Blog

  • आज पानी को लेकर होगी लोगों को परेशानी, नगर निगम ने जारी की एडवाइजरी

    चंडीगढ़ः यूटी में आज शाम को होने वाली पानी की सप्लाई स्लो रहेगी। शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक की सप्लाई में यह दिक्कत आएगी, क्योंकि आज पंजाब बिजली विभाग की तरफ से खरड़ से मोरिंडा तक आने वाली बिजली लाइन की मरम्मत की जानी है। इसमें कंडक्टर बदलने का काम होना है। इसकी वजह से बिजली न होने से पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा। चंडीगढ़ नगर निगम ने लोगों को एडवाइजरी जारी की है कि पानी का इसी प्रकार से उपयोग किया जाए। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली लाइन की मरम्मत का यह काम किया जाएगा। इस कारण कजौली से आने वाले पानी का प्रेशर स्लो रहेगा।

    बता दें कि कजौली से सेक्टर 39 वाटर वर्क्स के लिए जो पानी की सप्लाई आती है, उसमें प्रेशर मेंटेन करने के लिए बीच-बीच में पंपिंग सिस्टम लगाए गए हैं। लेकिन बिजली न होने के कारण यह पंपिंग सिस्टम बंद रहेंगे। जिस वजह से चंडीगढ़ तक पानी पहुंचाने में परेशानी आएगी। पंजाब के कजौली से पानी चंडीगढ़ के सेक्टर 39 तक पहुंचता है।

    वहां से पूरे शहर में पानी की सप्लाई की जाती है। पानी की सप्लाई सुबह और शाम दो समय होती है। यह सप्लाई सुबह 3:30 से 9:00 तक और शाम को 6:00 बजे से 8:00 बजे तक की जाती है। आज शाम को 6:00 बजे से 8:00 तक होने वाली पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं नगर निगम शहर में 24 घंटे पानी की सप्लाई के लिए काम कर रहा है। इसमें सबसे पहले मनीमाजरा के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। जल्द ही इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। इसका ट्रायल पूरा होने के बाद चंडीगढ़ के दूसरे इलाकों में भी 24 घंटे पानी की सप्लाई पर काम किया जाएगा।

  • पंजाबः वड़िंग ने बिट्टू पर कसा तंज, कहा- भाजपा उम्मीदवार बदलने पर कर रही विचार, देखें वीडियो

    पंजाबः वड़िंग ने बिट्टू पर कसा तंज, कहा- भाजपा उम्मीदवार बदलने पर कर रही विचार, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों के उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। वहीं नामाकंन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जिसके बाद नेताओं में  एक-दूसरे पर तंज कसने का सिलसिला भी तेज हो गया है। वहीं कांग्रेस प्रधान और लुधियाना से उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू पर तंज कसे है। दरअसल, वड़िंग लुधियाना विधानसभा क्षेत्र के सराभा नगर एक्सटेंशन, पुहलेशवाल और अन्य इलाकों में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। जहां वड़िंग ने दावा किया कि वह अभी पटियाला और संगरूर के बीच नामांकन दाखिल करने आए हैं।

    इस दौरान उन्होंने कहाकि उन्हें लोगों का इतना अच्छा समर्थन मिल रहा है कि महारानी परनीत कौर 1 लाख की बढ़त के साथ पटियाला में हराया जाएंगा। उन्होंने कहा कि लोगों का रुझान कांग्रेस की ओर है। हालांकि, जब उनसे लुधियाना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी तारीफ करना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि ये तो वक्त ही बताएगा। इस मौके पर राजा वड़िंग ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी ने रवनीत बिट्टू को लुधियाना से अपना उम्मीदवार बनाया है लेकिन अब बीजेपी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसका अफसोस हो रहा है और बीजेपी भी अब सोच रही है कि उम्मीदवार रवनीत बिट्टू को यहां बदल दिया जाए।

    वहीं किसानों द्वारा लगातार किए जा रहे बीजेपी के विरोध और रवनीत बिट्टू के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि वह पंजाब के किसान हैं और पंजाब की बात कर रहे हैं। उनका किसी भी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। इस बीच इलाके के सरपंच ने कहा कि लोगों का समर्थन राजा वड़िंग के साथ है, सरपंच ने कहा कि रवनीत बिट्टू के बीजेपी में शामिल होने से कार्यकर्ता ठगा हुआ महसूस कर रहे थे, लेकिन अब कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इस दौरान गिल हलके से पूर्व विधायक कुलदीप वैद भी राजा वड़िंग के साथ मौजूद रहे। वहीं सरपंच ने कहा कि गिल हलके से राजा वड़िंग को 1 लाख वोट डलवाई जाएंगी। 

  • क्या इस राज्य में बनेगी कांग्रेस सरकार! नेता का आया बड़ा बयान, लग सकता है राष्ट्रपति शासन

    करनालः जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नायब सिंह सैनी को “एक कमजोर मुख्यमंत्री” कहा, जिनके कारण तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया। उन्होंने गेंद कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा के पाले में डाल दी और वादा किया कि अगर वह भाजपा सरकार को गिराने के लिए जाते हैं तो विपक्ष के नेता (एलओपी) को समर्थन देंगे। एक इंटरव्यू में, दुष्यंत ने राज्य में मौजूदा राजनीतिक संकट से संबंधित कई मुद्दों पर बात की। चौटाला ने कहा कि पिछले 24 घंटे के अंदर हरियाणा का राजनीतिक परिदृश्य बदलने से बीजेपी में खलबली मच गई है।

    तीन निर्दलीय विधायकों ने सत्ता पक्ष से समर्थन वापस ले लिया और विपक्ष को समर्थन देने की घोषणा की। इससे पता चलता है कि बीजेपी कितनी कमजोर हो गई है और इसकी वजह मुख्यमंत्री नायब सैनी की कमज़ोरी है। जब मैं मनोहर लाल खट्टर के साथ सरकार का हिस्सा था, तब सभी निर्दलीय विधायक समर्थन में थे। हमने करीब साढ़े 4 साल तक बिना किसी समस्या के सरकार चलायी। नई सरकार के गठन के 50 दिन के भीतर तीन विधायक समर्थन वापस ले लें तो यह गंभीर चिंता का विषय है। यह सरकार अल्पमत में है और मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

    इतना ही नहीं बल्कि चौटाला ने आगे कहा कि मैंने कहा है कि अगर विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा सरकार गिराने के लिए कदम उठाएंगे तो मैं “बाहर से” कांग्रेस का समर्थन करूंगा। वह विपक्ष के नेता हैं और कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है। उन्हें राज्यपाल के पास जाना होगा और आगे बढ़ना होगा। विपक्ष के हिस्से के रूप में, हम उनके साथ खड़े रहेंगे। आज इस सरकार के पास बहुमत नहीं है, इसलिए सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए। हम राज्यपाल को भी लिखेंगे और अपना योगदान देंगे, लेकिन इसकी शुरुआत भूपिंदर हुड्डा को करनी होगी। हम सामूहिक विपक्ष का हिस्सा बनेंगे और वर्तमान सरकार के खिलाफ वोट करेंगे। मैं ऐसा क्यों करूँ? वह (हुड्डा) विपक्ष के नेता हैं, उन्हें इसकी पहल करनी चाहिए।

    मैं राज्यपाल को पत्र लिखूंगा और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करूंगा। यदि हुड्डा पहल नहीं करते हैं, तो यह केवल उनके द्वारा सामना किये जा रहे ईडी और सीबीआई मामलों के कारण होगा। सभी विधायक फिलहाल जेजेपी के साथ हैं. एक व्हिप जारी किया गया था (13 मार्च के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान) और उनमें से किसी ने भी मतदान नहीं किया, भले ही सदन में कुछ लोग थे, जो बाहर चले गए और मतदान नहीं किया। जेजेपी के विधायक पार्टी के सदस्य रहते हुए व्हिप का उल्लंघन नहीं कर सकते। मेरे 3 विधायक दूसरे राजनीतिक दलों के साथ मंच पर पाए गए हैं। पार्टी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हमारे पास उनके दृश्य, वीडियो और पोस्टर भी हैं। उन्हें नोटिस का जवाब देना होगा. ऐसे मामलों में एक प्रक्रिया अपनाई जाती है। दोनों में से किसी ने भी अब तक जवाब नहीं दिया है। एक बार जब वे ऐसा करते हैं, और यदि उनके उत्तर असंतोषजनक पाए जाते हैं, तो हम विधानसभा अध्यक्ष को लिखेंगे और उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग करेंगे।

  • पंजाब : गाड़ी चलाने से पहले हो जाएं सावधान, ASI ने दी अहम जानकारी, वायरल वीडियो

    पंजाब : गाड़ी चलाने से पहले हो जाएं सावधान, ASI ने दी अहम जानकारी, वायरल वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा लड़ाई-झगड़े, टैलेंट दिखाने और लोगों से अच्छे संदेश देने की वीडियो भी वायरल होती रहती है। ऐसा ही एक वीडियो श्री मुक्तसर साहिब से सामने आया है। इस वीडियो में एएसआई लोगों को लगातार हो रहे सड़क हादसों से बचने के लिए संदेश दे रहा है।

    उन्होंने कहा कि आप अपनी कार में ये चीजें न रखें, जिससे कार में आग लगने की संभावना हो। श्री मुक्तसर साहिब के ट्रैफिक पुलिस के तौर पर कार्यरत एएसआई गुरजंत सिंह जटाना की वीडियो की सोशल मीडिया पर हर तरफ तारीफ हो रही है।

    इस वीडियो में हाल के दिनों में कार में आग लगने की घटनाओं के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि एएसआई गुरजंट सिंह लंबे समय से स्कूल में बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

  • पंजाबः बैंड बाजे के साथ नामाकंन भरने पहुंचा टीटू बानिया, देखें वीडियो

    पंजाबः बैंड बाजे के साथ नामाकंन भरने पहुंचा टीटू बानिया, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर नामांकन प्रकिया शुरू हो चुकी है। वहीं इस प्रक्रिया के तीसरे दिन टीटू बानिया बैंड बाजे के साथ नामाकंन भरने के लिए डीसी दफ्तर पहुंचा। जहां टीटू बानिया ने नामाकंन भरने से पहले मीडिया के साथ बातचीत की। इस दौरान विपक्ष नेताओं पर निशाना साधते हुए टीटू ने कहा कि इस चुनाव में वह विपक्ष के बाजे बजाएंगे, इसी के चलते आज वह बैंड बाजे साथ लेकर आए है। टीटू ने कहाकि नेता बनकर यह लोगों के कोई काम नहीं करते, उन्होंने कहाकि अगर यह लोगों के काम करते होते तो वह चुनाव ना लड़ते।

    टीटू ने कहा कि वह नामाकंन दौरान मुद्दों की बारात लेकर आए है। इस दौरान उन्होंने चुनावों को लेकर डीसी दफ्तर के बाहर नामकंन दौरान पुलिस फोर्स तैनात किए जाने पर धन्यावाद किया। इस दौरान टीटू ने चुनाव कमिशन को कहा कि वह निवेदन करना चाहते है कि उन्हें परेशान ना करना, अगर टीटू बानिया परेशान है तो पूरा लुधियाना परेशान है। टीटू ने कहा कि लोगों के मुद्दे उन्हें लिए शादी की तरह है, इसलिए वह बारात लेकर आए है। 

    टीटू ने कहाकि आगे पटाखे ही पड़ने वाले है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैली बानिया आ गया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए बिट्टू को लेकर कहा कि वह कह रहा है कि उसका मन दुखी है। टीटू ने कहाकि जो बिट्टू ने लोगों को दुखी किया। उन्होंने कहा कि पढ़े लिए गनमैन लेकर घूम रहे है, लेकिन उन्हें लीडर अनपढ़ मिल गए है।

  • ऑस्ट्रेलिया में हरियाणवीं छात्र की हत्या, 2 गिरफ्तार

    ऑस्ट्रेलिया में हरियाणवीं छात्र की हत्या, 2 गिरफ्तार

    करनालः हरियाणा के के युवक की ऑस्ट्रेलिया में हत्या का मामला सामने आया है इस मामले के आरोप में स्थानीय पुलिस ने दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भी हरियाणा के करनाल के ही रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, करनाल के रहने वाले अभिजीत और रोबिन को न्यू साउथ वेल्स के गोलबर्न से गिरफ्तार किया गया है। 

    दरअसल, करनाल के गगसीना गांव का रहने वाला नवजीत अपने सपने पूरे करने के लिए 2022 में पढ़ाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे। छह मई को ऑस्ट्रेलिया के मलबर्न में नवजीत जब दो युवकों के बीच हो रही लड़ाई को रोकने के लिए गया तो उसे चाकू मार दिया गया ओर उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई । नवजीत अपने माता पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक बड़ी बहन है। नवजीत एमटेक की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था और उसके पिता किसान हैं।

  • पंजाबः स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी विभाग पर जमकर बरसे पूर्व सीएम चन्नी, देखें वीडियो

    पंजाबः स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी विभाग पर जमकर बरसे पूर्व सीएम चन्नी, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के जिला संगरूर के गांव गोविंदपुरा जवाहर वाला में पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह फेलियर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि संगरूर के गांव में आंगनवाड़ी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आंगनवाड़ी विभाग से छोटे बच्चो को मिलने वाली आयरन और फोलिक एसिड सिरप की दवा को दिया गया, जो पिछले 6 महीने से एक्सपायर हो चुकी थी। इस बड़ी लापरवाही को आड़े हाथों लेते हुए पंजाब के पूरे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर आंगनवाड़ी कर्मचारियों को सही दवा मिलेगी तो वह वही सही दवाई आगे देंगे।

    पंजाब सरकार तो आउटडेटेड दवा देती है या उनके पास दवा आती ही नहीं है। चन्नी ने कहाकि सभी डिस्पेंसरी खाली पड़ी है और उनके पास डॉक्टर भी उपलब्ध नहीं है और यह सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।चन्नी ने आगे कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर अपनी जगह सही है। आंगनबाड़ी वर्कर आगे वही देंगे जो उनको मिलता है। यह सरकार की गलती है यह स्वास्थ्य मंत्री की गलती है यह मुख्यमंत्री की गलती है। वहीं चन्नी ने शंभू बॉर्डर पर एक और किसान की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि चाहे केंद्र सरकार चाहे पंजाब सरकार हैं ये दोनों मिले हुए है। यह दोनों सरकार किसानों के खिलाफ चलती आ रही हैं। चन्नी ने कहा कि इनको पता है किसान पंजाब की रीढ़ की हड्डी है और  किसानों के ईद-गिर्द या किसानी के ईद-गिर्द हमारी अर्थव्यवस्था घूमती है और यह किसानी को मारकर हमारे पंजाब को डुबाना चाहते है। इनकी मंशा लोग कभी भी पूरी नहीं होने देंगे।

  • एयरपोर्ट पर भीषण आग लगने से मचा हड़कंप

    एयरपोर्ट पर भीषण आग लगने से मचा हड़कंप

    लाहौरः पाकिस्तान में लाहौर एयरपोर्ट पर आज भीषण आग लग गई। इस दौरान वहां पर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद आनन फानन में लाउंज खाली कराया गया। वहीं नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। कई फ्लाइट अपने तय समय से लेट चल रही हैं और हज यात्रियों की फ्लाइट भी डिले कर दी गई है।

  • एक्शन में आया Air India Express: क्रू मेंबर्स को टर्मिनेशन लेटर देकर मैनेजमेंट ने बुलाई अहम मीटिंग

    एक्शन में आया Air India Express: क्रू मेंबर्स को टर्मिनेशन लेटर देकर मैनेजमेंट ने बुलाई अहम मीटिंग

    नई दिल्लीः केबिन क्रू मेंबर्स के अचानक मास लीव पर चले जाने से एयर इंडिया एक्सप्रेस मैनेजमेंट ने नाराजगी जताई है और हड़तालियों पर सख्त एक्शन लिया है। एयरलाइन मैनेजमेंट ने कुछ केबिन क्रू मेंबर्स को टर्मिनेशन लेटर थमा दिए हैं। साथ ही आज शाम एयरलाइन मैनेजमेंट और हड़ताली केबिन क्रू मेंबर्स के बीच दिल्ली के टाउन हॉल में अहम बैठक भी होने वाली है। क्योंकि एयरलाइन का कहना है कि हड़ताल पर गए केबिन क्रू मेंबर्स खुलकर अपनी बात रखें। मीटिंग में आकर मैनेजमेंट से डिस्कस करें। मास सिक लीव पर पुनर्विचार करें और पैसेंजर्स को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लें।

    एयरलाइन मैनेजमेंट बात करने के लिए तैयार है। 90 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। 200 से ज्यादा केबिन क्रू मेंबर्स सीक लीव पर चले गए हैं। इससे पैसेंजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस में चल रहे संकट पर देश के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। साथ ही विवाद को लेकर एयरलाइन से डिटेल रिपोर्ट भी मांगी है। ऐसे में एयरलाइन आज हड़ताली केबिन क्रू मेंबर्स से बात करने के बाद रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। बता दें कि मंगलवार शाम को अचानक एयरलाइन के केबिन क्रू मेंबर्स सिक लीव पर चले गए।

    कंपनी की ओर से CEO आलोक सिंह ने बयान जारी करके बताया गया कि क्रू मेंबर्स ने बीमारी को कारण बताकर लीव ली है। 100 से ज्यादा केबिन क्रू मेंबर्स ने फ्लाइटों के उड़ान भरने से ठीक पहले बीमार होने का कारण बताते हुए कंपनी को लेटर दिया और ड्यूटी से रिलीव हो गए। इस वजह से एयरलाइन को ऐन मौके पर करीब 100 फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं। हालांकि पैसेंजर्स को रिफंड देने का वादा किया गया है, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने से उन्हें काफी परेशानी हुई।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन के CEO आलोक सिंह ने बयान जारी किया है कि अभी कुछ दिन पैसेंजर्स को परेशानी उठानी पड़ेगी। हालांकि आज हड़ताली केबिन क्रू मेंबर्स की बैठक बुलाई है और उसमें विवाद सुलझने की उम्मीद है। फिर भी पैसेंजर्स यह सोचकर चलें कि अभी फ्लाइट्स कुछ दिन कैंसिल रहेंगी। कंपनी पैसेंजर्स को रिफंड देगी और अगर वे चाहेंगे तो उनकी फ्लाइट को री-शेड्यूल भी किया जाएगा। इसके लिए उनसे कोई एक्स्ट्रा फीस भी नहीं ली जाएगी।

  • IPL मैच में मिली हार से KL Rahul पर सरेआम भड़के मालिक Sanjiv Goenka, वीडियो वायरल

    IPL मैच में मिली हार से KL Rahul पर सरेआम भड़के मालिक Sanjiv Goenka, वीडियो वायरल

    नई दिल्‍लीः लखनऊ सुपरजायंट्स को बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट की करारी शिकस्‍त झेलनी पड़ी। केएल राहुल के नेतृत्‍व वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की यह लगातार दूसरी हार रही। इससे पहले उसे कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों 98 रन की शिकस्‍त का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ की हार ज्‍यादा शर्मनाक रही, जिसने 165 रन का लक्ष्‍य केवल 9.4 ओवर में हासिल किया। मैच के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका गलत कारणों से सुर्खियों का हिस्‍सा बने। एक वीडियो सामने आया, जिसमें संजीव गोयनका कप्‍तान केएल राहुल के सामने गुस्‍से में कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं।

    गोयनका के हाव-भाव से लग रहा है कि मैच हारने के बाद वो कप्‍तान केएल राहुल पर पूरी भड़ास निकला रहे हैं। केएल राहुल शांत रहकर पूरी बातचीत सुनते हुए नजर आए। केएल राहुल के सामने गोयनका अपना गुस्‍सा जाहिर कर रहे थे कि तभी बीच में कोच जस्टिन लैंगर भी आ गए। लैंगर के आने के बाद भी संजीव गोयनका का गुस्‍सा कम नहीं हुआ और उन्‍होंने कोच के सामने भी अपनी बात कहना जारी रखी। केएल राहुल इस दौरान थोड़ा असहज नजर आए और वो वहां से चले गए। गोयनका को सोशल मीडिया पर यूजर्स की फटकार का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि किसी मालिक को इस तरह खिलाड़‍ियों से बातचीत नहीं करनी चाहिए क्‍योंकि वहां कई कैमरा लगे हुए हैं।

    एक यूजर ने वीडियो शेयर करके कमेंट किया, ”गोयनका का यह शर्मनाक बर्ताव। बीसीसीआई द्वारा आईपीएल से इन्‍हें जल्‍द से जल्‍द बैन कर देना चाहिए। वो केएल राहुल या एमएसडी जैसे कप्‍तान को पाने के हकदार नहीं हैं।” लखनऊ की टीम बुधवार को हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन बना सकी थी। सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स ने 250 से ज्‍यादा के स्‍ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए केवल 58 गेंदों में खेल खत्‍म कर दिया। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए प्‍लेऑफ की राह मुश्किल हो चली है। उसे अपने अगले दोनों मैच जीतना होंगे और भाग्‍य पर भी निर्भर रहना होगा। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को प्‍लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया है।