Home Punjab>Phagwara Jalandhar के पड़ोसी जिले में ट्रांसफार्म लेकर चोर फरार, डेढ लाख का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

Jalandhar के पड़ोसी जिले में ट्रांसफार्म लेकर चोर फरार, डेढ लाख का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

0
Jalandhar के पड़ोसी जिले में ट्रांसफार्म लेकर चोर फरार, डेढ लाख का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के गांव रामपुर खलियान में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर खेतों से ट्रांसफर लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए खेत के मालिक दलवीर सिंह ने बताया कि मक्की को पानी लगाया हुआ था। बिजली का कट लगने के कारण वह खेतों में आज देरी से आए। इस दौरान पड़ोसी ने बताया कि उनका ट्रांसफार्म चोरी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रांसफार्म चोर ले गए और कमरे का ताला तोड़ा गया।

हालांकि कमरे में तार चोरी नहीं की गई। पीड़ित ने कहा कि घटना को लेकर अभी पुलिस को शिकायत नहीं की है, लेकिन वह जल्द पुलिस को शिकायत देंगे। पीड़ित ने बताया कि खेतों में चोर ने काफी समय लगाकर ट्रांसफार्म खोला और घटना को अंजाम दिया। इस घटना में डेढ लाख का नुकसान हो गया। पीड़ित ने कहा कि ट्रांसफार्म चोरी होने से अब मक्की की फसल को पानी देने में काफी परेशानी होगी।

दलवीर ने बताया कि चोरों ने ट्रांसफार्म चोरी करने के दौरान कुछ बोल्ट काटे और कुछ बोल्ट खोले गए। पीड़ित के अनुसार इससे पहले 2 से 3 ट्रांसफार्म चोरी हो चुके है। वहीं अब चोरों द्वारा उनके खेत से भी ट्रांसफार्म चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कहाकि इस बार गेंहू की फसल भी बढ़िया नहीं हुई है। पीड़ित ने खुद के खर्चे पर ट्रांसफार्म लगाया हुआ था, लेकिन चोरी होने से दलवीर को काफी नुकसान हो गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here