Home Punjab>Phagwara जालंधर रोड पर स्थित करोल बाग में चोरों ने घर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

जालंधर रोड पर स्थित करोल बाग में चोरों ने घर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

0

नगदी और गहने लेकर हुए फरार

कपूरथलाः जालंधर रोड पर स्थित करोल बाग में अज्ञात चोरों दवारा घर को निशाना बनाया गया। पीड़ित के अनुसार चोर घर से नगदी, जेवर व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए SHO सिटी-2 अर्बन एस्टेट मनजीत सिंह ने बताया कि आसपास कैमरों में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। फ़िलहाल जांच जारी है। वहीं पीड़ित श्रीराम पुत्र शाम सुंदर ने पुलिस को बताया कि वह देर शाम परिवार के साथ किसी काम से बाजार गए थे।

कुछ घंटे बाद जब वह घर आये तो देखा कुछ अज्ञात चोरो ने घर की दीवार फांद कर अंदर घुस कर ताले तोड़ने का प्रयास किया। जब बड़े कमरे का ताला नहीं टूटा तो उन्होंने दरवाजा ही तोड़ दिया। इस दौरान चोर अलमारी के लॉकर तोड़कर अंदर पड़ी 70 हजार की नगदी, जेवर व कीमती सामान चुरा कर फरार हो गए है। मौके पर पहुंची PCR टीम ने स्थिति का जायजा लिया और सिटी थाना पुलिस को सूचित किया। सिटी -2 अर्बन एस्टेट के SHO मनजीत सिंह ने बताया कि घर के मालिक श्री राम के अनुसार लगभग 2 तोले सोने के गहने तथा 70 हज़ार रुपए की नगदी चोरी हुई है। पुलिस टीम को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक केमरे में एक संदिघ्ध युवक दिखाई दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here