Blog

  • Jalandhar News: इस मामले में थाने के SHO पर गिरी गाज, किया लाइन हाजिर

    Jalandhar News: इस मामले में थाने के SHO पर गिरी गाज, किया लाइन हाजिर

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के एसएचओ हरदेव सिंह पर एडीसीपी ने एक्शन लिया है। थाना भार्गव कैंप के एसएचओ हरदेव सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले धार्मिक स्थल पीर दरगाह पर प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान महिला पार्षद के पति ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि थाना प्रभारी मौके पर मौजूद था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की थी। वहीं इंसाफ ना मिलने को लेकर पार्षद सहित इलाका निवासियों ने थाने बाहर प्रदर्शन किया था।

    इस दौरान वार्ड नंबर 41 महिला पार्षद शबनम के पति आप नेता अयूब दुग्गल ने तो साफ शब्दों में कह दिया था कि यदि मारपीट करने वालों के खिलाफ हरदेव सिंह केस दर्ज नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में मारपीट करने वाले गैंगस्टर भी बन सकते हैं। वहीं उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि सीनियर पुलिस अधिकारियों ने हरदेव सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह मजबूर होकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में भी दरियां बिछाकर बैठ धरना देंगे।

    दूसरी तरफ एडीसीपी सिटी-2 हरिंदर सिंह गिल ने कहा कि पूरे मामले में हरदेव सिंह की लापरवाही सामने आने पर उन्हें पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है। इस बाबत थाने में डीडीआर डालकर हरदेव सिंह की रवानगी भी पुलिस लाइन की कर दी है। इसी के साथ थाने में फिलहाल एसआई सुखवंत सिंह कार्यकारी के तौर पर एसएचओ का काम देखेंगे। एडीसीपी गिल ने कहा कि लोगों को कसी प्रकार की मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। थाने के सभी एसएचओं को पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

  • Punjab News: पिता पर हुए हमले के बाद अभिनेत्री तानिया का आया बयान

    Punjab News: पिता पर हुए हमले के बाद अभिनेत्री तानिया का आया बयान

    मोगाः जिले के कस्बा कोटि शेखां में हरबंस नर्सिंग होम के डाक्टर अनिल कंबोज पर मरीज बन कर आए दो युवकों द्वारा गोलियां चलाई गई। इस हमले के बाद डाक्टर कंबोज की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज मेडिसिटी में चल रहा है। वहीं पिता पर हुए हमले के बाद पंजाबी अभिनेत्री तानिया का बयान सामने आया है।

    तानिया की सोशल मीडिया टीम द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह समय उनके और उनके परिवार के लिए बेहद नाजुक और भावुक है। उन्होंने अनुरोध किया है कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए और संभलने का समय दिया जाए। उन्होंने आगे कहा कि इस संवेदनशील समय में झूठी खबरें और अफवाहें न फैलाई जाएं।

  • आज का राशिफल 5 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 5 जुलाई, 2025

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 36 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 52 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे आपको बढ़िया लाभ होगा। महिलाएं आज छोटे – मोटे बिजनेस की शुरुआत कर सकती है, जिससे वो आत्मनिर्भर बनेगी। आज इलेक्ट्रॉनिक का बिजनेस करने वालों को बड़ा फायदा होगा, जिससे वो अपने बिजनेस को और बड़ा बनाने का प्रयास करेंगें। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से बड़ी राहत मिलने की संभावना है, जिससे आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगें। रिश्तों में चल रही अनबन में सुधार होगा , आपके रिश्ते में नयापन आएगा। छात्रों को पढ़ने के लिए बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा , आपके माता – पिता को आपके ऊपर गर्व महसूस होगा। आज आप अपनी दैनिक दिनचर्या से निवृत्त होकर अन्य कार्यों को भी करने का प्रयास करेंगें।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आप टीवी डिबेट में शामिल होंगें और अपने विरोधियों को हराने की पूरी कोशिश करेंगें। संगीत से जुड़े हुए लोगो को म्यूजिक इंडस्ट्री में परफोर्म करने का अच्छा अवसर मिलेगा, उनके सपने पूरे होंगें। आज आपको सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जन्हा आपकी मुलाकात बड़े लोगों से होगी। आज व्यापार में बच्चे आपका साथ देंगें , जिससे आपका काम आसान हो जायेगा और आपको अच्छा लगेगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के लिए आज का दिन थोड़ा हेक्टिक हो सकता है, क्योंकि नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बनती दिख रही है। आज आप फैमली के साथ पिकनिक मनाने कही बाहर जा सकते है , सब लोग बहुत इंजॉय करेंगें।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज आपको बढ़िया धन लाभ होगा, किसी पुराने क्लाइंट से आपके रिश्ते ख़राब हो सकते है। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने मार्केट जायेंगें, लेकिन आप अपने बजट का भी थोड़ा ध्यान रखें। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। आज आपके लिए रोजगार में नये मार्ग प्रशस्त होंगें , जिससे आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज आप अपने स्वाथ्य का ध्यान रखे , सयंमित भोजन करें सब ठीक होगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज अच्छा दिन है, आज आपके लिए अच्छा रिश्ता आएगा परिवार में रौनक बनी रहेगी। आज आप भाई – बहनों के साथ खूब इंजॉय करेंगें, घर के बड़ो की बातों को भी मानेगें।


    कर्क राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको व्यापार में धन लाभ होगा, लेकिन खर्च की अधिकता रहेगी थोडा ध्यान रखें। आज आप घर के काम में व्यस्त रहेंगे, जिसके बाद आपको थकान हो सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन ख़ुशी देने वाला है, आज आप लोग कहीं घूमने जा सकते है। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, सब लोग खूब इंजॉय करेंगें। महिलाएं आज घर को सजाने – संवारने का काम करेंगी और अपनी सहेलियों के साथ किट्टी पार्टी करेंगी। छात्रों को आज किसी अच्छे स्कूल कॉलेज में प्रवेश मिलेगा, जिससे उनकी पढाई बेहतर ढंग से हो पायेगी। आज आप अपने काम को लेकर थोड़े सजग रहेंगें, जिससे आपके काम को तीव्र गति प्रदान होगी।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको राजनीति में आगे बढ़ने के लिए किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी हेल्थ ठीक रहेगी, जिससे आज दिनचर्या से जुड़े सारे काम आप खुद करेंगें। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण कुछ काम बनने से रुक सकते है, इसलिए आप थोड़ा ध्यान रखें। आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों से होगी, कुछ पुरानी यादें तरोताजा होगीं। आप लंबे समय से किसी समस्या से परेशान चल रहे थे, आज उसका समाधान होगा। आज आप जीवनसाथी के साथ गहनों की खरीददारी करने जा सकते है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे उनकी प्रतिभा और अच्छे से निखर कर आएगी।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, जिससे आप अपने बिजनेस को और बड़ा बनायेंगे। आज महिलाओं को थोडा आराम मिलेगा, घर के काम में बच्चे आपका हाथ बटायेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप किसी काम की शुरुआत कर सकते है। आज आप घर पर धार्मिक प्रोग्राम करवा सकते है , घर का वातावरण शुद्ध होगा। आज आप दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी करेंगे। आज आपके पड़ोसी के साथ रिश्तों में सुधार होगा , जिससे दोनों परिवारों के बीच आना – जाना होगा। इस राशि के लोग आज कुछ समय खुद के साथ बितायेंगें, कुछ नए विचार आपके दिमाग में आ सकते है।


    तुला राशि:
    आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला होगा। रोजगार में आपको तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे, आप उनका लाभ अवश्य उठाएंगे। आज आप ऑफिस में अपने सहकर्मी के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार करे। आज अविवाहित व्यक्तियों को एक अच्छे रिश्ते का ऑफर मिलेगा। प्राइवेट ऑफिस में नौकरी करने वालों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आप काम को फटाफट करेंगें। आज बच्चे घर में खूब उछल कूद मंचायेंगे, जिससे आप थोडा इरेटेट हो सकते है। आज आपको किसी व्यक्ति से लाभ होगा, जिससे मन प्रसन्न बना रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी।


    वृश्चिक राशि:
    आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आप किसी स्टार्टअप को शुरु करने का मन बना सकते है, जिसमें आपको अच्छा लाभ होगा। आज आपकी किसी उलझन का समाधान होगा, दिमाग शांत रहेगा। आज आपके शारीरिक कष्टों का निवारण होगा, जिससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगें। आज आप पेरेंट्स के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे माता – पिता को ख़ुशी मिलेगी। स्टूडेंट आज किसी नए कोर्स को करने का मन बनायेंगे, जिसमें उनको अच्छी सफलता मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ डिनर पर जायेंगें, जिससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। सामाजिक जीवन में आप बहुत अच्छे प्रयास करेंगें, जिसके आपको सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आज आप किसी शुभ काम की शुरुआत कर सकते है, जिससे आपके घर में धन – धान्य की बढ़ोत्तरी होगी। आज आपको व्यापारिक दृष्टी से बढ़िया लाभ होगा। आज आप नए रोजगार की शुरुआत कर सकते है , जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट आज एक दूसरे की खुशियों का पूरा ध्यान रखेंगे , जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। महिलाएं आज किसी मेहमान के आने की ख़ुशी में अच्छे – अच्छे व्यंजन बनाएंगी। बच्चे आज मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, जिससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा। आज आपके माता – पिता की हेल्थ भी ठीक रहेगी।

     


    मकर राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अपने दिन की शुरुआत एक नयी उर्जा के साथ करेंगें , जो पूरा दिन आपको एक्टिव रखेगी। आज आपको किसी व्यक्ति से धन लाभ होगा। आज आप दोस्तों के साथ जमकर पार्टी करेंगें, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। लंबे समय से चल रही किसी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। अविवाहित व्यक्तियों को आज किसी अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके फेवर में आएगा। शादीशुदा रिश्तों में आज सामजस्य देखने को मिलेगा और बच्चों का भी सहयोग बना रहेगा।


    कुंभ राशि:
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सोने – चांदी का बिजनेस करने वालों को आज बड़ा धन लाभ होगा। आज आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है , जंहा आपको मान – सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आपकी मुलाकात किसी राजनितिक व्यक्ति से होगी , जिससे आने वाले समय में आप भी राजनीति से जुड़ सकते है। जो लोग आज प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहतें है, वो किसी जानकर की सलाह ले लें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार आएगा , जिससे मन में प्रसन्नता आएगी। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है, आपके परिवार में खुशियां बनी रहेगीं।


    मीन राशि:
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। टेक्सटाइल का बिजनेस करने वालों को आज बड़ा आर्डर मिलने की संभावना बन रही है, जिससे उनके बिजनेस को बढ़िया ग्रोथ मिलेगी। आज आप किसी अजनबी व्यक्ति के साथ अपनी पर्सनल चीजों को शेयर करने से बचें, जिससे आप किसी भी नुकसान से बचें रहें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी , बच्चों का प्यार मिलेगा। माता – पिता के साथ तीर्थ – यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज आप भाई – बहनों के साथ खूब इंजॉय करेंगें, उनके साथ डिनर पर भी जा सकते है।

  • Punjab News: रेहड़ी-पटरी वालों पर निगम की सख्ती, हलका इंचार्ज ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: रेहड़ी-पटरी वालों पर निगम की सख्ती, हलका इंचार्ज ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    पठानकोट: जहां एक ओर पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार की तलाश में बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ रहा है, वहीं कम पढ़े-लिखे युवा रेहड़ी-पटरी लगाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। लेकिन नगर निगम की सख्ती के कारण अब यह छोटा-मोटा रोजगार भी खतरे में पड़ता नजर आ रहा है। हाल ही में पठानकोट के अबरोल नगर पुल के पास नगर निगम की टीम ने रेहड़ी-पटरी वालों को हटाने की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में केवल स्थानीय रेहड़ी-पटरी वालों को हटाया गया और स्थानीय दुकानदारों में रोष पाया गया। स्थिति को देखते हुए पठानकोट हलका इंचार्ज विभूति शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रभावित रेहड़ी चालकों से बातचीत की। उन्होंने रेहड़ी वालों की समस्याएं सुनीं और उन्हें समाधान का आश्वासन दिया।

    रेहड़ी चालकों ने बताया कि वे वर्षों से यहां अपना काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम की टीमें आए दिन उनकी रेहड़ियां हटाकर उनका रोजगार छीन लेती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि वे काम नहीं करेंगे, तो अपने परिवार को कैसे चलाएंगे। मीडिया से बातचीत में हलका इंचार्ज विभूति शर्मा ने नगर निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों को समझना चाहिए और इसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा पहली बार लुधियाना पहुंचे, पुलिस ने दी सलामी, देखे वीडियो

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा पहली बार लुधियाना पहुंचे, पुलिस ने दी सलामी, देखे वीडियो

    लुधियाना: पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद संजीव अरोड़ा पहली बार लुधियाना पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय प्रशासन और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंत्री संजीव अरोड़ा को पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर और नारों के साथ अपने नेता का अभिनंदन किया।

  • Punjab News: स्कूल से लापता हुआ होमगार्ड का बेटा, पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद, देखे वीडियो

    Punjab News: स्कूल से लापता हुआ होमगार्ड का बेटा, पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद, देखे वीडियो

    बठिंडा: होमगार्ड में तैनात सिपाही का 12 वर्षीय बेटा बुधवार को स्कूल जाने के बाद रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत पर सक्रिय हुई बठिंडा पुलिस ने बच्चे को उत्तर प्रदेश के बांकी गांव से सुरक्षित बरामद कर लिया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-1 संदीप सिंह भाटी ने बताया कि लड़का छठी कक्षा का छात्र है। बुधवार को वह स्कूल गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में पता चला कि लड़का दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हुआ था।

    पुलिस की टीम को जांच में पता लगाकर उसे उत्तर प्रदेश के बांकी गांव में उसके रिश्तेदारों के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया। डीएसपी भाटी ने बताया कि बच्चे की काउंसलिंग की जाएगी ताकि भविष्य में वह इस तरह की कोई गलती न दोहराए। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों पर ध्यान दें और उन्हें सही-गलत की पहचान कराएं।

  • Ludhiana News: MLA के दफ्तर के पास टूटी गाड़ियां, देखे वीडियो

    Ludhiana News: MLA के दफ्तर के पास टूटी गाड़ियां, देखे वीडियो

    लुधियाना: एमजेके लोहारा रोड़ विधायक राजिंदर पाल के कार्यालय के पास बब्बू मार्केट में देर शरारती तत्व घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ कर फरार हो गए। कालोनी के लोगों सुबह उठे तो देखा कि गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे, जिसकी शिकायत उन्होंने लुधियाना पुलिस को दी और पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई।

    कालोनी के रहने वाले नन्ने लाल ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को घर में सौ गए थे। वह सुबह उठे तो देखा कि गली में तीन गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे, जिसके बाद उन्होंने गली के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो दो बाइक सवार वारदात कर भागते हुए नजर आए, जिसकी शिकायत उन्होंने थाना डाबा पुलिस को दी और पास में रहने वाले एमएलए के दफ्तर में दी, वहीं इलाके में रहने वाली महिदर कौर ने बतया कि वह सौ रही थी कि उसी दौरान जोरदार आवाज आई वह घर से बाहर निकली तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था।

    उन्होंने कहा कि उनके परिवार का किसी के साथ कोई बैर विरोध नहीं है लेकिन फिर कोई उनका नुकसान करके भाग गया, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। कालोनी के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • Bihar Election 2025: Congress Party बांटेगी Rahul Gandhi की Photo वाले 5 लाख Sanitary Pad

    Bihar Election 2025: Congress Party बांटेगी Rahul Gandhi की Photo वाले 5 लाख Sanitary Pad

    नई दिल्ली: बिहार मे आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी ने महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए एक अनोखे अभियान की घोषणा कर दी है। बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे राज्य में महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित करेंगी।

    पार्टी का लक्ष्य कम से कम पांच लाख महिलाओं को सैनिटरी पैड उपलब्ध करवाना है। उन्होंने सैनिटरी पैड का एक सैंपल दिखाया, जिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर मौजूद थी और लिखा था कि “माई-बहन मान योजना (माँ-बहन सम्मान योजना), अखिल भारतीय महिला कांग्रेस। जरूरतमंद महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता – ₹2,500 प्रति माह।”

    बिहार राज्य में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर या नवंबर में होने की उम्मीद है। कुमार ने मतदाता सूची संशोधन पर चुनाव आयोग द्वारा पक्षपात करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गठबंधन सहयोगियों के साथ सीटों के बंटवारे पर चर्चा अभी भी जारी है।

  • UBT नेता Imran Shaikh और उसके साथी पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    UBT नेता Imran Shaikh और उसके साथी पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Birthday Party मे तलवार लहराने की वीडियो हुई थी वायरल

    मुंबई: पंतनगर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने UBT नेता और उसके साथी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई वायरल वीडियो के बाद की गई है।

    वीडियो मे आरोपियों को एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान खुलेआम तलवार लहराते हुए देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने शस्त्र अधिनियम की धारा 4,25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1)(a) 135 के तहत FIR दर्ज कर ली।

    जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश केवले ने बताया कि यह घटना 27 जून की रात 9:30 बजे की है। पुलिस ने वीडियो की जांच कर इमरान शेख उम्र 42 वर्ष लैवेंडर बिल्डिंग, 90 फीट रोड, पंतनगर, घाटकोपर (पूर्व), मुंबई और गौरव दरेकर उम्र 35 वर्ष निवासी लक्ष्मी नगर, पंतनगर, घाटकोपर (पूर्व), मुंबई कके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjabi Actress Tania Kamboj के पिता पर चली गोलियां

    Punjabi Actress Tania Kamboj के पिता पर चली गोलियां

    मोगा: जिले के कस्बा कोटि शेखां में हरबंस नर्सिंग होम के डाक्टर अनिल कंबोज पर मरीज बन कर आए दो युवकों द्वारा गोलियां चलाई गई। इस हमले के बाद डाक्टर कंबोज की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज मेडिसिटी में चल रहा है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक हमलावर क्लिनिक मे घुस आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। तीन गोलियां डॉक्टर कंबोज को लगीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    बताया जा रहा है कि डाक्टर कंबोज Punjabi Actress Tania Kamboj के पिता है। तानिया डाक्टर कंबोज की पहली पत्नी की बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।