Blog

  • पंजाबः खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर हो रही अहम बैठक 

    पंजाबः खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर हो रही अहम बैठक 

    चंडीगढ़ः पंजाब में गैंगस्टरों और खालिस्तानी तत्वों के बीच गठजोड़ के बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट हो गई हैं। केंद्रीय एजेंसियां ​​लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं। इसलिए पंजाब पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए व्यापक योजना बनाई जा रही है। इसको लेकर दिल्ली में अहम बैठक हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में साइबर सुरक्षा, नशों के विरुद्ध जंग और सरहद पार से खतरों के बारे में चर्चा हो रही है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी राज्यों के पुलिस और अर्धसैनिक प्रमुखों की तीन दिवसीय बैठक में खालिस्तानी चरमपंथियों के खतरे, अर्थव्यवस्था के सामने आने वाली चुनौतियों, क्रिप्टोकरेंसी, पूर्वोत्तर में माओवादी हिंसा और विद्रोह पर चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस सालाना बैठक को संबोधित करेंगे, जिसमें जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात, सीमा प्रबंधन और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में महानिदेशक (डीजीपी) और महानिरीक्षक (आईजीपी) स्तर के देश के करीब 350 उच्च अधिकारी हिस्सा लेंगे।

  • पंजाबः गुरु बाजार में पिस्तौल की बल पर 15 लाख लूटकर लुटेरे हुए फरार

    पंजाबः गुरु बाजार में पिस्तौल की बल पर 15 लाख लूटकर लुटेरे हुए फरार

    अमृतसर : शहर में चोरी और लूटपाट के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं आज शहर में स्थित गुरु बाजार में सुबह 7 बजे हथियारबंद लुटेरों ने दुकानदार से 15 लाख की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान पर काम करने वाले कारीगर लव ने बताया कि सुबह के समय दुकान के अंदर कारीगर काम कर रहे थे। बाकी बाजार अभी बंद था। इसी दौरान दो युवक दुकान के अंदर आ गए।

    युवक ने कारीगर के हाथ से सोने की पतरी को छीन लिया। लड़का जैसे ही आगे बढ़ा, युवक ने अपनी शॉल में से पिस्टल निकाल ली। जिसके बाद आरोपियों ने 300 ग्राम सोना चुराया और फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कुछ हथियारबंद लुटेरे एक सुनार की दुकान पर आए और वरादात को अंजाम देकर फरार हो गए।

    पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कि लुटेरे एक सुनार की दुकान से 300 ग्राम सोना जिसकी कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है, वह लूटकर फरार हो गए। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बरामद की गई सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे सामने आ गए है। दोनों आरोपियों के चेहरे की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः इस शराब कारोबारी के घर पर गुजरात पुलिस ने दी दबिश, हुआ हंगामा 

    पंजाबः इस शराब कारोबारी के घर पर गुजरात पुलिस ने दी दबिश, हुआ हंगामा 

    बटालाः शहर में कृष्णा नगर मोहल्ला में एक शराब ठेकेदार के घर पर आज उस समय बवाल हो गया, जब गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर कुछ लोग शराब ठेकेदार के घर में घुस गए। इस मौके पर उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त शराब ठेकेदार पर गुजरात में शराब की तस्करी का आरोप है। इसी बीच घर में मौजूद उक्त शराब ठेकेदार की पत्नी ने पड़ोसियों को इकट्ठा कर लिया और इसी दौरान वहां पर उनका वकील भी आ गया।

    जिसके बाद गुजरात पुलिस को खाली हाथ बटाला सिटी थाने जाना पड़ा। उनका आरोप है कि पंजाब का यह ठेकेदार गुजरात में शराब की तस्करी करता है। शराब ठेकेदार की पत्नी और पड़ोसी का आरोप था कि गुजरात पुलिस के ये जवान स्थानीय पुलिस को बिना बताए उनके घर में जबरदस्ती घुस गए। इस पूरे हंगामे के बाद जहां बटाला पुलिस भी मौके पर पहुंची, वहीं गुजरात पुलिस के अधिकारी बिना किसी गिरफ्तारी के खाली हाथ लौट गए। बता दें कि यह ठेकेदार अमृतसर में शराब के ठेके का मालिक है और कई दिनों से शराब के ठेके का मालिक है और लंबे समय से वह इस व्यापार से जुड़े हुए हैं।

    बटाला सिटी थाने के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि गुजरात पुलिस की टीम बटाला के शराब ठेकेदार अनिल कोचड़ को गिरफ्तार करने आयी थी। शराब तस्करी का मामला 2015 में गुजरात के डोडा जिले में दर्ज किया गया था। जिसमें वहां रहने वाले एक आरोपी को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसने पूछताछ के दौरान गुजरात पुलिस को अनिल कोचड़ का नाम बताया था। आरोपी ने कहा कि वह बटाला के इस शराब ठेकेदार से शराब की तस्करी कर गुजरात में बेचता था। गुजरात की टीम को थाने बुलाया गया है और जांच पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब में NCB की बड़ी कार्रवाईः इस कंपनी के भारी मात्रा में शराब के ठेके किए सील

    पंजाब में NCB की बड़ी कार्रवाईः इस कंपनी के भारी मात्रा में शराब के ठेके किए सील

    चंडीगढ़ः पंजाब में नेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को एएस एंड कंपनी के शराब के करीब 80 ठेकों को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी के ड्रग तस्करी के सरगना अक्षय छाबड़ा के कारोबार में 25 फीसदी हिस्सेदारी थी। बताया जा रहा है कि नशे की तस्करी से कमाए गए पैसों को अक्षय छाबड़ा शराब के धंधे में लगा रहा है। एनसीबी की टीम शुक्रवार तड़के चंडीगढ़ से लुधियाना पहुंची और इस ग्रुप के ठेके सील कर दिए। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फरार होने के दौरान अक्षय छाबड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

    अक्षय छाबड़ा और उसका साथी संदीप सिंह जनता नगर के रहने वाले हैं। अक्षय छाबड़ा एक बड़े शराब कारोबारी के बेटे हैं। नशा तस्कर अक्षय छाबड़ा के घर के साथ ही उसने कई प्लॉट भी खरीदे थे। आरोपी ने खाली समय बिताने के लिए बड़ा फार्म हाउस बना रखा है। छाबड़ा ने नशे के पैसों से कई लग्जरी गाड़ियां भी खरीदी हैं। इसके साथ ही लुधियाना जिले के फोर्टिस ग्रुप, गिल ग्रुप और ढोलेवाल ग्रुप में भी अक्षय की 100 फीसदी हिस्सेदारी है।

  • एयर इंडिया पर एक्शन, लगा 30 लाख रुपये का जुर्माना, पायलट का लाइसेंस सस्पेंड

    एयर इंडिया पर एक्शन, लगा 30 लाख रुपये का जुर्माना, पायलट का लाइसेंस सस्पेंड

    नई दिल्लीः एयर इंडिया की फ्लाइट में 26 नवंबर की रात सहयात्री द्वारा महिला पर पेशाब किए जाने के मामले में एअर इंडिया के सीईओ स्तर की इंटर्नल बैठक आयोजित की गई। इसमें यह निर्णय लिया गया। इस मामले को लेकर डीजीसीए ने सख्ती से कार्रवाई की है। डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने पायलट का लाइसेंस भी तीन माह के लिए सस्पेंड कर दिया है।

    एयर इंडिया के फ्लाइट सर्विसेस निदेशक पर भी 3 लाख का जुर्माना लगया गया है। बता दें कि बीते दिन एयर इंडिया ने शंकर मिश्रा को विमान में बैठने पर चार महीने का प्रतिबंधित कर दिया है। इससे पहले एअर इंडिया ने मिश्रा पर 30 दिनों का बैन लगाया था। आरोपी शंकर मिश्रा को 7 जनवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था।

  • पंजाबः पति ने किया पत्नी का कत्ल, रसोई से मिली लाश

    पंजाबः पति ने किया पत्नी का कत्ल, रसोई से मिली लाश

    अमृतसर: जिले के भाई मंझ सिंह रोड पर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, शक के कारण पति ने पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। कत्ल की खबर मिलते ही इलाके में समय सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक पति हरपाल सिंह ने अपनी पत्नी को जीत कौर का किसी तेजधार हथियार के साथ से कत्ल कर दिया। पुलिस को महिला की लाश घर की रसोई से बरामद हुई है। पुलिस और परिवार के मुताबिक हरपाल सिंह अपनी पत्नी को जीत कौर पर शक किया करता था और पत्नी विदेश जाना चाहती थी।

    जिसके चलते पति हरपाल सिंह ने परेशान होकर गुरजीत कौर का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया और कत्ल करने के बाद मौके से फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर लड़की के पिता के बयानों पर पति हरपाल सिंह पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी को 16 साल हो गए है। दोनों के 2 बच्चे है। दोनों किराए के मकान पर रहते है। पति काफी समय से कोई काम नहीं करता था जिसके चलते वह घर पर ही रहता है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अगली कार्रवाई शुरू कर दिया है वहीं पुलिस ने पति हरपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

  • पंजाबः दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की मिली लाश

    पंजाबः दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की मिली लाश

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले में देर रात दोस्त का जन्मदिन मनाकर गांव जा रहे युवक की आज रजबाहे से लाश बरामद हुई है। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय हरविंदर सिंह निवासी गांव गहिरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हरविरंदर सिंह अपने एक और दोस्त बोहड़ सिंह के साथ श्री मुक्तसर साहिब में रोबिन नाम के युवक का जन्मदिन मनाने के बाद वह वापस अपने गांव गहिरी की ओर वापिस निकला था, लेकिन वह गांव नहीं पहुंचा। उसका शव आज सुबह राजबाहे में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

  • जालंधर : लतीफपुरा मामले में पूर्व पार्षद सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    जालंधर : लतीफपुरा मामले में पूर्व पार्षद सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    जालंधर/वरुणः पुलिस ने लतीफपुरा में फर्जी रजिस्ट्रेशन करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने न केवल फर्जी पंजीकरण कराया, बल्कि प्रशासन के पीड़ितों के पुनर्वास की प्रक्रिया में भी बाधा डाल रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दिनेश धीर (सुल्तानपुर लोधी के पूर्व पार्षद), रमेश धीर, राकेश कुमार और लखविंदर कुमार को नामजद किया और उनके खिलाफ न्यू बरादरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। इन चारों पर 2006 से 2013 के बीच अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर 10 फर्जी रजिस्ट्रेशन कराने का आरोप है।

    यह भी बताया गया है कि जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा अधिग्रहित की गई 241 मरले भूमि में से 132 मरले पर दो लोगों का कब्जा था। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेरा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दिनेश धीर ने 92 मरले पर अवैध कब्जा किया था और महिंदर सिंह बाजवा ने 40 मरले पर अवैध कब्जा किया था।

    यह भी पता लगा है कि महिंदर सिंह लतीफपुरा में 20 मरला की जगह पर नाम बोलता था जबकि उसके भाई हरजिंदर सिंह के नाम पर भी 20 मरला की जगह थी। उसने नकोदर रोड पर 10 कनाल पर अमृत स्टड फार्म बनवाया था। इसके अलावा शहर के एक महंगे इलाके में उनके नाम से एक फ्लैट भी है। वह इनोवा का मालिक है और उसका मॉडल टाउन में एक कार्यालय भी है। उनके दोनों बच्चे कनाडा में रहते हैं।

  • पंजाब में NIA की टीम की रेड

    पंजाब में NIA की टीम की रेड

    श्री मुक्तसर साहिबः श्री मुक्तसर साहिब में आज सुबह एनआईए की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। बता दें कि श्री मुक्तसर साहिब के कोटकपुरा मार्ग गुरु अंगद देव नगर गली नंबर 13 में सोनू नाम के व्यक्ति के घर पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की गयी है। एनआईए की टीम द्वारा घर की जांच की जा रही है। बता दें कि सोनू पंजाबी और पाकिस्तानी जूतों का कारोबार करता हैं।

    6 घंटे चली इस रेड के दौरान एनआईए की टीम दस्तावेज व अन्य सामान उसके घर से ले गई। आधिकारिक तौर पर चाहे टीम द्वारा इस रेड के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला पड़ोसी देश पाकिस्तान में हुए पैसे के लेन-देन से जुड़ा हुआ है और कथित तौर पर हवाले के पैसे के साथ इस मामले को जोड़ कर देखा जा रहा है।

  • सोलर लाइटों से जगमगाएगा ऊना जिला का रामपुर-हरोली पुल

    सोलर लाइटों से जगमगाएगा ऊना जिला का रामपुर-हरोली पुल

    सोलह लाख रुपए से लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाई जा रही 82 सोलर लाइटें

    ऊना / सुशील पंडित : जिला ऊना में हिमाचल प्रदेश के सबसे लंबे रामपुर-हरोली पुल पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 16 लाख रुपए की लागत से 82 सोलर लाइटें स्थापित की जा रही हैं जिसका कार्य प्रगति पर है। सोलर लाइटों स्थापित होने संबंधी कार्य का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रामपुर-हरोली पुल का दौरा कर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोलर लाइटें स्थापित होने से इस पुल पर से रात्रि के समय आवाजाही करने वाले लोगों के लिए सुविधा होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास, कल्याण व गरीब सेवा प्रदेश सरकार का प्रमुख एजेंडा है तथा इसी के अनुरूप प्रदेश सरकार निरंतर जनहित निर्णय ले रही है। उन्होंने जानकारी दी कि उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल छिन्मस्तिका धाम चिंतपूर्णी मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है तथा वर्तमान प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही इस दिशा में कई सकारात्मक कदम उठाए हैं।


    उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पडोगा से त्यूड़ी के मध्य भी एक बड़े पुल का निर्माण किया जाएगा। स्वां नदी पर बनने वाले इस पुल से न केवल हरोली विधानसभा क्षेत्रवासियों की ऊना जिला के अन्य हिस्सों में आवाजाही आसान होगी बल्कि गगरेट, होशियारपुर तथा जालंधर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए एक वैकल्पिक सड़क मार्ग भी बनेगा। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को उन्हें हल करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एएसपी ऊना प्रवीण धीमान, ऊना जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा व जिला महासचिव प्रमोद कुमार, हरोली कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।