अधिकारी ASI हरजीत सिंह ने मामले की छानबीन शुरू की है। मृतक की पत्नी तान्या के बयान पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। SHO अमनदीप नाहर ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here