Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

Punjab News: पहलगाम हमले के बाद Border Seal, सुरक्षा बढ़ाई, SSP का आया बयान, देखें वीडियो
पठानकोटः कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब पुलिस भी अलर्ट पर है जिसके तहत पठानकोट पुलिस की ओर से पंजाब-जम्मू सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वे सड़कों के रास्ते पंजाब में प्रवेश कर रहे हैं या फिर माधोपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते पंजाब में प्रवेश कर रहे लोगों की जांच की जा रही है ताकि कोई शरारती व्यक्ति पठानकोट के रास्ते पंजाब में प्रवेश न कर सके।
एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लो ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पठानकोट पुलिस अलर्ट पर है। जम्मू-कश्मीर से पंजाब में प्रवेश करने वाली सभी सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा पहलगाम में आतंकी हमला निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ये दो समुदाय में दरार डालने की कोशिश करने वाला कृत है, लेकिन हमारे लोग इतने कमजोर नहीं है कि इस हमले के बाद आपा खो बैठे और आपस में लड़ना शुरू कर दे।
उन्होंने बताया कि कश्मीर के लोकल लोगों ने भी इस घटना का विरोध जताया है और हिंदू समुयाद के लोगों के साथ संवेदना भी प्रकट की है। उन्होंने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के साथ सटे होने के चलते ज्यादा एर्ल्ट पर हैं और संवेदनशील इलाकों पर ज्यादा निगरानी रखी जा रही है। वहीं कैमरों के जरिए हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने पठानकोट में और पुलिस फोर्स तैनात कर दी है जिससे हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
-
Punjab News: PUNBUS और PRTC यूनियन का ऐलान, कल बस स्टैंड रहेंगा बंद
मोहालीः पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मचारी यूनियन ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते उन्होंने अब 24 अप्रैल यानी कल को बस स्टैंड बंद रखने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मचारी यूनियन ने कर्मचारियों के खातों में आधी तनख्वाह मिलने पर विभाग और सरकार के प्रति रोष जताया है। कर्मचारी यह मांग कर रहे हैं कि इस महीने कर्मचारियों को अपने बच्चों की फीस सहित स्कूलों में दाखिले और पूरे साल के लिए गेहूं खरीदना होता है, लेकिन सरकार की ओर से लगभग 600 करोड़ रुपये की राशि न आने के कारण कर्मचारियों को तनख्वाह देने में बड़ी कठिनाई हो रही है। लगभग 6 महीने से सरकार ने पैसे जारी नहीं किए हैं।
प्रदेश के संयुक्त सचिव जगतार सिंह ने कहा कि पिछले दिनों खजाना मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ भी बैठक हुई थी, जिसमें जल्दी पैसे जारी करने पर चर्चा हुई थी, लेकिन अभी तक पैसे जारी नहीं हुए। इससे सरकार की नियत साफ पता चलती है कि सरकार विभाग को खत्म करने की दिशा में जा रही है। जगतार सिंह ने बताया कि मुफ्त सफर के पैसे को लेकर कर्मचारी तनख्वाह मिलने से पहले ही परेशान थे, उल्टा सरकार द्वारा किलोमीटर स्कीम की बसें चलाकर विभाग के बड़े स्तर पर लूट करवाई जा रही है।
विभाग की बसों का कोई पता नहीं है कि कब चलेंगी। केवल प्राइवेट माफिया को फायदा देने के चक्कर में सरकार प्राइवेट बसें चलाने की अनुमति दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रबंधन ने बाकी बची हुई तनख्वाह समय पर कार्यकर्ताओं के खातों में नहीं डाली, तो 24 अप्रैल को पीआरटीसी के सभी बस स्टैंड बंद किए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रबंधन की होगी।
-

शो पर भड़की Punjabi Singer Rupinder Handa, फेंका माइक, पोस्ट के जरिए बताई वजह, देखें वीडियो
मोहालीः पंजाबी गायक रुपिंदर हांडा का एक वीडियो तेजी से वारयल हो रहा है, जिसमें व रोते हुए दिखाई दे रही है। कनाडा में एक शो के दौरान बहस करते हुए पंजाबी गायक रुपिंदर हांडा का वीडियो सामने आने के बाद ये एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्टेज पर रोती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान रुपिंदर ने स्टेज पर माइक गिरा दिया था। वहीं अब इस पूरी घटना की जिम्मेदारी रुपिंद्र हांडा ने मैनेजमैंट पर थोप दी है। रुपिंद्र हांडा का कहना है कि यह मिस मैनेजमैंट की वजह से हुआ है। उन्होंने वीडियो की पूरी सच्चाई अपने इंस्टाग्राम पर सांझा की है।
हांडा ने इस पूरी घटना का ठीकरा प्रमोटर के सिर फोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना के लिए शो की मैनेजमैंट जिम्मेदार है, इसमें मैनेजमैंट की गलती रही है। उन्होंने कहा कि वह अपने सही समय पर शो में पहुंच गई थी, लेकिन उसके बावजूद वहां पर विवाद हो गया। रुपिंद्र हांडा का कहना है कि वह 1.30 बजे शो वाली जगह पर पहुंच गई थी, लेकिन प्रमोटर की तरफ से इन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। हांडा का कहना है कि जब वह होटल में पहुंची तो वहां पर उसे रिसीव करने के लिए भी प्रमोटर की तरफ से वहां पर कोई नहीं था।
अफरा-तफरी के बीच उसने डेढ़ घंटे तक अपनी परफार्मैंस दी। इसके बाद प्रमोटर ने उन पर दर्शकों से बात करने का दबाव बनाया। इस दौरान उसे स्टेज पर जबरदस्ती बिठाया गया और यहां तक कि उसका फोन तक छीन लिया गया। उस दौरान रुपिंदर हांडा ने कहा कि, ”म्यूजिक मेरी जिंदगी है.. मैंने गाना छोड़ दिया था, लेकिन भगवान मेरे साथ खड़े रहे। 9 साल बाद मेरा गाना वायरल हो गया, जो लड़की सब कुछ छोड़कर बैठी खथी, सिर्फ शौक के लिए गाने गा थी की। मुझे साल में 2-3 गाने करने हैं। फिर भगवान ने मुझे इतना व्यस्त कर दिया कि मैं जहां भी जाता हूं, 2 साल के बच्चे मुझे कहते हैं कि काली एक्टिवा आ रही है। यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है कि मैं ईश्वर द्वारा मुझे दी गई हर चीज की बहुत सराहना करती हूं।
-

Punjab News: Rajindra Hospital के Staff ने किया मेन रोड जाम
पटियालाः जिले का सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल अक्सर विवादों में रहता है। जहां हाल ही में बिजली गुल होने का मामले सामने आया। वहीं अब अस्पताल के स्टाफ ने मोर्चा खोलते हुए मेन रोड़ जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल की नर्सों ने आज मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा वेतन न देने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर स्टाफ में भारी रोष पाया जा रहा है।
इस विरोध को लेकर पहले स्टाफ ने कॉलेज में नारेबाजी की और बाद में पटियाला-संगरूर रोड पर धरना देकर यातायात बाधित कर दिया। नर्सिंग एसोसिएशन की चेयरपर्सन संदीप कौर बरनाला ने बताया कि पहले उनका वेतन मेडिकल सुपरिटेंडेंट द्वारा दिया जाता था। अब वेतन का अधिकार प्रिंसिपल के पास आ गया है। जब नर्सों ने वेतन की मांग की तो प्रिंसिपल ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसके विरोध में नर्सों ने काम बंद कर दिया है।
-

Punjab News: Jama Masjid के बाहर फूंका आतंकवाद का पुतला, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
लुधियानाः कश्मीर के पहलगाम में बीती दिन हुए सैलानियों पर आतंकवादी हमले की पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कड़े शब्दों में निंदा की। इस घटना को उन्होंने इंसानियत के लिए शर्मनाक बताया। कश्मीर में आतंकी हमले के रोष में ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर आतंकवाद का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया। आतंकी हमले में मारे गए लोगों के साथ हमदर्दी का इजहार किया गया। इस मौके पर शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कहा कि धर्म पूछकर बेकसूर लोगों को मारना कायरतापूर्ण है।
कुरान पाक में स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि किसी एक भी बेकसूर इंसान का कत्ल पूरी इंसानियत का कत्ल है। अपने आप को मुसलमान कहने वाले यह आतंकवादी किसी कीमत पर इस्लाम के पैरोंकार नहीं हो सकते। देशभर में मुसलमान और हिंदुओं में नफरत फैलाने की ना सिर्फ एक साजिश है, बल्कि निहत्थे सैलानियों के खिलाफ किया गया एक घिनौना कार्य है। जिसकी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलकर रहेगी। शाही इमाम ने कहा कि इसकी सिर्फ जांच ही नहीं होनी चाहिए बल्कि जालिमों को सरे बाजार फांसी दी जानी चाहिए। धर्म को लेकर कहा कि हम सबको एकता बनाकर रखनी है, क्योंकि आतंकवाद का मकसद एकता और अखंडता को तोड़ना ही है।
बदकिस्मती के साथ 1947 में पाकिस्तान की स्थापना की गई और तब से अब तक वह एक अच्छा पड़ोसी नहीं बन सका। इस पड़ोसी ने हमेशा ही साजिश रची हैं जिसका नतीजा यह है कि वह खुद भी आज नफरत की आग में झुलस रहा है। भारत सरकार को चाहिए कि इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। इस आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों को एक-एक करोड़ रूपया सहायता राशि दी जाए और रचे गए इस षड्यंत्र का पर्दाफाश किया जाए ताकि कश्मीर में जो सदभावना का माहौल बना हुआ था उसे दोबारा से स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता इसलिए ऐसे नाजुक समय में हम सभी लोगों को सियासत करने की बजाय दुश्मन का मुकाबला करने और पीड़ितों का दुख बांटने की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।
-

Jalandhar News: जल्द गांवों में शुरू होगी नशा मुक्ति मुहिम, पहलगाम हमला निंदनीय घटना, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: सर्किट हाउस में वरिष्ठ प्रवक्ता बलतेज पन्नू पहुंचे। जहां उन्होंने नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को लेकर बात की। इस दौरान पन्नू ने कहा कि नशा मुक्ति मोर्चा को लेकर कहा कि आज जो लोग नशा छोड़ना चाहते है उनके लिए अस्पताल में पुख्ता प्रबंध किए गए है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति मोर्चा को जमीनी स्तर पर शुरू किया जा रहा है। जिसके चलते गांव और शहर के प्रत्येक घर से की गई। इसकी शुरुआत मई के पहले सप्ताह से की जा जाएगी। इसकी शुरुआत गांवों से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे।
इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों ने नशे को दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। ऐसे में नशा छुड़ाने के लिए अगर मरीज अस्पताल नहीं आता तो उसे घर पर काउसलिंग भी दी जाएगी। अगर कोई नशा छोड़ना चाहता है तो सरकार की ओर से दवाई और काउसलिंग से उसकी मदद की जाएगी। जिसके चलते पंजाब के लोगों को नशे से मुक्त किया जाएगा। पंजाब के 12 हजार गांवों में एनजीओ के साथ मिलकर इस मुहिम को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मुहिम सरकार या किसी पार्टी की नहीं है, बल्कि सभी है।
जिसके चलते एक मजबूत चेन बनाकर नशा को तोड़ा जा सके। जिसके बाद स्कूल, कालेज और यूनिवर्सिटी में नशे को लेकर मुहिम चलाई जाएगी। वहीं एनर्जी ड्रिंक को सेहत मंत्री द्वारा स्कूलों में बंद किए जाने के आदेश की सहारना की है। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर बलतेज पन्नू ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि वह जान गंवाने वाले सभी परिवारों के साथ खड़े है। यह कायर लोग है, जिन्होंने निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसाई है। उन्होंने कहा कि इसे किसी धर्म के साथ जोड़कर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
यह भारतीयो की हत्या की गई है, ऐसे में सभी भारतीय उनके साथ है। इटेजिलेंस को इनपुट मिलने को लेकर कहा कि अभी आतंकवादियों के स्कैच सामने आ रहे है और घटना को अंजाम देने के लिए उन्होंने रेकी है। अगर ऐसा हुआ है तो इंटेलिजेंस का फेलियर है। सभी पार्टियों को एकजुट होकर इस समय जान गंवाने वाले परिवारों के साथ खड़े होना चाहिए। वहीं इस मुद्दे को लेकर सांसद में उठाने का आश्वासन दिया है।
पंजाब में हाई अलर्ट किया गया है, दरअसल, पंजाब बॉर्डर स्टेट है और भारी गिनती में जम्मू-कश्मीर से स्टूडेंट पढ़ने के लिए आते है। जिसके चलते उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिक्योरिटी बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए है। वहीं आंतकी गुरपतवंत पन्नू द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने को लेकर कहा कि वह विदेश में बैठकर सिर्फ धमकियां ही दे सकता है। पंजाब में धर्म को अब बांटा नहीं जा सकता।
-

Punjab News: मेयर के घर से कुछ दूरी पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन 2 अलग- अलग जगहों पर गोलियां चलने की घटनाएं सामने आई है। जिसमें एक घटना कव्वाली समारोह में परिवारिक विवाद के चलते सामने आई है। हालांकि इस घटना में सोनू नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना टिब्बा रोड अंतर्गत स्वतंत्र नगर की गली नंबर 1 से सामने आई है। जहां बाइक सवार युवकों द्वारा सरेआम फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते युवकों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।
गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जिस जगह पर युवकों द्वारा गोलियां चलाई गई है, वहां से कुछ दूरी पर मेयर का घर है। घटना देर रात 10 बजे की है। मामले की जानकारी देते हुए सुरजीत कौर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो की पब्लिसिटी को लेकर विवाद है। उन्होंने कहा कि एक साल के बच्चे को लेकर घर के बाहर बैठे हुए थे तो बाइक सवार 3 युवक आए और फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान बच्चों ने भागकर जान बचाई।
दूसरी ओर विजय ने बताया उनके बेटे टोनी के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो के व्यूज ज्यादा आने को लेकर विवाद चल रहा है। इस दौरान बाइक सवार 3 युवकों ने उस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पिता का कहना है कि युवक विशाल गैंग से संबंधित है और वह पहले भी घटना को अंजाम दे चुके है। उस दौरान युवकों ने बोतलों से हमला किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
-

Punjab News: खेत में लगी भीषण आग, गांववासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद खुद बुझाई, देखें वीडियो
मोगाः जिले में दिन ब दिन आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। किसान कड़ी मेहनत से उगाई फसल को आग में धधकता देख खून के आंसू रोते हुए नजर आते हैं। वहीं अब कुछ लोगों ने इससे निपटने के भी प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। गांव रामूवाला के वासियों ने आग से निपटने के लिए गांव में ही फायर ब्रिगेड बनाई हुई है। इसी के चलते आज गांव में गेहूं की नाड़ को लगी आग पर गांव के लोगों ने खुद मशक्कत के बाद काबू पाया।
जानकारी मुताबिक, गांव रामूवाला चंडिक रोड पर आज खेतों में खड़ी नाड़ को आग लग गई।आग लगने का मुख्य कारण खेतों से गुजर रही बिजली की तारों में स्पार्किंग था। घटना का पता जैसे ही गांव वासियों को लगा तो सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया। इस आग के कारण 25 से 30 से एकड़ खड़ी नाड़ का भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि हमारे गांव में अपनी फायर ब्रिगेड गाड़ी है और मौके पर सभी गांव वासियों ने मिलकर आग पर काबू पाया है।
-

Punjab News: PSPCL का इंजीनियर जसमेल सिंह गिरफ्तार
लुधियानाः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान विजिलेंस ब्यूरो पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) सब-डिवीजन रूमी में तैनात जूनियर इंजीनियर जसमेल सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि जगराओं सब-डिवीजन के गांव देहरका के एक शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर पीएसपीसीएल अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उक्त जूनियर इंजीनियर ने उसके डेयरी फार्म पर बिजली कनेक्शन लगाने के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद फ्लाइंग स्क्वायड की एक विजिलेंस टीम ने एक सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध जाल बिछाया।
जिसके दौरान उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वीबी फ्लाइंग स्क्वायड-1, पुलिस स्टेशन पंजाब, मोहाली में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।