Blog

  • ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से PM Modi सम्मानित, दोनों देशों में हुए 4 बड़े समझौते, देखें वीडियो

    ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से PM Modi सम्मानित, दोनों देशों में हुए 4 बड़े समझौते, देखें वीडियो

    अकराः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने अपने देश के सर्वोच्चे पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को मिलने वाले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की संख्या 2 दर्जन से अधिक हो चुकी है। इस बड़े सम्मान से नवाजे जाने के बाद पीएम मोदी ने घाना का आभार व्यक्त करते हुए इसे देश के सवा सौ करोड़ वासियों को समर्पित किया है। इस दौरान भारत और घाना में द्विपक्षीय वार्ता के बाद 4 अहम समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए।

    जिसमें पहला समझौता दोनों देशों ने कला, संगीत, नृत्य, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए एक सांस्कृतिक सहयोग कार्यक्रम पर सहमति जताई। इस समझौते का उद्देश्य पर्यटन और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देना है। दूसरा समझौता घाना के इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल एंड आल्टरनेटिव मेडिसिन और भारत के आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के बीच पारंपरिक और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों में सहयोग के लिए समझौता हुआ। यह साझेदारी शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य करेगी।

    तीसरा समझौता भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और घाना मानक प्राधिकरण के बीच गुणवत्ता मानकों, परीक्षण विधियों और प्रमाणन प्रक्रियाओं में सहयोग को लेकर बड़ा समझौता हुआ। यह दोनों देशों के व्यापारिक आदान-प्रदान को भी आसान बनाएगा। चौथा समझौता भारत और घाना ने एक स्थायी संयुक्त आयोग की स्थापना करने का निर्णय लिया है। यह आयोग विदेश मंत्रालय स्तर पर नियमित द्विपक्षीय संवाद, आर्थिक समीक्षा और रणनीतिक सहयोग को सुनिश्चित करेगा। इस आयोग के माध्यम से नीतिगत मुद्दों और विकास सहयोग पर समन्वय सुदृढ़ किया जाएगा।

    घाना का सर्वोच्च सम्मान हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “मैं घाना की जनता और सरकार का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ के अधिकारी की उपाधि से सम्मानित किया। यह सम्मान हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी आकांक्षाओं, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और भारत व घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित है। यह सम्मान भारत और घाना की मित्रता को और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहने की एक ज़िम्मेदारी भी है। भारत हमेशा घाना की जनता के साथ खड़ा रहेगा और एक विश्वसनीय मित्र व विकास साझेदार के रूप में योगदान करता रहेगा।”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा और उपराष्ट्रपति प्रोफेसर नाना जेन ओपोकु-अग्येमांग के साथ बुधवार को राजधानी अकरा में प्रतिनिधिमंडल स्तर की एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के बाद दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक साझेदारी’ के स्तर तक विस्तार देने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा उनके पांच देशों के दौरे का पहला चरण है। पीएम मोदी को अब तक 24 देश सम्मानित कर चुके हैं। हाल ही में साइप्रस ने पीएम मोदी को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस-III” से सम्मानित किया था।

    अब घान के सर्वोच्च सम्मान के साथ पीएम मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 2 दर्जन हो चुकी है। वार्ता के उपरांत एक संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और घाना ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत केवल घाना की विकास यात्रा में एक साझेदार नहीं है, बल्कि उसका सह-यात्री भी है। दोनों देशों ने संस्कृति और पारंपरिक चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों के माध्यम से परस्पर सहयोग को और अधिक मजबूती देने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।

  • Punjab News: भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव दोलेवाला में भाई और बहन के रिश्तों को तार तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक भाई ने अपनी ही बहन की गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया है और केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देती मृतक सिमरन की सास गुरदीप कौर ने बताया कि सिमरन गांव के गुरुद्वारा बाबा झुग्गियां वाला में हो रहे तुलसीदास के मेले में सेवा कर रहीं थी। इस दौरान सिमरन का भाई हरमन अचानक गुरुद्वारे में आया और सिमरन के सिर में गोलियां मार दी। घटना के बाद लोगों ने परिजनों को सूचित किया और सिमरन को अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस ने इंसाफ की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    गांव दोलेवाला के सरपंच ने बताया कि सिमरन महाजन परिवार से संबंध रखती थी और उसने गांव के ही राय सिख बिरादरी के लड़के के साथ 3 साल पहले लव मैरिज करवाई थी। सिमरन का भाई हरमन इसी बात से नाराज चल रहा था ओर आज उसने इसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी है।

    डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि मृतका के भाई हरमन को गिरफ्तार कर लिया है ओर पिस्टल भी बरामद कर ली है और अगली कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की रिमांड हासिल करके आगामी पूछताछ करेगी।

  • भाजपा और कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल, बताया दोनों का प्रेमी-प्रेमिका जैसा रिश्ता, देखें वीडियो

    भाजपा और कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल, बताया दोनों का प्रेमी-प्रेमिका जैसा रिश्ता, देखें वीडियो

    अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा उप चुनाव में जीत हासिल करके आप पार्टी (आप) ने अब बीजेपी के गढ़ में नजरें बनाई हुई हैं। गुजरात के दौरे पर पहुंचे दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने दोनों के रिश्ते को प्रेमी-प्रेमिका का नाम दिया। वहीं केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में अब बीजेपी का जाने का टाइम आ गया है। अब नई पार्टी आएगी, ईमानदार पार्टी आएगी। केजरीवाल ने कहा कि 30 साल में बीजेपी ने गुजरात का बेड़ा ग़र्क कर दिया। सूरत जैसे शहर में पानी की बाढ़ आ रही है।

    मेरा दिल कह रहा है, विसावदर सेमी फाइनल था, 2027 फाइनल है जिसमें हमारी जीत होगी। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने विसावदर की जनता का आभार जताया। केजरीवाल ने कहा कि हमारी नई पार्टी, छोटी पार्टी है। वहां के लोगों ने देश भक्त पार्टी को जिताया और गोपाल इटालिया विधायक बने। केजरीवाल ने सूरत की बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों ने करोड़ों के घर फ्लैट, बंगले लिए हैं। उनके घरों में बेडरूम में पानी भर गया। 30 साल में तुमने यह हाल किया गुजरात का। केजरीवाल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ अच्छा काम करते। केजरीवाल ने कहा कि जूनागढ़ के लिए राजकोट एयरपोर्ट पर उतरा।

    पूरी दुनिया में ऐसी सड़के बन रही हैं कि गाड़ियां 150-200 स्पीड से चल रही हैं, लेकिन मुझे राजकोट से जूनागढ़ तीन घंटे लगे। केजरीवाल ने सवाल दागा कि 30 साल में सड़कें नहीं बना पाए। केजरीवाल ने कहा कि सी आर पाटिल ने कहा कि हमारे टच में उनके 2 विधायक हैं। मैं उनसे कहता हूं, मौत सबको आएगी आपको भी आएगी तो ऊपर जाकर भगवान को क्या जवाब दोगे? भगवान पूछेगा कि क्या किया अपने अपने जीवन में तो क्या जवाब दोगे? उनसे युवा दुखी हैं, पेपर नहीं हो पाता इनसे, मनरेगा में घोटाला है। नर्क में जाएंगे।केजरीवाल न कहा कि गर्म तेल की कढ़ाई में जाएंगे ये लोग। केजरीवाल ने कहा कि 30 साल तक इनका राज इसलिए है क्योंकि कांग्रेस जेब में है।

    केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस जेब है इसलिए दोनों मिलकर करते है, 70% भाजपा और 30% कांग्रेस को ठेके मिलते हैं। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के जेब में है कांग्रेस, कांग्रेस बीजेपी की नौकरी करती है। केजरीवाल ने कहा कि में पूछ रहा था बीजेपी और कांग्रेस का रिश्ता क्या कहलाता है, भाई बहन का है या पति पत्नी का रिश्ता है, ये रिश्ता प्रेमी और प्रेमिका का है, क्योंकि छुप-छुप कर चोरी-चोरी मिलते हैं। बीजेपी और कांग्रेस वाले गुजरात की जनता बदलाव चाहती है उनके पास विकल्प है आम आदमी पार्टी का 2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

  • Sonprayag-Gaurikund के पास Landslide में फंसे 40 श्रद्धालु, केदारनाथ यात्रा स्थगित, देखें वीडियो

    Sonprayag-Gaurikund के पास Landslide में फंसे 40 श्रद्धालु, केदारनाथ यात्रा स्थगित, देखें वीडियो

    रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हिमालयी मंदिर के रास्ते में सोनप्रयाग के पास मुनकटिया में बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद वीरवार को केदारनाथ की तीर्थयात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। पुलिस ने कहा कि मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में भूस्खलन के मलबे और पत्थरों से सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है, जिससे प्रशासन को यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि गौरीकुंड से लौट रहे कुछ तीर्थयात्री स्लाइडिंग जोन में फंस गए थे, लेकिन राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों ने उन्हें बचा लिया और सुरक्षित सोनप्रयाग ले आए। एहतियात के तौर पर केदारनाथ की यात्रा फिलहाल रोक दी गई है।

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में श्री केदारनाथ धाम से लौटते समय सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में फंसे करीब 40 श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाल लिया है। केदारनाथ धाम के रास्ते में सोनप्रयाग के पास देर रात अचानक मलबा गिर गया था, जिसके कारण केदारनाथ धाम से लौट रहे 40 से अधिक तीर्थयात्री रात करीब 10 बजे से फंसे हुए थे। एसडीआरएफ ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया है। वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर बादल फटने की घटना के चौथे दिन भी सिलाई बैंड से आगे वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई।

    वहां पर पैदल आवाजाही सुचारू है, लेकिन उसमें भी खतरा बना हुआ है। बुधवार को स्यानाचट्टी से जानकीचट्टी के बीच फंसे करीब 254 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालाा गया। साथ ही घटना में लापता सात लोगों को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ की ओर से स्निफर डॉग की मदद ली गई। सिलाई बैंड के समीप बादल फटने के कारण और ओजरी में नाले के उफान पर आने के कारण वहां पर यमुनोत्री हाईवे के सड़क करीब 20 से 25 मीटर हिस्सा बह गया था। वहीं दूसरी ओर सिलाई बैंड में मलबा और पानी के तेज बहाव में सात लोग बहकर लापता हो गए थे।

    उन्हें ढूंढने और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित पुलिस, आईटीबीपी की ओर खोज बचाव अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से बुधवार को पैदल आवाजाही के दौरान करीब 254 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर वाहनों के माध्यम से बड़कोट भेजा गया। वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से यात्रियों के लिए विभिन्न स्थानों पर खाने की व्यवस्था की गई थी। एनएच विभाग की ओर से सिलाई बैंड में सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

    लेकिन ओजरी के समीप हार्ड रॉक आने के कारण विभाग को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सिलाई बैंड में भी अधिक मलबा और कीचड़ होने के कारण वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि पूरा प्रशासनिक अमला यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही को सुचारू करने में जुटा हुआ है। प्रयास है कि जल्द ही वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई जाएगी। वहीं कुपड़ा मोटर मार्ग पर भी कल तक छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए प्रयास शुरू किया जाएगा।

  • Jalandhar News: सुबह हुई बरसात से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम प्रशासन की पोल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सुबह हुई बरसात से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम प्रशासन की पोल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार शहर में बारिश हो रही है। वहीं इस बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर लोग सड़कों पर पानी खड़े होने के समस्या से परेशान दिखाई दे रहे है। आज सुबह हुई बरसात ने एक बार फिर से नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। सुबह डेढ़ से दो घंटे हुई बरसात के कारण शहर की सड़कें पानी से भर गई। जिसके कारण दुकानदारों के साथ-साथ आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    दरअसल, हर साल मानसून से पहले नगर निगम द्वारा सीवरेज की सफाई का काम शुरू करवा दिया जाता था। लेकिन इस बार मानसून को लेकर नगर निगम द्वारा कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। जिसके कारण लगातार तीन से चार दिनों से हो रही बरसात के कारण सड़के तालाब बनती दिखाई दे रही है। आज हुई बरसात की कुछ वीडियो भी सामने आई है। जिसमें बस्तीयाद इलाके में पार्षद मुकेश सेठी के घर की ओर जाती सड़क पर तालाब बनी हुई दिखाई दे रही है। पिछले कुछ दिनों से जहां बरसात के कारण सड़कों पर पानी खड़ा होने से लोग परेशान है, वहीं कुछ इलाकों में सीवरेज के पानी की समस्या को लेकर लोगों में रोष दिखाई दे रहा है।

    हैरानी की बात यह है कि एक ओर सेहत विभाग द्वारा बरसात में पानी ना जमा होने की लोगों से अपील की जा रही है, दूसरी ओर बरसात और सीवरेज के पानी की समस्या से लोग परेशान हो रहे है। वहीं सेहत विभाग तथा प्रशासन द्वारा कई खाली प्लाटों में लंबे समय से गंदगी और पानी जमा होने से लोगों रोका जा रहा है। सेहत विभाग का कहना हैकि पानी जमा होने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के लिए खतरा बढ़ सकता है। ऐसे प्लाट मच्छरों और हानिकारक जीवों के पनपने के अड्डे बन गए हैं, जो लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा हैं।

     

  • Punjab News: दिलजीत खालसा की गिरफ्तारी को लेकर थाने के सामने किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: दिलजीत खालसा की गिरफ्तारी को लेकर थाने के सामने किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के जंडियाला गुरु क्षेत्र में किसान नेता दिलजीत सिंह खालसा को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं खालसा की गिरफ्तारी को लेकर किसानों में भारी रोष पाया जा रहा है। इसी के चलते आज जंडियाला थाने के बाहर किसान संगठनों ने इकट्ठे होकर खालसा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने को लेकर धरना लगा दिया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया है कि दिलजीत सिंह खालसा के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तारी की गई।

    धरने के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि खालसा लंबे समय से जंडियाला गुरु क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चला रहे थे। किसान नेताओं कहना हैकि दिलजीत खालसा के खिलाफ पराली जलाने और एक महिला के साथ बदसलूकी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिन्हें किसान नेता झूठा और रची गई साजिश बता रहे हैं। किसान नेता बलविंदर सिंह माहल ने कहा कि दिलजीत सिंह खालसा की रिहाई तक यह धरना लगातार जारी रहेंगा।

    उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कहा गया है कि दिलजीत सिंह खालसा के खिलाफ पराली जलाने का मामला दर्ज किया गया। इसी के साथ एक गुज्जर महिला के साथ दिलजीत सिंह खालसा पर पुलिस ने बदसलूकी के आरोप लगाए गए है। जिसके बाद दिलजीत खालसा को गिरफ्तार करके रातोंरात जेल भेज दिया गया। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दिलजीत सिंह खालसा को रिहा नहीं किया गया तो यह धरना प्रदेश स्तर पर व्यापक रूप ले सकता है।

  • Jalandhar News: NRI फौजी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

    Jalandhar News: NRI फौजी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

    जालंधर, ENS: किशनगढ़ में गांव जाफलान के एनआरआई सुरजीत सिंह फौजी के घर चौरी की घटना सामने आई है। जहां फौजी ने भाई पर घर से सामान चोरी करवाने का आरोप लगाए है। फौजी व उसकी पत्नी पिंदरपाल कौर ने बताया कि वह एक महिना पहले घर में बंटवारे के कारण अमेरिका से गांव आए थे। इस दौरान कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी तो वह वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में अपने परिवार के साथ रहता छोटा भाई बलविंदर सिंह वापस आया और घर के सामने वाले प्लाट पर निर्माण शुरू कर दिया।

    जब उन्हें इस निर्माण के बारे में पता चला तो उन्होंने अमेरिका बैठे ही लोकल पुलिस की मदद लेकर इसे रुकवा दिया। वह अमेरिका से वापस गांव आए तो बलविंदर वापस इंग्लैंड चला गया। फौजी का आरोप है कि छोटा भाई बलविंदर फोन पर उनके साथ गाली-गलौज करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दिनों बलविंदर का साला वडाला का कुलवीर सिंह, सोना, मोना, मिस्त्री राम लुभाया, सोना की पत्नी, 3 अज्ञात महिलाओं के साथ घर के पीछे वाले प्लाट में ताले तोड़कर घुसा और घर से सामान, लकड़ी, टूटी हुई बल्ली और अन्य लोहे का सामान ले गए।

    उन्होंने मेन गेट भी उखाड़ लिया। हम घर के अंदर थे, बाहर नहीं निकले क्योंकि हमें डर था कि वह हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं। घटना की शिकायत अलावलपुर थाने में दी गई। लेकिन पुलिस ने 5 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। फौजी ने कहा कि इस मामले को लेकर एएसआई परमजीत सिंह से मिले तो उन्होंने कहा कि शिकायत एसएचओ आदमपुर को भेज दी गई है। फौजी का कहना है कि एसएचओ आदमपुर से मिलने 2 बार गए लेकिन उन्होंने हमें वक्त नहीं दिया। एनआरआई ने एसएसपी देहाती से इंसाफ दिलाने की मांग की है।

  • Punjab News: 2 मंजिला मकान की छत गिरने से 2 बेटियों सहित पिता की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 मंजिला मकान की छत गिरने से 2 बेटियों सहित पिता की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः टांडा के मोहल्ला अईयापुर में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां आज अलसुबह 5:30 बजे 2 मंजिला मकान की छत गिर गई। इस हादसे पिता सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार प्रवासी मजदूर शंकर मंडल 4 बेटियों और पत्नी के साथ इसी घर में रहता था। शंकर मंडल मजदूरी का काम करता था। आज सुबह करीब 5:30 बजे अचानक घर की छत गिर गई।

    इस घटना में पूरा परिवार मलबे में दब गया। छत गिरने की सूचना मिलते ही मोहल्ला निवासी इकट्ठे हुए और वह तुरंत परिवार की मदद करने के लिए पहुंच गए। बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को मलबे से परिवार को बाहर निकाला। इस हादसे में शंकर मंडल, शिवानी और पूजा की मौत हो गई। वहीं शंकर मंडल की पत्नी और 2 अन्य बेटियों को गंभीर घायल अवस्था में टांडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हादसे को लेकर इलाके में शोक की लहर छा गई।

  • Jalandhar News: सिविल अस्पताल में महिला के शव को लेकर भारी हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: सिविल अस्पताल में महिला के शव को लेकर भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में महिला के मोर्चुरी में रखे शव को लेकर लोगों द्वारा भारी हंगामा किया जा रहा है। जहां परिजनों द्वारा महिला के कत्ल के आरोप लगाए है। गौरव ने कहा कि महिला की शादी को 6 से 7 साल हो गए। महिला की बेटी और बेटा है। परिवार ने आरोप लगाए है कि ताये की बेटी को लेकर ससुराल वाले काफी परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। ससुराल पक्ष फ्रैंड्स कालोनी में रहते है। जहां परिवार महिला को गला घोंटकर मारने के आरोप लगाए है।

    इस दौरान परिवार ने आरोप लगाए है कि सिविल अस्पताल में उसका शव रखकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद महिला के शव को रखकर फोन करके बताया कि उसने सुसाइड कर लिया। परिवार ने आरोप लगाए हैकि सुसराल पक्ष पिछले 6 माह से रोटी नहीं देते थे। सुमित नामक व्यक्ति के साथ महिला की शादी हुई थी। इस मामले को लेकर पहले पंचायती फैसला भी हो चुका था। जिसके बाद पिछले 6 महीने से सुसराल पक्ष उन्हें मिलने नहीं देता था और ना ही फोन पर बात करवाता था। परिवार का कहना हैकि देर रात ससुराल परिवार ने उसका कत्ल कर दिया।

    जिसके बाद अल सुबह उसका शव रखकर ससुराले वाले भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पार्षद शैरी चड्ढा मौके पर पहुंच गए। परिवार ने थाना 1 को घटना की सूचना दे दी है, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है, अगर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वह सड़क जाम करके प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा ने पुलिस को 20 मिनट का समय दिया है। उनका कहना है कि अगर प्रशासन मौके पर नहीं आता तो वह खुद परिवार के साथ मिलकर सड़क जाम कर देंगे।

    पार्षद ने कहा कि उन्होंने खुद आधा घंटा पहले थाना 1 की पुलिस को सूचना दी है, लेकिन अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला के गले पर रस्सी के निशान पाए गए है। मृतक महिला के परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। परिवारिक बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: इस इलाके में बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, युवक की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला कपूरथला के जिले फगवाड़ा से सामने आया है। जहां फगवाड़ा के नजदीकी गांव गंढवा में गोली चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवजोत कुमार पुत्र दिलबाग राज निवासी गांव गंधवा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव गंधवा निवासी नवजोत जब किसी काम से अपने घर से निकला तो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने उस पर गोलियां चला दीं। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची थाना सतनामपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. आशीष जेटली ने बताया कि सतनामपुरा थाने के एएसआई मनजीत सिंह अपनी ड्यूटी के दौरान गांव गंधवा से एक युवक का शव लेकर आए, जिसकी पुलिस के अनुसार गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।