Blog

  • जालंधरः हमें हर धर्म का सत्कार करना चाहिएः राजन

    जालंधरः हमें हर धर्म का सत्कार करना चाहिएः राजन

    जालंधर, ENS: नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा ने अपने समस्त साथियों के साथ श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में भाग लिया और बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा को समाज सेवक संजू अरोड़ा ने विशेष रूप से सम्मानित किया।

    राजन शर्मा ने बताया कि हमें हर धर्म का सत्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि जालंधर शहर में श्री सिद्ध बाबा सोढल का मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पुलिस प्रशासन ने मेले की समुचित व्यवस्था की।

    पंजाब को गुरुओं-पीरों की भूमि और मेलों का प्रदेश कहा जाता है, जिनमें जालंधर में लगने वाला श्री सिद्ध बाबा सोढल का मेला अपना विशेष स्थान रखता है। हर वर्ष भादों मास के शुक्ल पक्ष की 14वीं तिथि को जालंधर में श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला मनाया जाता है। वहां पर उपस्थित गौतम खोसला, हनी मेहरा, धीरज हीर, रमन संधू, लवी सोहल सौरव वर्मा, अभिषेक सिंग राणा और अन्य।

  • विधानसभा क्षेत्र की जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री

    विधानसभा क्षेत्र की जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री

    अम्बेडकर भवन सलोह में सुनी जन समस्याएं, अधिकांश का किया मौके पर निपटारा
    ऊना/सुशील पंडित: अम्बेडकर भवन अप्पर सलोह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा को आदर्श विस बनाने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हरोली में साक्षरता प्रतिशता बहुत कम थी। लोगों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरे स्थान पर जाना पड़ता था जिससे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। विशेषकर लड़कियां अपनी शिक्षा अपनी पूर्ण नहीं कर पाती थी जिसे वे अपनी मंजिल पर नहीं पहुंच पाती थी। उन्होंने कहा कि जैसी ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की बागडोर संभालते ही क्षेत्र के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क व बिजली इत्यादि को प्राथमिकता दी ताकि लोगों का जीवन सरल हो सके।
    उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरोली विस क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। आज हरोली में 33 रावमापा, 3 डिग्री कॉलेज, दो आईटीआई, लॉ व नर्सिंग कॉलेज व ट्रिपल आईटी बच्चों को उच्च व व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सड़कें क्षेत्र विकास की भाग्य रेखाएं होती हैं। उन्होंने बताया कि 51 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले पंडोगा-त्यूड़ी बनाया जाएगा। इसके अलावा विस क्षेत्र के लिए लगभग 43 करोड़ रूपये की अन्य सड़कें मंजूर की गई हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 70 करोड़ रूपये की लागत से बीत क्षेत्र के लिए सिंचाई योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुचारू पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए अमराली में सबसे बड़ा जल भंडारण टैंक बनाया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि खड्ड कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्हांेने कहा कि हरोली अस्पताल में बिस्तरों की संख्या में बढ़ौत्तरी करके 100 बिस्तरों तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बढे़ड़ा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनाया जाएगा जिसके लिए धनराशि स्वीकृति हो चुकी है।
    मुकेश अग्निहोत्री ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में समय-समय पर बताते रहें। उन्होंने कहा कि नशे पर अंकुश लगाने के लिए विस क्षेत्र में दो थाने खोले गए हैं। उन्हांेने कहा कि लोगों के साथ किए गए वायदे चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएंगे। हाल ही में प्रदेश में आई भयंकर आपदा के कारण किए गए वायदों को पूर्ण करने में कुछ विलंब हुआ है। प्रदेश की स्थिति सामान्य होते ही सभी वायदे पूर्ण किए जाएंगे।
    इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा की गई मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना। कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया तथा अन्य समस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    इस मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन हरोली के स्वयं सहायता समूहों ने 95 हज़ार रूपये तथा गुरू रविदास सतसंग महासभा सलोह ने 21 हज़ार रूपये आपदा राहत कोष में प्रदान किए।
    इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रधान रणजीत राणा, उप प्रधान राम प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, महामंत्री प्रमोद कुमार, लीगल सैल के अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, मंडलाध्यक्ष विनोद विट्टू, एसडीएम विशाल शर्मा, एससी सैल ब्लॉक हरोली के अध्यक्ष जसपाल जस्सा, कंवीनर बाबा संतोषदास बिट्टू, जिप सदस्य नरेश कुमारी, सेवानिवृत्त तहसीलदार बलदेव, ग्राम पंचायत प्रधान सुरेखा राणा, सुभद्रा चौधरी, मधु धीमान, रमन कुमारी, सुनीता देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • जालंधरः सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर छाया अंधेरा, देखें वीडियो

    जालंधरः सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर छाया अंधेरा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा भले ही सिविल अस्पताल को बेहतर बनाने के प्रयास किया जा रहे हैं, लेकिन इस मामले को लेकर सिविल अस्पताल की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

    आए दिन सिविल अस्पताल की खामियां सामने आ रही है, जहां कभी लोगों द्वारा अस्पताल में मरीज को लेकर बेड ना मिलने के कारण हंगामा किया जाता है, तो ईलाज करवाने आए मरीजों द्वारा अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए जाते हैं। वही आज ताजा मामला इमरजेंसी वार्ड के बाहर अंधेरा छा जाने का सामने आया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि इमरजेंसी वार्ड के बाहर सिर्फ एक लाइट जल रही है जबकि अन्य लाइट बंद पड़ी हुई है।

  • जालंधरः नगर निगम चुनावों को लेकर हाई कोर्ट का आया फैसला

    जालंधरः नगर निगम चुनावों को लेकर हाई कोर्ट का आया फैसला

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों में वार्डबंदी को लेकर सेंट्रल हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। जिसको लेकर कोर्ट ने पिछली बार एक महीने का समय दिया था। आज कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान हाई कोर्ट ने नगर निगम के चुनावों का रिकार्ड पेश करने के लिए अब 11 अक्तूबर का समय दिया गया है जिसको लेकर अदालत ने नोटिस भी जारी किया है। अगर 11 तारीख़ को रिकार्ड पेश हो जाता है तो संभवतः आने वाले कुछ दिनों में ही चुनाव होने संभव है।

  • पंजाबः संजय कॉलोनी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंजाबः संजय कॉलोनी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पटियालाः संजय कॉलोनी में देरशाम एक घर में आग लगने का मामला सामने आया है। आग ईतनी भीषण थी कि आस पास के घरों  में देहशत का माहोल बन गया। स्थानीय  लोगों ने आग कि जानकारी दमकल विभाग को दि, मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि घर में लगी आग भुजाने के दौरान पता लगा कि घर के अंदर फैक्ट्री बनाई हुई है। जो कि नमकिन भुजिआ का सामान बनाती है। 

    लक्ष्मी नाम भूजिया का काम करते है। आग लगने का कारण शार्टसर्कट बताया जा रहा है। जब मी़डिया कर्मियों ने दमकल विभाग के अधिकारी से रिहाइशी  ऐरिए में फैक्ट्री चलाने कि बात कि तो दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि इलाका निवासी की मंजूरी से ही इन लोगों का काम चल रहा है।  जिसके कारण उक्त फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुआ। 

    दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि कोई जानी नुकसान होने का मामला सामने नहीं आया है।

  • होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में आपदा से लडने के लिए 200 मित्र होंगे तैयार 

    होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में आपदा से लडने के लिए 200 मित्र होंगे तैयार 

    मुबारिकपुर में  कैंप शुरू 

    ऊना/सुशील पंडित : होमगार्ड ट्रेनिंग सैंटर मुबारिकपुर में 200  आपदा मित्र आपदा से निपटने के लिए तैयार किए जायेंगे । आपदा संबंधी  ट्रैनिंग विभिन्न  चरणों में  27 अक्तूबर  तक चलेगी । आपदा मित्रो की ट्रेनिंग के शुभारंभ के अवसर पर 12 वी  गृह रक्षा वाहिनी के कमाडेंट होमगार्ड ऊना  मेजर विकास सकलानी ने बताया कि आपदा मित्र दोहराई शिविर गृह रक्षा विभाग व डीडीएमए ऊना द्वारा संयुक्त तौर से शुरू  किया  गया  है।शिवर में  अक्तुबर माह में 200 आपदा मित्रो को विभिन्न  प्रकार की आपदाओं से निपटने की ट्रेनिंग दी जाएगी । जिसमे प्राथमिक सहायता, खोज एवम वचाब कार्य ,  बाढ़ के दौरान रेस्क्यू करने के बिभिन तरीके सिखाए जा रहे हैं। 
     होमगार्ड  वाहनी के  प्रशासनिक अधिकारी धीरज शर्मा समेत 6 प्रशिक्षको को तैनात किया गया है। कमांडेंट सकलानी ने बताया कि  3 अक्तुबर  से शुरू  तीन  दिवसीय  शिवर में अंब व गगरेट ब्लॉक के  छात्रों व वलांटियर को आपदा में बेहतर रोल करने के लिए निपुण किया जायेगा ताकि   आने वाले समय में आपदा की घड़ी में अपना बेहतर रोल अदा करने के लिए सभी हमेशा  तैयार रहे। इस मौके पर डीडीएमए की समन्यवक सुमन चाहल भी उपस्थित रही।
  • कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा द्वारा अमृत वाटिका को लेकर दिए बयान पर भाजपा ने जताया कड़ा ऐतराज  

    कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा द्वारा अमृत वाटिका को लेकर दिए बयान पर भाजपा ने जताया कड़ा ऐतराज  

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी और महामंत्री राजकुमार पठानिया एवं श्याम मिन्हास ,जिला उपाध्यक्ष पाहु लाल भारद्वाज, बलराम बबलू व जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा द्वारा भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहे अमृत महोत्सव और दिल्ली में बनाई जा रही अमृत वाटिका को लेकर दिए गए बयान पर कड़ा ऐतराज व्यक्त किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि, मुद्दा और नेतृत्व विहीन हो चुकी कांग्रेस को जब कोई मुद्दा नहीं मिल पा रहा तो वह केंद्र सरकार के कार्यक्रमों के खिलाफ निम्न स्तरीय बयान बाजी करके अपने आप को सुर्खियों में बनाने का प्रयास कर रही है। उन्हें कहा कि कांग्रेस के प्रवक्ता विजय डोगरा को यह जान लेना चाहिए कि गुजरात में बनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मारक आज विश्व के बेहतरीन दार्शनिक स्थलों में गिना जाता है।

    इस स्मारक के निर्माण के वक्त जब भाजपा देश भर से लोहा एकत्रित कर रही थी उसे वक्त भी कांग्रेस के नेताओं ने घटिया बयान बाजी करते हुए अपनी मानसिकता का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि बेहतर होता यदि कांग्रेस के प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश में हुई आपदा के बीच प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्यों को लेकर कोई आंकड़ा प्रस्तुत करते। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह असफल हुई है जबकि अपनी असफलता का ठीकरा केंद्र सरकार के सिर फोड़ने का  प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार आपदा के 3 महीने बाद भी अभी तक हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान के आंकड़ों को लेकर एक मत नहीं हो पाई है। सरकार के मंत्री वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। जबकि कांग्रेस के प्रवक्ता अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने में लगे हैं

  • गाड़ी में घुस गया साँप,चार घण्टे के बाद टैक्सी चालकों ने निकाला बाहर

    गाड़ी में घुस गया साँप,चार घण्टे के बाद टैक्सी चालकों ने निकाला बाहर

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के रेस्ट हाउस चौक के पास एक युवक अपनी स्विफ्ट गाड़ी लेकर किसी काम के लिए जा रहा था। जैसे बंगाणा बाजार पहुंचा तो देखा कि गाड़ी के वोन्ट के बीच एक सांप बैठा है। उक्त युवक ने अपनी गाड़ी को टेक्सी स्टैंड में लगा दिया और चालकों को समस्या बताई । वस फिर क्या था टैक्सी स्टैंड के सभी चालक उक्त साँप को बाहर निकालने लग पड़े। लेकिन उक्त  साँप भी खूब तांडव करने लगा। उक्त गाड़ी की सीट,बोनट व पूरी गाड़ी के सभी पार्ट्स अलग कर दिए। तब करीब चार घण्टे की कड़ी मेहनत ले बाद चार फीट लंबे सांप को बाहर निकालकर उसे शहीद किया। प्रदेश में ऐसे कई वाक्य सामने आ रहे है। इसलिए सतर्क रहें। गौर रहे उप मण्डल बंगाणा में अब तक दो दर्जन से ज्यादा स्नैक बाइट हो चुके है और एक दर्जन के करीब मौतें हो चुकी है। 
  • शिव सेना अध्यक्ष ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 11000

    शिव सेना अध्यक्ष ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 11000

    ऊना/सुशील पंडित : शिव सेना प्रदेश अध्यक्ष शिव दत वशिष्ठ ने मुख्य मंत्री आपदा राहत कोष में 11000/-का ड्राफ्ट नायव तहसीलदार मैहतपुर वसदेहड़ा के  इकबाल सिंह के माध्यम से दिया। उन्होंने बताया कि इस आपदा की घड़ी में शिवसेना हिमाचल सरकार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जय दता एवं सह सचिव राजीव मेनन साथ रहे।
  • इंडियन ऑयल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत की सफाई  

    इंडियन ऑयल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत की सफाई  

    ऊना/ सुशील पंडित : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड पाइपलाइन डिविजन ऊना द्वारा पीएजेपीएल ऊना ब्रांच पाइपलाइन चेनेज 57.7 किलोमीटर के निकट झुग्गी बस्ती में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के बाद, सूखे और गीले कचरे को अलग करने के लिए 2 डस्टबिन प्रणाली अपनाने के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए दो डस्टबिन सौंपे गए। एकल उपयोग प्लास्टिक (एसयूपी) के गैर-उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिभागियों को जूट के बैग भी वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में कुल 47 लोगों ने भाग लिया, जिनमें झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग, आईओसीएल कर्मचारी, गांव उदयपुर, तहसील व जिला ऊना के निवासी शामिल थे।